सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

गदरपुर पुलिस ने अवैध तमंचा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Share on:

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार किया है। दिनांक 14-07-2026 को वादी शरीफ अहमद पुत्र अब्दुल मालिक नि० ग्राम मजराशीला गदरपुर जिला उधम सिंह नगर मो0 7466847118 ने थाना गदरपुर में दी गयी तहरीरी सूचना बाबत विपक्षी कुलवन्त सिंह उर्फ काका निवासी कामरेड का डेरा थाना केलाखेड़ा जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी मुकदमा पर फायर करने तथा  मौके से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने आधार पर मुकदमा अपराध सं0 188/2025 धारा  109  (1)/351 (2)/352 बी0एन0एस0  बनाम कुलवन्त सिंह उर्फ काका निवासी कामरेड का डेला थाना केलाखेड़ा जनपद उधमसिंह नगर पंजीकृत किया गया। उपरोक्त  घटना के शीघ्र अनावरण माल मुल्जिमान गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा कड़े  निर्देश  दिये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम आज दिनांक 14-07-2026 को मुखविर की सूचना पर मजराशीला शमशान घाट के पास से  अभियुक्त कुलवन्त सिंह उर्फ कक्का पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ सुरजीत सिंह नि० कामरेड का डेरा थाना केलाखेडा तहसील बाजपुर जिला उधम सिंह नगर  को उक्त घटना में प्रयुक्त ’एक अदद अवैध  तमंचा 315 बोर के साथ अन्तर्गत धारा 109 (1)/351 (2)/352 बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत  हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्त कुलवन्त सिंह उर्फ काका के विरुद्ध थाना गदरपुर व जनपद के अन्य थानो तथा थाना मिलकखानम उ0प्र0 में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज है। वही गदरपुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में सात मामले  तथा दिनेशपुर थाने में करीब चार मामले दर्ज है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार (प्रभारी चौकी महतोष), उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कानि. जीवन फुलेरा, कानि. विरेन्द्र सिंह नेगी, कानि. दिनेश बिष्ट, कानि. दिनेश रावत मौजूद थे। 

खबरें

भारत विकास परिषद के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 45 यूनिट रक्त संग्रहित -गुरुद्वारा सिंह सभा में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित शिविर में 9 युवाओं ने पहली बार किया रक्तदान

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा, गदरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर का शुभारंभ तहसीलदार लीना चंद्रा धामी और भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव रविंद्र बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग दिया। इनमें 9 युवा ऐसे रहे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य शहीद ऊधम सिंह रक्तकोष की टीम ने किया। रक्तकोष के तकनीशियन प्रशांत सक्सेना और दीपक गंवावार ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त संग्रहित किया। गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर रक्तदान किया तथा मानव सेवा के इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर ने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी साबित होता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विप्रजीत विश्वास सोनू ने कहा कि रक्तदान सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। जरूरत पड़ने पर व्यक्ति केवल अपने रक्त समूह का रक्त मांगता है, जाति या धर्म नहीं। रक्तदान समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने लोगों से जीवनकाल में रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई रोशनी लाई जा सके। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव रविंद्र बजाज, शाखा अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, परिषद के सचिव एवं रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. विप्रजीत विश्वास सोनू, परिषद के कोषाध्यक्ष सागर गाबा, रक्तदान शिविर संयोजक राकेश कम्बोज, डॉ. विनीत अरोरा, डॉ. अरविंद धवन, डॉ. अजय श्रीवास्तव, दीपक सुधा, प्रमोद बजाज, विनोद चुग, मनोज डावर, पृथ्वी बजाज, बंटी छाबड़ा, संतोष गुप्ता, राजकुमार तेजवानी, गौरव मदान, अनिल गाबा, विकास बजाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
 

जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण की व्यवस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को सौंपी गई

रुद्रपुर। अधिशासी अभियंता, निर्माण शाखा, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, उधम सिंह नगर सुनील जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना के अनुसार जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण की व्यवस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को सौंपी गई है। ‘‘ग्राम्य पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव नीति-2025’’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल शुल्क शासन द्वारा स्वीकृत दरों के अनुसार लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक टोटी युक्त जल संयोजन हेतु गुरुत्व श्रेणी में 122.65 रुपये, लोहेड में 133.80 रुपये तथा हाईहेड में 149.41 रुपये प्रतिमाह जल शुल्क निर्धारित है। दो टोटी युक्त संयोजन हेतु क्रमशः 149.41 रुपये, 167.25 रुपये एवं 200.70 रुपये, तीन टोटी युक्त संयोजन हेतु 225.90 रुपये, 281.12 रुपये एवं 338.85 रुपये तथा चार या उससे अधिक टोटी युक्त संयोजन हेतु 281.12 रुपये, 338.85 रुपये एवं 376.50 रुपये प्रतिमाह जल शुल्क निर्धारित है।  श्री जोशी ने बताया कि जनपद उधम सिंह नगर में सामान्यतः 133.80 रुपये प्रति संयोजन प्रतिमाह की दर से जल शुल्क का बिल जमा कराया जाता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित जल शुल्क समय से जमा करने की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के सहयोग से  पेयजल योजनाओं का बेहतर संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जा सकेगा तथा आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। 

