सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरस्वस्थ्य

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र रुद्रपुर मे किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (त्ठैज्ञ) के अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा चंदन हॉस्पिटल के सहयोग से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गंभीर हृदय रोगों के उपचार हेतु विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर की मुख्य विशेषताएं-बच्चों की सहभागितारू शिविर में  जनपद के कुल 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों को आर.बी.एस.के. की मोबाइल हेल्थ टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चिन्हित किया गया था। विशेषज्ञों द्वारा स्क्रीनिंगरू चंदन हॉस्पिटल से आए वरिष्ठ कार्डियक सर्जन (ब्ंतकपंब ैनतहमवदे) डॉ. विकास सिंह द्वारा सभी बच्चों का गहन परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की गई। निशुल्क सर्जरी हेतु चयनरू जांच के उपरांत जिन बच्चों में गंभीर समस्या पाई गई और जिन्हें सर्जरी (शल्य चिकित्सा) की आवश्यकता है, उन्हें आगे के उपचार और निशुल्क ऑपरेशन के लिए चंदन हॉस्पिटल हेतु रेफर किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगाना और उनका उपचार करना विभाग की प्राथमिकता है। चंदन हॉस्पिटल के विशेषज्ञों के सहयोग से इन बच्चों को अब उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी, जिससे उन्हें नया जीवन मिल सकेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डी पी सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मुस्यूनी, श्रवण कुमार, जावेद, पूरन, आमिर, आजम अंसारी, बी पी जोशी, संजय, पारुल, प्रियंका, प्रेमा और चंदन हॉस्पिटल का स्टाफ उपस्थित रहा।
 

खबरें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन

रुद्रपुर (सू.वि.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र रुद्रपुर मे किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (त्ठैज्ञ) के अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा चंदन हॉस्पिटल के सहयोग से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गंभीर हृदय रोगों के उपचार हेतु विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर की मुख्य विशेषताएं-बच्चों की सहभागितारू शिविर में  जनपद के कुल 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों को आर.बी.एस.के. की मोबाइल हेल्थ टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चिन्हित किया गया था। विशेषज्ञों द्वारा स्क्रीनिंगरू चंदन हॉस्पिटल से आए वरिष्ठ कार्डियक सर्जन (ब्ंतकपंब ैनतहमवदे) डॉ. विकास सिंह द्वारा सभी बच्चों का गहन परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की गई। निशुल्क सर्जरी हेतु चयनरू जांच के उपरांत जिन बच्चों में गंभीर समस्या पाई गई और जिन्हें सर्जरी (शल्य चिकित्सा) की आवश्यकता है, उन्हें आगे के उपचार और निशुल्क ऑपरेशन के लिए चंदन हॉस्पिटल हेतु रेफर किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगाना और उनका उपचार करना विभाग की प्राथमिकता है। चंदन हॉस्पिटल के विशेषज्ञों के सहयोग से इन बच्चों को अब उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी, जिससे उन्हें नया जीवन मिल सकेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डी पी सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मुस्यूनी, श्रवण कुमार, जावेद, पूरन, आमिर, आजम अंसारी, बी पी जोशी, संजय, पारुल, प्रियंका, प्रेमा और चंदन हॉस्पिटल का स्टाफ उपस्थित रहा।
 

गदरपुर पुलिस  ने  एक नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने वर्तमान में  वारण्टी/वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये ऑपरेशन प्रहार के तहत एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार भेजा जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में वारण्टी/वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये  ऑपरेशन अभियान व आदेश निर्देशों के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्रों की तामीली करते हुए आज दिनांक 11-05-2026  को दया सिंह पुत्र स्व0 बलवीर सिंह निवासी दलपुरा गूलरभोज थाना गदरपुर उ0सि0नगर संबन्धित फौजदारी वा0 सं0 4865/2022 धारा 138 एन0आई0 एक्ट की तामीली करते हुए गिरफ्तार किया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा प्रभारी चौकी गूलरभोज, कानि. लक्ष्मण कुमार, कानि. रघुवीर सिंह शामिल थे।
 

जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत सभागार में आहूत की गयी -बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया

