सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरधार्मिक

जीवन की अंतिम परीक्षा उसकी मृत्यु ही है: पं0 विजय शास्त्री -श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर में सावन मास के उपलक्ष में चल रही कथा का सष्टम दिवस

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर, गदरपुर में सावन मास के उपलक्ष में चल रही कथा के आज सष्टम दिवस की कथा करते हुए कथा वाचक पंडित विजय कुमार शास्त्री जी ने कहा कि मानव जीवन की अंतिम परीक्षा उसकी मृत्यु ही है, जिसका जीवन सुंदर होगा उसकी मृत्यु मंगलमय होगी, जिसका मरण बिगड़ा उसका जीवन ही व्यर्थ रहा, मरण तब सुधरता है जब मानव प्रत्येक क्षण को सुधारता चलता है, जिसको समय के मूल्य का ज्ञान होता है उसे विगत संपत्ति फिर प्राप्त हो सकती है, किंतु गया समय फिर कभी नहीं मिलता, प्रत्येक क्षण का जो सदुपयोग करेगा उसी की मृत्यु मंगलमय होगी, प्रतिपल जो ईश्वर का स्मरण करता है उसकी मृत्यु भी सुधरती है, इस दौरान कथा श्रवण करने पहुंचे काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रसाद की सेवा महिला मंडल की महामंत्री श्रीमती भावना ठाकुर परिवार द्वारा दिया गया।आज भागवत का पूजन भी श्री संजय ठाकुर श्रीमती भावना ठाकुर ने करवाया ।

खबरें

मॉर्निंग वॉक पर निकले इंद्रजीत सिंह भल्ला का शव काशीपुर फ्लाईओवर के पास मिला, हार्ट अटैक की आशंका

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। के आदर्श कॉलोनी निवासी इंद्रजीत सिंह भल्ला (55) सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन उनका शव काशीपुर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे मिलाय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय इंद्रजीत सिंह भल्ला का शव सोमवार सुबह काशीपुर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे मिला। वह सुबह करीब पांच बजे मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र पारस भल्ला ने बताया कि हाल ही में घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई थी और रविवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कोतवाली प्रभारी प्रकाश दानू ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक या मिर्गी के दौरे से मौत की आशंका है।
 

बहुउद्देशीय शिविर में लगभग एक हजार लोगों ने उठाया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

पंतनगर (सू.वि.)। जी बी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर में बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (ब्ीपम िळनमेज) माननीय श्री न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (ैस्ै।) रहे। विशिष्ट अतिथि (ळनमेज व िभ्वदवनत) के रूप में माननीय श्री न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, प्रशासनिक न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय तथा विशेष अतिथि (ैचमबपंस ळनमेज) के रूप में माननीय श्री न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री प्रदीप मनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों ने सहभागिता कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान केवीएस प्रीमियर फाउंडेशन द्वारा दानस्वरूप उपलब्ध कराई गई 15 साइकिलों का पात्र लाभार्थियों को वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 5 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। सार्थक फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा एस.टी.एम. स्कूल, बाजपुर को एक कम्प्यूटर एवं एक प्रिंटर भेंट किया गया। वहीं न्याय दर्पण सोशल जस्टिस एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 50 स्टडी टेबल दानस्वरूप वितरित की गईं। साथ ही श्रवण एवं वाणी बाधित 8 बच्चों का चयन कर उन्हें आवश्यक श्रवण यंत्र (हियरिंग मशीन) उपलब्ध कराए गए। शिविर में 10 श्रमिकों को लेबर किट, 11 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 4 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 2 शिशुओं का अन्नप्राशन (प्रथम आहार संस्कार) सम्पन्न कराया गया। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को डेटॉल हाइजीन किट वितरित की गई तथा नेस्ले इंडिया के सहयोग से बच्चों को पोषण किट भी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता स्टॉल पर पैरालीगल वालंटियर्स (च्स्टे) ने आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लाभान्वित व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार रहाकृ पंचायती राज विभाग (20), होम्योपैथिक विभाग (77), राजस्व विभाग (20), नारी शक्ति विभाग (12), विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर (11), उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशनध्विद्युत वितरण एवं शिक्षा विभाग (30), नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग (80), मत्स्य विभाग (6), पशुपालन विभाग (67), समाज कल्याण विभाग (65), विद्यालय शिक्षा विभाग (30), जनजाति कल्याण विभाग (7), गन्ना विकास विभाग (15), आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 27 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया तथा 115 नए आयुष्मान कार्ड पंजीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त उपकारागार हल्द्वानी, जिला नैनीताल द्वारा भी स्टॉल लगाकर बंदियों के पुनर्वास एवं विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। अन्य विभागों द्वारा भी अनेक पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, माननीय श्री न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल तथा माननीय श्री न्यायमूर्ति आलोक मेहरा द्वारा  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित जनसमुदाय से अधिकाधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। बहुउद्देशीय शिविर का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर आमजन तक पहुँचाना, पात्र लाभार्थियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना, विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं पैरालीगल वालंटियर्स के समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
 

