सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरखेल जगत

सांसद स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन -अंडर 19 कबड्डी बालिका वर्ग में गदरपुर विधानसभा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। सांसद स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025 खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन युवा कल्याण एवं प्रा०रा0वि0 विभाग के तत्वाधान में खेल महाकुम्भ 2025 के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अन्तर्गत वालीबॉल एवं कबड्डी अण्डर-14, 19 बालिका वर्ग की सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शिवालिक हॉल, श्री मनोज सरकार स्पोटर्स स्टेडियम, रूद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) में सम्पन्न की गयी। जिसमें संसदीय क्षेत्र नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के 14 विधान सभाओं के खिलाड़ियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का समापन/पुरूस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्रीमती जानकी कार्की, जिला कीडा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर एवं श्री नागेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष, जिला ओलम्पिक एशोसिएसन, ऊधम सिंह नगर के कर कमलों के द्वारा किया गया। अन्तिम दिवस फाइनल मैच खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत है। अण्डर-14-कबड्डी:- कबड्डी बालिका वर्ग के फाइनल मैच में लालकुँआ विधान सभा ने नानकमत्ता विधान सभा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नानकमत्ता द्वितीय स्थान पर रहा।वालीबॉल:- वालीबॉल बालिका वर्ग के फाइनल मैच में कालाढूंगी विधान सभा ने काशीपुर विधान सभा को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। काशीपुर द्वितीय स्थान पर रहा। अण्डर-19,कबड्डी:- कबड्डी बालिका वर्ग के फाइनल मैच में गदरपुर विधान सभा ने रूद्रपुर विधान सभा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूद्रपुर द्वितीय स्थान पर रहा। वालीबॉल - वालीबॉल बालिका वर्ग के फाइनल मैच में कालाढूंगी विधान सभा ने हल्द्वानी विधान सभा को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हल्द्वानी द्वितीय स्थान पर रहा। मैच रैफरी-श्री दिनेश सिंह, खेल समन्वयक, श्री बृजेश दुबे, श्री कमल सक्सेना, श्री गोकुल चन्द्र लोहनी, श्री विकास कुमार, श्री श्याम भट्ट, सुश्री तनुजा, श्री  हर्षदीप सिंह, श्री रोहित चैधरी, श्री विमल पाण्डे रहे। मंच संचालन  श्री हरीश दनाई द्वारा किया गया। अभिलेख/लेखन का कार्य श्री त्रिभुवन, श्री रजत चैहान,, श्री सागर रावत, श्री आनंद देव, श्री अखिलेख मण्डल, श्री गापाल, श्री अमित, श्री राहुल आदि द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा.र.द. अधिकारी यशवंत कुमार (रुद्रपुर), श्री अमित कुमार (जसपुर), श्री नवीन चन्द्र (गदरपुर), श्री मुकेश कुमार गौड़ (सितारगंज), श्री दिलशाद (खटीम), श्री नंद किशोर जोशी (प्रधान सहायक), श्री राजेन्द्र  लाल वर्मा ( कार्यालय  सहायक), सुरेश आर्या (कम्प्यूटर आॅपरेटर), केवल सिंह ( कम्प्यूटर आॅपरेटर), श्री रंजीत कुमार भरती (कम्प्यूटर आॅपरेटर), श्री अखिलेश मंडल (खेल प्रशिक्षक), आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह रावत, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक बल अधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा प्रतियोगिताओं में आये सभी खेल प्रेमियों का आभर व्यक्त किया गया। इस प्रकार सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पंन हुई।  
 

खबरें

प्रशासन ने नहर और नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया 

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सिंचाई विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र में नहर और नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिनके कारण शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती है। नहर और नाले को शीघ्रता से साफ करने के लिए विभागों को निर्देशित किया गया... ताकि मानसून के दौरान जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो। 
 

