सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

जिलाधिकारीएवं मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयासों एवं  उप जिलाधिकारी  रुद्रपुर के मार्गदर्शन में उधमसिंह नगर में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला मल्टीविटामिन एवं खेल किट का लाभ’

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयासों एवं  उप जिलाधिकारी  रुद्रपुर के मार्गदर्शन में उधमसिंह नगर में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला मल्टीविटामिन एवं खेल किट का लाभ’ जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त प्रयासों से  27 मई  को जिलाधिकारी   कैंप कार्यालय में खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मल्टीविटामिन किट, खेल किट शूज तथा ड्राई फ्रूट वितरित की गई। जिसमें जिलाधिकारी  नितिन सिंह भदोरिया, मुख्य विकास अधिकारी  दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी  कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर  मनीष बिष्ट, उप जिलाधिकारी किच्छा श्री गौरव पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी  जानकी कार्की एवं एथलीट कोच  रघुवीर सिंह, हरीश राम, हॉकी कोच मोहित आदि उपस्थित रहे। जनपद में यह एक नयी पहल है, इस पहल के अंतर्गत } कैटेगरी वाले 05 खिलाड़ियों को एवं  कैटेगरी वाले 07  खिलाड़ियों कुल 12 खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मल्टीविटामिन , खेल किट शूज तथा ड्राई फ्रूट आदि उपलब्ध कराई गई। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं खेल संसाधन उपलब्ध कराकर उनके प्रदर्शन को मजबूत बनाना है। इस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के सहयोग को लगातार जारी रखना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और उन्हें इस प्रकार का लाभ एवं बेहतर सुविधाएं देने से क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा एवं नए प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार किये जा सकेंगे। खिलाड़ियों ने भी इस सहयोग के लिए  जिला प्रशासन  का आभार व्यक्त किया।
 

खबरें

गदरपुर के नव नियुक्त  कोतवाल की बड़ी कार्यवाही- 04 करोड़ 54 लाख रुपये के असली एवं नकली नोट बरामद, फर्जी करेंसी रैकेट का किया पर्दाफाश, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी के अपराध मुक्त उत्तराखंड संकल्प को धरातल पर साकार कर रहे एसएसपी अजय गणपति अपराधियों पर लगातार हो रहा सख्त प्रहार नकली नोटों के सौदागरों पर एसएसपी अजय गणपति का ऑपरेशन प्रहार- 04 करोड़ 54 लाख रुपये के असली एवं नकली नोट बरामद, फर्जी करेंसी रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार किये गये।  ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अपराधियों में मचा हड़कंप मच गया।   एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही सख्त कार्रवाई अपराध चाहे कितना भी संगठित क्यों न हो। एसएसपी अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस का अपराधियों के विरुद्ध शिकंजा कसता जा रहा है। अपराध के विरुद्ध एसएसपी अजय गणपति का सख्त अभियान मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी के अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस विजन को प्रभावी रूप से लागू करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधियों, आर्थिक अपराधों में संलिप्त गिरोहों, अवैध कारोबारियों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नकली नोट, नशा, संगठित अपराध, अवैध कारोबार एवं आमजन की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अभियान के अंतर्गत गदरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं एसएचओ गदरपुर के नेतृत्व में कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सैफ्टा फार्म रोड पर पंचपुरी गूलरभोज के पास स्थित एक खोखे में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में असली एवं नकली नोट बरामद हुए। ऊपर असली नोट, नीचे नकली नोट देखकर पुलिस भी हैरान हो गयी। बरामद नोटों की जांच करने पर पाया गया कि कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचेChildren Bank of India अंकित नकली नोट रखे गए थे, जिससे आम लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सके। पुलिस द्वारा मौके से कुल लगभग 04 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के असली एवं नकली नोट बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह मामला बड़े स्तर पर नकली नोटों को खपाने एवं आर्थिक अपराध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मु0 एफआई आर नंबर 141/2026 धारा 179/180/3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उक्त नकली नोट कहां से लाए किन लोगों के माध्यम से इनकी सप्लाई हो रही थी तथा इन्हें किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं संभावित गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1. मुनतियाज पुत्र साहिद निवासी केशव नगर वार्ड नं0 06 थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष। 2. मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम पंचपुरी कोपा गूलरभोज थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 41 वर्ष।18 गड्डी 500 रुपये के नकली नोट, प्रत्येक गड्डी में 200 नोट। 20 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें ऊपर असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए। 22 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें अधिकांश नोट Children Bank of Indiaअंकित नकली पाए गए। 12 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें ऊपर असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए। 15 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें मुख्य नोट असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए। एक काला-सफेद धारीदार बैग, जिसमें 157 गड्डी 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। कुल लगभग 4 करोड़ 54 लाख रुपये की बरामदगी।
एसएसपी अजय गणपति का संदेश
जनपद ऊधमसिंहनगर में आर्थिक अपराध, नकली नोट, नशा एवं संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस पूरी सतर्कता, प्रतिबद्धता एवं पेशेवर दक्षता के साथ अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसएचओ भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत प्रभारी चैकी बन्नाखेड़ा, उ0नि0 मुकेश मिश्रा, प्रभारी चैकी महतोष, हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मन कुमार,  कांस्टेबल रघुवर सिंह, कांस्टेबल अमित देवरानी। शामिल थे। 
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

मुल्क में अमन, तरक्की और भाईचारे की मांगी दुआ -सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों नमाजियों ने पढ़ी ईद-उल-अजहा की नमाज

