सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

माननीय मुख्यमंत्री ने 1140.82 लाख की लागत से  शक्तिफार्म को सिडकुल जोड़ने वाले पुल का किया शिलान्यास -शक्तिफार्म क्षेत्र के विकास में एक और बड़ा कदम

Share on:

सितारगंज  (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर 1140.82 लागत से बनने वाले150 मी0 स्पान सीसी पुल का कार्य का शुभारंभ किया। शक्तिफार्म पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री का जनता व जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वपूर्ण सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि शक्तिफार्म क्षेत्र को सिडकुल से जोड़ने वाले इस सेतु के निर्माण से इस पूरे क्षेत्र के लगभग 50 हजार निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को इस पुल के निर्माण के पश्चात सिडकुल सितारगंज में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं विकास खंड कार्यालय सिसौना तक पहुँचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि आवागमन भी अधिक सुगम, सुरक्षित और किफायती हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ये सेतु न केवल क्षेत्रवासियों के लिए सुगम आवागमन का माध्यम बनेगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आज राज्य के शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा ऊधमसिंह नगर जनपद और शक्तिफार्म-सितारगंज क्षेत्र के विकास के लिए भी विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर शक्तिफार्म में पीपीपी मॉडल के माध्यम से मिल्क पाउडर, आइसक्रीम और चीज निर्माण से संबंधित आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कर रहे हैं। वहीं, शक्तिफार्म के प्रह्लाद पलसिया में लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से एक्वा पार्क का निर्माण भी करा रहे हैं, जिसका अब तक 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमने शक्तिफार्म क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचसी को 30 बेड के सीएचसी में उच्चीकृत करने का कार्य भी किया है। हम सितारगंज और टनकपुर के बीच फोर लेन सड़क के निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं। सितारगंज में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली के निर्माण की दिशा में भी हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सितारगंज क्षेत्र में विभिन्न मोटर मार्गों का निर्माण कराने साथ-साथ मल्टी-स्टोरी पार्किंग का निर्माण भी करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम उधम सिंह नगर जनपद की बात करें तो, किच्छा में 351 करोड़ रूपए की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही, हम पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाईअड्डा का निर्माण भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जहां एक ओर गदरपुर और खटीमा में बाईपास का निर्माण कार्य कराया है, वहीं खटीमा और किच्छा में बस अड्डों का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, हमने रूद्रपुर, गदरपुर और चकरपुर मे खेल स्टेडियम, बहुउद्देश्यीय हॉल, साइकिलिंग ट्रैक और एथलेटिक्स ट्रैक सहित विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाओं का निर्माण कार्य भी कराया है। उन्होंने कहा कि हमने जहां एक ओर सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में अरोमा पार्क, काशीपुर में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर और पंतनगर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की है। वहीं, हम खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास भी कर रहे हैं। इसके साथ ही, हम लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से मानूनगर-गदरपुर से दिनेशपुर-मटकोटा होकर सीधे हल्द्वानी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत से रूद्रपुर बाईपास निर्माण करा रहे हैं, वहीं, रूद्रपुर को खटीमा-टनकपुर एवं गदरपुर-जसपुर से जोड़ने वाली चार लेन सड़कों का निर्माण भी करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण पुनः प्रारंभ कर पूरे तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान करने की ऐतिहासिक कार्य भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गन्ना किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य केवल आपके जनपद में ही नहीं हुए हैं, अपितु आप आज राज्य के जिस भी क्षेत्र में जायेंगे सभी जगह इसी प्रकार व्यापक स्तर पर विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार जिस भी कार्य का शिलान्यास करती है, उसे तय समय में पूर्ण कर उसका लोकार्पण भी करती है। और जब हम जनता के बीच जाते हैं, तो उन्हें ईमानदारी से अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं, कौन-सा काम पूरा हुआ, कौन-सा काम प्रगति पर है और आगे कौन - सा काम भविष्य में करने का हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के समग्र विकास के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया है, वहीं, हम प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी मानसिकताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र में कुछ पाखंडी हमारे भोले-भाले सिख एवं आदिवासी भाई-बहनों को डराकर, धमकाकर और झूठे प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं, इस मंच के माध्यम से ऐसे सभी पाखंडियों को स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि ये देवभूमि की पवित्र धरा है और यहाँ जिसने भी हमारी आस्था और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसे ऐसा सबक सिखाया जायेगा कि उसकी 7 पुश्तें भी याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई करते हुए 12 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को लैंड जिहादियों से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि मैं, देवभूमि की पवित्र भूमि पर किसी जिहादी को पनपने नहीं दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून लागू कर सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की स्थापना भी की है। उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड में पनप रही विभाजनकारी मानसिकता पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड को भी समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब उत्तराखंड में संचालित सभी विद्यालयों और मदरसों में सरकारी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि में मुल्लावादी मानसिकता को पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कार के मंदिर स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में बच्चों को गुमराह करने वाले 250 से अधिक अवैध मदरसों को भी ताला लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से राज्य में पाखंडियों और विधर्मियों को गिरफ्तार करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ही भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। इसी का परिणाम है कि पिछले 4 वर्षों में राज्य के 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद हमने बीते 4 वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्यवाही कर रही है, अब चाहे कोई भी हो, छोटा हो या बड़ा हो, यदि भ्रष्टाचार में पकड़ा जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों के द्वारा हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ष्विकल्प रहित संकल्पष् को पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे इस संकल्प को साकार करने में सितारगंज के मेरे आप सभी परिवारजन इसी प्रकार हमारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान देते रहेंगे। माननीय कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमने जो भी वादे किए थे उसमें से 95 प्रतिशत   वादे पूरे कर दिए हैं शेष भी पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने सितारगंज में 75 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ऐक्वा पार्क,65 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आंचल मल्टी दुग्ध प्लांट स्वीकृत करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यूसीसी, सख्त नकल विरोधी, धर्मांतरण कानून लागू करने के लिए भी माननीय मुख्यमंत्री को बधाई दी व आभार व्यक्त किया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से बंगला भाषा को राज्य दर्जा देने व पिपलिया गांव के अग्निवीर के परिवार की मदद करने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल,दर्जा मंत्री खतीब अहमद,फरजाना बेगम, इकबाल सिंह लाडी, प्रतिभा रावत,मीनाक्षी विश्वास,गोपाल सरकार,दीपिका मालाकार,विनीता विश्वास,तारक मंडल,शंकर गोलदार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,ऋचा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व भारी संख्या में जनता मौजूद थी।
 
