सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरराजनीति

आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की तिथियां निर्धारित -गदरपुर वार्ड नंबर तीन में 13 फरवरी पार्किंग परिसर निकट कोतवाली गदरपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा

Share on:

रूद्रपुर  (सू0वि0)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अन्तर्गत अभियान को जनपद में 20 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। उन्होने बताया कि 09 फरवरी सोमवार को विकास खण्ड खटीमा के अन्तर्गत सनातन धर्मशाला निकट नगर पालिका खटीमा में अपर जिलाधिकारी वि.ध्रा. की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 10 फरवरी मंगलवार को सितारगंज के बन्नाखेड़ा शिव मंदिर के पास प्रागंण में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व 11 फरवरी को नगर पंचायत परिसर नानकत्ता में अपर जिलाधिकारी वि.ध्रा. की अध्यक्षता में, 13 फरवरी को गदरपुर के वार्ड नं0-3 पार्किंग परिसर निकट कोतवाली गदरपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, 16 फरवरी को जसपुर के नगर पंचायत स्थित मंगल बाजार के बारात घर में जिलाधिकारीध्मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, 17 फरवरी को काशीपुर के नगर निगम परिसर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में, 18 फरवरी को बाजपुर के चीनी मिल परिसर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व 20 फरवरी को रूद्रपुर के नगर निगम रूद्रपुर परिसर में जिलाधिकारीध्मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कैम्प के उपरांत क्षेत्र का भ्रमण किया जाए तथा उस क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाये जाय तथा प्रयास किया जाए कि उस क्षेत्र के सभी निवासी केन्द्र व राज्य सरकार की सभी प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने जनता से शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

खबरें

जनपद ऊधम सिंह नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार को मिली एसओजी प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी  -थानाध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा अपराध नियंत्रण में निभाई गई अहम भूमिका 

राजेश पसरीचा
नानकमत्ता।
उत्तराखंड पुलिस में सैकड़ों पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपने फर्ज को निभाते हुए बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। वहीं जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता थानाध्यक्ष के पद पर सेवाएं प्रदान करने वाले उप निरीक्षक उमेश कुमार द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई गई है। जो वास्तव में जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव की बात है। वहीं उमेश कुमार द्वारा अपनी सेवाओं के दौरान नानकमत्ता थाना क्षेत्र में विशेष रूप से अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए गए जिसमें कई बड़े नशे कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई। आपको बता दें उमेश कुमार द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ पुलिस सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। वहीं जनपद ऊधम सिंह नगर में अपराध मामले में शातिर अपराधियों तक पहुंचने में जिले के उच्च अधिकारीयों द्वारा थानाध्यक्ष उमेश कुमार पर भरोसा जताया गया जिस पर नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा उच्च अधिकारीयों के भरोसे पर खरा उतरने में अपनी जान की परवाह किए बिना कई बड़े अपराधियों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं। वहीं  कार सेवा डेरे के प्रमुख सेवादार बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के 02 लाख रुपए का ईनामी मुख्य आरोपी अभियुक्त सरबजीत सिंह जिसकी गिरफ्तारी हेतु कई राज्यों की पुलिस तलाश में जुटी थी। जिसमें नानकमत्ता थाना पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को तारांतरण पंजाब से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई थी। इसी के साथ ही नानकमत्ता बाजार में हुई डकैती कीघटना का सफल खुलासा किया गया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में कई बड़े मामलों के खुलासे किए गए हैं। जबकि नानकमत्ता थाना क्षेत्र एक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। जहां आए दिन अवैध नशे कारोबार की खबरें एवं अन्य विवादित मामलों की खबरें आम बात रही है। जहां पुलिस के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में बड़ी चुनौती बनी रहती है। लेकिन उमेश कुमार द्वारा नानकमत्ता थानाध्यक्ष पद पर रहते हुए क्षेत्र में अवैध नशे की रोकथाम हेतु कड़े कदम उठाए गए। जिससे नानकमत्ता थाना क्षेत्र में काफी हद तक सुधार देखने को मिला। वहीं क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में थानाध्यक्ष उमेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी करते देखे गए। वहीं थाने में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों को स्वयं सुनते हुए निष्पक्ष जांच कर तत्काल मदद कर न्याय दिलाने का प्रयास किया गया। फिलहाल उमेश कुमार को रुद्रपुर एसओजी प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा नानकमत्ता थाना में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान करने पर स्थानीय व्यापारियों, गणमान्य लोगों एवं आम जनता द्वारा खूब सराहना की गई।
 