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद ने बरी के पास काशीपुर-सितारगंज नेशनल हाईवे पर बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ की लगत से बनाए जाने वाले पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया

सितारगंज (सू0वि0)। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं मा0 सांसद अजय भट्ट ने बरी के पास काशीपुर-सितारगंज नेशनल हाईवे पर बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ की लगत से बनाए जाने वाले पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया व नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ कराया। उन्होंने पीडी एन एच ए आई को निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर पुल का निर्माण करना सुनिश्चित करें ताकि लगने वाले जाम से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है उसका लोकार्पण भी करती है। इस लिये जनता का हमारी सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने पुल निर्माण कार्य के लिए मा 0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। पीडी एन एच ए आई अचल जिंदल ने बताया कि 10.72 करोड़ की लगत से 81 मीटर लम्बे पुल का निर्माण कार्य आगामी मार्च 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री खतीब अहमद, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व जिला पंचायत  अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल सहित अनेक जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
 

हरेला पर्व पर नवग्रह वाटिका में हुआ वृक्षारोपण, हरित उत्तराखंड का लिया संकल्प

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर किच्छा रोड स्थित स्वामी शिवानंद कन्या गुरुकुलम विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नवग्रह वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री डालचंद जी के दिशा-निर्देशन एवं प्रेरणा में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए समाज को प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी श्री जय किशन, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिल्पी गोयल तथा दर्जा राज्य मंत्री श्री रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से नवग्रह वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कुचिला, आंवला, गूलर, जामुन, खैर, शीशम, बांस, पीपल, नागकेसर, बरगद, ढाक, पाखड़, रीठा, बेल, मौलश्री एवं महुआ सहित अनेक औषधीय, फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए। अपने संबोधन में दर्जा राज्य मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्री जय किशन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि आज प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के श्री डालचंद जी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीता पियूष, श्री अजय जी, श्री राहुल जी, श्री हरविंदर सिंह विर्क, श्री राहुल, श्री राजेश गुप्ता, श्री कमल राणा, श्री वीरेन्द्र यादव, श्री शक्ति बटला, श्री विवेक भसीन, श्री अजय अग्रवाल सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 

गदरपुर पुलिस ने अवैध तमंचा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार किया है। दिनांक 14-07-2026 को वादी शरीफ अहमद पुत्र अब्दुल मालिक नि० ग्राम मजराशीला गदरपुर जिला उधम सिंह नगर मो0 7466847118 ने थाना गदरपुर में दी गयी तहरीरी सूचना बाबत विपक्षी कुलवन्त सिंह उर्फ काका निवासी कामरेड का डेरा थाना केलाखेड़ा जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी मुकदमा पर फायर करने तथा  मौके से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने आधार पर मुकदमा अपराध सं0 188/2025 धारा  109  (1)/351 (2)/352 बी0एन0एस0  बनाम कुलवन्त सिंह उर्फ काका निवासी कामरेड का डेला थाना केलाखेड़ा जनपद उधमसिंह नगर पंजीकृत किया गया। उपरोक्त  घटना के शीघ्र अनावरण माल मुल्जिमान गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा कड़े  निर्देश  दिये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम आज दिनांक 14-07-2026 को मुखविर की सूचना पर मजराशीला शमशान घाट के पास से  अभियुक्त कुलवन्त सिंह उर्फ कक्का पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ सुरजीत सिंह नि० कामरेड का डेरा थाना केलाखेडा तहसील बाजपुर जिला उधम सिंह नगर  को उक्त घटना में प्रयुक्त ’एक अदद अवैध  तमंचा 315 बोर के साथ अन्तर्गत धारा 109 (1)/351 (2)/352 बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत  हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्त कुलवन्त सिंह उर्फ काका के विरुद्ध थाना गदरपुर व जनपद के अन्य थानो तथा थाना मिलकखानम उ0प्र0 में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज है। वही गदरपुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में सात मामले  तथा दिनेशपुर थाने में करीब चार मामले दर्ज है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार (प्रभारी चौकी महतोष), उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कानि. जीवन फुलेरा, कानि. विरेन्द्र सिंह नेगी, कानि. दिनेश बिष्ट, कानि. दिनेश रावत मौजूद थे। 

परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रूद्रपुर (सू0वि0)। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 मंत्री ने 552 लाख के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मा0 मंत्री को कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री बत्रा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य हैं। उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जानकारी दी जा रही है और पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सकें। उन्होने कहा कि जनता की सरकार-जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्या सुन रही है और विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। उन्होने उपस्थित जनमानस से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को भी योजनाओं की जानकारी दे ताकि जो लोग शिविर में नही पहुंच पा रहे है वे लोग भी सम्बन्धित विभागों योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सड़को का जाल बिछाया जा रहा है ताकि लोगों को कही भी आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा,दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता व ब्लांक प्रमुख रीना गौतम सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि जनपद में शिविर लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही व पत्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान मा0 प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों व स्वयं सहायकता समूह द्वारा लगाये गये स्टांलो का निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने 552 लाख की रुद्रपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड संख्या-38 आवास विकास में विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क निर्माण, रुद्रा वेंडिंग जोन के दाहिनी ओर एवं यूपीसीएल कार्यालय के पीछे वेंडिंग जोन फेस-02 हेतु 70.51 लाख रुपये की लागत से साइट डेवलपमेंट सिविल कार्य, 90.10 लाख रुपये की लागत से वेंडिंग जोन फेस-02 निर्माण कार्य, वार्ड संख्या-28 मुख्य बाजार स्थित बाटा चैक पर 24.90 लाख रुपये की लागत से घंटाघर निर्माण, कलेक्ट्रेट परिसर में 78.78 लाख रुपये की लागत से प्री-कास्ट रूफ टॉप वर्षा जल संचयन परियोजना, लंबाखेड़ा में 2.43 करोड़ रुपये की लागत से गौसदन निर्माण तथा ट्रांजिट कैंप में 44.38 लाख रुपये की लागत से नगर निकाय साझा केंद्र निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर में व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पशु संरक्षण तथा सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। प्रभारी मंत्री ने नगर निगम परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 30 जनसेवा स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में 258 आवेदन एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 257 लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग ने 10 पेंशन आवेदनों का निस्तारण किया तथा 17 दिव्यांग लाभार्थियों को व्हीलचेयर, बैसाखी एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। पूर्ति विभाग ने दो राशन कार्ड जारी किए, जबकि जिला उद्योग केंद्र ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के एक लाभार्थी को लाभान्वित किया।      शिविर में नगर निगम, राजस्व, विद्युत, उद्योग, मत्स्य, कृषि, सैनिक कल्याण, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, गन्ना विकास आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 6 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षण कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया, पशु पालन विभाग द्वारा लोगों को जानकारी दी गई व दवाई वितरित की गई। नगर निगम रुद्रपुर के स्टॉल पर 5 जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, 17 आधार कार्ड अपडेट/सुधार, 2 जन्म प्रमाण-पत्र, 10 पोषण अभियान के अंतर्गत चेक एवं क्रेडिट कार्ड वितरण, 100 पौधों का वितरण तथा नमस्ते योजनाश् के तहत 10 लाभार्थियों को किट वितरित की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के चार लाभार्थियों को भी योजनाओं का लाभ दिया गया। वहीं विद्युत वितरण खंड को प्राप्त एक शिकायत का भी मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, आयुष, श्रम, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, उद्योग, राजस्व, निर्वाचन, पंचायत राज, जल जीवन मिशन, पर्यटन, कौशल विकास तथा अन्य विभागों ने भी लोगों को योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर निगम परिसर में पौधरोपण किया तथा उपस्थित लोगों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रकृति संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कुल 258 आवेदन प्राप्त हुई जिनका  मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपजिलाधिकारी उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भारत भूषण चुघ, अमित नारंग, अनिल चैहान, धीरेन्द्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, जितेन्द्र गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, खण्ड विकास अधिकारी आसित आनंद, सहित पार्षद अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आदि उपस्थित थे।

गदरपुर पुलिस ने दो नफर वारण्टी गिरफ्तार किये

गदरपुर। पुलिस ने वारण्टी/वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत 02 नफर  वारण्टी को गिरफ्तार भेजा जेल भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में वारण्टी/ वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान ऑप्रेशन प्रहार व आदेश निर्देशों के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्रों की तामीली करते हुए  आज दिनांक 09/07/2026  को (01)  धनीराम पुत्र ओमप्रकाश नि0 सिनेमा लाइन  गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर सम्बंधित एफआईआर नंबर.188/23 धारा 60 एक्ट (02) वारण्टी  बाबू पुत्र दलपत सिंह निवासी वार्ड न- 04 राम मंदिर  गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर सम्बंधित  एफआईआर नंबर.254/24 धारा 60 एक्ट की तामीली करते हुए गिरफ्तार किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक संजय बोरा, का. दिनेश सिंह, का. रविन्द्र रावत शामिल थे।