सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

नगर पालिका परिषद कार्यालय में महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

Share on:

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर के कार्यालय में आज महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज गुंबर ‘मिंटू‘ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा और एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी हर नागरिक को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद भाजपा के मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने भी डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हरीश जेटली, भाजपा सभासद श्री सचिन गुप्ता, श्री परमजीत सिंह पम्मा, श्री रमन छाबड़ा, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री तनुज गिलहोत्रा, जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो श्री मुनी भुसरी, जिला आईटी संयोजक श्री कार्तिक छाबड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो श्री विशद अरोरा, छात्रसंघ अध्यक्षा सौम्या, जिला युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री श्री समन मुंजाल, श्री सौरभ सैनी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक श्री मोहित अरोरा, मण्डल उपाध्यक्ष श्री वीरू सैनी, एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी किन्नी पांडे, रितुल वर्मा, श्री वंश वर्मा, श्री अनमोल रलहन, श्री नितिन, श्री रवि, श्री क्रिश गुम्बर, श्री देवान्श गुम्बर, श्री संतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहें, जिन्होंने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
 

खबरें

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के अधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा की

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के अधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा की।  जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत समयबद्ध तरीके से सभी बीएलओ पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण व गणना पत्र भर कर वापस लेना सुनिश्चित करें साथ ही भरे हुए गणना प्रपत्रों को डिजिटाईजेशन कराना भी सुनिश्चत करें। उन्होने कहा कि एसआईआर मजबूत लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है, यह कार्यक्रम समबद्ध है इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी। उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों  को एस आई आर कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा करने व एस आई आर कार्य प्रगति की सूचना प्रतिदिन सांय तक कन्ट्रोल रूम एवं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने जनमानस से भी अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, ओसी हिमांशु कफलटीया, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि उपस्थित थे तथा अन्य उप जिलाधिकारी, तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।
 

नगर पालिका परिषद कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के स्वागत में एक भव्य समारोह का आयोजन कर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ‘मिंटू‘ जी ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष श्री मनोज गुंबर ‘मिंटू‘ ने कहा कि युवा मोर्चा किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई ऊर्जावान कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। युवा पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस स्वागत समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हरीश जेटली, भाजपा सभासद श्री सचिन गुप्ता, श्री परमजीत सिंह पम्मा, श्री रमन छाबड़ा, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री तनुज गिलहोत्रा, जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो श्री मुनी भुसरी, जिला आईटी संयोजक श्री कार्तिक छाबड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो श्री विशद अरोरा, छात्रसंघ अध्यक्षा सौम्या, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री श्री समन मुंजाल, श्री सौरभ सैनी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक श्री मोहित अरोरा, मण्डल उपाध्यक्ष श्री वीरू सैनी, एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी किन्नी पांडे, श्री रितुल वर्मा, श्री वंश वर्मा, श्री अनमोल रलहन, श्री नितिन, श्री रवि, श्री क्रिश गुम्बर, श्री देवान्श गुम्बर, श्री संतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहें।
 

नगर पालिका परिषद कार्यालय में महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर के कार्यालय में आज महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज गुंबर ‘मिंटू‘ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा और एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी हर नागरिक को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद भाजपा के मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने भी डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हरीश जेटली, भाजपा सभासद श्री सचिन गुप्ता, श्री परमजीत सिंह पम्मा, श्री रमन छाबड़ा, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री तनुज गिलहोत्रा, जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो श्री मुनी भुसरी, जिला आईटी संयोजक श्री कार्तिक छाबड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो श्री विशद अरोरा, छात्रसंघ अध्यक्षा सौम्या, जिला युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री श्री समन मुंजाल, श्री सौरभ सैनी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक श्री मोहित अरोरा, मण्डल उपाध्यक्ष श्री वीरू सैनी, एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी किन्नी पांडे, रितुल वर्मा, श्री वंश वर्मा, श्री अनमोल रलहन, श्री नितिन, श्री रवि, श्री क्रिश गुम्बर, श्री देवान्श गुम्बर, श्री संतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहें, जिन्होंने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
 

जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये

रूद्रपुर (सू0वि0) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के पुलिस विभाग को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए सक्रियता से कार्य करना सुनश्चित करें। उन्होने जनपद में गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। उन्होने कहा कि विवेचना में जो कमियां रही हो उसकी चैक लिस्ट बनाकर अन्य पाॅक्सो मामलों में विवेचना किया जाये। उन्होने कहा कि पुलिस व अभियोजन विभाग की कमी के कारण कोई अपराधी कोर्ट से दोषमुक्त न हो इसका विशेष ध्यान रखे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने अभियोजन व पुलिस आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करे व कही कोई कठिनायी आती है तो व्हाट्सप ग्रुप साझा कर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने बन्दोबस्त चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है उन गांवांे की चकबंदी प्रक्रिया में तेजी लाते हुए आगामी मार्च तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आॅडिट आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों व एनएच सर्विस लेन में पार्किंग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थो की नियमित सैम्पलिंग करने के निर्देश दिये ताकि जनमानस को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें। उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थ विक्रेताओं, होटल, रेस्टोरेंट संचालको के साथ कार्यशाला का आयोजन कर खाद्य पदार्थो में मिलावट के विरूद्ध जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कार्यशाला में सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी, सीओ, नगर निकाय अधिकारियों को भी बुलाया जाय। उन्होने कहा कि रोस्टर बनाकर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में नियमित जांच व सैम्पलिंग भी की जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, ओसी हिमांशु जोशी, सीओ वैभव सैनी, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ संदीप वर्मा, मोहित कोठारी, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी, अभिहित अधिकारी एलएम पाण्डे आदि उपस्थित थे तथा अन्य उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

सूबे के मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय खटीमा भ्रमण दौरान जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी -समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

खटीमा (सू. वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय खटीमा भ्रमण दौरान सोमवार को हेलीपैड लोहियाहेड में  जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इसके उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री ने हेलीकॉटर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना,मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।
 

उत्तराखंड जनपद देहरादून में 07 प्रभारी निरीक्षक के हुए ट्रांसफर  निरीक्षक यशपाल सिंह को ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी की मिली बड़ी जिम्मेदारी 

(राजेश पसरीचा)
देहरादून।
उत्तराखंड जनपद देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा जनपद के 07 प्रभारी निरीक्षक के ट्रांसफर किए गए हैं जिसकी सूची जारी करते हुए ट्रांसफर हुए प्रभारी निरीक्षक को पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। ट्रांसफर किए गए निरीक्षकों में यशपाल सिंह को रिजर्व पुलिस लाईन से ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं निरीक्षक कैलाश चंद भट्ट को ऋषिकेश कोतवाली से  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक हरि राज चौहान को  कोतवाली नगर से प्रभारी चुनाव सैल पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राकेश गुसाई को रिजर्व पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला भेजा गया है निरीक्षक कमल कुमार लुण्टी कोतवाली डोईवाला से कोतवाली रायवाला प्रभारी बनाया गया है । निरीक्षक संतोष कुमार कुंवर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया। निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत को शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

उप जिलाधिकारीएवं तहसीलदार गदरपुर द्वारा विधानसभा 65 गदरपुर अंतर्गत कई ग्रामों का औचक निरीक्षण किया


(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
उप जिलाधिकारी  गदरपुर एवं तहसीलदार गदरपुर द्वारा विधानसभा 65 गदरपुर अंतर्गत ग्राम - आर्यनगर कुलवंत नगर ,लखनऊ कालीनगर एवं गदरपुर अंतर्गत आने वाले सभी मतदेय स्थल एवं तहसील बाजपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम- बासखेड़ी ,विजय नलिया, लखनपुर केलाखेड़ा आदि क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें कम प्रगति वाले मतदेय स्थलों की ठस्व् को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं क्षेत्र वासियों से अपील भी की गई की वह अपना गणना प्रपत्र भरने में आवश्यक सूचना उपलब्ध करने की कष्ट  जिससे ैप्त् कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो सके वर्तमान में   विधानसभा गदरपुर में 9 मतदेय स्थलों में 100ः कार्य पूर्ण हो गया है.... शत-शत कार्य पूर्ण करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में कई बीएलओ व उनकी टीम ने सबसे पहले एसआईआर का काम पूरा किया
गदरपुर। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में कई बीएलओ व उनकी टीम ने सबसे पहले एसआईआर का काम पूरा किया है। 17 जून को अब तक 11 बीएलओ द्वारा इस कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है...विधानसभा गदरपुर में सर्वप्रथम भाग संख्या 80 शिमला देवी विनायक एवं उनकी टीम द्वारा कार्य पूर्ण किया गया। 11- पुष्पा रावत, 73-राधा चंद, 68-रूपम गुप्ता, 92-संतोष कंबोज, 13-सुनीता देवी, 52-पुष्पा बिष्ट, 82-रजनी,  95-प्रवीन कौर, 94-कमले, 69-आस्मा, 98- भाग संख्या एवं उनकी टीम द्वारा इस कार्य को पूर्ण कर लिया गया है।