सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार खटीमा में तहसील दिवस का आयोजित हुआ

Share on:

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

खटीमा (सू.वि.)। मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार खटीमा में तहसील दिवस का आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि  जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को शान्त मन एवं संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्या जिस स्तर की है उसी स्तर पर समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा सभी विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करते हुये जनता को योजनाओं से लाभान्वित करें व समस्याओं का समाधान करें। तहसील दिवस में सड़क, नाली निर्माण, हैंडपंप,शिक्षा,आधार कार्ड, राशन कार्ड,पानी, बिजली, भूमि सम्बन्धित कुल 92 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 22 शिकायतोंध्समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने 40 समस्याओं को विभिन्न योजनाओं में रखने के निर्देश दिये। उन्होने कहा किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा नगर निकास व लोनिवि के अनुमति लिए बिना सड़क खोदी जायेगी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ बच्चों को विद्यालयों में एडमिशन कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। तहसील दिवस में ग्राम जरासु प्रतापपुर निवासी इन्द्रजीत सिंह ने भूमि का स्वामित्व दिये जाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वार्ड नं0-14 तिलक नगर निवासी संतोष मेहरोत्रा ने एंेठा नाले से अतिक्रमण हटाकर सफाई कराने व वर्षाकाल से पूर्व पानी निकासी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व अधिशासी अभियंता सिंचाई को मौके का निरीक्षण कर शीघ्र अतिक्रमण हटाने व नाले की सफाई कराने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान माया जोशी ने ग्राम पंचायत नदन्ना में जल भराव से निराकरण कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को वर्षाकाल से पूर्व जल निकासी हेतु शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आदर्श कालोनी भुड़ महोलिया के निवासियों ने बारिस के पानी निकासी हेतु 100 मीटर नाली निर्माण कराने के अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पानी निकासी हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। श्रीपुर बिछुआ निवासियों ने कृषकों की भूमि पर खड़क सिंह के घर से भूड़ा किशनी की ओर अवैध रूप से रास्ता बनाये जाने के प्रस्ताव को रोकने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर समाधान कराने के निर्देश दिये। क्षेत्र पंचायत सदस्य चारूबेटा कमलेश सिंह ने ग्राम पंचायत में 15 हैण्ड पम्प लागवाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थानध्जल निगम को पेयजल की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान आलाविर्दी चन्द्रकला ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चटियाफार्म में वाॅटर कूलर व पंखा लगवाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण कर पेयजल आदि का समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान नौसर महेन्द्र पाल ने सरकारी सस्ता गल्ला विके्रता को हटाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। क्षेत्र पंचायत सदस्य नगला तराई सनकेशी ने नई बस्ती नगला तराई में नाली निर्माण व नाली मरम्मत कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दियें। तहसील दिवस में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी, ब्लांक प्रमुख सरिता राणा, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह राणा, दर्जा मंत्री राजपाल सिंह, सतीश भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशुतोष जोशी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार,जलसंस्थान अजय कुमार ,तहसीलदार बीरेन्द्र सजवान, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नंदिनी तोमर,सहायक निदेशक दुग्ध राजेन्द्र सिंह चैहान, खण्ड शिक्षा अधिकारी भानू प्रताप, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीएस भट्ट, खण्ड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित थे।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

खबरें

अपर जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबन्धन सभागार में बैठक ली 

