सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

उधम सिंह नगरः रुद्रपुर की बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का कार्य पूरा, उद्घाटन का इंतजार

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
नगर की बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का काम पूरा हो गया है। इसी महीने रिंग रोड जनता को समर्पित हो जाएगी। ऊधम सिंह नगर नगर में 1100 करोड़ की लागत से 20.5 किमी रिंग रोड बनी है। रिंग रोड में 20 स्थानों पर ओवरब्रिज, अंडर पास, व्हीकल ओवर पास (वीओपी) बने हैं। नगर के बाहरी हिस्से में बनी रिंग रोड पर कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। सिडकुल के पास बने वीओपी के साथ ही रिंग रोड के कुछ हिस्से में पेंटिंग आदि के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। करीब दो लाख की आबादी वाले नगर के लिए रिंग रोड बेहद लाभकारी मानी जा रही है। रिंग रोड से सिडकुल के लिए बाहरी हिस्से से भारी वाहनों की आवाजाही होगी। रिंग रोड से किच्छा क्षेत्र से हल्द्वानी जाने वाले भी सीधे जा सकेंगे। इससे नगर में वाहनों का दबाव कम होगा। इसी महीने रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। एनएचएआई के साइट इंचार्ज तुषार गुप्ता ने बताया कि रिंग रोड का कार्य पूर्ण हो गया है। रंग-रोगन आदि कुछ सूक्ष्म कार्य किए जा रहे हैं। इस माह रिंग रोड जनता को समर्पित कर दी जाएगी।
 

खबरें

उधम सिंह नगरः रुद्रपुर की बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का कार्य पूरा, उद्घाटन का इंतजार

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
नगर की बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का काम पूरा हो गया है। इसी महीने रिंग रोड जनता को समर्पित हो जाएगी। ऊधम सिंह नगर नगर में 1100 करोड़ की लागत से 20.5 किमी रिंग रोड बनी है। रिंग रोड में 20 स्थानों पर ओवरब्रिज, अंडर पास, व्हीकल ओवर पास (वीओपी) बने हैं। नगर के बाहरी हिस्से में बनी रिंग रोड पर कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। सिडकुल के पास बने वीओपी के साथ ही रिंग रोड के कुछ हिस्से में पेंटिंग आदि के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। करीब दो लाख की आबादी वाले नगर के लिए रिंग रोड बेहद लाभकारी मानी जा रही है। रिंग रोड से सिडकुल के लिए बाहरी हिस्से से भारी वाहनों की आवाजाही होगी। रिंग रोड से किच्छा क्षेत्र से हल्द्वानी जाने वाले भी सीधे जा सकेंगे। इससे नगर में वाहनों का दबाव कम होगा। इसी महीने रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। एनएचएआई के साइट इंचार्ज तुषार गुप्ता ने बताया कि रिंग रोड का कार्य पूर्ण हो गया है। रंग-रोगन आदि कुछ सूक्ष्म कार्य किए जा रहे हैं। इस माह रिंग रोड जनता को समर्पित कर दी जाएगी।
 

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को आ सकते हैं उत्तराखंड, कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

देहरादून (संवाद-सूत्र)। कुछ राज्यों में चुनावी व्यस्तता के कारण प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड आने का पूर्व में प्रस्तावित दौरान टल गया था। अब प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं, हालांकि पीएमओ से प्रस्तावित दौरे का अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश सरकार प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री देहरादून में दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री का पहले चार अप्रैल को उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित था लेकिन कुछ राज्यों में चुनावी व्यस्तता के कारण यह टल गया था। अब प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं, हालांकि पीएमओ से प्रस्तावित दौरे का अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के अलावा टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना व बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री जल्द उत्तराखंड आएंगे, उनके दौरे की तैयारियां चल रही हैं।

गदरपुर में गैस वितरण व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों का हंगामा -पुलिस की मौजूदगी में वाहनों में सिलिंडर भर कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रवाना किए गए

