सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के माननीय सचिव महोदया ममता पन्त के निर्देशन में में स्थान-आरोग्य मंदिर बलराम नगर (तेजाफौजा ) सीएचओ रवि नेगी की व एएनएम अध्यक्षता में बिषय-विश्व जनसंख्या दिवस के विषय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या, परिवार नियोजन लैंगिक समानता,गरीबी और मानव अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है।एवं समाधान समारोह विशेष लोक अदालत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी,स्थायी लोक अदालत,राष्ट्रीय लोक अदालत,नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नालसा थीम सांग,राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930के बारें में जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, मीना, कु.दीपा, गोपाल सिंह गौतम द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री,आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों की संख्या 45 रही। 
 

खबरें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के माननीय सचिव महोदया ममता पन्त के निर्देशन में में स्थान-आरोग्य मंदिर बलराम नगर (तेजाफौजा ) सीएचओ रवि नेगी की व एएनएम अध्यक्षता में बिषय-विश्व जनसंख्या दिवस के विषय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या, परिवार नियोजन लैंगिक समानता,गरीबी और मानव अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है।एवं समाधान समारोह विशेष लोक अदालत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी,स्थायी लोक अदालत,राष्ट्रीय लोक अदालत,नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नालसा थीम सांग,राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930के बारें में जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, मीना, कु.दीपा, गोपाल सिंह गौतम द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री,आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों की संख्या 45 रही। 
 

18 को विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास तेज 

रुद्रपुर (सू.वि.)। दिनांक 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की सचिव श्रीमती ममता पंत द्वारा निरंतर एवं हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लंबित मामलों, विशेषकर एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) के मामलों, का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जा सके।इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रत्येक विधिक जागरूकता शिविर एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में आमजन को विशेष लोक अदालत के महत्व, इसकी प्रक्रिया तथा इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने लंबित मामलों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु 18 जुलाई 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि न्याय को सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाया जाए तथा अधिकाधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। सचिव श्रीमती ममता पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जुलाई को लगने वाली चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय रुद्रपुर सहित बाहरी दीवानी न्यायालय काशीपुर, जसपुर, खटीमा, बाजपुर आदि न्यायालयों में भी आयोजन किया जाएगा। लोग अपने चेक बाउंस संबंधित मामले निहित कराकर लोक अदालत का लाभ उठा सकते हैं।
 

सिविल जज ने महिलाओं के अधिकार बताये


रुद्रपुर (सू.वि.)।  उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में सिविल जज ममता पंत ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। नारायण इंडस्टरीज ग्लोबल रुद्रपुर में जनपद न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव श्रीमती ममता पंत ने विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या सिथरीकरण के लाभ एवं महिलाओं के अधिकारों व पॉश अधिनियम-2013 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सिविल जज ममता पंत ने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन-उत्पीड़न रोकथाम प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम- 2013 तथा महिला सशक्तिकरण के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक महिला को सम्मान एवं सुरक्षित कार्यस्थल पर कार्य करने का अधिकार प्राप्त है यदि किसी महिला के साथ कार्यस्थल पर किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न तथा अभद्र व्यवहार ,अशोभनीय  इशारे तथा अनुचित आचरण किया जाता है तो वह बिना किसी संकोच के इसकी शिकायत पॉश कमेटी को कर सकती हैं।पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर एचआर हेड विनीत कुमार एच आर अनुदीप राह, एचआर चंचल सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।
 

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में विकास खण्ड कार्यालय में सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार ’’सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

खटीमा (सू0वि0)। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य की अध्यक्षता में विकास खण्ड कार्यालय खटीमा  में सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार ’’सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्बोधित करते हुए माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यक्रल के निर्विवाद सफलता पूर्वक 05 साल पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सड़को का जाल बिछ रहा है। जिससे लोगों को कही भी आने-जाने में समय और पैसे की बचत हो रही है।  इसलिए जनता का हमारी डबल इंजन की सरकार पर पुरा विश्वास है। श्री मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री शंकर सिंह कोरंगा, एवं गम्भीर सिंह धामी ने भी माननीय मुख्यमंत्री को 5 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई व शुभकामनायें देते हुए अपने विचार रखे।                                          मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी कहा कि जनपद सभी विकास खण्डों में शिविर लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही व पत्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि शिविर में जो भी शिकायत आ रही है उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाए। शिविर में उद्योग, मत्स्य, कृषि, श्रम, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, गन्ना विकास आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट, 7 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई, 06 बच्चों को अन्न प्रासन कराया गया, शिक्षा विभाग द्वारा 34 स्कूली बच्चों को कापी, किताब वितरित की गईहोम्योपैथिक विभाग द्वारा 128, आयुर्वेद विभाग 55,  स्वास्थ्य विभाग द्वारा 303 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया, पशु पालन विभाग द्वारा 325 लोगों को जानकारी दी गई व दवाई वितरित की गई, राजस्व विभाग द्वारा 55 लोगों को खतौनी दी गई व 01 विरासतन की कार्यवाही की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 बैटरी चालित ट्राई साइकिल, 18 व्हील चेयर, 8 ट्राई साइकिल, 10 छड़ी, 15 कमोड कुर्सी, 17 कुशन सीट, 3 स्टिक, 4 कान की मशीन, 3 टी एल एम कित वितरण किए गए व 17 लोगों के आधार कार्ड बनाये गए। कार्यक्रम में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका  मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 1191 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित  किया गया ।  समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, बाल विकास, उद्योग विभाग, सेवा योजन विभाग आदि विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी, दर्ज राज्य मंत्री गम्भीर सिंह धामी, शंकर सिंह कोरंगा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा,  उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 के के अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, खण्ड विकास अधिकारी संजय गांधी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आदि उपस्थित थे।

