सत्यमेव जयते

देशविविध

बजट के बाद शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 2300 अंक गिराय कैंसर की 17 दवाएं होंगी सस्ती

Share on:

देहली (ऐजेन्सी)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश किया है। लोकसभा में उनका बजट भाषण कुल 85 मिनट रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल से लेकर आयकर टैक्स के लिए कई एलान किए हैं। वित्त मंत्री का संबोधन खत्म, लोकसभा की कार्यवाही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का संबोधन खत्म हो गया। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही आज के लिए स्थगित हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सार्वजनिक पूंजीगत व्यय वर्ष 2014-15में रुपये 2 लाख करोड़ से बढ़कर 2025-26 में रुपये 11.2 लाख करोड़ के आवंटन तक पहुंच गया है। वर्ष 2026-27 में इस गति को बनाए रखने के लिए मैं इसे बढ़ाकर रुपये 12.2 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव रखती हूं। अवसंरचना विकास और निर्माण चरण के दौरान जोखिमों को लेकर निजी डेवलपर्स का विश्वास मजबूत करने के लिए, मैं एक इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड स्थापित करने का प्रस्ताव रखती हूं, जो ऋणदाताओं को आंशिक क्रेडिट गारंटी प्रदान करेगा। वहीं 2026-27 में ऋण-से-जीडीपी औसत, जीडीपी का 55.6ः रहने का अनुमान है। यह पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में 56.1ः था। जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रहेगा राजकोषीय घाटा, बजट 2026-27 का अनुमान। यह वित्त वर्ष 2025-26 में 4.4ः था 2026-27 में 36.5 लाख करोड़ गैर-ऋण प्राप्तियों का बजट में अनुमान है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि किसानों-पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए बजट में क्या-क्या योजनाएं हैं। छोटे और सीमांत किसानों की आय में इजाफा लाने पर जोर। तमाम मौकों के जरिए दिव्यांगों के सशक्तीकरण पर फोकस। मत्स्य पालन के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास किया जाएगा। तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत की जाएंगी। स्टार्टअप और महिलाओं की अगुवाई वाले समूह बाजार से जुड़ेंगे। पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम शुरू होंगे।  पुशधन उद्यमों का संवर्धन और आधुनिकीकरण होगा। पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा। तटीय इलाकों में नारियल, चंदन, काजू जैसी फसलों को सहायता दी जाएगी। नारियल उत्पादन में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए नारियल संवर्धन योजना लाई जाएगी।  भारतीय काजू और कोको के लिए समर्पित कार्यक्रम लाए जाएंगे। इन्हें वैश्विक ब्रांड बनाने का काम किया जाएगा।  भारतीय चंदन लकड़ी की गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए राज्यों से सहयोग किया जाएगा। अखरोट, बादाम की पैदावार बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम शुरू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान खेल क्षेत्र के लिए कई एलान किए हैं। उन्होंने बताया कि अगले दशक में खेलों में बदलाव के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू होगा। इसके साथ ही खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के अलावा खेल तकनीक को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इसके अलावा प्रशिक्षण और खेल इन्फ्रा को विकसित करने पर जोर रहेगा।लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि युवाओं की क्षमता बढ़ाने पर क्या-क्या एलान किए गए हैं। इसके तहत युवा भारत के लिए सेवा क्षेत्र पर जोर बढ़ाया जाएगा। शिक्षा से रोजगार और उद्यम पर बनेगी उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति। 2047 तक 10 फीसदी की वैश्विक हिस्सेदारी के साथ सेवा क्षेत्र में देश को अग्रणी बनाया जाएगा। यह समिति विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं पर जोर देगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के लिए कुशल पेशेवरों को तैयार करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान बैंकिंग सेक्टर के लिए कई एलान किए। उन्होंने कहा- बैंकिंग क्षेत्र में सुधार-आधारित विकास जारी रहेगा। इसके साथ ही विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च-स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं इसमें विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी हैं। उन्होंने कहा विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमावली की व्यापक समीक्षा होगी। इसके