अवैध कालोनी पर विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर का चला बुलडोजर -करीब 700 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के विरुद्ध अमल में लाई गई
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रुद्रपुर (सू.वि.)। जय किशन, उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के आदेशों का अनुपालन करते हुए भूरारानी, रुद्रपुर में एक बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वाद संख्या- 75, वर्ष-2024 के अंतर्गत श्री पदम सिंह, गिरीश जोशी, राजेन्द्र सिंह कनवाल और इन्द्र सिंह कनवाल द्वारा लगभग 7.00 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के विरुद्ध अमल में लाई गई। प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पुलिस बल और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में जेसीबी मशीनों की सहायता से स्थल पर किए गए अवैध निर्माण और विकास कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। पूर्व में जारी ध्वस्तीकरण आदेश का संज्ञान लेने और अवैध निर्माण जारी रखने के कारण प्राधिकरण द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है। अधिकारियों द्वारा जन समान्य से अपील है कि भूखण्ड क्रय करने से पूर्व निम्न सावधानी रखें- 1. आवास बनाने हेतु भूखण्ड महायोजना के आवासीय क्षेत्र में ही क्रय करें ।2. महायोजना के कृषि, उद्योग, ग्रीन बेल्ट आदि क्षेत्र में आवास आदि बनाने हेतु भूखण्ड क्रय न करें। 3. भूखण्ड क्रय करने से पूर्व महायोजना में भूखण्ड के भू-उपयोग की स्थिति चैक कर लें । 4. स्वीकृत कालोनी में ही भूखण्ड क्रय करें। 5. डवलपर/विक्रता से स्वीकृत मानचित्र प्राप्त करें तथा उसे अपनी रजिस्ट्री का भा बनाएँ। 6. स्वीकृत तलपट मानचित्र में अंकित भूखण्ड क्षेत्रफल के अनुसार ही क्रय करें। 7. जनपद के सभी निबन्धकों से अपेक्षा की गयी कि अवैध कालोनियों में रेरा सम्बंधी शपथ पत्र लेकर विक्रय पत्र का पंजीकरण/ निबन्धन न करें। अन्य किसी प्रकार का संदेह होने पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर कार्यालय से जानकारी अवश्य प्राप्त कर सकते है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-