निरीक्षक मंजू पांडे को मिली नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की अहम जिम्मेदारी  -नानकमत्ता कोतवाली की प्रथम महिला बनी प्रभारी निरीक्षक 

राजेश पसरीचा
नानकमत्ता।
ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं जिसमें निरीक्षक मंजू पांडे को महिला हेल्प लाइन रुद्रपुर से नानकमत्ता प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं उप निरीक्षक उमेश कुमार को नानकमत्ता कोतवाली से रुद्रपुर एसओजी प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक विक्रम राठौर को कोतवाली कुंडा प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। आपको बता दें कि प्रथम महिला निरीक्षक मंजू पांडे को  नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है । प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे द्वारा पदभार ग्रहण करने पर जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गई उस जिम्मेदारी को वह अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगी। नानकमत्ता  क्षेत्र में किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। वहीं उन्होंने बताया कि अवैध नशे कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे ने बताया कि जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि में गश्त बढ़ाई जाएगी। कोतवाली में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों को सुनते हुए निष्पक्ष जांच करते हुए न्याय दिलाने में मदद करना उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों से अपील की गई कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें। प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे द्वारा पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय पत्रकारों,व्यापारियों, एवं गणमान्य लोगों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
 

एसडीएम की अध्यक्षता में महतोष मोड़ स्थित नहर के किनारे का हटाया गया अतिक्रमण -पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा 105 दुकानदारों को खाली स्थान करने के नोटिस जारी किये गये थे

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में महतोष मोड़ में निचली भखड़ा की पटरी पर अवैध रुप से काबिज दुकानों का अतिक्रमण हटया गया। जिससे दुकानदारों मे हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार विभागीय सम्पत्तियों पर अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में तहसील गदरपुर अंतर्गत महतोष बाजार क्षेत्र में निचली भाखड़ा नहर की पटरी पर अवैध रूप से काबिज दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया गया। उक्त 105 अवैध दुकानों को सिचाई विभाग द्वारा पूर्व में ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। अवैध दुकान स्वामियों से तत्काल अपना सामान हटाने को कहा गया। निरीक्षण में कई दुकानों में बिजली का तार डाल कर विद्युत चोरी के मामले भी दिखाए दिए जिस पर तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तार कटवाया गया। तथा सिचाई विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह तक मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए। जिसके पश्चात उक्त अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। उक्त कार्यवाही उपजिलाधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह की अध्यक्षता में तहसीलदार श्रीमती लीना चन्द्रा, अपर अभियंता सिचाई विभाग श्री हरीश चंद्र जोशी, श्री पी एल शाह, एस डी ओ, विद्युत विभाग, कनिष्ठ अभियंता एवं राजस्व उपनिरीक्षक महतोष श्री सरताज अली द्वारा की गई।
 

आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की तिथियां निर्धारित -गदरपुर वार्ड नंबर तीन में 13 फरवरी पार्किंग परिसर निकट कोतवाली गदरपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा

रूद्रपुर  (सू0वि0)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अन्तर्गत अभियान को जनपद में 20 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। उन्होने बताया कि 09 फरवरी सोमवार को विकास खण्ड खटीमा के अन्तर्गत सनातन धर्मशाला निकट नगर पालिका खटीमा में अपर जिलाधिकारी वि.ध्रा. की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 10 फरवरी मंगलवार को सितारगंज के बन्नाखेड़ा शिव मंदिर के पास प्रागंण में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व 11 फरवरी को नगर पंचायत परिसर नानकत्ता में अपर जिलाधिकारी वि.ध्रा. की अध्यक्षता में, 13 फरवरी को गदरपुर के वार्ड नं0-3 पार्किंग परिसर निकट कोतवाली गदरपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, 16 फरवरी को जसपुर के नगर पंचायत स्थित मंगल बाजार के बारात घर में जिलाधिकारीध्मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, 17 फरवरी को काशीपुर के नगर निगम परिसर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में, 18 फरवरी को बाजपुर के चीनी मिल परिसर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व 20 फरवरी को रूद्रपुर के नगर निगम रूद्रपुर परिसर में जिलाधिकारीध्मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कैम्प के उपरांत क्षेत्र का भ्रमण किया जाए तथा उस क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाये जाय तथा प्रयास किया जाए कि उस क्षेत्र के सभी निवासी केन्द्र व राज्य सरकार की सभी प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने जनता से शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

