सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

मार्गदर्शन परामर्श के अंतर्गत करियर काउंसलिंग विद्यालय स्तर पर मार्गदर्शन एवं परामर्श संबंधी अभिमुखीकरण कार्यक्रम

Share on:

किच्छा/शांतिपुरी। मार्गदर्शन परामर्श के अंतर्गत करियर काउंसलिंग विद्यालय स्तर पर मार्गदर्शन एवं परामर्श संबंधी  अभिमुखीकरण कार्यक्रम आज ,दिनांक  17 फरवरी 2026 को आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी उधम सिंह नगर में मार्गदर्शन एवं परामर्श संबंधी अभिमुखीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री विशिष्ट अतिथि श्री लाल सिंह कोरंगा सूबेदार मेजर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रूपाली श्रीमती ममता भटनागर फार्मासिस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुरी  कार्यक्रम प्रभारी श्री भरत सिंह प्रवक्ता द्वारा बच्चों में अपने भविष्य को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के उदाहरण प्रस्तुत किया बोर्ड परीक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई श्री पी एन सिंह प्रवक्ता ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्ति की।  श्री लाल सिंह कोरंगा पूर्व मेजर सूबेदार ने छात्रों को भविष्य में भारतीय सेवा में सी डी  एस सेवा देने के लिए प्रेरित किया डॉक्टर रूपांशी मेडिकल ऑफिसर ने स्वास्थ्य करियर से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया स्वास्थ्य से संबंधित खान-पान के नियम में विशेष जानकारी दिया श्रीमोहन सिंह कोरंगा कोरंगा पीटीए अध्यक्ष अध्यक्ष ने छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु निकॉन वीडियो को बताया मुख्य अतिथि डॉक्टर गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में अपने भविष्य में कार्य करने हेतु विस्तृत जानकारी दिया छात्रों को करियर बनाने के लिए उठो जागो और बढ़ो का नारा दिया छात्रों को समाप्त सेवा में आने के लिए प्रेरित किया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विपिन चंद्र भट्ट ने सभी छात्रों को अपनी स्वतंत्र सोच के अनुसार अपने करियर को अपनाने के लिए कहा डॉ विपिन चंद्र भट्ट जी ने आगे सभी अतिथियों को सम्मानित करके आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन श्री तेजपाल प्रवक्ता ने किया इस अवसर पर श्री बस अनंत कुमार अनंत कुमार चैहान श्री फकीर चंद्र श्रीमती मंजुला श्री बालकृष्ण पांडे श्रीमती रानी बसेड़ा श्री प्रियंका पवार श्री अनिल कुमार श्री बिष्ट एवं कक्षा 9 से 12 तक छात्र-छात्र उपस्थित थे
 

खबरें

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद वर्ष 2026 की आगामी 21 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन एवं पारदर्शी व नकल विहिन परीक्षा कराना हम सब की जिम्मेदारी होगीः अपर जिलाधिकारी

