सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

अनाज मंडी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में धूम-धाम के साथ निकाली गयी श्री विशाल राम बारात -नगर में जगह-जगह पर किया गया जोरदार स्वागत

Share on:

श्रीराम की बारात के मुख्य अंश देखने के लिए वीडियो के लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
अनाज मंडी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में प्रभु श्रीराम की धूम-धाम के साथ बारात निकाली गई। बारात का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार को अनाज मंडी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्रीराम बारात निकालने से पूर्व प्रभु श्रीराम की कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा एवं कमेटी सदस्यों द्वारा आरती उतारी गई। प्रभु श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। बारात अनाज मंडी से प्रारंभ होकर गूलरभोज रोड, मुख्य बाजार, बुध बाजार होते हुए अनाज मंडी रामलीला के प्रांगण में पहुंची। इस दौरान प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों पर जगह-जगह मुख्य बाजार में लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। श्री राम की बारात में जमकर आतिशबाजी की गयी। इस दौरान पूरा शहर श्रीराम मय की भक्तिमय में डूब गया। श्रीराम की बारात में रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष इन्द्रजीत डाबर अजय खेड़ा, विजय सुखीजा, अशोक पोपली,, सतीश छाबड़ा, रविन्द्र वीर ंिसंह बड़े, निर्मल नारंग, सचिव में मुलखराज अरोरा, धीरज इश्पुजानी, प्रवीन गगनेजा, डाॅ. गणपति विश्वास, अनिल बत्रा, सक्षम ग्रोवर, श्याम सुन्दर कालड़ा, ़ऋषि मुनि भुसरी, कपिल छाबड़ा, उप कोषाध्यक्ष अनमोल भुड्डी, पारस धवन, अंकुर चावला, अनमोल बजाज, आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा, सुभाष खुराना के अतिरिक्त रविन्द्र बजाज, विजय छाबड़ा, अजीत कुमार भुसरी, राजकुमार भुड्डी, अशोक भुड्डी, वेदराज बजाज, टीकम खेड़ा, विनोद भुसरी, हरिचन्द्र छाबड़ा, तिलकराज भुसरी, अशोक हुड़िया,, सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल, आदिल्य सुखीजा, आशीष अनेजा, चिराग, मुरादिया, संजय डंग, संजीव गाबा, सागर अनेजा, गुलशन छाबड़ा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।  श्री राम की बारात में महाबीर दल अध्यक्ष अमित भुड्डी के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सदस्य साथ-साथ चल रहे थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल साथ चल रहा था।
श्रीराम की बारात के मुख्य अंश देखने के लिए वीडियो के लिंक पर क्लिक करें-

खबरें

अनाज मंडी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में धूम-धाम के साथ निकाली गयी श्री विशाल राम बारात -नगर में जगह-जगह पर किया गया जोरदार स्वागत

श्रीराम की बारात के मुख्य अंश देखने के लिए वीडियो के लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
अनाज मंडी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में प्रभु श्रीराम की धूम-धाम के साथ बारात निकाली गई। बारात का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार को अनाज मंडी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्रीराम बारात निकालने से पूर्व प्रभु श्रीराम की कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा एवं कमेटी सदस्यों द्वारा आरती उतारी गई। प्रभु श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। बारात अनाज मंडी से प्रारंभ होकर गूलरभोज रोड, मुख्य बाजार, बुध बाजार होते हुए अनाज मंडी रामलीला के प्रांगण में पहुंची। इस दौरान प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों पर जगह-जगह मुख्य बाजार में लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। श्री राम की बारात में जमकर आतिशबाजी की गयी। इस दौरान पूरा शहर श्रीराम मय की भक्तिमय में डूब गया। श्रीराम की बारात में रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष इन्द्रजीत डाबर अजय खेड़ा, विजय सुखीजा, अशोक पोपली,, सतीश छाबड़ा, रविन्द्र वीर ंिसंह बड़े, निर्मल नारंग, सचिव में मुलखराज अरोरा, धीरज इश्पुजानी, प्रवीन गगनेजा, डाॅ. गणपति विश्वास, अनिल बत्रा, सक्षम ग्रोवर, श्याम सुन्दर कालड़ा, ़ऋषि मुनि भुसरी, कपिल छाबड़ा, उप कोषाध्यक्ष अनमोल भुड्डी, पारस धवन, अंकुर चावला, अनमोल बजाज, आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा, सुभाष खुराना के अतिरिक्त रविन्द्र बजाज, विजय छाबड़ा, अजीत कुमार भुसरी, राजकुमार भुड्डी, अशोक भुड्डी, वेदराज बजाज, टीकम खेड़ा, विनोद भुसरी, हरिचन्द्र छाबड़ा, तिलकराज भुसरी, अशोक हुड़िया,, सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल, आदिल्य सुखीजा, आशीष अनेजा, चिराग, मुरादिया, संजय डंग, संजीव गाबा, सागर अनेजा, गुलशन छाबड़ा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।  श्री राम की बारात में महाबीर दल अध्यक्ष अमित भुड्डी के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सदस्य साथ-साथ चल रहे थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल साथ चल रहा था।
श्रीराम की बारात के मुख्य अंश देखने के लिए वीडियो के लिंक पर क्लिक करें-

