खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) जनपद उधम सिंह नगर के नेतृत्व मे गदरपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया
ग्दरपुर (सू.वि.)। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री सचिन कुर्वे द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में आगामी होली त्यौहर के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु व खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु ललित मोहन पाण्डे, सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) जनपद उधम सिंह नगर के नेतृत्व मे गदरपुर शहर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, ऊधम सिंह नगर की टीम द्वारा गदरपुर स्थित मिष्ठान भंडारों (काठपाल स्वीट्स एवं अशोका स्वीट्स), इंडियन बेकरी एवं न्यू ओमकार डेयरी से गुजिया का 01, रसगुल्ले का 01, वनस्पति घी का 01 एवं दूध का 01 नमूना लेकर मौके पर सील मोहर बंद किया गया। इस प्रकार प्रवर्तन टीम द्वारा कुल 04 नमूने लिये जिनको परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तथा नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। टीम में ललित मोहन पाण्डे, सहायक आयुक्त, (खाद्य संरक्षा) जनपद ऊधम सिंह नगर, श्रीमती आशा आर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रूद्रपुर एवं पंकज कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप खाद्य एवं पेय पदार्थों का निर्माण, संग्रहण, वितरण व विक्रय करने के निर्देश दिये गये निर्देशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी प्रतिष्ठानों के स्वामी/विक्रेताओं को संदिग्ध खाद्य पदार्थों को विक्रय नहीं करने के निर्देश दिये गये। निर्देशों का अनुपालन न करने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।