रूद्रपुर (सू.वि.)। मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत सभागार में आहूत की गयी। उन्होने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को भी लेकर जनता जनप्रतिनिधियों के पास आती और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को अवगत कराते है। इसलिए जनता की जो भी समस्या है उसे सम्बन्धित अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षणध्जांच कर समाधान किया जाये। बैठक का प्रारम्भ करते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा मा० अध्यक्ष के अनुमति से सदन के सम्मुख पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं बजट सम्बन्धी जानकारी दी गयी तथा उन्होने बताया कि जिला पंचायत हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में आय पक्ष हेतु रु० 1,03,07,08,139.00 एवं व्यय पक्ष हेतु रू0 1,02.15.58.139.00 प्राविधान रखा गया है। मा० सदस्य भाष्कर सम्मल द्वारा मा0 सदस्यों को प्रति बैठक मिलने वाले भत्ते की बढोतरी किये जाने एवं विधायकों की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी निधि दिये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जाने की मांग रखी। चर्चा के दौरान मा० सदस्य चरन्जीत सिंह, सूरज नारायण, भाष्करण सम्मल,  नईम अहमद व रीता कफल्टिया आदि सदस्यों द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विद्युत, शिक्षा, जलापूति, सिचाई, चिकित्सा आदि विषयों पर अपनी समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि बैठक में जो भी जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्याएं रखी है उसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं उठायी गयी है उन समस्याओं के सामाधान हेतु स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर समाधान किया जाये। अन्त में मा0 अध्यक्ष द्वारा सभा में उपस्थित मा० सदस्यों एवं अधिकारिगणों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की गयी। बैठक में जिला पंचायत सदस्या शिल्की खेड़ा, हीरा देवी, रीता कफल्टिया, संगीता राणा, अनिमा सिंह, मधु राणा, आशा देवी, सूरज नारायन, सदफ मलिक, भाष्कर सम्भल, गुरदास कालडा, प्रेम प्रकाश, रेनु गंगवार, दीपा, भावना कोरंगा, रेखा रानी, सुषमा हलदार,  मौ० फुरकान, जितेन्द्र शर्मा, सीमा कौर, योगेन्द्र सिंह ढोबाल, कैलाश रानी शर्मा, बीनू, रुकमणी, सुरेन्द्र कौर, रजनी, नईम अहमद, कामिनी सिंह, मौ0 हसन, चरनजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीसी भट्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।       
 

राशन वितरण में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण -सस्ता गल्ला की दूकान को सील कर दिया गया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
ग्राम पिपलिया नंबर एक में सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता और समय पर खाद्यान्न न दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता जिससे गरीब परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन वितरण में मनमानी की जा रही है औ कई उपभोक्ताओं को नियमानुसार पूरा राशन नहीं मिलता। वहीं गुलाबी कार्ड धारकों ने बताया कि उन्हें लंबे समय न से चीनी का वितरण नहीं किया जा द रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। मामले की सूचना मिलने पर  पूर्ति निरीक्षक चन्द्रशेखर कांडपाल और अल्पना बजाज  मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली। जांच के दौरान सस्ता गल्ला विक्रेता मौके से नदारद मिला। ग्रामीणों से मिली जानकारी और मौके की गंभीरता के चलते प्रथम दृष्टया अनियमितताएं पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक चंद्रशेखर कांडपाल ने सस्ता गल्ला दुकान को सील कर दिया। पूर्ति निरीक्षक कांडपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि राशन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर गौरव बाला, गोविंद विश्वास, ओमप्रकाश, कालीपद, रूप माला, चंचल सरकार, कमलेश, फूल माला आदि मौजूद थे। 

बोर्ड बैठक में दिवंगत अर्जुन चावला मार्ग का प्रस्ताव पारित

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद ने समाजसेवी एवं व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला के दिवंगत पुत्र अर्जुन चावला की पुण्यतिथि पर बड़ा निर्णय लिया है। सोमवार को बोर्ड बैठक में कोतवाली परिसर के सामने वाली गली का नाम दिवंगत अर्जुन चावला मार्ग रखने का प्रस्ताव पारित हुआ। पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने बताया कि अर्जुन चावला ने कम उम्र में ही नेत्रदान कर समाज को प्रेरित करने का कार्य किया था। उनके योगदान पर प्रदेश सरकार ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में अर्जुन आई बैंक की स्थापना भी की थी। बैठक में सभासदों ने अर्जुन चावला को श्रद्धांजलि दी। 
 