फसल बर्बादी पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग -पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में किसानों और कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों और कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम अमृता शर्मा का घेराव किया और प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग उठाई। तहसील परिसर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शासन और प्रशासन किसानों के साथ छलावा कर रहा है। समय पर धान खरीद केंद्र शुरू न होने के कारण किसानों की तैयार फसल खेतों में ही पड़ी रह गई, जो प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गई। उन्होंने कहा कि खरीद समय से शुरू कराने के लिए किसान और कांग्रेसी लगातार आवाज उठाते रहे, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। ठुकराल ने कहा कि किसान प्रति एकड़ फसल की बुआई में लगभग 25 हजार रुपये खर्च करता है, जबकि सरकार केवल पौने सात हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने इसे ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए कहा कि यह राशि किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो सरकार के मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। घेराव के दौरान एसडीएम अमृता शर्मा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, करनैल सिंह, ओमपाल सिंह, सुक्खा भुसरी, सन्नी फुटेला, स्वार सिंह, राम करन, हुकुम सिंह, जसवीर सिंह, राजपाल, सोमपाल, करन सिंह, आशीष, धर्म सिंह, नन्हे सिंह, चरण सिंह, त्रिलोक सिंह, गुरुवंत सिंह, खुर्शीद हसन, रहीस अहमद, प्रीतम सिंह, प्रेम सिंह, अजय सिंह, लाल सिंह, नंदू, सूरज सिंह, पवन सिंह, अमृत, विश्वजीत, ओमपाल, मोहन मंडल, अतुल कविराज, राजेन्द्र सिंह, सुकुमार, विरेन्द्र सिंह, हरभजन सिंह, सुशील मंडल, सतनाम सिंह, रईस अहमद, मोहम्मद हामिद, सरफराज अली, नत्थू लाल, सज्जाद हुसैन, नाजिम हुसैन और आबिद हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 

श्री रामलीला अनाज मंडी का तीसरा दिन -बाल राम व लक्ष्मण ने किया ताड़का का बध, आकर्षण का केन्द्र बना -ताड़का वध से लेकर सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-पशुराम संवाद की लीला को देखने लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाव

