सत्यमेव जयते

खबरें

जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अनेकों युवाओ ने भारत माता की जय के नारों के साथ स्वर्ण पदक विजेता जू-जित्सु खिलाड़ी क्षितिज सिंह को किया सम्मानित

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ सहित अनेकों युवाओ ने भारत माता की जय के नारों के साथ स्वर्ण पदक विजेता जू-जित्सु खिलाड़ी क्षितिज सिंह को किया सम्मानित। दक्षिण एशियाई जू-जित्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर दी बधाई। साउथ एशियन जु-जित्सू फैडरेशन के तत्वावधान में 9-12 अप्रैल तक श्रीलंका के डिंगाना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित दक्षिण एशियाई जू-जित्सु चैंपियनशिप- 2026 में भारतीय जु-जित्सू टीम में शामिल होकर जनपद के होनहार खिलाडी क्षितिज सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर भारत देश के लिए स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश व जनपद का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, महासचिव ऋषि पाल भारती, उद्योगपति महेश ठाकुर, एशियाई खिलाड़ी कृष्ण साना सहित अनेकों युवा लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वर्ण पदक विजेता क्षितिज सिंह को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर व ट्रैक सूट देकर, तमाम लोगों ने ष्भारत माता की जयष् के नारों के साथ उन्हें सम्मानित किया।जिला जु-जित्सू संघ के अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि यह हमारे जनपद व शहर के लिए गर्व की बात है, क्षेत्र के खिलाड़ी क्षितिज सिंह ने दक्षिण एशियाई जू-जित्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। साथ ही उक्त प्रतियोगिता में अपने आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय जु-जित्सू खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया। ओर आगे अध्यक्ष भारत भूषण ने क्षितिज सिंह के कोच ऋषि पाल भारती की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनको बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2018 से कोच ऋषि पाल भारती ने जिले में जु-जित्सू खेल की एक अलख जगाई है, जिसका परिणाम है कि जनपद के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर मान बढ़ा रहे है। एवं उन्होंने क्षितिज को आगामी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखंड सरकार से हर संभव आर्थिक मदद दिलवाने का भी आश्वासन दिया। जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मीडिया पब्लिसिटी कमिशन के चेयरमैन व क्षितिज सिंह के मुख्य कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि भारतीय जु-जित्सू टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हुए क्षितिज सिंह ने एडल्ट्स आयुवर्ग की (दृ85 किग्रा ) भारवर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में अपने फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाड़ी को मात देते हुए स्वर्ण पदक जीता, एवं अपने दूसरे टीम इवेंट डूओ शो मिक्सड इवेंट्स में हल्द्वानी शहर की श्रीपर्णा जोशी के साथ शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीते। क्षितिज सिंह पिछले 10 वर्षों से जू-जित्सु खेल का गहन प्रशिक्षण ले रहे है। पिछले वर्ष उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक, जॉर्डन में आयोजित नौवीं एशियाई जू-जित्सु प्रतियोगिता में भारत देश के लिए कांस्य पदक जीत चुके है। इस अवसर पर नगर महामंत्री अमित गौड़, पूरन पाण्डेय, पूर्व जिला प्रचारक सोमनाथ जायसवाल, सागर साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रजत दीक्षित, मोनू ठाकुर, जूदृजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, महासचिव अमित अरोरा, टीम कोच एम.आर. शाहिद, जवान सिंह, उपनिदेशक खेल श्रीमती रसिका सिद्दीकी, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डी.के सिंह, जिला डीएसओ श्रीमती जानकी कार्की, चेतन धीर, हीराम तिग्गा, किशोर सिंह, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, कृष्ण साना, मुकेश यादव, सतविंदर सिंह, विजेंद्र चैधरी, शंकर सिंह बसेरा, सुखदेव सिंह, वसीम खान, अभिषेक राजपूत, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, कमल सक्सेना, गुलशन कुमार, शेखर सक्सेना,  मिनकू ठाकुर,  सहित अनेको अभिभावकों सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
 

