सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. -मुख्यमंत्री ने काशीपुर के 25.19 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Share on:

खटीमा/काशीपुर (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से काशीपुर के 25.19 करोड़ के 03 विकास कार्यों शिलान्यास व 02 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार काशीपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से 8 प्रमुख चैराहों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम चरण में दो महत्वपूर्ण चैराहों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि ननकाना साहिब जाने वाले मार्ग पर स्थित स्टेडियम तिराहे का नाम “ननकाना साहिब चैक” रखा जा रहा है, जिसके सौंदर्यीकरण हेतु 3 करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चैक के सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए 4 करोड़ 30 लाख स्वीकृत कर प्रथम चरण के कार्य भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से काशीपुर-रामनगर मार्ग (छभ्-309) के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया है। इसके अतिरिक्त काशीपुर स्टेडियम में 24 लाख रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक ओपन जिम तथा  49.24 लाख रूपये की लागत से उधम सिंह नगर प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में बने प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आधुनिक एवं मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी दिशा में राज्य सरकार भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर कुमाऊँ क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यावसायिक केंद्र है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा 133 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है। इससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि काशीपुर-रामनगर राजमार्ग को फोरलेन बनाए जाने हेतु 494 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही 3 किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है, जिससे शहर को यातायात जाम से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर, हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। साथ ही काशीपुर के ड्रेनेज सिस्टम और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मास्टर प्लान पर कार्य किया जा रहा है। लगभग 1950 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों का काम केवल योजनाओं को लंबित रखना था, जबकि वर्तमान सरकार “नो पेंडेंसी” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। हमारी सरकार शिलान्यास के साथ-साथ समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लोकार्पण भी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को अवश्य पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से खटीमा से जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति व काशीपुर से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जनता जुड़े थे।

खबरें

मुख्यमंत्री ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण पर कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी -समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

खटीमा (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण पर शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड में  जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने चैहान अकादमी नानकमत्ता के ताइकांडो, कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया व उनसे संवाद किया कर शुभकामनाएँ दी। इसके उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रमानुसार जनपद अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, फरजाना बेगम, मोहिनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।
 
स्टार्ट इंस्टिट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
जन कल्याण एवं बाल विकास संस्था द्वारा संचालित स्टार्ट इंस्टिट्यूट में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्थान में पौधे लगाए। बच्चों ने पेड़ों के महत्व को जाना व  पर्यावरण को बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश अपने नारों के माध्यम से दिया पेड़  हमारे लिए उपयोगी है इस पर एक बच्चों ने  स्किट प्रस्तुत की बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में मॉडल भी तैयार किया । इस अवसर पर संस्थान के बच्चे व संपूर्ण स्टाफ उपस्थित था।
 
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. -मुख्यमंत्री ने काशीपुर के 25.19 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

खटीमा/काशीपुर (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से काशीपुर के 25.19 करोड़ के 03 विकास कार्यों शिलान्यास व 02 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार काशीपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से 8 प्रमुख चैराहों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम चरण में दो महत्वपूर्ण चैराहों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि ननकाना साहिब जाने वाले मार्ग पर स्थित स्टेडियम तिराहे का नाम “ननकाना साहिब चैक” रखा जा रहा है, जिसके सौंदर्यीकरण हेतु 3 करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चैक के सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए 4 करोड़ 30 लाख स्वीकृत कर प्रथम चरण के कार्य भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से काशीपुर-रामनगर मार्ग (छभ्-309) के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया है। इसके अतिरिक्त काशीपुर स्टेडियम में 24 लाख रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक ओपन जिम तथा  49.24 लाख रूपये की लागत से उधम सिंह नगर प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में बने प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आधुनिक एवं मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी दिशा में राज्य सरकार भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर कुमाऊँ क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यावसायिक केंद्र है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा 133 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है। इससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि काशीपुर-रामनगर राजमार्ग को फोरलेन बनाए जाने हेतु 494 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही 3 किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है, जिससे शहर को यातायात जाम से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर, हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। साथ ही काशीपुर के ड्रेनेज सिस्टम और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मास्टर प्लान पर कार्य किया जा रहा है। लगभग 1950 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों का काम केवल योजनाओं को लंबित रखना था, जबकि वर्तमान सरकार “नो पेंडेंसी” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। हमारी सरकार शिलान्यास के साथ-साथ समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लोकार्पण भी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को अवश्य पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से खटीमा से जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति व काशीपुर से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जनता जुड़े थे।

सूबे के माननीय ने लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में  जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी -पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर लोहियाहेड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

खटीमा (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में  जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इसके उपरान्त पर्यावरण दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर लोहियाहेड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा हमें पौधारोपण ही नहीं उनका संरक्षण भी करना है। माननीय मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में अभियान चलाकर 04 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में डेंगू/चिकनगुनिया रोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया

रूद्रपुर (सू0वि0)।  जिलाधिकारी नितिन भदौरिया की अध्यक्षता में जनपद में डेंगू/चिकनगुनिया रोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को डेंगूध्चिकनगुनिया नियत्रण हेतु चिकित्सालयों डेंगू आइसोलेशन वार्ड बनाये जाने, जांच व्यवस्था सुदृण करने, ब्लड व प्लेटलेट्स व्यवस्था बनाये रखने, आवश्यक औषधि की उपलब्धता बनाये रखने के साथ-साथ अन्र्तविभागीय सहयोग से व्यापक जनजागरण व प्रचार-प्रसार करने निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर नालो-नालियों की सफाई, फोगिंग एवं दवाईयों के छिड़काव तथा स्वच्छता अभियान पर विषेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि डेंग से बचाव हेतु सीधे लार्वा पर ही वार किया जाये ताकि मच्छर पनपने न पाएं। उन्होंने डेंगू के प्रति वृहद्ध स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने तथा विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभाओं में डेंगू के लक्षण, कारण, रोकथाम एवं नियंत्रण के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने विद्यार्थियों को फुल बाजू वाले कपड़े पहनकर आने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि डेंगू का मरीज पाये जाने पर सम्बन्धित क्षेत्र में जनपद तथा ब्लाॅक की टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया जाये। उन्होने नगर निगम, पालिकाओं, पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी डेंगू के प्रति जागरूकर करने हेतु निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि घरों के आसपास पूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था करें और कचरे का निस्तारण सही ढंग से किया जाये। उन्होंने कहा कि घरों में कूलर, टेंक, ड्रम, बाल्टी आदि में अनावश्यक एवं लम्बे समय तक पानी न रखें। उन्होंने कहा कि कूलर का उपयोग नही होने का दशा में उसका पानी पूरी तरह खाली किया जाये। घरों के आसपास पानी एकत्रित होने वाली सभी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे -टीन के डब्बे, कॉच एव प्लास्टिक के बोतल, नारियल के खोल, पुराने टायर आदि नष्ट कर दें। फ्रीज के ‘ड्रिप-पैन’ से पानी प्रतिदिन खाली करें। पानी संग्रहित करने वाले टंकी, बाल्टी, टब आदि सभी को हमेशा ढंककर रखें। उन्होंनंे कहा कि डेंगू के प्रति लापरवाही न बरतने व लक्षण पाये जाने पर तुरन्त अस्पताल जाने एवं चिकित्सकों की सलाह  लेकर उसके अनुसार उपचार करायें। जिलाधिकारी ने जल भराव वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से फोगिंग एवं दवाईयों के छिड़काव करने के निर्देश दिये। उन्होंने डेंगू से सम्बन्धित रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय परिसरों को साफ-स्वच्छ रखने व जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने औद्योगिक क्षेत्रों में डेंगू बचाव हेतु जागरूक करने के निर्देश आरएम सिडकुल व महाप्रबन्धक उद्योग को दिये। उन्होने जल निगम व जल संस्थान को लिकेज पाईप लाईनों को तत्काल ठीक करने तथा क्लोराईजेशनयुक्त पेयजल जनता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने होटल, ढाबों, रेस्तरां, रेड़ी-ठेली आदि के खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिये ताकि फूड-प्वाईजिंग, डायरिया जैसे गम्भीर बिमारियों से बचा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 केके अग्रवालन ने डेंगू रोग के बारे में जानकारी दी व बचाव के उपाय बताये साथ ही सभी विभागों को डेंगू सोर्स रिडक्शन व जनजागरण में सहयोग हेतु आव्हान किया गया। उन्होने डेंगू रोधी कार्ययोजना व विभाग द्वारा की गयी तैयारियों के बारे में अवगत कराया।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसीएमओ डाॅ0 एसपी सिंह, डाॅ0 डीपी सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, एआरटीओ पूजा नयाल, मोहित कोठारी, अधिशासी अभियंता पेयजल सुनील जोशी, सहित नगर निकाय अधिकारी उपस्थित थे।
 
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक ली

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के अधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। उन्होंने राजनैतिक दलों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया  कि 29 मई से 07 जून 2026 तक प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य संपन्न किया जाएगा। इसके बाद 08 जून से 07 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 07 जुलाई तक तथा मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 14 जुलाई तक किया जाएगा व दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक तथा नोटिस चरणध्दावों का निपटान एवं आपत्ति 14 जुलाई से 11 सितंबर तक व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितम्बर को किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मृत, स्थानांतरित, अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर सूची को अधिक विश्वसनीय एवं अद्यतन बनाना है। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि एन्यूमरेशन चरण के दौरान किसी प्रकार के दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा किसी कारण से हट गया है, तो वह प्रारूप-6 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से अपना नाम पुनः दर्ज करा सकता है। प्रारूप सूची प्रकाशित होने के बाद प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने कार्यकर्ताओं एवं बीएलए के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को एसआईआर कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की, ताकि कार्यक्रम को निष्पक्ष, प्रभावी एवं त्रुटिरहित पूरा किया जा सके। बैठक में भाजपा से गजेन्द्र प्रजापति, डीएन यादव, राजेश तिवारी, कांग्रेस से नरेश पाल, ललित बिष्ट, आम आदमी पार्टी से किरन पाण्डेय विश्वास, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुण्डल राम आदि मौजूद थे।
 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने जिला कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया -इस दौरान प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की शपथ भी दिलाई गयी

रूद्रपुर (सू0वि0)।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, ने जिला कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया व सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधे हमें शुद्ध हवा देते है तथा पर्यावरण, जल संरक्षण के लिये भी महत्वपूर्ण है इसलिये हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये व पौधो का संरक्षण भी करना चाहिये। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व व वर्षाकाल में वृह्द पौधारोपड़ अभियान चलाया जायेगा। वृक्षारोपण अभियान ग्राम पंचायत से लेकर न्याय पंचायत, ब्लाक स्तर व जिला स्तर तक चलाया जायेगा जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों, स्वंय सहायता समूह, स्कूली बच्चों के साथ ही जनसहभागिता होगी। इस दौरान उन्होने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, पेयजल निगम सुनील जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल,  जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, तहसीलदार निदेश कुटौला सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी आदि मौजूद थे।  

Most Viewed