खबरें

पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी के आवास पर महिला मोर्चा समेत विभिन्न मोर्चा के मंडल पदाधिकारी का हुआ स्वागत  -भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2027 को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है, भारतीय जनता पार्टी गदरपुर मंडल के विभिन्न मोर्चा की मंडल कार्यक्रम घोषित की गई

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कुमाऊँ संयोजक एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुड्डी  के आवास पर महिला मोर्चा समेत युवा मोर्चा पिछड़ा मोर्चा एवं किसान मोर्चे के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को पटका और पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजू भुड्डी ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को अभी से ही मिशन 2027 के लिए एकजुट होकर लग जाना चाहिए और उत्तराखंड के अंदर तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कमर कसनी चाहिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चे के प्रदेश के महामंत्री नरेश हुडिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनसे यह आशा रखी की संगठन की नीति और नीति के अनुसार कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करेंगे।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुड़िया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए सभी को अभी से अपने-अपने क्षेत्र में जाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करने का आवाहन किया कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अनिल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा नरेश हुडिया  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अशोक हुड़िया महिला मोर्चे की जिला मंत्री कविता नेगी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम ग्रोवर महामंत्री लक्ष्मी चैहान उपाध्यक्ष स्वीटी चावला भाजपा मंडल मंत्री मानसी शर्मा रेनू बिष्ट जिला पंचायत सदस्य सिल्की खेड़ा भाजपा जिला उपाध्यक्ष चकित हुडिया मंडल महामंत्री अजय बटला पूर्व मंडल महामंत्री अभिषेक वर्मा पूर्व सभासद रोहित सुदामा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तनुज मल्होत्रा पिछला मोर्चा अध्यक्ष कविंद्र सैनी राजकुमारी चंदा शशि प्रजापति बबली शर्मा सुदेश परथी युवा मोर्चा महामंत्री सुमन मुंजाल सौरव सैनी गिंदी पांडे उपाध्यक्ष वीरू सैनी रवि कश्यप अभिषेक गाबा रोहित चंद्र सौम्या विनायक पूनम प्रसाद सीमा अरोड़ा पुष्पा गुप्ता सपना ढींगरा नीतू सागर अंजू प्रजापति प्रियंका चंद्र पिछड़ा मोर्चा महामंत्री ऋतुल वर्मा अरविंद सैनी महेश सैनी जसवंत कश्यप सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित है।
 