एस.एस. पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने राष्ट्रीय युवा खेल प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर नाम रोशन किया -हर्षित ने गोला फेंक में गोल्ड मैडल, दिशांत सामंत ने 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मैडल प्राप्त किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
भारतीय युवा खेल शिक्षा महासंघ द्वारा दिनांक 15-04-2026 से दिनांक 18-04-2026 तक मध्यप्रदेश के उज्जैन महानगर में, राष्ट्रीय युवा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे एस०एस०पब्लिक स्कूल के दो छात्र क्रमशः- (1) हर्षित सिंह (गोला फेंक), (2) दिशांत सामंत (लम्बी दौड़), क्रीडाधिकारी कु० हनी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।  जिसमें हर्षित सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में (गोला फेंक) में गोल्ड मैडल प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित किया और दिशांत सामंत ने 800 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त करके सिल्वर मैडल प्रात किया। उक्त दोनों ने विद्यालय के साथ-साथ माता-पिता एवं अपनी क्रीडाधिकारी कु० हनी का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री डी0 पी0 सिंह ने क्रीडाधिकारी कु० हनी  एवं दोनों खिलाडियों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय खेलो में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने इस अवसर पर क्रीडाधिकारी कु० हनी, दोनों खिलाडियों के साथ पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी तथा जीवन में खेलों के महत्त्व को भी समझाया। प्रधानाचार्य ने प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
 

सांसद स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन -अंडर 19 कबड्डी बालिका वर्ग में गदरपुर विधानसभा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया

रुद्रपुर (सू.वि.)। सांसद स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025 खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन युवा कल्याण एवं प्रा०रा0वि0 विभाग के तत्वाधान में खेल महाकुम्भ 2025 के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अन्तर्गत वालीबॉल एवं कबड्डी अण्डर-14, 19 बालिका वर्ग की सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शिवालिक हॉल, श्री मनोज सरकार स्पोटर्स स्टेडियम, रूद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) में सम्पन्न की गयी। जिसमें संसदीय क्षेत्र नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के 14 विधान सभाओं के खिलाड़ियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का समापन/पुरूस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्रीमती जानकी कार्की, जिला कीडा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर एवं श्री नागेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष, जिला ओलम्पिक एशोसिएसन, ऊधम सिंह नगर के कर कमलों के द्वारा किया गया। अन्तिम दिवस फाइनल मैच खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत है। अण्डर-14-कबड्डी:- कबड्डी बालिका वर्ग के फाइनल मैच में लालकुँआ विधान सभा ने नानकमत्ता विधान सभा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नानकमत्ता द्वितीय स्थान पर रहा।वालीबॉल:- वालीबॉल बालिका वर्ग के फाइनल मैच में कालाढूंगी विधान सभा ने काशीपुर विधान सभा को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। काशीपुर द्वितीय स्थान पर रहा। अण्डर-19,कबड्डी:- कबड्डी बालिका वर्ग के फाइनल मैच में गदरपुर विधान सभा ने रूद्रपुर विधान सभा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूद्रपुर द्वितीय स्थान पर रहा। वालीबॉल - वालीबॉल बालिका वर्ग के फाइनल मैच में कालाढूंगी विधान सभा ने हल्द्वानी विधान सभा को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हल्द्वानी द्वितीय स्थान पर रहा। मैच रैफरी-श्री दिनेश सिंह, खेल समन्वयक, श्री बृजेश दुबे, श्री कमल सक्सेना, श्री गोकुल चन्द्र लोहनी, श्री विकास कुमार, श्री श्याम भट्ट, सुश्री तनुजा, श्री  हर्षदीप सिंह, श्री रोहित चैधरी, श्री विमल पाण्डे रहे। मंच संचालन  श्री हरीश दनाई द्वारा किया गया। अभिलेख/लेखन का कार्य श्री त्रिभुवन, श्री रजत चैहान,, श्री सागर रावत, श्री आनंद देव, श्री अखिलेख मण्डल, श्री गापाल, श्री अमित, श्री राहुल आदि द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा.र.द. अधिकारी यशवंत कुमार (रुद्रपुर), श्री अमित कुमार (जसपुर), श्री नवीन चन्द्र (गदरपुर), श्री मुकेश कुमार गौड़ (सितारगंज), श्री दिलशाद (खटीम), श्री नंद किशोर जोशी (प्रधान सहायक), श्री राजेन्द्र  लाल वर्मा ( कार्यालय  सहायक), सुरेश आर्या (कम्प्यूटर आॅपरेटर), केवल सिंह ( कम्प्यूटर आॅपरेटर), श्री रंजीत कुमार भरती (कम्प्यूटर आॅपरेटर), श्री अखिलेश मंडल (खेल प्रशिक्षक), आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह रावत, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक बल अधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा प्रतियोगिताओं में आये सभी खेल प्रेमियों का आभर व्यक्त किया गया। इस प्रकार सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पंन हुई।  
 

