सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -नेता जी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, गदरपुर में आयोजित

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के सचिव महोदया के निर्देशन में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को नेता जी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास की वार्डन श्रीमती शशि वाला ने की। बालिकाओं को अधिकारों एवं चुनौतियों के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा की कमी, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह एवं सुरक्षा जैसी चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, अपनी आवाज बुलंद करने, आत्मनिर्भर बनने तथा भविष्य में नेतृत्व करने के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं लोक अदालतों की जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, स्थायी लोक अदालतों के प्रभावी कामकाज तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बालिकाओं को बताया गया कि विधिक सहायता के माध्यम से वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं। साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही बालिकाओं को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 की जानकारी दी गई। नालसा के थीम सॉन्ग के माध्यम से भी विधिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रमें 103 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।  इस जागरूकता कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) राजकुमारी, कला, सोनामती घोष, गोपाल सिंह गौतम एवं वसुधा नागपाल ने बालिकाओं को विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कुल 103 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करना रहा।
 

खबरें

मोतियापुरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सेवाओं, साइबर अपराधों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की सचिव श्रीमती ममता पन्त के निर्देशन में ग्राम मोतियापुरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा ने की। कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) राजकुमारी एवं गोपाल सिंह गौतम ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, स्थायी लोक अदालतों के प्रभावी कामकाज, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई। साथ ही नालसा के थीम सॉन्ग के माध्यम से विधिक सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कुसुम, आशा कार्यकर्ता तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की टीम संख्या 09, तहसील गदरपुर के अंतर्गत आयोजित किया गया।


 

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -नेता जी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, गदरपुर में आयोजित

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के सचिव महोदया के निर्देशन में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को नेता जी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास की वार्डन श्रीमती शशि वाला ने की। बालिकाओं को अधिकारों एवं चुनौतियों के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा की कमी, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह एवं सुरक्षा जैसी चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, अपनी आवाज बुलंद करने, आत्मनिर्भर बनने तथा भविष्य में नेतृत्व करने के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं लोक अदालतों की जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, स्थायी लोक अदालतों के प्रभावी कामकाज तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बालिकाओं को बताया गया कि विधिक सहायता के माध्यम से वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं। साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही बालिकाओं को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 की जानकारी दी गई। नालसा के थीम सॉन्ग के माध्यम से भी विधिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रमें 103 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।  इस जागरूकता कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) राजकुमारी, कला, सोनामती घोष, गोपाल सिंह गौतम एवं वसुधा नागपाल ने बालिकाओं को विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कुल 103 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करना रहा।
 

श्री रामलीला अनाज मंडी का दूसरा दिन -श्री राम जन्म के मंचन को देखकर दर्शक भाव विभोर हुए, राक्षसों की खरमस्तियां का मंचन भी हुआ

श्री रामलीला मंचन की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र 
गदरपुर।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71 वें श्री रामलीला के दूसरे दिन महाराज दशरथ का दरबार एवं राम जन्म एवं राक्षसों की खरमस्तियां का मंचन किया गया। श्री राम जन्म की लीला को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये। शनिवार को रात्रि आठ बजे श्रीरामलीला के मंचन के दूसरे दिन श्रीराम नाट्य कला परिषद के स्थानीय कलाकारों द्वारा डायरेक्टर सिद्धार्थ भुसरी मार्गदर्शन में श्री राम जन्म, राक्षकों की खरमस्तियां का मंचन किया गया। श्री रामलीला मंचन में सर्व प्रथम श्री गणेश बंदना, आरती की गयी उसके उपरान्त महाराराजा दशरथ का दरबार, महाराज दशरथ द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन का दृश्य की प्रस्तुति की गयी। इसके उपरान्त श्रीराम जन्म, श्री लक्ष्मण जन्म, भरत एवं शत्रुघन जन्म का दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिसको देखकर दर्शक भाव विभाग हो गये तथा श्रीरामलीला मंच श्रीराम मय हो गया। दशरथ की भूमिका अशोक कुमार सुधा, कौशल्या की भूमिका गुलशन शर्मा  कैकई की भूमिका करण कालड़ा एवं सुमित्रा की भूमिका केशव फुटेला ने निभाई। इस मौके पर श्री रामलीला अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत डाबर, कृष्ण लाल सुधा, सतीश छाबड़ा, सुभाष खुराना, रविन्द्र वीर ंिसंह बड़े, राजू कुमार, सचिव में निर्मल नारंग, मुलखराज अरोरा, सक्षम ग्रोवर, गणपति विश्वास, अनिल बत्रा, उप कोषाध्यक्ष अनिल सुधा,  उप कोषाध्यक्ष अनमोल भुड्डी, पारस धवन, अंकुर चावला, अनमोल बजाज, आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा, विजय सुखीजा, संरक्षक मंडल में वेदराज बजाज, अजीत कुमार भुसरी, अशोक भुड्डी, राजकुमार भुड्डी सहित  श्रीराम नाट्य कला परिषद के कलाकार, श्रीमहाबीर दल के पदाधिकारी, सदस्य सहित काफी संख्या में दर्शन मौजूद थे। श्री रामलीला मंचन के दौरान मंच का संचालन सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल एवं आदित्य सुखीजा ने संयुक्त रुप से किया। रविवार को लाड़का बध, सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-पशुराम संवाद का मंचन किया जायेगा। 
वर्ष 1955 से निरन्तर श्रीरामलीला का मंचन
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर वर्ष 1955 से निरन्तर रामलीला का मंचन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ा रही है। कमेटी का उद्देश्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शो, भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
श्रीरामलीला मंचन की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-