माननीय मुख्यमंत्री ने 1140.82 लाख की लागत से  शक्तिफार्म को सिडकुल जोड़ने वाले पुल का किया शिलान्यास -शक्तिफार्म क्षेत्र के विकास में एक और बड़ा कदम

सितारगंज  (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर 1140.82 लागत से बनने वाले150 मी0 स्पान सीसी पुल का कार्य का शुभारंभ किया। शक्तिफार्म पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री का जनता व जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वपूर्ण सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि शक्तिफार्म क्षेत्र को सिडकुल से जोड़ने वाले इस सेतु के निर्माण से इस पूरे क्षेत्र के लगभग 50 हजार निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को इस पुल के निर्माण के पश्चात सिडकुल सितारगंज में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं विकास खंड कार्यालय सिसौना तक पहुँचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि आवागमन भी अधिक सुगम, सुरक्षित और किफायती हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ये सेतु न केवल क्षेत्रवासियों के लिए सुगम आवागमन का माध्यम बनेगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आज राज्य के शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा ऊधमसिंह नगर जनपद और शक्तिफार्म-सितारगंज क्षेत्र के विकास के लिए भी विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर शक्तिफार्म में पीपीपी मॉडल के माध्यम से मिल्क पाउडर, आइसक्रीम और चीज निर्माण से संबंधित आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कर रहे हैं। वहीं, शक्तिफार्म के प्रह्लाद पलसिया में लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से एक्वा पार्क का निर्माण भी करा रहे हैं, जिसका अब तक 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमने शक्तिफार्म क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचसी को 30 बेड के सीएचसी में उच्चीकृत करने का कार्य भी किया है। हम सितारगंज और टनकपुर के बीच फोर लेन सड़क के निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं। सितारगंज में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली के निर्माण की दिशा में भी हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सितारगंज क्षेत्र में विभिन्न मोटर मार्गों का निर्माण कराने साथ-साथ मल्टी-स्टोरी पार्किंग का निर्माण भी करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम उधम सिंह नगर जनपद की बात करें तो, किच्छा में 351 करोड़ रूपए की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही, हम पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाईअड्डा का निर्माण भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जहां एक ओर गदरपुर और खटीमा में बाईपास का निर्माण कार्य कराया है, वहीं खटीमा और किच्छा में बस अड्डों का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, हमने रूद्रपुर, गदरपुर और चकरपुर मे खेल स्टेडियम, बहुउद्देश्यीय हॉल, साइकिलिंग ट्रैक और एथलेटिक्स ट्रैक सहित विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाओं का निर्माण कार्य भी कराया है। उन्होंने कहा कि हमने जहां एक ओर सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में अरोमा पार्क, काशीपुर में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर और पंतनगर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की है। वहीं, हम खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास भी कर रहे हैं। इसके साथ ही, हम लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से मानूनगर-गदरपुर से दिनेशपुर-मटकोटा होकर सीधे हल्द्वानी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत से रूद्रपुर बाईपास निर्माण करा रहे हैं, वहीं, रूद्रपुर को खटीमा-टनकपुर एवं गदरपुर-जसपुर से जोड़ने वाली चार लेन सड़कों का निर्माण भी करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण पुनः प्रारंभ कर पूरे तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान करने की ऐतिहासिक कार्य भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गन्ना किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य केवल आपके जनपद में ही नहीं हुए हैं, अपितु आप आज राज्य के जिस भी क्षेत्र में जायेंगे सभी जगह इसी प्रकार व्यापक स्तर पर विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार जिस भी कार्य का शिलान्यास