रूद्रपुर (सू0वि0)। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद वर्ष 2026 की आगामी 21 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन एवं पारदर्शी व नकल विहिन परीक्षा कराना हम सब की जिम्मेदारी होगी, इसलिये सभी गम्भीरता से लेते हुये कार्यो व दायित्वों का सम्पादन करना सुनिश्चित करेगें। यह निर्देश अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते हुये दिए । अपर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि चेकिंग मुख्य गेट पर ही हो ताकि किसी भी प्रकार का अनुचित साधन परीक्षा कक्ष तक पहुँच ही न सकें। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य नकल को रोकना है, परीक्षार्थियों को डराना नही। उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रो में पेयजल व विद्युत व्यवस्था सुचारू हो एवं संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों विशेष नजर रखी जाये। उन्होने कहा कि प्रश्नपत्र खोलने से पहले भलिभाँति जाँच कर ले ताकि निर्धारित तिथि का प्रश्नपत्र ही परीक्षा कक्ष में खोला जा सकें। उन्होने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन या कोई अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः वर्जित होगा, इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये, यदि लापरवाही प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर अपने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये ताकि ससयम उस समस्या का निस्तारण किया जा सके। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से परीक्षा कराना केन्द्र प्रभारी व कस्टोडियन की पूर्ण जिम्मेदारी होगी। प्रश्न पत्रों को सुरक्षित डबल लॉक में रखना सुनिश्चित करेगें। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रों की 100 गज की परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में जनपद के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के कुल 39924 छा़त्र-छात्राएं सम्मिलित होगें। जिसमे हाईस्कूल परीक्षा में 10336 बालक संस्थागत, 10714 बालिका संस्थागत, 170 बालक व्यक्तिगत, 142 बालिका व्यक्तिगत अर्थात कुल 21362 बालकध्बालिका हाई स्कूल परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट परीक्षा में 8355 बालक संस्थागत, 9442 बालिका संस्थागत, 414 बालक व्यक्तिगत व 351 बालिका व्यक्तिगत कुल 15945 बालकध्बालिकाएं इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। श्री रावत ने बताया कि शान्तिपूर्ण परीक्षाएं सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 110 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमे 101 मिश्रित परीक्षा केन्द्र व 09 एकल परीक्षा केन्द्र है। जनपद में 37 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील है। उन्होने बताया कि सबसे अधिक परीक्षार्थी वाला परीक्षा केन्द्र देशबन्धु इ.का. पिपलिया नं0-1 गदरपुर है जिसमे कुल 12Û40 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। इसी प्रकार सबसे छोटा परीक्षा केन्द्र रा0उ0मा0वि0  तीरथ जसपुर है जिसमे 60 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। उन्होने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जो पूर्ण परीक्षा अवधि में 24ग7 खुला रहेगा। उन्होने बताया कि किसी प्रकार की समस्या या परेशान होने पर कन्ट्रोल रूम के मोबाईल नं0-9759422324, 7895945044 व 9760663559 पर सम्पर्क कर सकते है। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापकध्प्रधानाचार्य उपस्थित थें।

 

मार्गदर्शन परामर्श के अंतर्गत करियर काउंसलिंग विद्यालय स्तर पर मार्गदर्शन एवं परामर्श संबंधी अभिमुखीकरण कार्यक्रम

किच्छा/शांतिपुरी। मार्गदर्शन परामर्श के अंतर्गत करियर काउंसलिंग विद्यालय स्तर पर मार्गदर्शन एवं परामर्श संबंधी  अभिमुखीकरण कार्यक्रम आज ,दिनांक  17 फरवरी 2026 को आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी उधम सिंह नगर में मार्गदर्शन एवं परामर्श संबंधी अभिमुखीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री विशिष्ट अतिथि श्री लाल सिंह कोरंगा सूबेदार मेजर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रूपाली श्रीमती ममता भटनागर फार्मासिस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुरी  कार्यक्रम प्रभारी श्री भरत सिंह प्रवक्ता द्वारा बच्चों में अपने भविष्य को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के उदाहरण प्रस्तुत किया बोर्ड परीक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई श्री पी एन सिंह प्रवक्ता ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्ति की।  श्री लाल सिंह कोरंगा पूर्व मेजर सूबेदार ने छात्रों को भविष्य में भारतीय सेवा में सी डी  एस सेवा देने के लिए प्रेरित किया डॉक्टर रूपांशी मेडिकल ऑफिसर ने स्वास्थ्य करियर से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया स्वास्थ्य से संबंधित खान-पान के नियम में विशेष जानकारी दिया श्रीमोहन सिंह कोरंगा कोरंगा पीटीए अध्यक्ष अध्यक्ष ने छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु निकॉन वीडियो को बताया मुख्य अतिथि डॉक्टर गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में अपने भविष्य में कार्य करने हेतु विस्तृत जानकारी दिया छात्रों को करियर बनाने के लिए उठो जागो और बढ़ो का नारा दिया छात्रों को समाप्त सेवा में आने के लिए प्रेरित किया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विपिन चंद्र भट्ट ने सभी छात्रों को अपनी स्वतंत्र सोच के अनुसार अपने करियर को अपनाने के लिए कहा डॉ विपिन चंद्र भट्ट जी ने आगे सभी अतिथियों को सम्मानित करके आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन श्री तेजपाल प्रवक्ता ने किया इस अवसर पर श्री बस अनंत कुमार अनंत कुमार चैहान श्री फकीर चंद्र श्रीमती मंजुला श्री बालकृष्ण पांडे श्रीमती रानी बसेड़ा श्री प्रियंका पवार श्री अनिल कुमार श्री बिष्ट एवं कक्षा 9 से 12 तक छात्र-छात्र उपस्थित थे
 