 

बाजपुर और गदरपुर में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे के लिए आज से होगा सर्वे -मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध करने के दिय निर्देश

गदरपुर/बाजपुर (सू.वि.)। दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को गदरपुर तहसील और बाजपुर तहसील में अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से बड़े पैमाने पर फसलों को क्षति हुई है, जिसमें धान और गन्ने की फसल मुख्य रूप से प्रभावित हुई है। अन्य फसलें जो भी खेतों में थीं, वे भी प्रभावित हुई हैं। इसके साथ-साथ पेड़ गिरे हैं, बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, लोगों की व्यक्तिगत संपत्तियों पर भी नुकसान हुआ है। श्री पुष्कर सिंह धामी माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा दिनांक 09.10.2026 को ही बाजपुर एवं गदरपुर क्षेत्र का हवाई सर्वे किया तथा अति गंभीर आपदा की स्थिति का संज्ञान लेकर अपने हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराकर ठं्रचनत में स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रभावित परिवारों तक शीघ्रता से सर्वे टीम भेज कर क्षति का मूल्यांकन कराते हुए हर सम्भव सहायता शीघ्रता से उपलब्ध कराया जाए. माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी, संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ तत्काल निरीक्षण कर क्षति की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया. आपदा की स्थिति एवं प्रभाव से निपटने के लिए निम्न कारवाई भी की गई है-आपदा की परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यापक तौर पर सर्वे कराने, लोगों की क्षति का मूल्यांकन करने, उनकी लिस्ट बनाने और आपदा के नियमों के अंतर्गत सहायता राशि वितरण करने के लिए संबंधित उप-जिलाधिकारियों की निगरानी में सर्वे टीमों का गठन कर दिया गया है। दिनांक 10 अक्टूबर की प्रातः से राजस्व विभाग, कृषि विभाग, ग्राम विकास के अधिकारियों की संयुक्त टीमों द्वारा प्रत्येक गाँव का निरीक्षण करते हुए क्षति का मूल्यांकन किया जाएगा, ड्रोन से उसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी और एक-एक काश्तकार के रकबावार लिस्ट बनाते हुए क्षति का आकलन करते हुए मुआवजा वितरण की कार्यवाही की जानी है। क्षेत्र के सभी निवासियों से अनुरोध है कि सर्वे टीमों को सहयोग करें, अपने खेत और रकबों का निरीक्षण कराएं, अपने स्वामित्व के रकबे को नोट कराएं। तथा यह भी अनुरोध है कि अपने खेत का स्वयं भी वीडियो और फोटोग्राफ मोबाइल से तैयार करके अपने पास रख लें ताकि वो भविष्य में उनके काम आए। विभिन्न विभागीय अधिकारियों को क्षतिग्रस्त संपत्तियों का सर्वे करने, सर्विसेज को दुरुस्त करने, मार्गों को खोलने की तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में 9 तारीख की शाम तक ही विद्युत और सड़क संबंधी जो समस्याएँ उत्पन्न हुई थीं, उनका निराकरण कर लिया गया है।.
 