करती है, उसे तय समय में पूर्ण कर उसका लोकार्पण भी करती है। और जब हम जनता के बीच जाते हैं, तो उन्हें ईमानदारी से अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं, कौन-सा काम पूरा हुआ, कौन-सा काम प्रगति पर है और आगे कौन - सा काम भविष्य में करने का हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के समग्र विकास के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया है, वहीं, हम प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी मानसिकताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र में कुछ पाखंडी हमारे भोले-भाले सिख एवं आदिवासी भाई-बहनों को डराकर, धमकाकर और झूठे प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं, इस मंच के माध्यम से ऐसे सभी पाखंडियों को स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि ये देवभूमि की पवित्र धरा है और यहाँ जिसने भी हमारी आस्था और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसे ऐसा सबक सिखाया जायेगा कि उसकी 7 पुश्तें भी याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई करते हुए 12 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को लैंड जिहादियों से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि मैं, देवभूमि की पवित्र भूमि पर किसी जिहादी को पनपने नहीं दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून लागू कर सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की स्थापना भी की है। उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड में पनप रही विभाजनकारी मानसिकता पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड को भी समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब उत्तराखंड में संचालित सभी विद्यालयों और मदरसों में सरकारी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि में मुल्लावादी मानसिकता को पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कार के मंदिर स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में बच्चों को गुमराह करने वाले 250 से अधिक अवैध मदरसों को भी ताला लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से राज्य में पाखंडियों और विधर्मियों को गिरफ्तार करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ही भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। इसी का परिणाम है कि पिछले 4 वर्षों में राज्य के 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद हमने बीते 4 वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्यवाही कर रही है, अब चाहे कोई भी हो, छोटा हो या बड़ा हो, यदि भ्रष्टाचार में पकड़ा जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों के द्वारा हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ष्विकल्प रहित संकल्पष् को पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे इस संकल्प को साकार करने में सितारगंज के मेरे आप सभी परिवारजन इसी प्रकार हमारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान देते रहेंगे। माननीय कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमने जो भी वादे किए थे उसमें से 95 प्रतिशत   वादे पूरे कर दिए हैं शेष भी पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने सितारगंज में 75 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ऐक्वा पार्क,65 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आंचल मल्टी दुग्ध प्लांट स्वीकृत करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यूसीसी, सख्त नकल विरोधी, धर्मांतरण कानून लागू करने के लिए भी माननीय मुख्यमंत्री को बधाई दी व आभार व्यक्त किया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से बंगला भाषा को राज्य दर्जा देने व पिपलिया गांव के अग्निवीर के परिवार की मदद करने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल,दर्जा मंत्री खतीब अहमद,फरजाना बेगम, इकबाल सिंह लाडी, प्रतिभा रावत,मीनाक्षी विश्वास,गोपाल सरकार,दीपिका मालाकार,विनीता विश्वास,तारक मंडल,शंकर गोलदार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,ऋचा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व भारी संख्या में जनता मौजूद थी।
 
नानकमत्ता में माननीय मुख्यमंत्री का पुष्प व फूलमालाओं से भव्य स्वागत -माननीय मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ -मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

