मुख्यमंत्री जी से विनोद वार्ता की पहली वार्ता- प्रधानमंत्री जी के मार्ग दर्शन में उत्तराखंड राज्य विकास के क्षेत्र में देश में सबसे आगे: धामी -मुख्यमंत्री कार्यकाल के चार¬ साल बेमिसाल पर विनोद वार्ता सम्पादक की पहली वार्ता, पुरानी यादे ताजा की
मुख्यमंत्री से हुई वार्ता की वीडियों सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
(संवाद-सूत्र)
खटीमा। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर दौरान प्रथम बार विनोद वार्ता के मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद कुमार से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री कार्यकाल के चार साल बेमिसाल उत्तराखंड विकास पथ पर अग्रसर पर प्रदेश की जनता को क्या संदेश देना चाहते है इस विषय पर चर्चा करते हुए श्री धामी जी ने अपनी मधुर वाणी से बताया। उन्होंने सर्व प्रथम कहा कि विनोद वार्ता के सम्पादक श्री विनोद जी से काफी पहले से ही संबंध रहे है। उनके यहां मिलने पर धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बताया कि जब मैंने राजनीति कैरियर की शुरुआत की तब विनोद जी एक दैनिक समाचार पत्र प्रतिनिधि के रुप में लिखते थे और उनके द्वारा जनहित एवं अन्य समस्याओं एवं चुनौतियो को उजागार करते थे अब उनके द्वारा विनोद वार्ता के माध्यम से जनसमस्याओं, सरकार की योजनाओं एवं कई चुनौतियो को प्रकाशित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में चार वर्ष में भाजपा की प्रदेश की सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सर्व प्रथम मात्र शक्ति को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया गया। श्री धामी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मातृ शक्ति के लिए आरक्षण का प्रयास किया गया जो नहीं हो पाया लेकिन इसके बावजूद भी हमारा मातृशक्ति के प्रयास के लिए काफी प्रयास किया गया नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रवधान किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में सर्व प्रथम नकल विरोधी नियम लागू करना भी पहली प्राथमिकता रही है। प्रदेश में सहायता समूह के माध्यम से कई प्रकार से उत्पाद बनाने वालों को ऋण की भी सुविधायें प्रदान की जा रही है जिससे सहायता समूह के माध्यम से अच्छे उत्पाद बनाये जा रहे है। हरित ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास में कदम, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में निवेश एवं उद्योगों को बढ़ावा, कई बड़े निर्णय जैसे समान नागरिक संहिता, सशक्त भू-कानून, खख्त धर्मान्तरण विरोधी कानून, नकल विरोध कानून, अग्रिवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। नेशनल लेवल रैंकिग प्रोत्साहन में जैसे स्थिति तैयारी सूचकांक में प्रथम (छोटे राज्य), एसडीजी हैडेक्स में शीर्ष स्थान, खनन सुधारों में देश मे दूसरा स्थान, शहरी सुधारों हेतु प्रोत्साहन के अलावा 30 से अधिक नीतियां जिसमें सुधार किया गया। उन्होंने बताया कि विकसित भारत सशक्त उत्तराखंड ही प्राथमिकता है। श्री धामी ने बताया कि डबलपमेंट के आधार पर पूरे देश में उतराखंड प्रथम स्थान पर आया है। श्री धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश में आगे रहेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित नारंग सहित काफी संख्या मंे कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री से हुई वार्ता की वीडियों सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें।