पूर्व विधायक ठुकराल ने पेट्रोलियम उत्पादों और घरेलू एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पेट्रोलियम उत्पादों और घरेलू एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि तेल कंपनियों के लगातार बढ़ते मुनाफे के बावजूद आम जनता को राहत नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिससे आम परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। मीडिया को जारी बयान में ठुकराल ने दावा किया कि सरकारी तेल कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 77 हजार करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि जनवरी से मार्च 2026 की अवधि में भी तेल कंपनियों का लाभ करीब 19 हजार करोड़ रुपये रहा। इसके बावजूद गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बार बार वृद्धि किया जाना आम जनता के साथ अन्याय है। ठुकराल ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए घरेलू खर्चों का प्रबंधन लगातार कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ता है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों सहित दैनिक उपयोग की लगभग सभी वस्तुओं के दाम बढ़ जाते हैं। इसका खामियाजा अंततः आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तेल कंपनियों को लाभ पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को तेल कंपनियों के मुनाफे का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाना चाहिए और पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों में राहत देनी चाहिए। ठुकराल ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है और जनता में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि समय रहते जनभावनाओं को नहीं समझेगी तो जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से उचित समय पर देगी। उन्होंने केंद्र सरकार से आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा करने और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
 

रूद्रपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन -दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रूद्रपुर ।
रूद्रपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में ट्रांजिट कैम्प सिडकुल ढाल स्थित अपना हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध हो जाना उसके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन और अन्य आपात परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती रहती है। ऐसे में समाज के स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि इससे समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। ठुकराल ने कहा कि युवाओं को विशेष रूप से रक्तदान के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए रूद्रपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि एकत्रित रक्त विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत मरीजों और जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इस अवसर पर संजीव गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह, जितेन्द्र गंगवार, राजीव कुमार, अंकित यादव, नरेन्द्र कश्यप, विनोद, राहुल गंगवार, हरपला गंगवार, अमित गंगवार, दिव्यांशु विश्वकर्मा, कुलदीप चैहान, कुलदीप गंगवार, प्रमोद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 

मोदी जी के 12 साल बेमिसाल सेवा कार्यकाल पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल एवं जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज रुद्रपुर स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्पों की सिद्धि हेतु माता के चरणों में प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) श्री रामपाल सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के उत्थान एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज पूरा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी माता रानी से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। वहीं भाजपा जिला सह प्रभारी, काशीपुर श्री भारत भूषण चुघ ने कहा कि, ष्प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। मोदी जी का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्री मनदीप वर्मा, श्री राधेश शर्मा, श्रीमती ममता जीना, श्रीमती अंजू सिंह, श्री पूरन पांडेय, श्री अमित गौड़, श्री विकास सैनी, श्री संजय कुमार, श्री विशाल सिंह, श्री सतपाल सिंह, श्री दीपक कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

टाटा मोटर्स फाउंडेशन के इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम ने उत्तराखंड में 5,000 लोगों का जीवन बदला -उधम सिंह नगर जिले के खटोला ग्राम पंचायत में बुनियादी सुविधाएं हो रही मजबूत