साथ ही कॉरपोरेट बॉन्ड क्षेत्र में निधियों और डेरिवेटिव्स के लिए अवसरों पर जोर दिया जाएगा और कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर पूर्ण रिटर्न स्वैप शुरू करने का प्रस्ताव है। वित्त मंत्री ने कहा- बड़े शहरों में ज्यादा मूल्य के म्यूनिसिपल बॉन्ड के बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। वहीं 1000 करोड़ से अधिक के एकल बॉन्ड के लिए 100 करोड़ के प्रोत्साहन का प्रस्ताव भी बजट में रखा गया है। इसके साथ ही छोटे-मध्यम कस्बों के लिए 200 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड वाली अमृत योजना जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पीआरओआई के लिए व्यापार की सुगमता बढ़ाई जाएगी और व्यक्तिगत पीआरओआई के लिए निवेश सीमा पांच से बढ़ाकर 10 फीसदी की जाएगी। व्यक्तिगत पीआरओआई के लिए समग्र निवेश सीमा 10 फीसदी से बढ़ाकर 24 फीसदी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान बताया कि ग्रामीण महिलाओं की अगुआई वाले उद्यमों के लिए स्व-सहायता उद्यम यानी शी-मार्ट्स की शुरुआत होगी। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए क्या योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा- पिछले दशक में सरकार ने इन्फ्रा निवेश पर काफी ध्यान दिया। वहीं पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इन्फ्रा और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर जारी रहेगा। इसके लिए- 2026-27 में पूंजीगत खर्च को 12.2 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव। आंशिक लोन गारंटी के लिए इन्फ्रा जोखिम गारंटी निधि स्थापित होगी।  समर्पित आरईआईटी से रियल एस्टेट परिसंपत्तियों की रिसाइक्लिंग में तेजी का प्रस्ताव।  कार्गो के पर्यावरण अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव लाए जाएंगे।  पूर्व में डानकूनी से पश्चिम में सूरत तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनेगा।  वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बताया कि बजट में पर्यटन, वर्ल्ड ट्रैकिंग एंड हाइकिंग और खेल के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं। इसके तहत-20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड्स के कौशल बढ़ाने की योजना शुरू होगी। नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित होगी। वर्ल्ड ट्रैकिंग एंड हाइकिंगरू हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर, अराक्कू घाटी में माउंटेन ट्रेल्स बनेंगे। ओडिशा, कर्नाटक, केरल में टर्टल ट्रेल्स बनेंगे। धोलावीरा जैसे 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा। अगले 10 वर्ष में इसके तहत काम किया जाएगा। इसके तहत प्रशिक्षण केंद्र बनाएंगे। व्यवस्थित तरीके से कोच और सपोर्ट स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रतियोगिताएं और लीग होंगी। खेल ढांचे को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए क्या घोषणाएं की गई। इसमें- शिक्षा से रोजगार और उद्यम पर फोकस किया जाएगा। विकसित भारत का कोर ड्राइवर सेवा क्षेत्र रहेगा। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी, जो ।प् समेत प्रौद्योगिकियों से पड़ने वाले असर का आकलन करेगी। दक्षता आधारित रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य पेशेवर बनाने वाले संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा। रेडियोलॉजी, एनेस्थीशिया जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। अगले पांच वर्ष में एक लाख ।भ्च् जोड़े जाएंगे। 1.5 लाख केयर गिवर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे। इसमें निजी क्षेत्र की सहभागिता रहेगी। हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स बनेंगे। इनमें आयुष केंद्र होंगे। डायग्नोस्टिक, पोस्टर केयर और रीहैब के केंद्र रहेंगे। इससे स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दुनियाभर में सम्मान हासिल कर चुकी प्राचीन योग पद्धति और आयुर्वेद पर जोर दिया जाएगा। तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान बनाए जाएंगे। ऑरेंज इकोनॉमीरू गेमिंग, कॉमिक जैसे सेक्टर में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत है। ।टळब् कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित होंगी। पूर्वी भारत में नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना होगी। शिक्षारू पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप की बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास स्थापना होगी। हर जिले में एक महिला छात्रावास बनेगा।
 

