फर्जी आपत्ति लगाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई -राजा ने कहा जनता में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति अविश्वास हो रहा
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फॉर्म-10 के माध्यम से दर्ज की जा रही कथित फर्जी आपत्तियों पर काफी नाराजगी व्यक्त की। सोमवार को युवा सामाजिक कार्यकर्ता अकील रजा ने बताया कि निर्वाचन टीमें घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रही हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फॉर्म-10 के माध्यम से कुछ मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। रजा के अनुसार जिन मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज हैं, उन्होंने या उनके परिवार के किसी सदस्य ने ऐसी कोई आपत्ति नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतों से मतदाताओं में भ्रम और आक्रोश की स्थिति बन रही है तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति अविश्वास पैदा हो रहा है। उन्होंने सभी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कर फर्जी आपत्ति लगाने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


















