देश के माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
गदरपुर में ईद-उल-फितर (ईद) का पर्व आपसी भाई चारे के साथ मनाया गया - मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा करते हुए देश की कौमी एकता, भाईचारे एवं देश में अमन चैन की दुआ मांगी
विनोद वार्ता संवाद सूत्र
गदरपुर। नगर व क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास एवं आपसी सदभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर स्थित इण्टर कालेज के सामने ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा करते हुए देश की कौमी एकता, भाईचारे एवं देश में अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह में शहरी इमाम जाने आलम ने नमाज अदा करवायी। नमाज के दौरान मुल्क की तरक्की, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। ईदगाह परिसर में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज में हिस्सा लिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे माहौल में खुशियों की झलक दिखाई दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाह के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन द्वारा ट्रैफिक और भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मोहम्मद आलम ने कहा कि ईद हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं मोहम्मद शादाब ने कहा कि यह त्योैहार सभी गिले-शिकवे भूलकर एक साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सावेद अंसारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ईद का असली मकसद जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में खुशियां बांटना है। शाहेरूम उर्फ टोनी पठान ने भी सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हमें हमेशा समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय भी पहुंचे और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जिसे हमें मिलकर मजबूत बनाना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को बधाई दी और कहा कि ऐसे त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं और हमें एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं। कुल मिलाकर गदरपुर में ईद का त्योहार शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, मोबीन, राशिद, फारुख, फरमान, तौफीक, इरफान, अखलाक, अजीम, शाहनवाज, नाजिम, बिलाल, रिजवान, बिलाल, फरहान, आरिफ गाजी, मो हारिश बाबा, जुल्फिकार अली सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।