खबरें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल जज ने चलाया दीवानी न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान

बाजपुर (सू.वि.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल जज ने चलाया दीवानी न्यायालय परिसर बाजपुर में स्वच्छता अभियान। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव ममता पंत के निर्देशन में दीवानी न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जसमीत कौर व उपजिला अधिकारी डॉक्टर अमृता शर्मा ने संयुक्त रूप से दीवानी न्यायालय परिसर बाजपुर में चलाया स्वच्छता अभियान। एसडीएम अमृता शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान चलाया गया है,साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं साफ सफाई रखने की स्थानीय लोगों से अपील की। इस अवसर पर डिप्टी नाजीर ओम कुमार चैहान परा विधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद,शशिगुप्ता,बृजबाला शर्मा, निशा परवीन, संगीता, शिवानी ममता शर्मा,गीता जोशी आदि मौजूद रहे।
 

जनपद में 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया -जनपद में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम मनोज सरकार स्टेडियम वेलोड्रोम में आयोजित किया गया

रूद्रपुर (सू0वि0)। जनपद में 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम मनोज सरकार स्टेडियम वेलोड्रोम में आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाडियों सहित आम नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा व दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने योगाभ्यास के बाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई दी और कहा कि करें योग रहें निरोग। उन्होंने कहा योग का मतलब जोड़ना है, 175 देशों को जोड़ने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। उत्तराखण्ड योग की जननी है योग से जहाॅं मनुष्य का शरीर स्वस्थ होता वहीं मन भी स्वस्थ होता है, इसलिए योग करना अतिआवश्यक है। कई असाध्य रोग भी योग से ठीक होते हैं। उन्होंने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग कर रहा है यह भारत की देन है। योग को भारत की प्राचीन कला भी मना जाता हैं। योग से मानसिक तनाव कम होता है व रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि योग कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है साथ ही प्रतिदिन की दिनचर्या में योग को शामिल कर स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ व निरोग रहने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर लचीला व मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ने के साथ ही शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि योग तनाव को दूर रखने व रक्त-संचार को सही रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए। विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने योग कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया व सभी ने 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसन ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, जानु चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशसकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, शवासन तथा प्राणायाम कपालभांति, नाड़ीशोधन, शीतली, भ्रामरी आदि कराए गए। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 दीपक सरकार, नोडल अधिकारी डाॅ0 बीरेन्द्र सिंह रौतेला, डाॅ0 महेश जोशी, डाॅ0 भावना जोशी, डाॅ0 सुरेन्द्र कुमार पपनेजा, डाॅ0 धर्मेन्द्र सोनी, डाॅ0 मंजू मिश्रा, डाॅ0 मीना अधिकारी, डाॅ0 ऋषि गुप्ता, राहुल पुरोहित, दीपक पंवार, अशरूफ अहमद, संजय कुमार, रमेश जोशी, दिनेश कुमार, योग अनुदेशक राम किशोर, रंजीत कुमार, पुष्पा रूबाली, सुरेश चन्द्र कुडाई, सूरज प्रताप, अनिल चैधरी, लक्ष्मी देवी, तरूण सिंह बगड़वाल, विजय शंकर खिलाड़ी, बच्चें, गणमान्य, विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

सूबे के मुख्यमंत्री ने अपने दो दिवसीय भ्रमण पर जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी

खटीमा ( सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को  खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर उन्होंने कैंप कार्यालय लोहियाहेड में  जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा राज्यमंत्री विनय रुहेला, रणजीत सिंह नामधारी,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,विवेक सक्सेना,अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,अभय प्रताप सिंह,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
 

गदरपुर में दो घरों से लाखों की नकदी और सोने व चाॅदी के जेवर चोरी -चोरी की घटना से ग्राम सरोवर नगर में दहशत का माहोल, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
गदरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरोवर नगर में शनिवार तड़के चोरों ने दो मकानों की दीवारों में सेंध लगाकर लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर  लिए। एक ही रात में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। इमरान और अखलाख अहमद के  परिवार गर्मी के कारण घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मकानों की पिछली दीवार में सेंध लगाकर घरों में प्रवेश किया। इमरान के घर से संदूक में रखे करीब चार तोला सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। वहीं, अखलाख अहमद के घर में चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर बेटी के आगामी निकाह के लिए रखे लगभग तीन तोला सोने के आभूषण, डेढ़ किलो चांदी, एक लाख रुपये की नकदी और कपड़े चोरी कर लिए। सेंधमारी से दहला सरोवर नगर रू निकाह की तैयारियों पर फिरा पानी अखलाख की बेटी का निकाह छह अक्तूबर को होना है और परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि चोरों ने दो अन्य घरों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। ग्राम प्रधान मोहम्मद दानिश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है। 
 