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। एजेंसी पर रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है। जिससे कई बार हंगामे की स्थिति बन रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें निर्धारित समय पर गैस सिलिंडर मिल पा रहा है जिससे उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र में सभासद और ग्रामीण में ग्राम प्रधान गैस सिलिंडर के वितरण की व्यवस्था संभाल रहे हैं। शनिवार को गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने के लिए जनप्रतिनिधियों ठेकेदार और गैस एजेंसी प्रबंधक नोकझोंक हो गई। सूचना पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में वाहनों में सिलिंडर भर कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रवाना गया। इंडेन गैस एजेंसी गदरपुर के बाहर सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़। गैस एजेंसी प्रबंधक दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि गैस की गाड़ी की आवक न होने की स्थिति में व्यवस्था में फेर-बदल किया जाता है। उन्होंने कहा कि एजेंसी की ओर से तय रूट के अनुसार नियमित रूप से डिलीवरी वाहन भेजे जा रहे हैं और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । इसके बावजूद कुछ लोग एजेंसी पर आकर अनावश्यक हंगामा कर रहे हैं जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। ठेकेदार राकेश अरोरा का कहना था कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है लेकिन भीड़ और अव्यवस्थित माहौल के कारण दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे धैर्य बनायें रखे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही गैस प्राप्त करें ताकि सभी को समय पर सुविधा मिल सके। 

रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने एवं बस चालक के साथ मारपीट करने वाले अन्य चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रोडवेज बस में तोड़फोड कर बस चालक के साथ मारपीट कर बस में सवार यात्रियों में दहशत फैलाने वाले  चार शाति अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से प्रयोग में लायी गयी दो मोटर साईकिल भी बरामद की गयी है। यहां बता दें कि दिनांक 01.04-2026 को वादी शारदा शंकर पुत्र खड़क सेन शर्मा निवासी शारदा घाट वार्ड नंबर एक टनकपुर,  द्वारा दाखिला तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उत्तरखण्ड परिवहन की सरकारी रोडवेज बस में तोड़-फोड़ कर बस चालक के साथ मारपीट कर बस में सवार यात्रियों में दहशत फैलाने व सरकारी समपत्ति रोडबेज बस में नुकसान पहुंचाने के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर 102 ध्2026 धारा-  126(2)/115(2)/191(2)/352/351(2)/324(2)बी0एन एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा के सुपुर्द की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कड़े आदेश निर्गत किए गए थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर  पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते  आज दिनांक 02-04-2026 को मुखविर की सूचना पर अभियुक्त नाम 1- हरजिन्दर सिंह पुत्र हरपाल सिंह उम्र-21 वर्ष निवासी ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर 2- रिंकु सिंह पुत्र सरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी- ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर, 3- गोविन्द सिंह पुत्र कृपाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी-ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला-उधमसिंह नगर 4- अयान पुत्र महैन्दी हसन   नि ग्राम सरोवर नगर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र -21  वर्ष  को  धारा 126(2)/ 115(2)/191(2)/352/351(2)/324(2) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 01-04-2026 हम  अपने साथियों के साथ  मो0 सा0 में घर से घूमने निकले पहले हमने महतोष में एक होटल में शराब पी उसके बाद जब हम गदरपुर की ओर आ रहे थे तो महतोष मोड पर साथी  रिकुं की गाडी से जब एक रोडवेज बस ने ओवर टैक किया तो रिकुं टक्कर लगने से बाल बाल बच गया ।जिसके बाद अपनी-अपनी मो0सा0 से पीछा करते हुए चीनी मिल के पास ओवर टैक कर रोक लिया वहां पर रिकुं तथा हमने वहा पर गोली गलौज की व गुस्से में गाड़ी में तोड़ फोड़ी की थी जिसके बाद  ड्राईवर ने गाड़ी चला दी तो फिर हमने अपने अन्य साथियों के साथ गाड़ी का पीछा किया और केलाखेडा रत्नामडैया से  गाड़ी में लाठी डण्डो से तोड़ फोड़ की थी।  अभियुक्त गणों से घटना में शामिल 02 अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर बरामद कर कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियोग में अन्य अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा, हे.कानि. चौतन्य सुयाल, कानि. जीवन फुलेरा, कानि. रवीन्द्र सिंह, कानि. मोहन बोहरा, कानि. राजेन्द्रसिंह बिष्ट शामिल थे। 

