मुख्यमंत्री ने 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क अभियान में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग
खटीमा, (सू0वि0) । माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के बग्घा चैवन में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क अभियान में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर माननीय मुख्यमंत्री का क्षेत्रवासियों ने छोलिया, था। सांस्कृतिक नृत्य एवं पुष्प, मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन के खटीमा प्रवास पर हूँ और दो दिन के कार्यक्रम की शुरुआत बग्गा चैवन से कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 12 वर्षों का कालखंड पूरा हुआ है। इन 12 वर्षों मैं प्रधानमंत्री जी ने अनवरत रूप से एक से एक ऐतिहासिक कार्य किये है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर कर आया है। प्रधानमंत्री बनने के बनते ही नरेंद्र मोदी जी ने एक से एक निर्णय लेना प्रारम्भ कर दिए, उन्होंने मातृ शक्ति को ध्यान में रख कर बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान प्रारम्भ किया जिससे बेटियों को सम्मान भी मिले, उनकी सुरक्षा भी हो और उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर भी मिले। इसके साथ स्वच्छ भारत अभियान से 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय बनवाने का कार्य किया। माननीय मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे देश की माताओं-बहनों के आँख से आंसुओ को पोंछने का कार्य किया। हर घर जल योजना के माध्यम से उन्होंने जल संकट वाले स्थानों पर जल का संकट दूर करने का कार्य भी किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से प्रदेश के हर नागरिक को 5 लाख का मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ऐसे अनेक काम किये है जिससे आम नागरिक का जीवन सरल और सुविधाजनक हो सकें ताकि वह भी जीवन में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब लोगों का रोजगार छिन गया, सब वापस अपने घरों की तरफ आने लगे तब कोई व्यक्ति भूखा न रहें इसके लिए उन्होंने गरीब कल्याण अन्न योजना देश में लागू की। जिससे आज देश में 85 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। स्वदेशी वेक्सीन भी बनाई गई जिसे देश में मुफ्त लगाई गई और दुनिया के 100 से भी अधिक देशो को वेक्सीन देने का काम किया। और दुनिया के सामने विश्व बंधुत्व का मजबूत स्तम्भ हमारा देश भारत बना गया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का लिए कई योजनाएँ लागू की ताकि सबको आगे बढ़ने का अवसर एक समान मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी अनेक ऐतिहासिक काम हुए है। समान नागरिक सहिंता लागू करने का काम हमारी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य और उनके माँ-बाप के सपनों को सुरक्षित रखने का काम हमारी सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर के किया। जिससे 100 से भी अधिक नकल माफियाओ को जेल की सलाखों के पीछे भेजनें का काम भी किया गया। अब तक 33 हजार नियुक्तियां पारदर्शिता के साथ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बग्गा चैवन में भी हर प्रकार कि सुविधाएं हो इसके हम लगातार कार्य कर रहें है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री रंजीत सिंह नामधारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, राजपाल सिंह, विमला बिष्ट, सोमनाथ मौर्य, मोहन सिंह चुफाल, देवेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिक देवेश शाशनी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के अग्रवाल, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, हिमांशु कफल्टिया आदि उपस्थित थे।