अत्मदेव जिस प्रकार पुत्र मोह के बंधन में बंध गएमनुष्य ऐसे को किसी प्रकार के बंधन में नहीं बंधना चाहिए:आचार्य पं. शिव प्रसाद -गदरपुर श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में सावन मास की कथा का पंचम दिवस

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार गदरपुर में सावन मास के उपलक्ष में चल रही कथा के कल पंचम दिवस की कथा करते हुए कथा वाचक आचार्य पंडित शिव प्रसाद अग्निहोत्री जी ने कहा कि ब्यास जी महाराज ने बताया कि अत्मदेव जिस प्रकार पुत्र मोह के बंधन में बंध गए ऐसे मनुष्य को किसी प्रकार के बंधन में नहीं बंधना चाहिए ,जीवन में बांधने की दो रस्सियां होती हैं अहमता और ममता इसी से जीव बंधा हुआ है।इस दौरान कथा श्रवण हेतु भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रसाद की सेवा समाजसेवी श्री अशोक मौर्या जी के पुत्र एवं पुत्रवधू के परिवार द्वारा दी गई।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-    

जीवन की अंतिम परीक्षा उसकी मृत्यु ही है: पं0 विजय शास्त्री -श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर में सावन मास के उपलक्ष में चल रही कथा का सष्टम दिवस

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर, गदरपुर में सावन मास के उपलक्ष में चल रही कथा के आज सष्टम दिवस की कथा करते हुए कथा वाचक पंडित विजय कुमार शास्त्री जी ने कहा कि मानव जीवन की अंतिम परीक्षा उसकी मृत्यु ही है, जिसका जीवन सुंदर होगा उसकी मृत्यु मंगलमय होगी, जिसका मरण बिगड़ा उसका जीवन ही व्यर्थ रहा, मरण तब सुधरता है जब मानव प्रत्येक क्षण को सुधारता चलता है, जिसको समय के मूल्य का ज्ञान होता है उसे विगत संपत्ति फिर प्राप्त हो सकती है, किंतु गया समय फिर कभी नहीं मिलता, प्रत्येक क्षण का जो सदुपयोग करेगा उसी की मृत्यु मंगलमय होगी, प्रतिपल जो ईश्वर का स्मरण करता है उसकी मृत्यु भी सुधरती है, इस दौरान कथा श्रवण करने पहुंचे काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रसाद की सेवा महिला मंडल की महामंत्री श्रीमती भावना ठाकुर परिवार द्वारा दिया गया।आज भागवत का पूजन भी श्री संजय ठाकुर श्रीमती भावना ठाकुर ने करवाया ।

गदरपुर उप जिलाधिकारी  ने बूथों का किया औचक निरीक्षण -कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
उप जिलाधिकारी अमृता शर्मा ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण कर ईआरओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सर्वप्रथम बूथ संख्या 186 (राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैलाखेड़ा) का निरीक्षण किया, जहां सुपरवाइजर राजस्व उप निरीक्षक विपिन कुमार एवं ईआरओ के.एस. पटवाल (अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका गदरपुर) उपस्थित मिले। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत ग्राम सरोवरनगर स्थित बूथ संख्या 112 एवं 113 का निरीक्षण किया गया। यहां सुपरवाइजर राजस्व उप निरीक्षक नेकराम तथा ईआरओ राजकुमार भारती (अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका गदरपुर) उपस्थित रहे। इसी क्रम में ग्राम रामबाग के बूथ संख्या 22 का भी निरीक्षण किया गया। यहां सुपरवाइजर राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार एवं ईआरओ मधुसूदन मिश्रा (प्रधानाचार्य, दिनेशपुर) मौके पर उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों में तेजी लाने, निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 

नैनीताल हाईवे पर खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देखते ही देखते मची भगदड़य कई हिरासत में

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
नैनीताल हाईवे पर सड़क किनारे खुलेआम शराब पीकर जाम लगा रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार देर शाम अभियान चलाते हुए लाठी भांजी और कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। नैनीताल हाईवे पर सड़क किनारे खुलेआम शराब पीकर जाम छलका रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार देर शाम अभियान चलाया। हाईवे किनारे जमा होकर शराब पी रहे लोगों को देखकर पुलिस मौके पर पहुंची तो कई लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें मौके से खदेड़ा और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान शराब पी रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की चेतावनी देते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही। पुलिस का कहना है कि हाईवे किनारे शराब पीने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

रुद्रपुर में श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
भगत सिंह चैक स्थित श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में रविवार रात सवा बारह बजे अचानक आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू में कर लिया। रुद्रपुर शहर के भगत सिंह चैक के पास आर्य समाज मंदिर वाली गली में स्थित श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में रविवार रात लगभग सवा 12 बजे अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड को संपर्क किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि यह बुटीक शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर संदीप डोगरा की पत्नी शैलजा डोगरा की ओर से संचालित किया जाता है। आग लगने से बेसमेंट में काफी नुकसान हुआ है, हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण एक हादसा टल गया। यदि आग का समय पर पता नहीं चलता, तो पूरा शोरूम जलकर राख हो सकता था। घटना के दौरान मौके पर शहर के समाजसेवी संजय ठुकराल भी मौजूद रहे और राहत कार्यों में सहयोग किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समय पर कार्रवाई से एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।