हाईकोर्ट ने एक अहम मामले में डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया पर की जा रही कथित पत्रकारिता को लेकर सख्त टिप्पणी की

नैनीताल (सू.वि.)। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक अहम मामले में डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया पर की जा रही कथित पत्रकारिता को लेकर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि पत्रकारिता के नाम पर की जाने वाली गतिविधियों को तय आचार संहिता (Code of Ethics) का पालन करना होगा, अन्यथा संबंधित व्यक्ति कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएगा। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने हिमांशु ठाकुर बनाम राज्य सरकार व अन्य (रिट याचिका (क्रिमिनल) संख्या 249/2026) की सुनवाई के दौरान की। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक ‘मीडिया बाइट’ के कारण शिकायतकर्ता (प्रतिवादी संख्या-3) की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। शिकायतकर्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि उक्त मीडिया बाइट के बाद उन्हें लगातार व्हाट्सएप संदेश मिल रहे हैं और विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, जबकि मूल शिकायत बाद में वापस ले ली गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को यह भी बताया गया कि अब संबंधित मीडिया बाइट को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। इस दौरान अदालत के समक्ष वर्ष 2021 की वह अधिसूचना भी रखी गई, जिसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 87(2) के अंतर्गत बनाए गए आईटी (इंटरमीडियरी गाइड लाइंस) नियम, 2011 और बाद के डिजिटल मीडिया से जुड़े नियमों का हवाला दिया गया। कोर्ट ने विशेष रूप से नियम-9 (रुल 9) का उल्लेख किया, जिसमें साफ कहा गया है कि कोई भी डिजिटल मीडिया प्रकाशक भारत में तय कोड ऑफ एथिक्स का पालन करने के लिए बाध्य है।

खेड़ा स्थित सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

रुद्रपुर । खेड़ा स्थित सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कमला नेहरू योजना के तहत छात्र-छात्राओं को चेक वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं एक नया मुकाम बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा को लेकर अनेक योजनाएं चला रखी हैं जिसका लाभ छात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कोई भी युवा शिक्षा से अछूता न रहे क्योंकि शिक्षा से ही आज का युवा नहीं ऊंचाइयों को छू सकता है बिना शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है।उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के इस विदाई समारोह कार्यक्रम में कमला नेहरू योजना के तहत बच्चों को चेक वितरित किए जा रहे हैं ताकि वह उच्च शिक्षा भी ग्रहण कर सके। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता , वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल,,कस्तूरी लाल तागरा, विजय सहित चेक प्राप्त करने वाली छात्रों में मुस्कान, सादियां, नूरानी, सना, परवीन, आसरा थे। श्री दत्ता और श्री तागरा और अजय गोस्वामी  ने छात्र-छात्राओं से साक्षात्कार भी किया और विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने छात्रों को सफलता के टिप्स भी दिए और बताया की किस प्रकार से शिक्षा प्राप्त कर युवा अपने भविष्य का निर्माण कर सकता है।इस अवसर पर रजनी लोहानी ,चंदन कुमार, सोनू रस्तोगी, अंजलि गंगवार, रंजीत पाल, रेखा रानी, पूनम मंडल, सुनीता आर्य ,प्रीति रानी, पूनम शर्मा, भीम सिंह, मंजू भारती, रेणुका, फिजा, लक्ष्मी, फरहा ,फिरदौस, शोभा ,काजल पाल, शिरीन, कमलेश, नूरी, पुष्पा, आलिया आदि मौजूद थे।
 

नगर व क्षेत्र के शिव मंदिरों में कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग पर जलाभिषेक

