राज्यपाल गुरमीत सिंह कल पंतनगर के दौरे पर, किसान मेले में प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
रुद्रपुर (सू.वि.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह 3 अक्टूबर को जनपद ऊधम सिंह नगर के भ्रमण पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा किसान मेले में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल गुरमीत सिंह प्रातः 9.30 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा पंतनगर के लिए रवाना होंगे। वे 10.30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से कार द्वारा तराई भवन गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल 10.40 बजे तराई भवन गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद 10.40 से 10.55 बजे तक कार्यकारी समय निर्धारित है। राज्यपाल 10.55 से 11.30 बजे तक किसान मेले में लगी प्रदर्शनी का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात 11.31 बजे कार द्वारा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय स्थित गांधी हॉल के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 11.32 बजे गांधी हॉल पहुंचेंगे, जहां 11.32 से 12.45 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल दोपहर 12.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पंतनगर से जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।