न्याय पंचायत बराखेड़ा के खेल महाकुंभ का समापन

गदरपुर। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 के अंतर्गत खेल महाकुंभ के न्याय पंचायत बड़ाखेड़ा के खेलों का आयोजन मौर्य एकेडमी अमरपुरी में बालक वर्ग के खेल संपन्न हुए ।जिसके मुख्य अतिथि गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर द्वारा फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके शुभारंभ किया गया ।अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और जीवन में खेल के महत्व को खिलाड़ियों को बताया । अंडर-19 बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में निष्कर्ष भटेजा प,भाला फेक में हर्षित प्रथम ,चक्का फेक में दिवेश प्रथम, ऊंची कूद में दिवेश प्रथम, लंबी कूद में निष्कर्ष  प्रथम 200 मीटर में आदित्य शर्मा प्रथम, 800 मीटर में रोहित प्रथम स्थान प्राप्तकिया। अंडर-19 में कबड्डी प्रतियोगिता में सकेनिया स्टेडियम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में अब्दुल रहमान प्रथम ,600 मी दौड़ में नैतिक प्रथम ,लंबी कूद में अब्दुल रहमान प्रथम, ऊंची कूद में सुहान प्रथम ,गोला फेक में डिक्कू प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक में कबड्डी में  सकेनिया स्टेडियम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक  नूर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता न्याय पंचायत बड़ाखेड़ा की सभी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रथम आने  वाले सभी खिलाड़ियों को विधायक चैंपियन ट्रॉफी के लिए बालिका वर्ग को 29 दिसंबर और बालक वर्ग को 20 दिसंबर को सैकनिया स्टेडियम में प्रतिभाग करना है। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक माध्यमिक मिनती विश्वास बलवंत सिंह बृजेश दुबे ,दिनेश उप्रेती, राजेश विश्वास, अर्चना पूनम खेड़ा, रीता कोली नोडल अधिकारी अनिल राय मौर्य अकादमी के एमडी आनंद मौर्य ,संदीप कौर और तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
 

न्याय पंचायत बराखेड़ा के खेल महाकुंभ का शुभारंभ

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत खेल महाकुंभ 2025 की न्याय पंचायत बराखेड़ा की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मौर्य एकेडमी अमरपुरी गदरपुर में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अमरपुरी श्रीमती नमिता द्वारा शुभआरंभ किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की अंडर 14 अंडर-19 की एथलेटिक्स ,कबड्डी ,खो-खो और मुर्गा झपत की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में यशदीप, 200 मीटर दौड़ में रवीना, 400 मीटर दौड़ में वंदना, 1500 मीटर दौड़ में मानसीगोला फेक में हर्षित,चक्का फेक में वंशिका मैनी, ऊंची कूद में सहजप्रीत कौर और लंबी कूद में मानसी सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।अंडर 14 आयु वर्ग में खो खो प्रतियोगिता में सेंट मैरी विजेता और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उपविजेता रही। 60 मीटर दौड़ में माही विश्वास, 600 मीटर दौड़ में प्राची ,ऊंची कूद में निकुंज, लंबी कूद में प्रीति, कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में स्टेडियम सकेनिया प्रथम और राजकीय  बालिका इंटर कॉलेज गदरपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मौर्य अकादमी के एमडी आनंद मौर्य, वमनती विश्वास ,बृजेश दुबे क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवीन चंद्र, राजेश विश्वास, रीता कोहली,अर्चना संदीप कौर, दिनेश उप्रेती ,राजेश विश्वास तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे। ब्लॉक खेल सावणवक (बेसिक) नूर आलम ने बताया है कि 26 दिसंबर को बालक वर्ग की खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो और मुर्गा झपट की प्रतियोगिता सुबह 10.00 बजे से आरंभ होगी।
 