गदरपुर पुलिस ने दो नफर वारण्टी गिरफ्तार किये

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर।
वर्तमान में  वारण्टी/ वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा 02 नफर  वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में वारण्टी/वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान ऑप्रेशन प्रहार व आदेश निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्रों की तामीली करते हुए  दिनांक 09/07/2026  को   (01)  धनीराम पुत्र ओमप्रकाश नि0 सिनेमा लाइन  गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर सम्बंधित एफआईआर नंबर 188/23 धारा 60 एक्ट (02) वारण्टी  बाबू पुत्र दलपत सिंह निवासी वार्ड न- 04 राम मंदिर  गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर सम्बंधित एफआईआर नंबर 254/24 धारा 60एक्ट की तामीली करते हुए गिरफ्तार किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष  पेश किया गया। पकड़ने वाली पुलिस टीम एसआई भूपेन्द्र सिंह ब्रजवाल, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक संजय बोरा, का. दिनेश सिंह, का. रविन्द रावत शामिल रहे।

गदरपुर पुलिस ने नाबालिक दो पीड़िताओं को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर।
कोतवाली गदरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिक दो पीड़िताओं को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार वादी मुकदमा द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में कोतवाली गदरपुर में दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर कोतवाली गदरपुर में दिनांक 06-06-2026 को उसके नाबालिक पुत्री क्रमशः उम्र-करीब 16 वर्ष व 17 वर्ष की गुमशुदगी के संबन्ध में ’ मु0 एफआईआर नंबर 179/2026  मु0 एफआईआर नंबर 180/2026 यूएस-140 (3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।  उक्त घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल  दोनों नाबालिक गुमशदाओं को तलाश व बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गदरपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 07-09-2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत मसीत तिराहा गदरपुर से मुखविर की सूचना पर अभियुक्त गण 01. इन्दर पुत्र रंजीत सिंह उम्र-18 वर्ष नि पाखडवाला ग्राम चन्दनपुरा थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर 2. मोहित पुत्र रघुवीर सिंह नि विजय रम्पुरा थाना  केलाखेड़ा जिला ऊधमसिंहनगर उम्र -21 वर्ष  के साथ दोनों नाबालिक गुमशुदा बालिकाओं के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों नाबालिक पीड़िताओं द्वारा उपरोक्त दोनों अभियुक्त गण द्वारा उनको बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर अपने साथ मुरादाबाद, चंढीगढ़, पंजाब आदि स्थानों पर ले जाकर उनके साथ गलत काम किया जाना बताया गया।  जिसपर अभियोग में  अभियुक्त गण को  मुकदमा अपराध सं0 179/2026 व मुकदमा अपराध सं0 180/2026 धारा 137 (2)/87 64 बी0एन0एस0 व  3ध्4 पोस्को एक्ट के तहत हस्व कायदा समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा, उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, कानि. गायत्री कार्की, कानि. कैलाश राम शामिल रहे।           

मानसून को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

रुद्रपुर (सू.वि.)।  ऊधम सिंह नगर मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी श्री कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आईआरएस प्रणाली के अधिकारियों सहित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर एवं काशीपुर तथा जनपद ऊधम सिंह नगर की सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री उमाशंकर नेगी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तीव्र वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने, संचार व्यवस्था सुचारू रखने, मोटर मार्गों को शीघ्र खुलवाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा बाढ़ नियंत्रण कक्षों को 24×7 संचालित रखने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगमों एवं नगर निकायों को नालियों एवं कलवर्टों की तत्काल सफाई कर जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने, विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय पर उपलब्ध रहने तथा अपने मोबाइल फोन निरंतर चालू रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मानसून अवधि के दौरान किसी भी आपदा की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारी बिना किसी विलंब के राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करें तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को तत्काल सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।