सत्यमेव जयते

उत्तराखण्डविविध

मुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया -प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रयरू मुख्यमंत्री।

Share on:

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
खटीमा (सू.वि.)।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें  राज्य मार्ग-70 सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग में 3444.29 लाख के लागत से 13.600 किमी उच्चीकरण कार्य, पुरनपुर मेन रोड से रपटा होते हुए जोगीढेर की ओर 241.96 लाख की लागत से 04 किमी हॉट मिक्स रोड निर्माण, विधानसभा नानकमत्ता के ग्राम पहेनिया में देहवा फीडर शारदा नहर में 248.08 लाख की लागत से 36 मीटर स्पान पुल निर्माण, ग्राम ज्ञानपुरगोढ़ी के पीपलगोला (बरकीडांडी) में 656.75 लाख के 01 किमी मोटर मार्ग एवं देहवा नदी पर 60 मीटर स्पान आरसीसीपीएससी गार्डर पुल निर्माण कार्य, विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत ग्राम बरीराई में 297 लाख की लागत से गौशाला निर्माण कार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा 706.91 लाख के आवासीय भवन निर्माण कार्य, विधानसभा खटीमा क्षेत्र में 613.48 लाख के 6.400 किमी पुराना एनएच-125 से सुखापुल होते हुए लोहियाहेड मोटर मार्ग के सुदृढ़करण कार्य, ग्रामसभा जोगीढेर नगला में नानक सिंह के घर से होते हुए वासुदेव आदि के घरों की ओर 601.91 लाख के 06 किमी हॉट मिक्स रोड निर्माण कार्य, मेलाघाट रोड से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर बिहार सेक्टर 2,3 वार्ड नं0-9 में जीर्ण शीर्ण मार्ग का 305.04 लाख से 2.600 किमी लम्बाई इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा पुर्ननिर्माण कार्य, ग्राम खेतलसण्डाखाम में खकरा नाले के ऊपर 272.48 लाख से 20 मीटर स्पान आरसीसी पुल निर्माण कार्य, खटीमा में मुख्य रोड से खकरा क्रोकोडायल ट्रेल तक 345.01 लाख से 3.040 किमी मोटर मार्ग निर्माण कार्य, 944.70 लाख के बिकराबाग से चकरपुर तक के भाग को उच्चीकृत कर 4.875 किमी तक एक लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तन किए जाने के कार्य, 1342.63 लाख से खटीमा चैराहे से थारू विकास भवन तक सड़क का फोरलेन में चैड़ीकरण व प्रकाश व्यवस्था कार्य, 462.62 लाख के ग्राम सिसैया, मेलाघाट एवं एसएसबी कैम्प कार्यालय के बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य 401.42 लाख के 07 गांवों में आवासीय भवनों की नदी/नालो की बाढ़ से सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन खटीमा एवं आसपास के क्षेत्र के लिए विशेष है। गौ माता एवं भगवान के आशीर्वाद से उन्हें इस भव्य एवं आधुनिक गौशाला का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने गौशाला के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय लोगों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह केवल गौशाला का औपचारिक उद्घाटन नहीं है, बल्कि निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराने के संकल्प की शुरुआत है। सड़कों पर विचरण करने वाले ऐसे निराश्रित गोवंश, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उन्हें सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के लिए इस गौशाला का निर्माण महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गोवंश के कारण किसान भाइयों को भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसानों को अपनी फसलों को गोवंश से बचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे।इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस गौशाला के निर्माण से गोवंश के साथ-साथ किसान भाइयों और स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है और इसी कारण भारतीय संस्कृति में गौ माता को विशेष एवं सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदैव गौ माता के संरक्षण एवं सुरक्षा की परंपरा वाली भूमि रही है। गौ माता की सुरक्षा केवल हमारी परंपरा नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य, धर्म और जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने तथा गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को जब भी समय मिलता है, प्रधानमंत्री आवास में गौ सेवा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता के प्रति आस्था के साथ-साथ गोवंश ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेश में बद्री गाय के शुद्ध घी एवं दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अकेले चमोली जनपद में तीन ग्रोथ सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 72 पंजीकृत एवं 9 अनुबंधित गौ सदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ग्राम्य गौ सेवक योजना को पूरे प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रदेश में 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर शीघ्र ही गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ सुरक्षा केवल सरकार का दायित्व नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से आगे आना होगा। सरकार और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही निराश्रित गोवंश के संरक्षण को प्रभावी बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्दीघेरा स्थित इस गौशाला का भविष्य में आवश्यकता के अनुसार विस्तार भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बुजुर्गों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं  पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया । सांसद अजय भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है,तथा कई योजनाओं व लक्ष्यों में हमारा प्रदेश देश में नम्बर एक स्थान है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंशों के आश्रय के लिए गौशाला निर्माण अदभुत प्रयास है,प्रदेश में अनेकोनेक गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा जनपद नैनीताल के लालकुआं में उच्च पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए जनपद में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टूरना, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, उत्तम दत्ता, किसन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी,फरजाना बेगम, मंजीत सिंह राजू, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजेंद्र अन्थवाल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, राजेश शुक्ला, श्रीपाल सिंह,रवींद्र राणा,मनोज साही,राजपाल सिंह, बलराज सिंह, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