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
नगर व क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। नगर स्थित कई शिव मंदिरों में रविवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर आये कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। श्री शिव पुरातन मंदिर, मेन बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, आवास विकास स्थित पार्वती शिव मंदिर, अद्धैत आश्रम गूलरभोज रोड, बराखेड़ा शिव मंदिर, ग्राम सरदार नगर शिव मंदिर, ग्राम भरतपुर शिव मंदिर, मजराविधि आदि कई शिव मंदिरों में हर-हर बम-बम के उद्घोष से हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आये कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। वहीं दिनेशपुर रोड स्थित रामबाग स्थित पुरातन शिव मंदिर में पांच दिवसीय मेले का आयोजन भी किया गया। 
 

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ  -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास

रूद्रपुर (सू0वि0)। सूबे मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क में आयोजित भव्य उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का फीता काटकर किया शुभारम्भ। उन्होने 295.21 करोड़ के 61 कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने 123.91 करोड़ के 26 कार्य जिसमे चिकित्सा विभाग का 20.35 करोड़ के 01 कार्य, लोनिवि के 9.01 करोड़ के 05, नगर निगम रूद्रपुर के 38.60 करोड़ के 09, पशुपालन विभाग के 4.74 करोड़ का 01, संस्कृति विभाग का 95 लाख का 01, सिंचाई विभाग का 26.52 करोड़ के 02, खेल विभाग के 19.02 करोड़ के 04, शिक्षा विभाग के 3.18 करोड़ का 01, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का 96 लाख का 01, नगर पालिका परिषद बाजपुर का 58 लाख का 01 कार्य का लोकार्पण किया। इस तरह 171.30 करोड़ के 35 कार्यो का लोकार्पण किया। जिसमे लोनिवि के 93.92 करोड़ के 05 कार्यो का, नगर निगम रूद्रपुर के 59.53 करोड़ के 19 कार्यो का, पशुपालन विभाग के 3.47 करोड़ का 01 कार्य, शिक्षा विभाग के 7.41 करोड़ के 02 कार्यो, ग्रामीण निर्माण विभाग के 6.97 करोड़ के 08 कार्यो का शिलान्यास किया। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 05 घोषणाएं की जिसमें मानसखंड कोरिडोर के अंतर्गत गोल्ज्यू मंदिर,शिव मंदिर व नीलकंठ धाम को जोड़ते हुए शिव प्रतिमा की स्थापना, नगर निगम रूद्रपुर के पर्यावरण मित्रों के लिए खेड़ा में आवास निर्माण किए जाने, भूरारानी व गंगापुर रोड का चैड़ीकरण, अटारिया चैक से इंद्रा कॉलोनी तक रोड का निर्माण, गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष 02 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने की घोषणा की। इससे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी ने त्रिशूल चैक का लोकार्पण किया व त्रिशूल चैक से सरस मेला कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क तक आयोजित शिव बारात में प्रतिभाग किया।शिव बारात में माननीय मुख्यमंत्री का विभिन्न संगठनों व जनता द्वारा फूलमाला,पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे रुद्रपुर के चहुंमुखी विकास के लिए 288 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 61 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं रुद्रपुर को विकास, विश्वास और भविष्य की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मजबूत आधार बनेंगी। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आज राज्य के शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में हमारी सरकार द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर और रूद्रपुर क्षेत्र के विकास के लिए भी विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। आज हम जहां एक ओर लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत से रूद्रपुर बाईपास का निर्माण करा रहे हैं, वहीं, रूद्रपुर को खटीमा-टनकपुर एवं गदरपुर-जसपुर से जोड़ने वाली चार लेन सड़कों का निर्माण भी करा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से मानूनगर-गदरपुर से दिनेशपुर-मटकोटा होकर सीधे हल्द्वानी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कर रहे हैं। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के साथ-साथ नई सिग्नल लाइनों और दो रेल ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए रुद्रपुर के मास्टर ड्रेनेज प्लान को मंजूरी प्रदान की गई है, और सार्वजनिक स्थानों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स का निर्माण भी प्रगति पर है। इतना ही नहीं, रुद्रपुर में 15 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड के पहले कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का भी निर्माण कराया जा रहा है, साथ ही, 17 करोड़ रुपये की लागत से एक एडवांस कूड़ा प्रबंधन प्लांट भी स्थापित किया गया है। उन्होंने आज उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में 351 करोड़ रूपए की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही, हम पंतनगर हवाईअड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में बदलने जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जहां एक ओर गदरपुर और खटीमा में बाईपास का निर्माण कार्य कराया है, वहीं खटीमा और किच्छा में बस अड्डों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, हमने रूद्रपुर, गदरपुर और चकरपुर में खेल स्टेडियम, बहुउद्देश्यीय हॉल, साइकिलिंग ट्रैक और एथलेटिक्स ट्रैक सहित विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाओं का निर्माण कार्य भी कराया है।  उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर काशीपुर में अरोमा पार्क, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर, पंतनगर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की है। वहीं, खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास और रोजगार को गति देने का प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण पुनः प्रारंभ कर पूरे तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थाई समाधान करने का प्रबन्ध कर दिया है। जिस दिन ये परियोजना पूर्ण होगी, हमारे पूरे तराई क्षेत्र में पीने के पानी और सिंचाई के पानी की समस्या पूर्ण रूप से दूर हो जाएगी। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी को पता होगा कि बांग्लादेश से विस्थापित होकर बड़ी संख्या में लोग हमारे उधमसिंह नगर जिले में भी रहते हैं। दुर्भाग्य की बात थी कि इस समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र पर पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित लिखा जाता था। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यसेवक के रूप में राज्य की सत्ता सँभालने के बाद ये कहा था कि दशकों से बंगाली समाज के लोग यहां रहकर इसी मिट्टी की सेवा कर रहे हैं। इसलिए ये लोग भी हमारे अन्य नागरिकों की तरह ही हैं, इनके साथ भेदभाव बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। हमने फैसला लिया कि इनके जाति प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हैं, नहीं लिखा जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नजूल भूमि पर बड़ी संख्या में बसे हुए बंगाली समाज के परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाने का काम भी किया, जिससे वो बेफिक्र होकर अपना पक्का मकान बना सकें। उन्होंने कहा कि हम राज्य के समग्र विकास के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। एक ओर जहां हम प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं, वहीं सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून सबके लिए एक है, इसलिए हम धर्मांतरण विरोधी कानून लाए, दंगा फैलाने वालों पर लगाम कसी और देवभूमि को अस्थिर करने वाली हर साजिश पर सीधी चोट की। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की, जिसे देशभर में सराहा गया। उन्होंने कहा कि हमने मदरसा बोर्ड समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक प्राधिकरण शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है, जो अब ये सुनिश्चित करेगा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने, न की कट्टरता का। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 250 से अधिक अवैध मदरसों पर ताला लगाकर स्पष्ट संदेश दिया कि अब उत्तराखंड में अवैध मदरसों की आड़ में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हमने नकल को उद्योग बनाने वालों के खिलाफ देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफिया की कमर तोड़ने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि हमने साढ़े चार वर्षों में जहां 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की, वहीं 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा। उन्होंने कहा कि आज राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध ष्जीरो टॉलरेंसष् की नीति के अंतर्गत सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के इतिहास में पहली बार, आईएएस और पीसीएस स्तर के अधिकारियों सहित बीते तीन वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की है। इस सख्ती और पारदर्शिता का सीधा लाभ हमारे उद्यमियों को मिल रहा है और उन्हें योजनाओं की स्वीकृति, जमीन आवंटन, औद्योगिक लाइसेंस या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अब अनावश्यक बाधा का सामना नहीं करना पड़ता। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट,विधायक शिव अरोरा, महापौर  विकास शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं जनता का स्वागत व आभार व्यक्त किया एवम् सभी को बधाई दी।  उन्होंने रूद्रपुर व जनपद में किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम व जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मूल मंत्र के साथ कार्य कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे भी रखी। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, उत्तम दत्ता, मंजीत सिंह, खतीब अहमद, मुकेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, मनोज पाल, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, श्रीनेत्र पाल मौर्या, रामपाल सिंह,अनिल चैहान, राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, पी डी हिमांशु जोशी नगर आयुक्त शिप्रा जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जनता मौजूद थे।

यूएसनगर में एसएसपी मणिकांत मिश्रा का तबादला, अजय गणपति जिले की कमान संभालेंगे -कई विवादों के घेरे में घिरे रहे एसएसपी मणिकांत मिश्रा, गदरपुर विघायक अरविन्द पांडेय को मुलाकात का समय देकर न मिलना भी विवाद के घेरे में शामिल