रोडवेज की बस में तोड़फोड करने व चालक के साथ मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने मो.सा. सहित किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने कठोर कार्यवाही करते हुए उत्तरखण्ड परिवहन की सरकारी रोडवेज में तोड़ फोड़ कर बस चालक के साथ मारपीट व गाली गलौच करने वाले एक अभियुक्त को घटना में शामिल मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यहां बता दें कि दिनांक 01.04-2026 को वादी  शारदा शंकर पुत्र खड़क सेन शर्मा निवासी शारदा घाट वार्ड नंबर 1 टनकपुर,  द्वारा दाखिला तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन को रोडवेज में तोड़फोड़ कर बस में बैठे व्यक्तियों के साथ मारपीट करने  व गाली गलौच करने के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर नंबर-102/2026 धारा-126(2)/115(2)/191(2) / 352 / 351(2)/324(2)  बी0एन0एस0  बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा के सुपुर्द की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कड़े आदेश निर्गत किए गए थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस अधीक्षक  काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर  पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते मुखविर की सूचना पर अभियुक्त नाम हरजिन्दर सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र-21 वर्ष को  कामरेड का डेरा केलाखेड़ा से धारा 126(2)/115(2)/191(2)/352/351(2)/324(2)  बी0एन0एस0  में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि  में अपने अन्य साथियों के साथ  मो0 सा0 में घर से घूमने निकले पहले हमने महतोष में एक होटल में शराब पी उसके बाद जब हम गदरपुर की ओर आ रहे थे तो महतोष मोड पर साथी  रिकुं की गाडी से जब एक रोडवेज बस ने ओवर टैक किया तो रिकुं टक्कर लगने से बाल बाल बच गया ।जिसके बाद अपनी-अपनी मो0सा0 से पीछा करते हुए चीनी मिल के पास ओवर टैक कर रोक लिया वहां पर रिकुं तथा हमने वहा पर गोली गलौज की व गुस्से में गाड़ी में तोड़ फोड़ी की थी जिसके बाद ड्राईवर ने गाड़ी चला दी तो फिर हमने अपने अन्य साथियों के साथ गाड़ी का पीछा किया और केलाखेडा रत्नामडैया से गाड़ी में लाठी डण्डो से तोड़ फोड़ की थी। अभियुक्त द्वारा घटना में शामिल मोटर साईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर बरामद कर कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियोग में अन्य अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मोहन बोहरा, हे.कानि चैतन्य सुयाल, कानि. जीवन फुलेरा, कानि. रवीन्द्र सिंह शामिल थे। 

सिटी मॉडल इण्टर कॉलेज का गृह परीक्षा का परीक्षाफल घोषित

गदरपुर। सिटी मॉडल इण्टर कॉलेज का वर्ष 2025-26 गृह परीक्षाफल बड़े ही उल्लास पूर्वक घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सतीश बत्रा तथा पालिकाध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर एंव समाजसेवी मोहन लाल अरोरा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राथमिक वर्ग में कक्षा एल.के.जी. मंे सृष्टि कक्षा यू.के.जी. में रिया कक्षा 1 में नैतिक पाल, कक्षा 2 मे अंकित, कक्षा 3 मे सरवेश दिवाकर, कक्षा 4 मे ऋषि पाल, कक्षा 5 मंे अभी कक्षा 6 मे कु0 लिपिका, कक्षा 7 मे कु० उन्वा नूर कक्षा 8 में कु० अंशिका, कक्षा 9 मे कु० खुशप्रीत द्य कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग में अयान एंव वाणिज्य वर्ग में दक्ष बजाज एंव मानविकी वर्ग मे कु० मंजु नें प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्र छात्राओं को आगन्तुक गणमान्य व्यक्तियों एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश बत्रा, पालिकाध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर, अध्यापक अध्यापिकाओ एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो ने सफल छात्र-छात्राओ एवं उनके अभिभावको को हार्दिक बधाई देकर उनके सफलतम एवं यशस्वी जीवन की कामना की ।
 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने के उपरांत कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के आवास पर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ममता रानी ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी। ममता रानी ने कहा कि अनुभवी नेताओं के साथ आने से जमीनी स्तर पर पार्टी का जनाधार और अधिक व्यापक होगा। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। ठुकराल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान धर्मपाल सागर, अनुज, बाबू विश्वकर्मा, ललित बिष्ट, चमन, उमा, ज्योति टम्टा, नरेश सागर, रंजीत सागर, माया देवी, आनंद शर्मा, देवेन्द्र कुमार, महेश उपाध्याय, सुदीप ठाकुर, बंटी मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।