मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा: अंजू भुड्डी
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। देश के सबसे लंबे समय तक भारत का प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा श्री सनातन धर्म मंदिर में उनकी दीर्घायु और यशस्वी होने के लिए पूजा अर्चना की गई और मिष्ठान वितरण किया गया नरेंद्र भाई मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने हुए 12 वर्ष से अधिक का समय हो गया है इसको लेकर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने इसको एक पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया इसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गदरपुर मंडल द्वारा श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में संध्या आरती एवं पूजा अर्चना की गई और नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और यशस्वी होने की प्रार्थना की और उसके बाद महिला मोर्चा ने मिष्ठान वितरण किया । महिला मोर्चा को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चे की कुमाऊं संयोजक अंजू भुड्डी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर है और ऐसी अनेकों योजनाएं नरेंद्र भाई मोदी द्वारा चलाई गई जिससे इस देश के गरीबों का और अंत्योदय पर रहने वाले का कल्याण हुआ है उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में देश विकसित देशों की श्रेणी में आएगा और विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करेगा इस अवसर पर भाजपा मंडल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम ग्रोवर मंडल मंत्री रेनू बिष्ट मानसी शर्मा मंडल महामंत्री महिला मोर्चा लक्ष्मी चैहान जिला कार्यकारिणी सदस्य सीमा चैधरी बबली शर्मा सुदेश परुथी योजना शिल्पी राधिका शर्मा सुनीता बजाज पूनम संतोष सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।