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
ऊधम सिंह नगर। ऊधमसिंह नगर में एक साल पांच महीने के विवादित कार्यकाल के बाद आईपीएस मणिकांत मिश्रा को एसएसपी पद से हटा दिया गया है।
विस्तार
रुद्रपुर
में एसएसपी मणिकांत मिश्रा को आखिरकार ऊधमसिंह नगर जिले से जाना पड़ा। काशीपुर के किसान सुखवंत आत्महत्या मामला विवादों के ताबूत में आखिरी कील साबित हुआ। छह सितंबर 2024 को मणिकांत को जिले का एसएसपी बनाया गया था। ऊधम सिंह नगर में एक साल, पांच महीने और सात दिन का उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा। खुद के लिए सिंघम की छवि गढ़ने वाले आईपीएस मणिकांत की अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहने पर उत्तराखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश में तक जमकर किरकिरी हुई थी। सत्ता पक्ष के विधायक उनके खिलाफ रहे। काशीपुर के किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। सुखवंत मामले की एसआईटी टीम में शामिल आईपीएस अजय गणपति को ही अब यहां की कमान मिल गई है। अजय इससे पहले चंपावत के एसपी थे। 11 मार्च 2025 को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने करीब 300 पुलिस कर्मियों के साथ बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी के अगरास समेत कई जगहों पर दबिश दी। 70 गाड़ियों से पुलिस बरेली पहुंची थी और 16 संदिग्धों को पकड़कर अपने साथ रुद्रपुर ले आई। जहां पूछताछ के बाद अगरास के आसिफ हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा बाकी 15 को छोड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा था कि यूएस नगर पुलिस ने उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी। इसकी शिकायत अनुराग ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से तक की और कहा था कि त्योहारों के समय यह कार्रवाई जनाक्रोश भड़क सकता था। जिन्हें हिरासत में लिया गया उन 16 लोगों में से केवल एक के खिलाफ मारपीट का केस था, बाकी सभी निर्दोष पाए गए थे। 29 फरवरी 2025 को अराजक तत्वों ने दलपुरा के डलबाबा मंदिर के पास बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगत देव की प्रतिमा खंडित कर दी थी। तब से आज तक पुलिस अराजक तत्वों को नहीं पकड़ सकी। इस मामले में इसी साल जनवरी में विधायक अरविंद पांडेय एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे। विधायक को मुलाकात का समय देकर एसएसपी खुद कहीं चले गए थे। जिस पर विधायक भड़के और यहां तक कह दिया तुम हमें ज्यादा दिन घुमा नहीं पाओंगे। काम करना है कि सही ढंग से करें। उनकी सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों की जरूरत नहीं है। 10 जनवरी की रात काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह ने गौलापार स्थित देवभूमि होटल में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी थी। मरने से पहले उसने अधिकारियों को ईमेल किया। वीडियो व लिखित में सुसाइड नोट जारी किया था। जिसमें एसएसपी मणिकांत मिश्रा, आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला समेत कई पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। यहां तक कहा मेरे मरने पर शव के टुकड़े कर बेच दिए जाएं और उससे जो पैसे आए उन्हें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में बांट दिया जाए। इस मामले में एसएसपी समेत अन्य पर लगे आरोपों की जांच एसटीएफ के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे की अगुवाई वाली टीम कर रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के खिलाफ पहली बार पूरा विपक्ष एकजुट हो गया था। सुखवंत प्रकरण में एसएसपी को हटाने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने देहरादून में डीजीपी कार्यालय में धरना दिया था। एसएसपी पर कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार के आरोप व किसान सुखवंत की आत्महत्या का जिम्मेदार माना था। 37 अपराधियों को लंगड़ा करने का दंभ भरने वाले मणिकांत मिश्रा अग्रसेन चैक में मोबाइल मंत्रा की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करने में विफल हुए। चार फरवरी को बेखौफ चोरों ने पूरी रात दुकान खंगाली और 12 लाख के मोबाइल ले गए। चोर आज तक नहीं पकड़े जा सके।