गदरपुर नगर में जन जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का विशाल आयोजन किया गया -कैंप में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। तहसील गदरपुर में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में लगभग 530 लोगो ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, बाल एवं महिला सशक्तिकरण विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, खंड विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा अन्य कुल 20 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कैंप में कुल शिकायतें 38 प्राप्त हुई जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कैंप में समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्रेट इंडिया के माध्यम से सीएसआर योजना के अंतर्गत 87 दिव्यांग लाभार्थियों को बैटरी ऑपरेट रिक्शा, व्हील चीयर्स तथा कान की मशीन एवं अन्य उपकरण प्रदान किए गए। बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट बाँटी गई तथा अन्य प्रशासन एवं गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया गया। कैंप में 33 जाति एवं स्थाई प्रमाण पत्र, 36 खतौनी, 03 हैसियत प्रमाणपत्र, 01 जाति तसदीक तथा 05 वरस्तान आवेदनों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा दो राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के कार्ड जारी किये गये तथा पाँच खाद्य सुरक्षा योजना हेतु आवेदन पत्र लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 272 लोगों का चेकअप किया गया। कि समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 वृद्धावस्था पेंशन, 6 विधवा पेंशन, 01 विकलांग पेंशन तथा 05 न्क्प्क् बस पास बनाए गए। पंचायती विभाग द्वारा 25 परिवार रजिस्टर की नकल,02 जन्म प्रमाण 05 यूसीसी रजिस्ट्रेशन तथा पाँच परिवार रजिस्टर में संशोधन किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के 31 चैक वितरित किए गए तथा 15 लाभार्थियों को साइकिल योजना का लाभ दिया गया। कैंप में लगाए गए आधार सेंटर में कुल 80 आधार कार्डों में संशोधन किया गया। होम्योपैथिक विभाग द्वारा कुल 55 लोगों को दवाइयां वितरित की गई। इसके अतिरिक्त उद्यान विभाग द्वारा 15 लाभार्थियों को बीच वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा मंत्री गुंजन सुखीजा, क्षेत्रीय विधायक अरविंद पाण्डेय, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर, ब्लाक प्रमुख श्रीमती ज्योति ग्रोवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सभासद एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।