हिन्दू समाज के व्यक्तियों को डरा धमका कर तथा विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर इसाई धर्म अपनाये जाने हेतु बाध्य किये जाने की शिकायत पर एडीएम ने मौके का मुआयना किया

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
तहसील गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत बुढ़िया कालौनी मजराशीला, रामजीवनपुर तहसील गदरपुर में सुरेन्द्र सागर पुत्र महावीर सागर द्वारा क्षेत्रान्तर्गत निवासरत हिन्दू समाज को इसाई धर्म अपनाये जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर  आज  दिनांक 11.05.2026 को अपर जिलाधिकारी ;वि0/रा0द्ध उधमसिंहनगर की उपस्थिति में मौके पर जाकर जांच की गयी। जांच में पाया गया कि सुरेन्द्र सागर पुत्र महावीर सागर द्वारा बुढ़िया कालौनी शीला मजरा रामजीवनपुर में आवासीय भूमि पर इसाई धर्म का प्रार्थना सभा हेतु अविधिक रूप से प्रार्थना सभागार का निर्माण किया गया है। मौके पर हिन्दू समाज के लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। क्षेत्रान्तर्गत निवासरत हिन्दू समाज के व्यक्तियों द्वारा अवगत कराया गया कि सुरेन्द्र सागर द्वारा हिन्दू समाज के व्यक्तियों को डरा धमका कर तथा विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर इसाई धर्म अपनाये जाने हेतु बाध्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इनके गिरोह में सम्मिलित सदस्यों द्वारा अन्य ग्रामों में भी हिन्दू समाज के व्यक्तियों को इसाई  ार्म परिवर्तन किये जाने के प्रयास किये जो रहे है। प्रकरण में उपजिलाधिकारी गदरपुर को सुरेन्द्र सागर एवं इनके गिरोह में सम्मिलित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही उक्त चर्च की भूमि का अवैधानिक प्रयोग किए जाने के कारण भूमि को राज्य सरकार में निहित किये जाने की कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी गयी है।
;मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुरद्ध

कोतवाली गदरपुर पुलिस की कार्यवाही- पुलिस ने चोरी के मोबाईल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार (पुलिस एंड मीडिया गदरपुर) गदरपुर। पुलिस ने चोरी के एक मोबाईल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 25 - 02-2026 को वादी मुकदमा सोनू

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने चोरी के एक मोबाईल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 25 - 02-2026 को वादी  मुकदमा सोनू भारद्वाज पुत्र श्री बद्री प्रसाद उम्र 32 वर्ष नि० बराखेड़ा पो० गदरपुर तह० गदरपुर थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर की दाखिला तहरीर स्वयं की पत्नी के पर्स में रखा एक मोबाईल फोन रेडमी 155 जी ई०आई एम०आइ० नं० 866374072867726, 866374072867734र  को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर  ले जाने के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर नंबर 61/2026  धारा  303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात  पंजीकृत किया गया । उपरोक्त चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण कर माल मुल्जिमान की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा निर्देश दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर जनपद उधम सिह नगर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक  गदरपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस .टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर नशा मुक्ति केन्द्र धौलपुर काशीपुर रोड रुद्रपुर के पास से अभियुक्त धीरज पुत्र राधेश्याम निवासी मोतियापुर थाना गदरपुर जनपद उधम सिहं नगर उम्र 20 वर्ष  को  वादी मुकदमा के चोरी हुए मोबाईल फोन रेडमी 155 जी ई०आई एम०आइ० नं० 866374072867726, 866374072867734र के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा पूछताछ में नशे का आदि होना तथा नशे की लत को पूरा करने के लिये फोन चोरी करना बताया गया। उक्त बरामदा मोबाईल फो थाना गदरपुर में पंजीकृत मु0 एफआईआर नंबर 61/2026  धारा  303 (2) बीएनएस से संबन्धित वादी मुकदमा की चोरी मोबाईल फोन है।  अभियुक्त को ’जुर्म धारा 303 (2)ध्317(2) बी0एन0एस0 से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस लिया गया है माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, उ0नि0 संजय सिंह बोरा, कानि0 रवीन्द्र सिंह शामिल थे।