बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन -संतों ने जनसमूह को धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया
(आकाश कोचर)
गदरपुर। बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यवक्ता संत शिवानन्द जी महाराज (पीठाधीश्वर, दुधिया मंदिर, रुद्रपुर) एवं महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी (लाल गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा, भजनगढ़ साहिब) ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन से उपस्थित जनसमूह को धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये जिनका उपस्थित श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक सुभाष खुराना, कोषाध्यक्ष कशिश खुराना, सह-संयोजिका सुनीता बजाज, संयोजक उमेश चौहान, मनीष सेतिया, प्रमोद बजाज एवं राजेन्द्र पाल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ज्योति ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों में श्री सनातन धर्म मंदिर सभा अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र बजाज, अशोक हुडिया, प्रीत ग्रोवर, कश्मीर कम्बोज, सोनू गुम्बर, सोमनाथ छाबड़ा, विनोद चुघ, जीवन जोशी, सोनू विश्वास, आकाश कोचर, सुरेश खुराना, संतोष गुप्ता, दीपक ढींगड़ा आदिकृकी गरिमामयी उपस्थिति रही। शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल हुए सम्मेलन के लिए आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।







