रुद्रपुर ओमेक्स रिवेरा के विला में जुआ खेलते छह पकड़े, 3.88 लाख रुपये और पोकर सेट बरामद
ऑपरेशन प्रहार : गदरपुर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को हरिचंद उर्फ गब्बर पुत्र गोपीचंद निवासी भुर्जी का मोहल्ला, पटवई, रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 107/21 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 एवं 498ए के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल अनिल लोहिया, होमगार्ड दीपक शर्मा शामिल रहे। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने बताया कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।




