पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजु भुडडी बनी महिला मोर्चा जिला चंपावत की प्रभारी
एस0 एस0 पब्लिक स्कूल, गदरपुर का सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। एस0 एस0 पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 सीबीएसई का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 70 विद्यार्थियों में से 42 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। मानसी कम्बोज ने स्कूल में 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अर्जुन ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व कवलजीत ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चैयरमैन श्री डी0पी0सिंह ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । श्री सिंह ने विद्यालय के शत प्रतिशत परीक्षाफल के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने सभी बच्चों को विद्यालय का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करने पर उनको बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




