सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

गदरपुर श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में कथा का 19वाॅं दिन

Share on:


विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार गदरपुर में सावन मास के उपलक्ष में चल रही कथा के कल 19वें दिवस की कथा करते हुए कथा वाचक आचार्य पंडित शिव प्रसाद अग्निहोत्री जी ने बताया कि यदि मनुष्य जीवन में भगवान का भजन करता हुआ अंत समय में किसी दोष या गलती के कारण आसुरी योनि को प्राप्त करता है तो भजन के प्रभाव उसे आसुरी योनि में भी भगवान का स्मरण रहता है, आगे व्यास जी ने बताया कि राजा परीक्षित ने पूछा कि भगवान पक्षपात क्यों करते हैं अपने भक्तों को बचाते हैं एवं असुरों का वध करते हैं सुखदेव स्वामी ने बताया कि भगवान किसी से भी पक्षपात नहीं करते, भगवान को जो जिस प्रकार भजता है भगवान उसे वैसे ही गति देते हैं। इस दौरान कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उपस्थित थी। प्रसाद की सेवा वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय भुड्डी (चाचू ) जी के परिवार द्वारा दी गई। 
 

खबरें

आगामी 29 व 30 अगस्त को रुद्रपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास घर में पूज्य बाबा जी एवं हुजूर जी की पावन उपस्थिति में विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन को लेकर डीएम ने ली बैठक

रुद्रपुर (सू.वि.)। आगामी 29 व 30 अगस्त को रुद्रपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास घर में पूज्य बाबा जी एवं हुजूर जी की पावन उपस्थिति में विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था,जन-सुरक्षा,सुगम यातायात प्रबंधन और आवश्यक नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में राधा स्वामी व्यास में समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम से पूर्व सभी आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाए।उन्होंने अधिकारियों को बिजली पानी की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, सड़क एवं सफाई व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगाने,खराब लाइटों की तत्काल मरम्मत करने,डिवाइडरों की पेंटिंग,सड़कों के गड्ढों की मरम्मत,नालियों की सफाई तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए।धूल नियंत्रण के लिए सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करने को कहा गया।आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस और दमकल वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही आसपास के सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों को सतर्क (अलर्ट) रहने के लिए निर्देशित किया गया है।श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को यातायात संबंधी असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था  सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.उत्तम सिंह नेगी ,प्रदेश सचिव राधा स्वामी सत्संग व्यास हरीश मुंजाल, दीपक गुम्बर,भारत भूषण चुघ, सीएफओ ईशान कटारिया, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बदरे आलम, विद्युत राजीव चक्रवर्ती,एसडीओ अमित, निरीक्षक कुलदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 

जिले में धान खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी 

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रुद्रपुर (सू.वि.)।
जिले में धान खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी 01 अक्टूबर से धान खरीद प्रारम्भ होगी, जुलाई माह से किसानों का पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है और अब तक भारत ऐप के माध्यम से 1863 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को किसान व किसान संगठनों के साथ बैठक कर सभी किसानों से समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। धान खरीद के दौरान किसानों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कृषि अधिकारी को नामित किया गया है,जो मौके पर ही किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। जिलाधिकारी ने किसानों को संपूर्ण धान खरीद प्रक्रिया को आपसी समन्वय के साथ सुगम और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का भरोसा दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा लाए जाने वाले धान की खरीद व सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त और पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तथा किसानों की किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान हेतु दूरभाष नंबर 9412987380 को भी जारी किया गया। आरएमओ लता मिश्रा ने बताया कि किसानों के पंजीकरण को आसान बनाया गया है। आधार कार्ड से किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। साथ ही पंजीकरण,भुगतान व एमएसपी के बारे में भी किसानों को गांव गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण जुलाई से शुरू हो गया है,वर्तमान तक भारत एप के माध्यम से 1863 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया चुका है।किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए खतौनी,आधार कार्ड, बैंक खाता और पंजीकृत मोबाइल नंबर अनिवार्य है। साथ ही किसान अपना पंजीकरण अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भारत एप एवं मंडी और सीएससी  सेंटर से भी करा सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भुगतान प्रक्रिया को भी सरकार ने सरल किया है। धान खरीद पर सीधे भुगतान किसान के खाते में किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, क्षेत्रीय खाद्य आयुक्त टीएस मर्तोलिया, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ.वीके यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा, एसएमओ कौशल कुमार, दीपक कुमार, केसी आर्या, जगदीश क्लोनी, ओम नारायण मिश्रा, डिप्टी आरएमओ वरुणकुमार, सचिव मंडी योगेश तिवारी, विनोद चंद पलड़िया, जिला प्रबंधक यूसीएफ संजय आर्य, एनसीसीएफ संतोष कुमार, नीरज सिंहसहित किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-


 

गदरपुर में निकाली गयी विशाल भव्य तिरंगा यात्रा  -भव्य तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भाग लिया, नगर  भारत माता की जय, वंदे मात्रम् से गूंज उठा