नानकमत्ता (सू.वि.)।सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया व बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को प्रणाम कर कार्यक्रम में उपस्थित नानकमत्ता के थारू समाज के सभी परिवारजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि आज इस नानकमत्ता साहिब की पवित्र धरती पर, जहाँ गुरुओं का आशीर्वाद बरसता है, हम भारत मां के महान सपूत, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए राणा परिवार और नानकमत्ता के सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के राजा नहीं थे, बल्कि वे भारत की आन, बान और स्वाभिमान के अमर प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की ऐसी प्रेरणादायी गाथा है, जो सदियों बाद भी प्रत्येक भारतीय के मन में ऊर्जा और गर्व का संचार करती है। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी को ये प्रेरणा देता है कि राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष कितना भी कठिन क्यों न हो, हमें अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि थारू समाज के रीति-रिवाज, लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और प्रकृति के प्रति गहरा जुड़ाव हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं। आप सभी ने जिस प्रकार अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं को आज भी पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ संजोए रखा है, वो इस आधुनिक युग में हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और समग्र विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक पहलें प्रारंभ की गई हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का ये स्पष्ट दृष्टिकोण है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचना ही सच्चे अर्थों में सुशासन की पहचान है। उन्होंने कहा कि इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए आज पहली बार देश में जनजातीय समुदायों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, वन धन योजना, प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन तथा कृषि और पशुपालन से जुड़ी अनेकों योजनाएँ प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में हमारी राज्य सरकार भी जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा जहां एक ओर अटल आवास योजना में आय सीमा को व्यावहारिक बनाया गया है। वहीं, घर बनाने की लागत में भी बढ़ोतरी की है ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमने उधम सिंह नगर में ही इस योजना के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी बडी संख्या में जनजातीय परिवारों को लाभ मिला है। इस वर्ष आए आवेदनों में लगभग 28 प्रतिशत आवेदन जनजातीय समाज से हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत उधम सिंह नगर में पहले और दूसरे चरण में सैकड़ों घरों का निर्माण भी पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी जनजातीय समाज को सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों और आईटीआई संस्थानों के विकास हेतु करोड़ों रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे जनजाति समाज के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा इन आश्रम पद्धति विद्यालयों को कक्षा 12 तक अपग्रेड करने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमने खटीमा में बालिका छात्रावास के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जबकि बाजपुर में 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्कूल और छात्रावास का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गदरपुर में 100 बेड का बालक छात्रावास भी बन रहा है। वहीं, थारू राजकीय इंटर कॉलेज में 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खेल मैदान का सौंदर्गीकरण, ऑडिटोरियम का आधुनिकीकरण और भवन की मरम्मत का काम भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा जनजातीय समाज की माताओं और बहनों के सशक्तिकरण के लिए आजीविका मिशन और वन धन केंद्रों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। हम जनजातीय समाज की महिलाओं को 1 करोड़ रुपये से अधिक की चक्रीय निधि और 8 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश सहायता देकर उनके छोटे-छोटे रोजगारों को आगे बढ़ाने का काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज जहां एक ओर विधानसभा सितारगंज में थारू विकास भवन का निर्माण किया जा रहा है, वहीं समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के लिए 2 करोड़ रुपए से अधिक स्वीकृत किए गए हैं। हमारी सरकार जनजातीय परिवारों को बेटी की शादी के लिए 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे ये बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उधम सिंह नगर जनपद में सबसे ज्यादा परिवारों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। इसके साथ-साथ, जनजातीय शोध संस्थान के लिए 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड भी स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य के चार जनपदों, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पिथौरागढ़ और चमोली में जनजातीय क्षेत्रों के विकास को तेज करने के लिए अलग-अलग जनजाति कल्याण अधिकारियों की भी नियुक्ति की है। साथ ही, जनजातीय युवक-युवतियों को यूपीएससी, पीसीएस, आईआईटी और जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए देहरादून में ष्आदि लक्ष्य संस्थानष् की स्थापना भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केवल कागजों पर योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर वास्तविक बदलाव लाने का काम भी करती है। हमारा स्पष्ट विजन है कि प्रत्येक जनजातीय परिवार की आँखों में आत्मसम्मान की चमक हो, उनके बच्चों के हाथों में उच्च शिक्षा की मशाल हो, युवाओं के पास रोजगार के अवसर हों और हमारा प्रत्येक सीमांत गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनजातीय समाज को वो सम्मान दिया जिसके आप हकदार थे। आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी का बैठना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा के लिए जनजातीय समाज ष्वोट बैंकष् नहीं, बल्कि ष्देश का गौरवश् है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने ही पहली बार भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि आपकी अपनी डबल इंजन सरकार जो आपके बच्चों के हाथ में किताब और युवाओं के हाथ में रोजगार देने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हमें सिखाता है कि अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपने स्वाभिमान के लिए कैसे लड़ा जाता है। और धर्मांतरण जैसी चुनौतियों के विरुद्ध समाज की सांस्कृतिक पहचान और स्वाभिमान की कैसे रक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जीवन से हमें ये प्रेरणा मिलती है कि चाहे कुछ भी हो जाए पर अपने धर्म और स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं करना है।उन्होंने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, जंगलों में भटकना स्वीकार किया, लेकिन मुगलों के आगे घुटने नहीं टेके। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से ये सुनने में आ रहा है कि तराई के इस शांत क्षेत्र में धर्मातरण का गंदा खेल खेला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी ताकतें हमारी भोली भाली जनता और थारू समाज की मासूमियत का फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मैं, इस मंच से उन सभी अधर्मियों को कड़ी चेतावनी देना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि कान खोलकर सुन लो। ये हमारी ष्देवभूमिष् है, यहाँ अधर्म और छल का खेल नहीं चलेगा। हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो परिणाम बहुत घातक होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनैतिक कार्यों को रोकने के लिए हमारी सरकार ने देश का सबसे कठोर धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया है, ताकि कोई भी आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ न कर सके। इसके साथ साथ हमने स्पष्ट किया है कि देवभूमि में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी दूषित और मुल्लावादी मानसिकताओं के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ये स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। नानकमत्ता हो या प्रदेश का कोई भी कोना, जहाँ भी धर्मांतरण की शिकायत मिलेगी वहाँ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जो लोग हमारी भोली भाली जनता को बहलाने का काम कर रहे हैं, उनके लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं है। उनकी जगह केवल और केवल सलाखों के पीछे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार महाराणा प्रताप जी ने कभी अपने धर्म और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया, उसी प्रकार आपको भी इन धर्मांतरण करने वालों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि आपको इस संबंध में कोई भी परेशान करे तो आप लोग सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा और राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आपकी हर समस्या का समाधान करना मेरा कर्तव्य भी है और वादा भी। उन्होंने कहा कि मैं, आप सभी को ये विश्वास दिलाता हूँ कि हमारे रहते हुए कोई भी ताकत आप लोगों की संस्कृति और परंपराओं पर टेढ़ी नजर उठाकर नहीं देख पाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनजातीय समाज की प्राचीन विरासत, संस्कृति और पहचान के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, और आप सभी के समग्र विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से हम अपने इस ष्विकल्प रहित संकल्पष् को सिद्धि तक पहुंचाने में अवश्य सफल रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में सभी अतिथियों व जनता का स्वागत व अभिनंदन किया।उन्होंने कहा महाराणा प्रताप जी एक वीर व कुशल प्रशासक थे। उन्होंने पुरानी घोषणा कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के साथ ही नानकमत्ता उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाने तथा  नानकमत्ता नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने का अनुरोध किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश के सुख समृद्धि और शान्ति की कामना की। कार्यक्रम में विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा,जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा,जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, खटीमा रमेश चंद्र जोशी,दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,फरजाना बेगम, रवींद्र सिंह राणा,ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा,नंदन सिंह खड़ायत,जीवन सिंह राणा, रमेश चंद्र जोशी, भास्कर सम्भल,संगीता राणा, रविंद्र राणा,पुष्पेंद्र राणा, ओम नारायण,गोपाल दत्त जोशी,धर्म सिंह,राजपाल सिंह,बलदेव सिंह, रंजीत सिंह, दारा सिंह,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,गौरव पांडे,हिमांशु काफलतिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थे।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा की गई