05 फरवरी से 15 फरवरी तक शिव भक्तों के यात्रा मार्ग पर ढाबों/होटलों, खुले मार्गों  पर  मांस/मछली बेचने पर प्रतिबंध रहेगा उप जिलाधिकारी ने महा शिवरात्रि पर्व को देखते हुए किया आदेश जारी, आदेश/निर्देशों का अनुपालन न किये जाने की दशा में सम्बंधित के विरूद्ध न


(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
महा शिवरात्रि के पर्व को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने शिव भक्तों के यात्रा मार्ग पर ढाबों/होटलों, खुले मार्गों  पर  मांस/मछली बेचने पर 05 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये हैं। एसडीएम श्रीमती ऋचा सिंह ने जारी आदेश में कहा कि  विदित हों कि इस वर्ष दिनांक 15-02-2026 को महा शिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। इस पर्व पर विभिन्न स्थानों से बडी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से पैदल मार्ग से कांवड लेकर आते हैं, जो शहर गदरपुर से होकर गुजरते है तथा रात्रि विश्राम हेतु तहसील अन्तर्गत यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर रूकते है। उक्त पर्व शिवभक्तों की आस्था से जुड़ा है। उक्त के दृष्टिगत कावड यात्रा के दौरान तहसील गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 05-02-2026 से महा शिवरात्रि पर्व दिनांक 15-02-2026 तक कावड़ यात्रा मार्ग पर अवस्थित मांस/मछली आदि की समस्त दुकाने बंद रखी जायेगी। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर अवस्थित होटल/ढावे/रेस्टोरेन्ट जिन पर विक्रय हेतु मांस/मछली इत्यादि को खुले पर प्रदर्शित किया जाता है, उस पर भी पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा। किसी भी होटल/ढाबा/रेस्टोरेंट स्वामी द्वारा मांस /मछली इत्यादि को खुले में प्रदर्शित किये जाने हेतु नहीं रखा जायेगा । उक्त आदेश/निर्देशों का अनुपालन न किये जाने की दशा में सम्बंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस आदेश की प्रति पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गयी है। 

जिलाधिकारी नितिन ने हरिपुरा व बौर जलाशय में जमा सिल्ट को हटाने हेतु सिंचाई, राजस्व, वन व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

रूद्रपुर (सू0वि0)।  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरिपुरा व बौर जलाशय में जमा सिल्ट को हटाने हेतु सिंचाई, राजस्व, वन व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनहित व जलाशय की सुरक्षा के दृष्टिगत सिल्ट हटाना आवश्यक है। इसलिए सम्बन्धित अधिकारी वर्षाकाल से पूर्व सिल्ट हटाने हेतु कार्ययोजना तैयार करें। उन्होने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि सिंचाई, राजस्व, वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों के साथ कमेटी बनाकर जलाशयों का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये जनपद के अन्य नदियों में भी यदि रिवर डेªजिंग कराने के आवश्यकता है तो सर्वे करते हुए प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें ताकि वर्षाकाल से पूर्व रिवर ड्रेजिंग करायी जा सकें। बैठक में उप जिलाधिकारी/ओसी ऋचा सिंह, डॉ0 अमृता शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पीके दीक्षित, अधिशासी अभियंता बीएस डांगी, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी शशि देव आदि उपस्थित थे व वर्चुअल के माध्यम से अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र जुड़े थे। 

गदरपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्यायें/प्र​​​​​​​स्ताव किये गये