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2025 खेल महाकुम्भ 2025 के तहत न्यायपंचायत व विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 24 व 26 से

रूद्रपुर (सू0वि0)। खण्ड विकास अधिकारी रूद्रपुर असीत आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2025 खेल महाकुम्भ 2025 के तहत न्यायपंचायत व विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि 24 व 26 दिसम्बर को न्यायपंचायत बरा के राजकीय इंटर कालेज बरा, दरऊ के रा.इ.का. दरऊ में, न्यायपंचायत बण्डिया के रा.उ.मा.वि. तुर्कागौरी में, न्यायपंचायत नारायणपुर के रा.इ.का. कनकपुर में व न्यायपंचायत बिगरावाग के रा.इ.का. फौजी मटकोटा में  अण्डर-14 व अण्डर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट खेल प्रतियोगिताये आयोजित की जायेगी। इसी तरह विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के तहत विधानसभा किच्छा का सैंट पिटर सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल किच्छा में 29 दिसम्बर को अण्डर-14 व अण्डर-19 बालक वर्ग एवं 30 दिसम्बर को अण्डर-14ध्अण्डर-19  बालिका वर्ग के न्यायपंचायत बरा, दरऊ व बण्डिया के विजेता खिलाड़ी प्रतिभग करेगें। विधानसभा रूद्रपुर के पुलिस लाईन व मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम रूद्रपुर में 02 जनवरी को अण्डर-14, अण्डर-19 बालक वर्ग तथा 03 जनवरी को अण्डर-14 व अण्डर-19 बालिका वर्ग में न्यायपंचायत नारायणपुर व बिगवाड़ा के विजेता खिलाड़ी सम्मिलित होगें। विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट खेल, वॉलबाल व पिट्टू खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। 
 

साइकिलिंग में ओलंपिक मेडल को बनाए लक्ष्य: रेखा आर्या  -रुद्रपुर में नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,देश भर के 600 से ज्यादा साइकिलिस्ट कर रहे हैं शिरकत

रुद्रपुर, (सू.वि.)। रुद्रपुर स्थित शिवालिक वेलोड्रोम में आयोजित 77वी सीनियर, 54वी जूनियर और 40वी सब जूनियर नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में पहुंचकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को साइकिलिस्टों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन में देश भर के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 600 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि साइकिलिंग वेलोड्रोम के बनने के बाद अब यह उम्मीद की जा सकती है कि उत्तराखंड जल्द ही साइकिलिंग की नर्सरी के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश में जो खेल ढांचा विकसित किया गया है उसमें साइकलिंग वेलोड्रोम सबसे अहम है। खेल मंत्री ने कहा कि आमतौर पर नेशनल गेम्स में ज्यादातर राज्यों को साइकिलिंग का आयोजन दूसरे प्रदेशों में करना पड़ता है क्योंकि यह सुविधा देश के कुछ चुनिंदा राज्यों में ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी नियमित रूप से यहां आकर अभ्यास करें, जिससे वें 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम और 2036 के ओलंपिक में पदक के दावेदार बन सके। इस अवसर पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ओंकार सिंह, सचिव मनिंदर पाल सिंह, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चैधरी, उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के सचिव देवेश पांडे, जिला अध्यक्ष डॉ नागेंद्र शर्मा, विजय पाठक आदि उपस्थित रहे।