रूद्रपुर (सू.वि.)। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जिला आपदा प्रबन्धन सभागार में बैठक लेते हुए कहा कि मानसून काल में जल भराव, बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारिया अभी से कर ली जाये। उन्होेने निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर लें तथा ऐसे क्षेत्र जहां पर पिछले वर्षो मे जलभराव एवं बाढ का अधिक प्रभाव रहा है वहॉं पर जल निकासी व सुरक्षात्मक कार्यो पर अधिक ध्यान दिया जाये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अभी भी यदि किसी नदी, नाले, नहरों से मलवा हटाने अथवा ड्रेजिंग की जरूरत हो तो सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रो मे सिंचाई, लोनिवि, निकाय अधिकारियो के साथ निरीक्षण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी नगर निकाय अधिकारियो को निर्देश दिये कि सभी नाली व नालो की सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा जीओ टैग के साथ फोटोग्राफ भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि दूसरे चरण में वर्षाकाल से पूर्व सभी नहर, नाली व नालो की दुबारा सफाई कराना भी सुनिश्चत करेगें साथ ही वर्षाकाल के दौरान जल भराव वालें क्षेत्रों छिड़काव हेतु पर्याप्त दवाएं भी रखने के निर्देश दिये। उन्होने सड़क महकमों को निर्देश दिये कि स्कवर, पुलिया के नीचे का मलवे की सफाई करना सुनिंिश्चत करेगें। अपर जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन अधिकारी व उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध आपदा उपकरणों का भौतिक परीक्षण कर लें तथा जो उपकरण चलनशील नही है उनकी मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा वर्षाकाल में शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव हो जाता है, इसलिए सभी कार्यदायी संस्थाए रिवर चैनेलाइजेशन व नालों, नालियों की सफाई कार्यो को 15 जून से पूर्व पूर्ण कर लें। उन्होने विद्युत विभाग के अभियंताओं को विद्युत लाइनों से लगें पेड़ो की लापिंग-चापिंग कराने के साथ ही खराब विद्युत पोल बदलने व विद्युत तारों को कसने के निर्देश दिये। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को आपदा के दौरान खाद्य सामाग्री वितरण हेतु मानकों के अनुसार टेंडर व अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। बैठक में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, ओसी हिमांशु कफल्टिया, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, लोनिवि, विद्युत विभाग के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जूड़े थे।   
 
गदरपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
वार्ड नं. 3 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भारत सरकार  के छप्म्ैठन्क् द्वारा  आयोजित 9 दिवसीय पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का शुभारम्भ गदरपुर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिन्टू) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने योजना के उद्देश्यों एवं इसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना आमजन को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों में योजना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों को इस योजना से अधिक से अधिक जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, इदरीस पाशा एवं विशद अरोरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने योजना की सराहना करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार खटीमा में तहसील दिवस का आयोजित हुआ