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
पंतनगर। टाटा मोटर्स फाउंडेशन का मुख्य इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईवीडीपी) उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की खटोला ग्राम पंचायत में सामाजिक और आर्थिक बदलाव ला रहा है। इस पहल से अब तक करीब 5,000 लोगों के जीवन में अच्छा बदलाव आया है। गदरपुर ब्लॉक में स्थित खटोला ग्राम पंचायत में करीब 1,000 परिवार रहते हैं, जिनमें ज्यादातर छोटे और सीमांत किसान हैं। इन किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों, सिंचाई की सुविधा और बेहतर बाजार के संपर्क की कमी जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी आय और खेती की पैदावार प्रभावित होती है। इसके अलावा, खासकर महिलाओं और युवाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, शिक्षा, हुनर विकास और रोजगार के मौके कम होने की वजह से भी स्थानीय विकास धीमा रहा है। इन मुश्किलों को देखते हुए टाटा मोटर्स फाउंडेशन ने जिला प्रशासन और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट के सहयोग से इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया। यह कार्यक्रम जलवायु-अनुकूल और ज्यादा मुनाफादायक खेती को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने, स्वच्छता और पानी के प्रबंधन में सुधार, शिक्षा और कंप्यूटर सीखने को मजबूत करने तथा महिलाओं को हुनर विकास और रोजगार के मौके से जोड़ने पर काम कर रहा है। इस पहल पर टाटा मोटर्स फाउंडेशन के सीईओ विनोद कुलकर्णी ने कहा, ष्इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम ने यह साबित किया है कि सरकारी योजनाओं, सार्वजनिक-निजी साझेदारी और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से पिछड़े इलाकों में भी सार्थक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम के पहले वर्ष में ही खटोला ग्राम पंचायत के 5,000 लोगों के जीवन में अच्छा बदलाव आया है, जो जिला प्रशासन, हमारे सहयोगी संस्थानों और स्थानीय समुदाय के साथ मजबूत साझेदारी का नतीजा है। आईवीडीपी के असर को देखते हुए खटोला ग्राम पंचायत के चार गांवों में से एक गांव को श्मुख्यमंत्री आदर्श गाँवश् पहल के तहत चुना गया है। साथ ही इसे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के चयन के लिए भी सलेक्शन किया गया है। वर्ष 2018 में शुरू हुआ इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम आज ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का एक सफल मॉडल बन चुका है।  आईवीडीपीदृ खटोला ग्राम पंचायत की प्रमुख उपलब्धियां-सौर संप्लाई पंपों की स्थापना से किसानों की डीजल और बिजली पर होने वाली लागत में लगभग 80 से 100 प्रतिशत तक कमी आई, जिससे प्रति एकड़ प्रति फसल सीजन 30,000 से 90,000 रुपये तक की बचत हुई। स्वास्थ्य जांच अभियानों के दौरान 65-70 प्रतिशत महिलाओं में एनीमिया (खून की कमि) की पहचान की गई, जिससे समय पर इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करने में मदद मिली। लगभग 600 परिवारों को सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिली। महिलाओं द्वारा संचालित छोटे उद्यमों ने सामूहिक रूप से लगभग 3 लाख रुपये की वार्षिक आय अर्जित की, जिससे उनकी आर्थिक हिस्सेदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला।

जिलाधिकारी के निर्देश पर दुर्घटना की मजिस्टेªट जांच शुरु

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिला मजिस्टेªट नितिन सिंह भदौरिया ने 08 नवम्बर 2025 को मेलाघाट खटीमा रोड सूखी नहर झनकईया में वाहन सं0-यूके-03-टीए-2344 के वाहन चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाकर वाहन सं0-यूके-06 इआर-8145 (टुक टुक) में टक्कर मार मो0 कासिम की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में उप जिला मजिस्ट्रेट खटीमा को जॉच अधिकारी नामित करते हुये निर्देशित किया है कि उक्त दुर्घटना की सम्पूर्ण पहलुओं की विस्तृत जॉच करते हुए जॉच आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जांच अधिकारीध्उप जिला मजिस्ट्रेट खटीमा तुषार सैनी ने कहा है कि उक्त घटनाध्प्रकरण के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो या कथन करना चाहता है तो वह विज्ञप्ति जारी होने के 03 (तीन) दिन के भीतर साक्ष्य सहित अपना कथन उप जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत कर सकतें हैं अथवा कार्यालय की ई-मेल sdmkhatima1975@gmail.com पर भी उपलब्ध करा सकते है।,

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया

रूद्रपुर (सू0वि0) । उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया। निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी 09 विधानसभाओं क्षेत्रों में 1464 मतदेय स्थलों में तैनात बीएलओ द्वारा आज सोमवार 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण एवं वापस प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सभी मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के सम्पादन में घर-घर आ रहे बीएलओ को गणना प्रपत्रों के वितरण एवं वापस प्राप्त करने वांछित जानकारी एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सुपरवाइजर संजय कुमार वर्मा, आईटी पिंकी कौर, राजूपाल आदि मौजूद थे। 

Most Viewed