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
ईद-उल-अजहा का मुबारक त्योहार गदरपुर ओर ग्रामीण क्षेत्र में बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। सुबह से ही नमाजियों का ईदगाह की ओर पहुंचना शुरू हो गया था। तय समय अनुसार सुबह साढ़े सात बजे ईद-उल-अजहा की खास नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने शरीक होकर अल्लाह तआला की बारगाह में सजदा किया। नमाज से पहले कारी/इमाम जाने आलम ने तकरीर करते हुए ईद-उल-अजहा की फजीलत बयान की और हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी को इंसानियत के लिए मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा हमें त्याग, सब्र और अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी देने का पैगाम देती है। नमाज के बाद कारी जाने आलम ने गदरपुर शहर, उत्तराखंड प्रदेश और पूरे मुल्क हिंदुस्तान की तरक्की, खुशहाली, अमन-ओ-चैन और भाईचारे के लिए खास दुआ कराई। उन्होंने देश में आपसी मोहब्बत और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। दुआ के दौरान नमाजियों ने मुल्क की सलामती और इंसानियत की भलाई के लिए हाथ उठाकर अल्लाह से रहमत की दुआ मांगी। ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चैबंद रही। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही मौके पर मौजूद रहे। नमाज के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने व्यवस्था संभाले रखी ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार भाईचारे, मोहब्बत और धार्मिक सौहार्द के माहौल में मनाया गया।
 

जिलाधिकारीएवं मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयासों एवं  उप जिलाधिकारी  रुद्रपुर के मार्गदर्शन में उधमसिंह नगर में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला मल्टीविटामिन एवं खेल किट का लाभ’

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयासों एवं  उप जिलाधिकारी  रुद्रपुर के मार्गदर्शन में उधमसिंह नगर में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला मल्टीविटामिन एवं खेल किट का लाभ’ जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त प्रयासों से  27 मई  को जिलाधिकारी   कैंप कार्यालय में खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मल्टीविटामिन किट, खेल किट शूज तथा ड्राई फ्रूट वितरित की गई। जिसमें जिलाधिकारी  नितिन सिंह भदोरिया, मुख्य विकास अधिकारी  दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी  कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर  मनीष बिष्ट, उप जिलाधिकारी किच्छा श्री गौरव पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी  जानकी कार्की एवं एथलीट कोच  रघुवीर सिंह, हरीश राम, हॉकी कोच मोहित आदि उपस्थित रहे। जनपद में यह एक नयी पहल है, इस पहल के अंतर्गत } कैटेगरी वाले 05 खिलाड़ियों को एवं  कैटेगरी वाले 07  खिलाड़ियों कुल 12 खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मल्टीविटामिन , खेल किट शूज तथा ड्राई फ्रूट आदि उपलब्ध कराई गई। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं खेल संसाधन उपलब्ध कराकर उनके प्रदर्शन को मजबूत बनाना है। इस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के सहयोग को लगातार जारी रखना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और उन्हें इस प्रकार का लाभ एवं बेहतर सुविधाएं देने से क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा एवं नए प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार किये जा सकेंगे। खिलाड़ियों ने भी इस सहयोग के लिए  जिला प्रशासन  का आभार व्यक्त किया।
 

महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड का पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर किया गया स्वागत

पंतनगर (सू.वि.)। महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह बुद्धवार को नैनीताल से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुचने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति व कुलपति पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल अल्प विश्राम के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान किये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चैधरी, डाॅ0 उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।

सोशल मीडिया में ऐसी कोई सूचना वायरल न करें जो वैधानिक न हो: सीओ -नवनियुक्त कोतवाल पत्रकारों से हुए रु-बरु

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
नये कोतवाल भूपेन्द्र  सिंह बृजवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार थाना परिसर में पत्रकारों से रु-बरु हुए। इस दोरान बाजपुर क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार, एलआईयू इंस्पेक्टर रिजवान खान तथा एस आई मुकेश मिश्रा मौजूद रहे। बैठक में समाज से जुड़े विषयों, अपराधों और सामाजिक बुराइयों को उजागर करने तथा उन्हें रोकने में मीडिया और पुलिस की संयुक्त भूमिका पर चर्चा की गई। सीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पुलिस और पत्रकारों को एक टीम की तरह कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का आईना है और पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी को वीडियों वायरल न करें जिससे समाज, शासन व प्रशासन के लिए गलत साबित हो और बाद में उसका गलत परिणाम मीडिया कर्मी का भुगतना पड़े। बैठक में विनोद वार्ता के मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद कुमार, अमरजीत सिंह, सुरजीत बत्रा, सतीश बत्रा, जसपाल डोगरा, शुभम बत्रा, सुरेंद्र चावला, मुकेश पाल, उमर अली, विपुल प्रजापति नितिन छाबड़ा महेंद्र पाल देवेंद्र सिंह मौजदू थे। 
 

मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्यायें सुनी

खटीमा (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा,डॉ0 नवीन भट्ट,अमित कुमार पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
 

पालिकाध्यक्ष ने ELITE ENGLISH INSTITUTE ​​​​​​​ का किया शुभारंभ

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
(आकाश कोचर)
गदरपुर।
वार्ड नंबर 1, करतारपुर रोड निवासी श्री संदीप मदान जी की धर्मपत्नी श्रीमती हरनीत कौर जी द्वारा पुरानी मंडी में स्थापित नए प्रतिष्ठानELITE ENGLISH INSTITUTE का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर “मिंटू” जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने संस्थान की सफलता की कामना करते हुए परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के शिक्षण संस्थान क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में मोहित अरोरा, मनोज पांडे, आकाश कोचर, वंश अनेजा एवं एडवोकेट शिवी अरोरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।