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

खटीमा (सू.वि.)। मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार खटीमा में तहसील दिवस का आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि  जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को शान्त मन एवं संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्या जिस स्तर की है उसी स्तर पर समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा सभी विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करते हुये जनता को योजनाओं से लाभान्वित करें व समस्याओं का समाधान करें। तहसील दिवस में सड़क, नाली निर्माण, हैंडपंप,शिक्षा,आधार कार्ड, राशन कार्ड,पानी, बिजली, भूमि सम्बन्धित कुल 92 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 22 शिकायतोंध्समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने 40 समस्याओं को विभिन्न योजनाओं में रखने के निर्देश दिये। उन्होने कहा किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा नगर निकास व लोनिवि के अनुमति लिए बिना सड़क खोदी जायेगी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ बच्चों को विद्यालयों में एडमिशन कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। तहसील दिवस में ग्राम जरासु प्रतापपुर निवासी इन्द्रजीत सिंह ने भूमि का स्वामित्व दिये जाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वार्ड नं0-14 तिलक नगर निवासी संतोष मेहरोत्रा ने एंेठा नाले से अतिक्रमण हटाकर सफाई कराने व वर्षाकाल से पूर्व पानी निकासी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व अधिशासी अभियंता सिंचाई को मौके का निरीक्षण कर शीघ्र अतिक्रमण हटाने व नाले की सफाई कराने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान माया जोशी ने ग्राम पंचायत नदन्ना में जल भराव से निराकरण कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को वर्षाकाल से पूर्व जल निकासी हेतु शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आदर्श कालोनी भुड़ महोलिया के निवासियों ने बारिस के पानी निकासी हेतु 100 मीटर नाली निर्माण कराने के अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पानी निकासी हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। श्रीपुर बिछुआ निवासियों ने कृषकों की भूमि पर खड़क सिंह के घर से भूड़ा किशनी की ओर अवैध रूप से रास्ता बनाये जाने के प्रस्ताव को रोकने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर समाधान कराने के निर्देश दिये। क्षेत्र पंचायत सदस्य चारूबेटा कमलेश सिंह ने ग्राम पंचायत में 15 हैण्ड पम्प लागवाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थानध्जल निगम को पेयजल की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान आलाविर्दी चन्द्रकला ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चटियाफार्म में वाॅटर कूलर व पंखा लगवाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण कर पेयजल आदि का समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान नौसर महेन्द्र पाल ने सरकारी सस्ता गल्ला विके्रता को हटाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। क्षेत्र पंचायत सदस्य नगला तराई सनकेशी ने नई बस्ती नगला तराई में नाली निर्माण व नाली मरम्मत कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दियें। तहसील दिवस में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी, ब्लांक प्रमुख सरिता राणा, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह राणा, दर्जा मंत्री राजपाल सिंह, सतीश भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशुतोष जोशी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार,जलसंस्थान अजय कुमार ,तहसीलदार बीरेन्द्र सजवान, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नंदिनी तोमर,सहायक निदेशक दुग्ध राजेन्द्र सिंह चैहान, खण्ड शिक्षा अधिकारी भानू प्रताप, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीएस भट्ट, खण्ड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित थे।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा सुरों का जादू -लोक रचना समिति के ऑडिशन में 110 प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति, सेमीफाइनल के लिए 30 बच्चों का हुआ चयन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
लोक रचना समिति द्वारा आयोजित स्कूली बच्चों की गायन प्रतियोगिता के ऑडिशन में शहर और आसपास के विभिन्न स्कूलों के 110 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया। सुरों के इस महाकुंभ में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें से निर्णायक मंडल ने सेमीफाइनल के लिए तीन अलग अलग वर्गों से कुल 30 मेधावी प्रतिभागियों का चयन किया है। शहर के होटल अम्बर में आयोजित इस गायन प्रतियोगिता के ऑडिशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमेनिटी स्कूल के एमडी सुभाष अरोरा, विशिष्ट अतिथि शील चन्द्र ग्रुप के एमडी शुभल गोयल, वरिष्ठ उद्योगपति अशोक अदलखा और लोक रचना समिति के संयोजक केवल कृष्ण बतरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष अरोरा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लोक रचना समिति पिछले कई वर्षों से इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने गर्व से कहा कि इस मंच से निकली शहर की प्रतिभाएं इंडियन आइडल जैसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शो में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर, जूनियर और सब जूनियर तीन वर्गों में किया गया। विख्यात गायिका आशा भौंसले को समर्पित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने च्वॉइस राउंड के दौरान वाद्य यंत्रों के साथ अपनी मधुर आवाज का प्रदर्शन किया। निर्णायक सुजाता नारंग और शैली बंसल ने बारीकी से परखने के बाद सीनियर वर्ग से सेमीफाइनल के लिए डीपीएस स्कूल की वृंदा, गुरमान सिंह, आरएएन स्कूल के वियान फुटेला, स्टोन रिज स्कूल की इशिका, जेपीएस स्कूल के ध्रुव और साई जोशी, एमेनिटी स्कूल की परिधि और अदिति, हरदेव म्यूजिक एकेडमी के जय और श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज की पीहू का चयन किया। जूनियर वर्ग से आरएएन स्कूल की मिष्ठी, वंशिका जोशी, स्टोन रिज स्कूल की प्रत्याक्षा टम्टा, डीपीएस के आस्तिक नरूला, जेपीएस स्कूल के आयुष्मान चैबे, अराध्या सक्सेना, दिव्यांशी शाह, रेनबो स्कूल के निखिल और गुरुनानक स्कूल की अदिति को चुना गया। वहीं सब जूनियर वर्ग में आरएएन स्कूल के माधव और आरव नेगी, नाद योग संगीत कला केंद्र के आहन पाण्डे, डीपीएस स्कूल के अक्षत अग्रवाल, मान्या, शिवांशी, एमेनिटी स्कूल की आनवी जखमोला, शौर्य शर्मा, जेपीएस स्कूल के उद्यान और नैन्सी सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल हुए। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक केवल कृष्ण बतरा सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केवल कृष्ण बतरा ने बताया कि सफल प्रतिभागियों का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 18 मई को रुद्रा होटल में आयोजित होगा। फाइनल में प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहित बतरा और भविष्य धींगरा ने किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ अमृता शर्मा, कोलंबस स्कूल के प्रबंधक मनोज खेड़ा, होटल अंबर के प्रबंधक लक्ष्य अरोड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, पूर्व युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कामरा, महामंत्री पवन गापल्ली, चेतन बत्रा, रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष अमित बंगा, सिद्धार्थ सरदाना, निशांत भसीन, हरजीत ग्रोवर, शैली फुटेला, विनोद फुटेला और अवंतिका सहित संगीत प्रेमी और अभिभावक उपस्थित रहे।
 
