राष्ट्रीय सेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गदरपुर में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन -हिंदू समाज का संगठित होना समय की मांग हैरू आचार्य देशमुख वशिष्ठ
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। राष्ट्रीय सेवक संघ आरएसएस के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गदरपुर के हेड गवार पार्क आवास विकास में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस भव्य समागम में गदरपुर एवं आसपास के ग्रामीण से भारी संख्या में श्रद्धालुओं समाजसेवियों गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस समागम में अपनी संस्कृति को एकजुट का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारम मुख्य वक्ता आचार्य देशमुख वशिष्ठ ब्रह्म कुमारी संस्थान एवं ज्योति और एकल विद्यालय क्षेत्र के संगठन मंत्री अरविंद एवं बंटी छाबड़ा द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। सबसे पहले वैदिक मंत्रों के बीच हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्र के सुख समृद्धि की कामना की गयी। इसके पश्चात विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रस्तुत करते हुए उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता सहारनपुर के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का संगठित होना समय की मांग है। नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोना ही हमारी असली पहचान है। उन्होंने आह्वान किया कि जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होंगे, तभी एक सशक्त और वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कहा कि हम हिंदुओं को अपने सभी देवी देवताओं को पूजना चाहिए। कार्यक्रम के प्रबुद्ध सत्र में अन्य वक्ताओं ने भी हिंदू जागरण और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन का समापन सामूहिक समरसता भोज के साथ हुआ। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक महिलाएं व पुरुषों ने सहभाग किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल रावत एवं धीरज पंत द्वारा संयुक्त रुप से किया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक बंटी छाबड़ा, सह-संयोजक प्रमोद नेगी, पंकज कांडपाल, कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह नेगी, महिला सहसंयोजक पूनम कौशिक नगर प्रवाहक जीवन जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, अशोक कुमार हुड़िया, डा. विनीत अरोरा, कश्मीर कंबोज सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, राकेश भुड्डी, सोनू गुंबर अंजू भूड्डी, ज्योति ग्रोवर, ब्लाक प्रमुख पूनम ग्रोवर, सौम्या, शीतल छाबड़ा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।






