विनोद वार्ता ने जिलाधिकारी महोदय को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर किया सम्मानित -जिलाधिकारी की विनोद वार्ता से पहली वार्ता, श्री भदौरिया जी ने कहा कि जनपद में देश व प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रुद्रपुर। जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया जी की सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणाली के चलते देश में पाचवां स्थान का गौरव प्राप्त होने पर जिला सूचनाधिकारी श्री गोविन्द सिंह बिष्ट के माध्यम से विनोद वार्ता समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद कुमार द्वारा बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रथम बार सम्पादक विनोद कुमार से रु-बरु होते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि यह गौरव (पुरस्कार) प्राप्त हुआ इसके लिए वह बहुत ही अच्छा महसूस कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य श्रेय जनपद के लोगों को ही जाता है जिसकी वजह से मुझे यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनपद वासियों की फीडबैक लेने के बाद ही देश में जनपद को गौरव प्राप्त हुआ है। श्री भदौरिया ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि जनपद में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो भी जनहित की योजनायें चलाई जा रही है उनका लाभ जनपद की जनता कि अन्तिम छोर तक पहुंचे और उसका पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहा है कि जनपद के लोगों की समस्याओं का समाधान हो और किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि हमारे जिले के अधिकारियों की संयुक्त टीम के चलते आज जनपद उधम सिंह नगर प्रदेश में पहले स्थान पर है जो कि एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा लीडर शिप के चलते जनपद में जनगणना का कार्य भी पूरा हो चुका है अब एसआईआर की कार्यवाही भी चल रही है जिसमें जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारी लगन के साथ कार्य कर रहे है और जनपद की जनता का भी काफी सहयोग मिल रहा है। श्री भदौरिया ने कहा कि हमार प्रयास है कि माननीय मुख्यमंत्री की विकास की धारा जन-जन तक पहुंचे और भारत को नंबर एक पर लाये और जो 2047 का विकासित भारत का सपना है उसे पूरा कर सके। इस मौके पर सूचना विभाग से विजय कुमार, भूपेन्द्र अनेजा आदि मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-