रूद्रपुर (सू.वि.)। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। बाल कल्याण समिति को विभिन ईंट के भट्टों का निरीक्षण कर वहां पर श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा  सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी , मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिये कि ड्राप आउट बालिकाओं तथा बालकों के हॉटस्पॉट्स का चिन्हीकरण करके उनके पुनर्वासन हेतु रणनीति बनाई जाए। उन्होने कहा कि बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता  रोस्टर जारी किया जाए तथा बाल विवाह के हॉटस्पॉट्स का भी चिन्हीकरण किया जाए तथा विभिन विद्यालयों में गुड टच बेड टच पर जागरूकता अभियान आयोजित किए जाए। जिला प्रोबेशन अधिदारी द्वारा अवगत कराया गया की माह अप्रैल तथा मई में 4 बाल विवाह रुकवाए गए हैं साथ ही प्रोवेशन अधिकारी में बताया कि गुड टच बेड टच व बाल विवाह पर विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉक्टर रत्नेश, सदस्य बाल कल्याण समिति चंद्रकला राय, गौरव टागरा, उमेश सिंह, जितेंद्र कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर चाँदनी आदि उपस्थित थे।
 
गदरपुर पुलिस ने 46 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

पुलिस एंड मीडिया गदरपुर
गदरपुर।
पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत  कार्यवाही  करते हुए एक रबड़ की ट्यूब में 46 लीटर अवैध कच्ची शराब परिवहन करते एक अदद मोटर साईकिल के साथ  एक अभियुक्त को किया  गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा अवैध कच्ची शराब के निर्माण, निर्यात, तस्करी तथा बिक्री आदि पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध ध्पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चालते हुए कोपा कृपाली से हरिपुरा बैराज की गूलरभोज गदरपुर के पास से अभियुक्त काला सिंह पुत्र चम्बा सिंह निवासी-कोपा कटपुलिया कौपा गुलरभोज कैनाल कालौनी उधम सिंह नगर को एक  काली रबड़ की ट्यूब में करीब 46 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम को मोटर साईकिल  स्पेलण्डर रजि0 यूाके06एफ 9713  में परिवाहन करते समय 09.05 बजे गिरफ्तार किया गया। माल मुल्जिमान की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर कोतवाली हाजा में क्रमशः   मु0 एफआईआर नंबर-133 2026,  व  एफआईआर नंबर- 60/72  आबकारी अधिनियम, का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्ष मेघा शर्मा (प्रभारी चैकी गूलरभोज), कानि. लक्ष्मण सिंह, कानि. सन्तलाल शामिल रहे।

आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरू ने वर्चुअल एग्रीस्टैक के अन्तर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री व अंश निर्धारण के कार्यो की समीक्षा की

रूद्रपुर (सू.वि.)। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरू ने वर्चुअल एग्रीस्टैक के अन्तर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री व अंश निर्धारण के कार्यो की समीक्षा की। उन्होने बताया कि फार्म रजिस्ट्री में सर्वप्रथम किसानों की आईडी बनायी जानी हैं। उन्होने कहा कि जो खेती करते है उन किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाये। उन्होने कहा कि राजस्व लोक अदालत के माध्यम से भी वादों का निस्तारण किया जाये तथा राजस्व वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद एग्रीस्टैक के कार्यो अन्य जनपदो की तुलना में सबसे आगे है। जिसपर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद द्वारा प्रसन्ता व्यक्त की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 वीके यादव आदि मौजूद थे।
 
रेड रोज काॅन्वेन्ट के सीबीएसई इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा -नवनीत कम्बोज ने 95.2 प्रतिशत प्रथम, शुभ नारंग 95 प्रतिशत द्वितीय, सुकृति ने 93.4 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
सीबीएसई द्वारा जारी इण्टरमीडियट की परीक्षा में रेड रोज काॅन्वेन्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। नवनीत कम्बोज 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा शुभ नारंग 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय व सुकृति ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मे तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अवि नारंग ने 92 प्रतिशत,  अनुपम कुमार 91.4 प्रतिशत, आरूस चुघ 90.8 प्रतिशत अंक, गीत खुराना 90.6 प्रतिशत अंक तथा रीत खुराना 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल, माता-पिता तथा शिक्षक-शिक्षिकाओ का मान बढ़ाया। बच्चों के उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के डायरेक्टर श्री नैब सिंह धालीबाल तथा सह डायरेक्टर श्री संदीप सिंह धालीबाल, प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्कान गोस्वामी व उप प्रधानाचार्य श्री गौरव सक्सेना ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्तम अंको के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षक एंव शिक्षिकाओ को भी दिशा निर्देशन हेतु बधाई दी।