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान   -महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में पीएम मोदी को भेजे पोस्टकार्ड

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को गदरपुर में श्नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लागू करो - आज करो, अभी करोश् कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखकर डाकघर से प्रेषित किए और अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग की। कार्यक्रम की शुरुआत शिल्पी अरोड़ा के कार्यालय से हुई, जहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, गदरपुर नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, काशीपुर महानगर अध्यक्ष अल्का पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में पोस्ट ऑफिस पहुंचे। सभी ने श्नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023श् को अविलंब लागू करने की मांग वाले पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि संसद से पारित होने के बावजूद नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभी तक लागू नहीं किया गया है। यह अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान करता है। इसे तुरंत लागू कर महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ष्आज करो, अभी करोष् के नारे के साथ कांग्रेस यह अभियान पूरे देश में चला रही है। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों को लेकर केवल घोषणाएं करती है, लेकिन धरातल पर लागू नहीं करती। नारी शक्ति अधिनियम को लटकाना महिलाओं के साथ धोखा है। नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने कहा कि आधी आबादी को उनका हक देने में देरी नहीं होनी चाहिए। काशीपुर महानगर अध्यक्ष अल्का पाल ने कहा कि जब तक कानून लागू नहीं होता, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह नयाल, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय भुड्डी, रामविलास, सभासद विनीता चैधरी, सभासद मुकेश चावला, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, सभासद प्रतिनिधि बिल्लन चैधरी, शाकिर अली, अक्षय बाबा, शिवम पुजारा, अनुज कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग उठाई।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

भाजपा की जीत जनविश्वास और विकास की राजनीति की जीत: अजय भट्ट

हल्द्वानी/नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत, असम में जनता द्वारा पुनः भाजपा पर विश्वास जताने तथा पांडिचेरी में मिले जनसमर्थन पर देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनविश्वास और विकास की राजनीति की विजय है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और देश प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की संगठनात्मक रणनीति के चलते भारत विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” ही नए भारत की पहचान बन चुका है और इसी मूल मंत्र के साथ देश आगे बढ़ रहा है।
 
पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में हुए चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिन्टू) जी के मंडी स्थित कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में हुए चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत की खुशी साझा की और एक-दूसरे को बधाई दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर, मंडल महामंत्री अनिल जेटली, अजय बठला, सभासद सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, अशवनी कुमार, सभासद प्रतिनिधि चिंतन अरोरा, बलराज गुम्बर, कपिल गंडा, मनोज कश्यप, मनीष सेतिया, संतोष श्रीवास्तव, चन्द्रा जी, प्रियांशु गुप्ता, अक्षय दूमड़ा, विनोद कुमार, आकाश कोचर एवं कुनाल रस्तोगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने पार्टी की जीत को जनविश्वास की जीत बताते हुए भविष्य में भी जनसेवा के लिए संकल्प व्यक्त किया।
 
Most Viewed