विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। पूर्व एजेन्डा अनुसार नगर पालिका गदरपुर कार्यालय में मा० अध्यक्ष की उपस्थिति में बोर्ड बैठक आहुत की गयी जिसमें वर्ष 2026-27 का रू0 25, 86, 22,800.00 का बजट प्रस्तुत किया गया। नगर पालिका इतिहास में पहली बार 25,86,22,800.00 रुपये का बजट पास किया गया है जिसमें सभी सम्मानित सभासदो द्वारा उक्त बजट का ससम्मान तालियां बजाकर स्वागत किया गया । मा० मुख्यमंत्री जी का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा गया कि गदरपुर निकाय को विकास कार्य हेतु विशेष सहयोग दिया जा रहा है जिसमें पूरा बोर्ड दिल से मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता है। 15 वां वित्त आयोग से प्राप्त ग्रान्ट से सफाई उपकरण एवं जल संचय पर व्यय हेतु प्रस्ताव पास किया गया एवं नगर के विकास के लिए निर्माण कार्य कराये जाने हेतु सर्वसम्मति से सभासदो की सहमति उपरान्त वित्तीय वर्ष में निविदा निकालने का भी प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही मा० अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया कि पूरे बोर्ड के सहयोग द्वारा नगर में विकास कार्यों को पूरा किया गया है व इस कार्य में समस्त नगरवासियो द्वारा सहयोग करने हेतु कहा गया। साथ ही जल्द ही टेन्डर निकालकर बचे हुए विकास कार्यो को भी करवाया जायेगा । मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी को नगर क्षेत्र में मेन रोडो पर फैन्सी सुन्दर लाइटों की डी. पी. आर. भी भेजी गयी है एवं पार्कों का सौन्दर्यीकरण, तिरंगा झण्डा, सुलभ शौचालय प्रस्तावित है जिसकी जल्द ही शासन से अनुमति मिल जायेगी एवं साथ ही जल्द नगर के विकास एवं सौन्दर्यीकरण व स्वच्छता को सुदृढ़ बनाया जायेगा। नगर में सकैनिया रोड से गुलरभोज रोड, करतारपुर रोड, सिनेमा रोड, शिशु मन्दिर रोड, आवास विकास में फुटपाथ बनाया जायेगा एवं जल भराव की समस्या के समाधान हेतु आर.सी.सी. नालो का निर्माण कराया जायेगा। सभासदों द्वारा नगर में राष्ट्रीय ध्वज लगाये जाने हेतु तैयार की गयी डी. पी. आर. को एक सराहनीय कार्य किये जाने का अभिनन्दन किया गया है। बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, सभासद श्रीमती नरगिस, सचिन गुप्ता, रजत कुमार अश्वनी, परमजीत सिंह पम्मा, रमन छाबड़ा, श्री मुकेश चावला, श्रीमती तबस्सुम, फरदीन बाबा, श्रीमती विनीता, अधिशासी अधिकारी श्री कैलाश सिंह पटवाल, सोहन लाल, विजेन्द्र कुमार, सुश्री प्रभा, मुकेश कुमार, जयपाल शर्मा, रोहन कुमार गुप्ता, श्री अरूण कुमार, श्री प्रिन्स, श्री अमित, श्री अरविन्द कुमार आदि लोग उपस्थित रहें ।