अमर इंटरनेशनल स्कूल में बाल अधिकारों एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित -बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी


रुद्रपुर (सू.वि.)। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में शुक्रवार को अमर इंटरनेशनल स्कूल, भूरारानी, रुद्रपुर में बाल अधिकारों एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें सुरक्षित, सजग एवं सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती चंद्रकला राय, बाल विकास विभाग के सखी वन स्टॉप सेंटर से श्रीमती चंचल बाला तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत और केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अभियान में बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने समझाया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके भविष्य को भी प्रभावित करता है। साथ ही छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और किसी भी प्रकार की असुरक्षित स्थिति में सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी बच्चे के साथ परेशानी या संकट की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क किया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि यदि कोई बालक या बालिका असुरक्षित वातावरण में रह रहा हो अथवा उसे देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता हो, तो इसकी सूचना जिला बाल कल्याण समिति या चाइल्ड हेल्पलाइन को देकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री असीम कुमार दास सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, गलत गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उचित सहायता लेने का संदेश दिया गया।
 

आस्था का प्रतीक: गदरपुर की धरा पर इतिहास के एक और स्वर्णिम अध्याय का हुआ शुभारंभ  -अनाज मंडी की श्री रामलीला अपने गौरवशाली 71वें वर्ष में प्रवेश 

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
गदरपुर की धरा पर इतिहास के एक और स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ हुआ। अनाज मंडी की श्री रामलीला अपने गौरवशाली 71वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। यह केवल एक मंचन नहीं, यह 70 वर्षों की आस्था, परंपरा और मर्यादा का उत्सव है। वर्ष 1955 से प्रारंभ हुई यह रामलीला आज केवल गदरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। हमारे बुजुर्गों ने जिस नींव को अपने अथक परिश्रम और प्रभु श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा से रखा था, आज वही बरगद का विशाल वृक्ष बनकर हम सभी को अपनी छाया में एकता के सूत्र में बांधे हुए है। 71 वर्षों की यह यात्रा अनेक उतार-चढ़ावों की साक्षी रही है। मंच वही है, मर्यादा वही है, और प्रभु का चरित्र भी वही है, पर हर वर्ष कलाकारों के भाव नए होते हैं। यहाँ व्यापार और व्यवहार से ऊपर उठकर सभी आढ़ती भाई, व्यापारी बंधु और नगरवासी एक परिवार की भांति सेवा में जुट जाते हैं। यही इस रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता है। रामलीला हमें केवल मनोरंजन नहीं देती, वह हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। पिता के प्रति राम का प्रेम, भाई के प्रति भरत का त्याग, मित्रता में सुग्रीव और हनुमान का समर्पण, और सत्य के लिए रावण से युद्ध करने का साहस - यही तो हमारी संस्कृति के आधार स्तंभ हैं। 71वें वर्ष के शुभारंभ पर हम प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि वे इसी प्रकार हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और यह अनवरत चलने वाला धर्म-यज्ञ ऐसे ही पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता रहे। आइए, इस वर्ष भी हम सभी एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

गदरपुर में श्री शिव मंदिर रामलीला का विधिवत शुभारंभ, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने किया उद्घाटन -रामलीला के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और सद्भावना का संदेश पहुंचाने का आह्वान

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर में श्री शिव मंदिर रामलीला का विधिवत शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर मिंटू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसके माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और आपसी सद्भावना का संदेश पहुंचता है। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में रामलीला संरक्षक जयकिशन अरोड़ा, वेद भगत, रामलीला अध्यक्ष नवीन सुखीजा, वार्ड नंबर 7 के सभासद मुकेश चावला, सोनू गुम्बर, रितु गुम्बर, वार्ड नंबर 3 के सभासद सचिन गुप्ता, सुखदेव ढींगरा, राकेश गुम्बर, अभिषेक गुम्बर, भूपेंद्र विर्क, दीपक ग्रोवर, राहुल भाटिया, सन्नी चैधरी, संतोष श्रीवास्तव, मोहित अरोड़ा, आकाश कोचर, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, मिक्की भगत, नरेंद्र ग्रोवर, केशव गुम्बर, कुणाल ग्रोवर, सोना सिंह, पंकज सेतिया एवं संजीव नागपाल सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने रामलीला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को रामलीला के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सफल आयोजन की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के साथ ही नगर में रामलीला मंचन को लेकर धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
 

Most Viewed