श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष ने कमेटी की ओर से सभी का आभार प्रकट किया -विनोद वार्ता के मान्यता प्राप्त सम्मादक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर, उनके द्वारा प्रकाशित समाचार पर धन्यवाद दिया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। श्रीरामलीला मंचन समापन के दौरान श्रीरामलीला कमेटी द्वारा, स्थानीय कलाकारों, कमेटी के पदाधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया। वहीं विनोद कुमार ने सम्मानित करने पर श्रीरामलीला कमेटी का आभार जताया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा एवं आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा ने विनोद वार्ता के मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए विनोद वार्ता पोर्टल एवं विनोद वार्ता समाचार पत्र में बढ़ चढ़कर प्रकाशित करने पर धन्यवाद किया। कमेटी अध्यक्ष श्री अनेजा ने श्री रामलीला कमेटी की तरफ से श्री रामलीला नाट्यकला परिषद एवं श्री महावीर दल के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का रामलीला एवं दशहरा पर्व को सफल, भव्य एवं यादगार बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए हार्दिक आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे और हम सब इसी प्रकार धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता के कार्यों में मिलकर अपना योगदान देते रहें।आप सभी का सहयोग हमारे लिए अमूल्य है।