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
गदरपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू एवं भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कम्बोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हुआ। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन से तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों एवं राष्ट्रभक्तों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुम्बर, राजेश गुम्बर, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलरभोज सतीश चुघ, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, अभिषेक गुम्बर, कपिल गंडा, सभासद रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता, अश्वनी कुमार, परमजीत सिंह, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, धीरज, संतोष श्रीवास्तव, आकाश कोचर, कुणाल रस्तोगी, विशाल, मनीष गुम्बर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए गदरपुर की समस्त देवतुल्य जनता, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। गदरपुर में उमड़ा यह जनसैलाब राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए हमें सदैव राष्ट्रहित एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

गदरपुर श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में कथा का 19वाॅं दिन


विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार गदरपुर में सावन मास के उपलक्ष में चल रही कथा के कल 19वें दिवस की कथा करते हुए कथा वाचक आचार्य पंडित शिव प्रसाद अग्निहोत्री जी ने बताया कि यदि मनुष्य जीवन में भगवान का भजन करता हुआ अंत समय में किसी दोष या गलती के कारण आसुरी योनि को प्राप्त करता है तो भजन के प्रभाव उसे आसुरी योनि में भी भगवान का स्मरण रहता है, आगे व्यास जी ने बताया कि राजा परीक्षित ने पूछा कि भगवान पक्षपात क्यों करते हैं अपने भक्तों को बचाते हैं एवं असुरों का वध करते हैं सुखदेव स्वामी ने बताया कि भगवान किसी से भी पक्षपात नहीं करते, भगवान को जो जिस प्रकार भजता है भगवान उसे वैसे ही गति देते हैं। इस दौरान कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उपस्थित थी। प्रसाद की सेवा वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय भुड्डी (चाचू ) जी के परिवार द्वारा दी गई। 
 

फर्जी आपत्ति लगाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई  -राजा ने कहा जनता में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति अविश्वास हो रहा 

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फॉर्म-10 के माध्यम से दर्ज की जा रही कथित फर्जी आपत्तियों पर काफी नाराजगी व्यक्त की। सोमवार को युवा सामाजिक कार्यकर्ता अकील रजा ने बताया कि निर्वाचन टीमें घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रही हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फॉर्म-10 के माध्यम से कुछ मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। रजा के अनुसार जिन मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज हैं, उन्होंने या उनके परिवार के किसी सदस्य ने ऐसी कोई आपत्ति नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतों से मतदाताओं में भ्रम और आक्रोश की स्थिति बन रही है तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति अविश्वास पैदा हो रहा है। उन्होंने सभी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कर फर्जी आपत्ति लगाने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 

गदरपुर पुलिस ने 21 दुर्लभ प्रजाति इण्डियन सॉफ्टशेल (निलसोनिया गेंगटिका)  (लिससेमिस पंक्टाटा) के साथ  दो को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए  दो अभियुक्तगणों को 21 दुर्लभ प्रजाति इण्डियन सॉफ्टशेल (निलसोनिया गेंगटिका)  (लिससेमिस पंक्टाटा) के साथ गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा वन्य जीव संरक्षण हेतु दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों के निर्यात, तस्करी तथा बिक्री आदि पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16/08/2026 सघन चैकिंग अभियान चालते हुए गदरपुर मोतियापुर हाईवे पर पानी की टंकी के पास दो अभियुक्तगणो को मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस बरंग काला रजि0नं0 यूपी22एन-1668 व चैसिस नम्बर- एमएलएलए 094केएचडी72885 में परिवहन करते 21 अदद  दुर्लभ प्रजाति इण्डियन सॉफ्टशेल (निलसोनिया गेंगटिका) , (लिससेमिस पंक्टाटा) कछुओ  के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा इन कछुवों को दडियाल कोसी नदी में धीमर (मछवारों) से जाना जिनका नाम पता नही जानना बताया गया। उपरोक्त अभियुक्त गण को जुर्म अपराध  धारा 9/51/48ए वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम-1972  से अवगत कराते हुए हस्बव कायदा गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर  मु0 एफआईआर नंबर 204/2026 अन्तर्गत धारा 9/51/48। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम-1972 का अभियोग पंजीकृत किया गया । माननीय न्याायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टी में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, अप उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र बिष्ट, कानि. सीपी राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कानि. सीपी मोहन भट्ट, हो.गा. दीपक शर्मा, संविदा चालक राजेश कुमार शामिल थे। 

सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए अधिकारियों को त्वरित समाधान के  निर्देश

खटीमा (सूचना)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा कैंप कार्यालय में स्थानीय एवं अन्य जनपदों से आयी जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन और प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिक को उसकी समस्या का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान मिले। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,प्रेम सिंह टूरना,दर्जा मंत्री  अनिल कपूर डब्बू,गंभीर सिंह धामी, फरजाना बेगम, रणजीत सिंह नामधारी,किसान सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया,उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,सतीश चन्द्र भट्ट,रमेश चंद्र जोशी, रनदीप पोखरिया,मंडलायुक्त दीपक रावत,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उपाध्यक्ष प्राधिकरण जय किशन,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,गौरव पांडे ,राहुल शाह,सहित अनेक जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थे।

Most Viewed