विनोद वार्ता संवाद.सूत्र
गदरपुर।
क्षेत्र पंचायत ;बीडीसीद्ध की तीसरी बैटक ब्लाक प्रमुख एडवोकेट श्रीमती ज्योति ग्रोवर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक की कार्यवाही से पूर्व खंड विकास अधिकारी श्रीमती अतिया परवेज द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही को विभागवार सदन को पढ़कर सुनाया गया।समस्त विभागों द्वारा अपने परिचय देते हुए योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा सम्मानित सदस्यों के प्रस्ताव एवं समस्या को निस्तारण हेतु अभिलेखित किया गया। इसके उपरान्त प्रमुखए क्षेत्र पंचायत गदरपुर के अनुमति से क्षेत्र पंचायत बैठक का शुभारम्भ किया गया। आंकाक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत संम्पूर्णता शपथ सदन को दिलाई गयी। बैठक में मुख्य रूप से विद्युतए सिंचाईए राजस्व एवं जल जीवन मिशन से सम्बन्धित समस्यायें बैठक में रखी गयी। नोडल अधिकारीध्जिला विकास अधिकारीए महोदयए ऊधमसिंह नगर द्वारा सम्बन्धित विभागों को विभिन्न समस्याओंध्प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । क्षेत्र पंचायत सदस्यए ग्राम प्रधान एवं जिला स्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड स्तरीय अधिकारीगणों एवं श्री प्रीत ग्रोवरए मा० सांसद प्रतिनिधि एवं सचिव क्षेत्र पंचायत गदरपुर/ खण्ड विकास अधिकारीए गदरपुरए श्रीमती अतिया परवेजए क्षेत्र पंचायत सदस्यगण श्री राजेन्द्र कुमारए क्षेत्र पंचायत सदस्यए नन्दपुरए ज्येष्ठ प्रमुखए श्रीमती कवलजीत कौरए ग्राम पंचायत लखनऊए शबीना सदस्य क्षेत्र पंचायत गदरपुराए कनिष्ट उप प्रमुखए रीमा पाईक रवि कुमार सिंहए सदस्य क्षेत्र पंचायतए सकैनियाए गुरूप्रीत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्यए विजयनगरए मिकलेश क्षेत्र पंचायत सदस्य बरीराईए द्वितीयए श्री बलवीर चन्द्र क्षेत्र पंचायत सदस्य बकैनिया श्रीमती हरवंश कौर क्षेत्र पंचायत सदस्यए रामजीवनपुर श्री नीरज क्षेत्र पंचायत सदस्य खॉनपुर पश्चित आदि उपस्थित थे। प्रधानगण तरन्नुम जहाँए प्रधान ग्राम पंचायत मसीत मौ दानिशए प्रधान ग्राम पंचायत सरोवरनगरए मौ० रिजवानए प्रधान ग्राम पंचायत रामजीवनपुरए सुमित्रा सिकदारए प्रधान ग्राम पंचायत बुरानगरए बब्बी कुमारए प्रधान ग्राम पंचायत जाफरपुरए अफसाना बी प्रधान ग्राम पंचायत महतोषए शिवम् गम्भीरए प्रधान ग्राम पंचायत भैसिया भगवतीए प्रधान ग्राम पंचायत रूपपुर  स्वदेश कुमारए प्रधान ग्राम पंचायत डॉगपुरीए श्रीमती गीता प्रधान ग्राम पंचायत कूल्हाए अधिकारीगण में श्री सुशील मोहन डोभालए जिला विकास अधिकारीए ऊधमसिंह नगर श्री अवन अनिरूद्धए जिला समाज कल्याण अधिकारीए ऊधमसिंह नगरए श्रीमती व्योमा जैनए जिला प्रोवेशन अधिकारीए ऊधमसिंह नगर तहसीलदारए गदरपुरए श्री समसाद मोहम्मद खॉनए सहायक अभियन्ता ;ग्रा०नि०वि०द्ध ऊधमसिंहनगरए जिला कार्यक्रम अधिकारीए ऊधमसिंह नगरए श्री मनोज डसीलाए कनिष्ट अभियन्ताए पेयजल निगमए रूद्रपुरए बाल विकास परियोजना अधिकारीए गदरपुरए रवि राज सिंहए लघु सिंचाई विभागए रूद्रपुर आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। मा० प्रमुखए क्षेत्र पंचायत गदरपुर श्रीमती ज्योति ग्रोवर द्वारा सदन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की गयी ।
पहली बार बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के आईकार्ड बनाये गयेए बिना कार्ड वाले नहीं बैठ पायेंगे बैठक में
गदरपुर। ब्लाक प्रमुख एवं एडवोकेट ज्योति ग्रोवर ने वर्षो पूर्व परम्परा को तोड़ते हुए बीडीसी एवं ग्राम प्रधानों के आई डी कार्ड बनाये गये और उन्हें वितरित किया गया। जिससे बीडीसी बैठक में पहनकर आयेंगे और बिना आईडीकार्ड के बैठक में उनके पति अब बैठ नहीं सकंेगे। यहां बता दें कि पूर्व मंे अब तक की बैठकों में पत्नी के स्थान पर उनके पति बैठक में बैठते थे और कई बार उन्हें चेतावनी देकर बैठक से भी बाहर किया जाता रहा था। लेकिन इस बार ब्लाक प्रमुख ने इस परम्परा को खत्म कर एक नहीं पहल की है।