सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में अंतर विभागीय बैठक का आयोजन किया गया

Share on:

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान दिनाक 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक होने वाले अभियान हेतु उप जिला अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में अंतर विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी महोदय को दिनांक 28 जून 2026 को बूथ लगने वाले समस्त  आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूल खोलने हेतु निर्देशित किया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की गई। उक्त बैठक में डॉ अंजनी कुमार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक  रिजवान उपस्थित रहे।
 

खबरें

सदस्य उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षता में क्रिमसन वर्ड स्कूल से सम्बन्धित विभिन्न शिकायतों एवं विद्यालय को अचानक बंद किए जाने के प्रकरण पर आवश्यक बैठक आयोजित हुई

रूद्रपुर (सू0वि0)। मा० सदस्य उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग योगेश सिह रजवार की अध्यक्षता में क्रिमसन वर्ड स्कूल से सम्बन्धित विभिन्न शिकायतों एवं विद्यालय को अचानक बंद किए जाने के प्रकरण पर आवश्यक बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सम्बन्धित विद्यालय की प्रबन्ध समिति के सदस्य व अन्य विद्यालयों के प्रबन्धक एवं प्रधानाचायों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। मा० सदस्य उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा क्रिमसन वर्ड स्कूल के प्रबन्ध समिति के सदस्यों के साथ व शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान क्रिमसन वर्ड स्कूल में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की सुरक्षा, भवन की स्थिति, वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा विद्यालय संचालन से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की गई। मा० सदस्य श्री रजवार ने विद्यालय प्रबन्ध समिति को निर्देश दिये कि विद्यालय मेंउपलब्ध सभी आवश्यक सुविधाए निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होने कहा कि विशेष रूप से विद्यालय भवन की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, पृथक फायर टैक, वैध ऑक्युपेसी प्रमाणपत्र (व्बबनचंदबल ब्मतजपपिबंजम), सड़क से विद्यालय तक सुरक्षित पहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन विद्यालय खुलने से पूर्व सुनिश्चित किया जाए तथा इस आशय का लिखित प्रमाण पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी, रूद्रपुर के माध्यम से मुख्य शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए। मा० सदस्य योगेश सिंह रजवार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी निर्देश दिये कि विद्यालय की समस्त कमियों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही की आख्या आयोग को निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करें साथ ही विद्यालय प्रबन्ध को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अवहेलना पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा उनकी पढ़ाई किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी कमियो का शीघ्र निराकरण कर विद्यालय का संचालन शासन एवं शिक्षा विभाग के प्रचलित नियमों के अनुरूप सुचारु रूप से सुनिश्चित करें। मुख्य शिक्षा अधिकारी को 10-12 सदस्यों की एक समिति का गठन करने के निर्देश दिये गये। जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, अग्नि शमन विभाग, श्रम विभाग, जिला प्रोवेशन अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी सम्मिलित किया जाय। समिति के अध्यक्ष के रूप में उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य को नामित किया जाय। समिति द्वारा जनपद के भीतर संचालित सभी कोचिंग रोन्टरों तथा निजी विद्यालयों व अशासकीय विद्यालयों के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जायेगा। इस हेतु सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खण्ड हेतु जुलाई के दूसरे सप्ताह तक एक रोस्टर तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे। बैठक में विद्यालयों में स्थापित शिकायत पेटिका का नियमित अनुश्रवण करने, नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाये जाने, स्कूलों की परिवहन व्यवस्था के सुधार व विद्यालयों की प्रबन्ध समितियों की अभिभावकों के साथ नियमित बैठक आहूत किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, भानु प्रताप कुशवाह सहित सभी जिला समन्व्यक, समग्र शिक्षा, एवं सकुल समन्वयक आदि उपस्थित थे।

नवनिर्मित बस अड्डे के संचालन की मांग को लेकर कांग्रेसियों का मौन व्रत, धरना प्रदर्शन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
शहर के नवनिर्मित बस अड्डे का संचालन शुरू करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस अड्डा स्थल पर मौन व्रत एवं धरना प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान परिवहन विभाग के एआरएम एम एस मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 बाईपास स्थित महतोष पुलिस चैकी के पास बने नवनिर्मित बस अड्डे पर आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार बस अड्डा पिछले करीब एक वर्ष से बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक यहां से बसों का आवागमन शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते यात्रियों को आज भी सड़क किनारे खड़े होकर धूप, गर्मी और बारिश के बीच बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए बनाए गए बस अड्डे को केवल औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में देरी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बस अड्डे का संचालन शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के पैसों से तैयार सुविधाओं का लाभ लोगों को समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार पर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन को महिला कांग्रेस जिला महामंत्री ममता हालदार, शराफत अली मंसूरी, इंद्रपाल सिंह संधू, शैलेंद्र शर्मा, रामविलास शाह, सतजीत सिंह गुलाटी, ओमप्रकाश कंबोज और प्रेम सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और बस अड्डे का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग दोहराई।
 