खबरें

रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 27वां राज्य स्थापना दिवस, शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन -गांधी पार्क में आयोजित मुख्य समारोह में राज्य आंदोलनकारियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड का 27वां राज्य स्थापना दिवस जनपद ऊधम सिंह नगर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में आयोजित मुख्य समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, सुरेश कोली, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका श्सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ानश् का विमोचन भी किया गया। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम एवं स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य विपरीत परिस्थितियों में लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद प्राप्त हुआ है। राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और अनेक यातनाएं सहीं। इस आंदोलन में मातृशक्ति का योगदान भी अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ने राज्य निर्माण की मजबूत आधारशिला रखी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तराखंड राज्य का गठन किया और आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य ने 26 वर्षों के सफर में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है और केंद्र सरकार ने प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ की भूमि से आने वाले दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने का संकल्प व्यक्त किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के चहुंमुखी विकास में योगदान देना होगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके साथ ही रुद्रपुर बाईपास, किच्छा में सेटेलाइट एम्स, स्मार्ट औद्योगिक पार्क, रुद्रपुर में फॉरेंसिक विश्वविद्यालय की स्वीकृति, आधुनिक सर्किट हाउस का निर्माण तथा पंतनगर एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में रेल सेवाओं, सड़क नेटवर्क और हेली सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े विजन, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। सभी नागरिकों का दायित्व है कि आपसी समन्वय और सहयोग से उत्तराखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोली ने भी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ है। सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने जिन अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के साथ अलग राज्य की मांग उठाई थी, उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना होगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता और ईमानदारी से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही राज्य निर्माण के शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य, शिक्षा, डेयरी, स्वयं सहायता समूह, बाल विकास, पंचायतीराज, उरेडा, सेवायोजन, सहकारिता, आपदा प्रबंधन, विद्युत, पेयजल, राजस्व, नगर निगम, पूर्ति, पर्यटन, श्रम एवं आयुर्वेद-यूनानी सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं एवं मैराथन दौड़ के विजेताओं को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी रमा गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गदरपुर मनोज कुमार गम्बर, गुलरभोज के सतीश चुघ, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा सहित राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, अनिल चैहान, केके बत्रा, पीसी शर्मा, बलराज सिंह, सुनील चैहान, अवतार सिंह बिष्ट, चंद्रा पंत, जानकी जोशी, देवकी बिष्ट, कांति भाकुनी, सावित्री जोशी, शिव भाटियां सहित अनेक गणमान्य नागरिक, राज्य आंदोलनकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


 