आबकारी टीम ने कई स्थानों पर छापे मारे, 115 लीटर कच्ची शराब बरामद की

काशीपुर (सू.वि.)। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह  नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर,  कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही  व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें।  कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
 

उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव के पल अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी अंशुमान ने बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का गौरव  -पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भारत सरकार विदेश मंत्री द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए.पी अंशुमान

(राजेश पसरीचा)
देहरादून।
उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए. पी अंशुमान द्वारा पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भारत सरकार विदेश मंत्री के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने पर उत्तराखंड पुलिस में अलग ही उत्साह देखने को मिला है। जिसमें उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ ही पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ाने पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए पी अंशुमान को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025.26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा पदेजपजनजपवदंस चमतवितउंदबम ंूंतक वित ेजंजम चवसपबम से सम्मानित किया गया है ।यह प्रतिष्ठित सम्मान जो कि देश भर में पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया है । नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में शुक्रवार को आयोजित समझ में माननीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ओर से आप अंशुमन अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन को यह सम्मान प्रदान किया गया। वहीं उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ द्वारा बताया गया कि यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध पारदर्शी एवं नागरिक केंद्रित बनाने हेतु किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है जिसमें पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी  में पासपोर्ट सत्यापन कार्यों की नियमित समीक्षा ,तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्वक सत्यापन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया ।जिसके फलस्वरुप उत्तराखंड पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं उत्तराखंड पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा उत्तराखंड पुलिस को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है यह उपलब्धि उसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सफलता का प्रतीक है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी उत्तराखंड पुलिस नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ती रहेगी । इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं समस्त उत्तराखंड पुलिस द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए.पी अंशुमान जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
 

श्रम प्रवर्तन अधिकारी किच्छा द्वारा क्षेत्र में बाल एंव किशोर श्रम (प्रतिषेध एंव विनियमन) अधिनियम के तहत कार्यवाही की -एक टायर सर्विस पर दो बाल श्रमिकों को कार्य करते हुए चिन्हित किया गया, टायर सर्विस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी

किच्छा (जि.सू.)। जीरो चाइल्ड लेबर योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ऊधमसिंहनर एवं उप श्रम आयुक्त महोदय उधमसिंहनगर द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में बाल श्रम के विरूद्ध दिनांक 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक जनपद के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसके क्रम में तन्मय पंत श्रम प्रवर्तन अधिकारी किच्छा द्वारा  किच्छा क्षेत्र में बाल एंव किशोर श्रम (प्रतिषेध एंव विनियमन) अधिनियम, 1986 यथा संशोधित अधिनियम, 2016 के अंतर्गत निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर एक प्रतिष्ठान मैसर्स शकील टायर सर्विस, किशनुपर किच्छा, ऊधमसिंहनगर में 02 बाल श्रमिक 1- मा० सोहेल पुत्र अशरफ अली, आयु 13 वर्ष, 02 - आमिर अली पुत्र अशरफ अली, आयु 12 वर्ष, स्टेडियम 5 एन0 जवाहर नगर कॉलौनी, किच्छा उधमसिंहनगर मौके पर टायर रिपोयरिंग का कार्य करते हुए दोनो बाल श्रमिकों को चिन्हित किया गया। बाल श्रमिक नियोजन करने पर उक्त प्रतिष्ठान के सेवायोजक द्वारा उक्त अधिनियम की धारा-3 का उल्लंघन किया गया है तथा बाल श्रम नियोजित करना संज्ञेय अपराध है, जिसके लिये उक्त अधिनियम की धारा-14 के अधीन दण्डनीय अपराध के लिये उक्त प्रतिष्ठान के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज की गयी है। इस दौरान निरीक्षण में जिला टास्क फोर्स टीम में श्री तन्मय पंत (श्रम प्रवर्तन अधिकारी किच्छा), संगीता गुप्ता (एन० जी०ओ० आई० एस० डी०), उवैस खान (आई०एस०डी०), रेखा अधिकारी (चाईल्ड लाईन 1098), श्रद्धि ( चाईल्ड लाईन 1098), श्री सुरेश गिरी (एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) उपस्थित रहे ।

Most Viewed