सूबे के मुख्यमंत्री ने खटीमा पहुंचकर ं जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
खटीमा (सू.वि.)।
सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर उन्होंने हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री किशन सिंह किन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
 

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में अंतर विभागीय बैठक का आयोजन किया गया

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान दिनाक 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक होने वाले अभियान हेतु उप जिला अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में अंतर विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी महोदय को दिनांक 28 जून 2026 को बूथ लगने वाले समस्त  आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूल खोलने हेतु निर्देशित किया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की गई। उक्त बैठक में डॉ अंजनी कुमार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक  रिजवान उपस्थित रहे।
 

सूबे के मुख्यमंत्री ने खटीमा पहुंचकर  जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

खटीमा (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर उन्होंने हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री किशन सिंह किन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।
 

आबकारी आयुक्त के आदेश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण व बिक्री भंडारण को रोकने के क्रम में चेक पोस्ट में रोड चेकिंग की गई

बाजपुर (सू.वि.)। विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत  आबकारी आयुक्त के आदेश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण व बिक्री भंडारण को रोकने के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र 4 बाजपुर के महेशपुरा चेक पोस्ट में रोड चेकिंग की गई। टीम में आबकारी निरीक्षक  श्री महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव, रेनुका बोरा मौजूद रहे!
 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज 18 के ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रदेश के विकास विजन को किया साझा

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रुद्रपुर (सू.वि.)।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुद्रपुर के एक स्थानीय होटल सभागार में न्यूज 18 समूह द्वारा आयोजित ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति, आधारभूत संरचना के विस्तार, रोजगार, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था एवं सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधम सिंह नगर उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का प्रमुख ग्रोथ इंजन है और जनपद से उनका विशेष आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं संभावनाओं से वे भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर आज प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है तथा राज्य की आर्थिक प्रगति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सड़क संपर्क व्यवस्था का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। ऑल वेदर रोड, एक्सप्रेस-वे और अन्य सड़क परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में यातायात पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तेज हुआ है, जिससे उद्योग, व्यापार, पर्यटन और आम जनमानस सभी को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड को दूसरे एम्स की सौगात दी गई है, जिसका निर्माण किच्छा में तेजी से चल रहा है। इसके पूर्ण होने पर केवल ऊधम सिंह नगर ही नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊँ मंडल एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है और इसे शीघ्र ही जनसेवा के लिए समर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से विकसित किए जाने के बाद यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन संभव होगा, जिससे प्रदेश में पर्यटन, निवेश, उद्योग एवं व्यापार को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधम सिंह नगर में मेलाघाट, सिसैया और नारायण नगर जैसे सीमांत गांव स्थित हैं। प्रधानमंत्री द्वारा सीमांत गांवों को देश का “प्रथम गांव” मानने की नई सोच के अनुरूप इन क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं और विकास के समान अवसर उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधम सिंह नगर वास्तव में “मिनी इंडिया” है, जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए लोग वर्षों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता के साथ रहते हैं। यही विविधता इस जनपद की सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 12 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भूमि जनता की संपत्ति है और इसका उपयोग केवल जनकल्याण एवं विकास कार्यों के लिए ही किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है, जिससे भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दंगा विरोधी कानून भी लागू किया गया है। अब यदि कोई उपद्रवी सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा तो उसकी भरपाई उसी से कराई जाएगी। इससे कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है तथा अराजक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक जनपद, प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक प्रदेश समान रूप से विकसित होगा। उत्तराखण्ड सरकार इसी सोच के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प केवल वर्तमान का विकास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखण्ड प्रदान करना है।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राज्य सरकार के सतत प्रयासों से ऊधम सिंह नगर सहित पूरा उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जनपद प्रभारीध्परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा,सांसद अजय भट्ट,विधायक शिव अरोरा,त्रिलोक सिंह चीमा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,हुकम सिंह कुंवर, उत्तम दत्ता,जिलाध्यक्ष कमल  जिन्दल,मनोज पाल,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व जनता मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-