दीपावली का पर्व नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया -तेज आवाज वाले पटाखे छोडने मेें लोगों ने कोई कसर नहीं  छोड़ी, 10 बजे के बाद भी जमकर की गयी आतिशबाजी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर/गदरपुर।
बढ़ती मंहगाई के दौर में भी दीपावली का पर्व नगर व क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों, दुकानों व घरों को सजाया गया। रात में मंदिरों, प्रतिष्ठानों एवं घरों में आराध्य देवी-देवी देवताआंे की पूजा अर्चना की गयी। रात्रि को लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। यहां तक कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी 10 बजे के बाद भी लोगों द्वारा पटाखे छोड़े गये। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा। हलाकि शासन एवं प्रशासन के कड़े निर्देश के बाद भी तेज आवाज वाले पटाखों पर बंदिश होने व 10 बजे के बाद पटाखे न छोड़ने के निर्देश के बाद भी उसका कोई असर नजर नहीं आया। प्रदूषण के कारण कई लोगों को सामना करना पड़ा जिससे कई जगह लोगों परेशानी उठानी पड़ी। हालाकि पटाखे छोड़ने किसी प्रकार की घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं विधायक अरविन्द पांडेय, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू, ब्लाक प्रमुख श्रीमती ज्योति ग्रोवर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोरा, युवा कांग्रेस नेता सुमित्तर भुल्लर आदि  द्वारा क्षेत्रवासियों एवं मीडिया से जुड़े लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें दी।
 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं -मां लक्ष्मी से प्रदेश की सुख.समृद्धिए शांति और खुशहाली की कामना की

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाशए उमंग और उल्लास का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए मां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुखए समृद्धिए शांति और खुशहाली का प्रकाश फैले। साथ ही प्रदेश में आपसी भाईचाराए प्रेम और सौहार्द की भावना बनी रहे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाने की अपील की।
 

विधायक अरविन्द पांडेय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय ने दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश, आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी से दीपावली का त्योहार आपसी सद्भाव, प्रेम और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। श्री पांडेय ने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन को नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से रोशन करे तथा प्रदेश निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोरा, कांग्रेस नेता सुमित्तर भुल्लर, भाजपा नेता गुंजन सुखीजा, विनोद वार्ता के मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद कुमार सहित कई नेताओं ने भी शुभकामनायें दी है।
 

विधायक अरविन्द पांडेय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

गदरपुर। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय ने दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश, आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी से दीपावली का त्योहार आपसी सद्भाव, प्रेम और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। श्री पांडेय ने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन को नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से रोशन करे तथा प्रदेश निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
 

जिला योजना की समीक्षा बैठक में धीमी प्रगति वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश -अवमुक्त धनराशि शत-प्रतिशत खर्च करें अधिकारी: सीडीओ दिवेश शाशनी

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धीमी प्रगति वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने तथा जनपद स्तर से अवमुक्त धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने को कहा। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ कार्य शुरू होने से पहले और कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनपद के 18 राजकीय विद्यालयों में प्रथम चरण में दिव्यांग छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं की जिला समाज कल्याण अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 

युवा महोत्सव में 415 युवक-युवतियों ने दिखाई प्रतिभा, लोकगीत और नुक्कड़ नाटक में खटीमा रहा अव्वल -महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, विजेताओं को किया सम्मानित

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में युवा भवन रुद्रपुर में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे करीब 415 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं और देश की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच प्रदान करते हैं। महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने पारंपरिक लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। लोकगीत प्रतियोगिता में थारू खड़ी बोली में खटीमा ने प्रथम, नोगजे पब्लिक स्कूल खटीमा ने द्वितीय तथा विकासखंड रुद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में खटीमा प्रथम, सरदार भगत सिंह महाविद्यालय रुद्रपुर द्वितीय तथा विकासखंड जसपुर तृतीय स्थान पर रहा। डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरीश दनाई एवं धीरज पांडे ने किया। इस अवसर पर बीओ पीआरडी अमित सैनी, विपिन गौतम, नंद किशोर जोशी, राजेंद्र लाल वर्मा, खेल प्रशिक्षक रवि कुमार, विमल पांडे, शैलेंद्र सिंह, धर्म सिंह, शुभम एवं संदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 

Most Viewed