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71 वें श्रीरामलीला के तीसरे दिन (रविवार) का मंचन श्रीराम नाट्य कला परिषद के निर्देशक सिद्धार्थ भुसरी के दिशा निर्देश पर रात्रि आठ बजे प्रारम्भ किया गया। सर्व प्रथम श्री गणेश अराधना, विष्णु भगवान की आरती आदि प्रार्थनायें की गयी। इसके उपरान्त राजा दशरथ का दरबाज लगाया गया। जिसमें गुरु विश्वामित्र द्वारा पहुंचकर श्रीराम एवं लक्ष्मण को राक्षकों के विनाश के लिए ले जाने को कहा गया। पहले तो राजा दशरथ ने भेजने के लिए इंकार किया जब विश्वामित्र कोध्रित हुए तो बाद में गुरु विशिष्ठ के कहने पर राजा दशरथ द्वारा रीराम एवं लक्ष्मण को भेजा गया। जंगलों में बाल राम एवं लक्ष्मण द्वारा ताड़का का वध एवं अन्य राक्षकों का बध किया गया। ताड़का वध का दृश्य देखकर दर्शक काफी प्रफुल्लित हो गये। इसके उपरान्त के राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर किया गया। जिसमें श्रीराम द्वारा धनुष को तोड़ा गया और सीता द्वारा जयमाला डाली गयी। वहीं पशुराम द्वारा धनुष तोड़ने पर सीता स्वयंवर में पहुंचकर कोध्र किया गया। इसके जबाव में लक्ष्मण द्वारा अपने संवादों से कड़ा प्रहार किया गया। लक्ष्मण-पशुराम संवाद ने दर्शकों को भवविभोर कर दिया। बाल राम की भूमिका आद्विक अरोरा एवं बाल लक्ष्मण की भूमिका प्रियांश छाबड़ा द्वारा अपने संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया जो इस मंचन का मुख्य आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बना रहा। वही दशरथ की भूमिका अशोक सुधा, गुरु विशिष्ठ की भूमिका सुनील कालड़ा, विश्वामित्र की भूमिका प्रवीण गिल्होत्रा, ताड़का की भूमिका युवराज कुमार, परशुराम की भूमिका अभिषेक सक्सेना, श्रीराम की भूमिका में रोहित पोपली, लक्ष्मण की भूमिका कशिश खुराना द्वारा निभाते हुए अपने-अपने संवादों को दर्शकों को मोहित किया। श्री रामलीला मंचन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित नारंग को कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत डाबर, कृष्ण लाल सुधा, सतीश छाबड़ा, सुभाष खुराना, रविन्द्र वीर ंिसंह बड़े, राजू कुमार, सचिव में निर्मल नारंग, मुलखराज अरोरा, सक्षम ग्रोवर, गणपति विश्वास, अनिल बत्रा, उप कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, उप कोषाध्यक्ष अनमोल भुड्डी, पारस धवन, अंकुर चावला, अनमोल बजाज, आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा, विजय सुखीजा, संरक्षक मंडल में वेदराज बजाज, अजीत कुमार भुसरी, अशोक भुड्डी, राजकुमार भुड्डी सहित श्रीराम नाट्य कला परिषद के कलाकार, श्रीमहाबीर दल के पदाधिकारी, सदस्य सहित काफी संख्या में दर्शन मौजूद थे। श्री रामलीला मंचन के दौरान मंच का संचालन सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल एवं आदित्य सुखीजा ने संयुक्त रुप से किया। 

मोतियापुरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सेवाओं, साइबर अपराधों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की सचिव श्रीमती ममता पन्त के निर्देशन में ग्राम मोतियापुरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा ने की। कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) राजकुमारी एवं गोपाल सिंह गौतम ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, स्थायी लोक अदालतों के प्रभावी कामकाज, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई। साथ ही नालसा के थीम सॉन्ग के माध्यम से विधिक सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कुसुम, आशा कार्यकर्ता तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की टीम संख्या 09, तहसील गदरपुर के अंतर्गत आयोजित किया गया।


 

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -नेता जी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, गदरपुर में आयोजित

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के सचिव महोदया के निर्देशन में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को नेता जी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास की वार्डन श्रीमती शशि वाला ने की। बालिकाओं को अधिकारों एवं चुनौतियों के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा की कमी, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह एवं सुरक्षा जैसी चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, अपनी आवाज बुलंद करने, आत्मनिर्भर बनने तथा भविष्य में नेतृत्व करने के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं लोक अदालतों की जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, स्थायी लोक अदालतों के प्रभावी कामकाज तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बालिकाओं को बताया गया कि विधिक सहायता के माध्यम से वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं। साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही बालिकाओं को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 की जानकारी दी गई। नालसा के थीम सॉन्ग के माध्यम से भी विधिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रमें 103 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।  इस जागरूकता कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) राजकुमारी, कला, सोनामती घोष, गोपाल सिंह गौतम एवं वसुधा नागपाल ने बालिकाओं को विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कुल 103 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करना रहा।
 

श्री रामलीला अनाज मंडी का दूसरा दिन -श्री राम जन्म के मंचन को देखकर दर्शक भाव विभोर हुए, राक्षसों की खरमस्तियां का मंचन भी हुआ

श्री रामलीला मंचन की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र 
गदरपुर।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71 वें श्री रामलीला के दूसरे दिन महाराज दशरथ का दरबार एवं राम जन्म एवं राक्षसों की खरमस्तियां का मंचन किया गया। श्री राम जन्म की लीला को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये। शनिवार को रात्रि आठ बजे श्रीरामलीला के मंचन के दूसरे दिन श्रीराम नाट्य कला परिषद के स्थानीय कलाकारों द्वारा डायरेक्टर सिद्धार्थ भुसरी मार्गदर्शन में श्री राम जन्म, राक्षकों की खरमस्तियां का मंचन किया गया। श्री रामलीला मंचन में सर्व प्रथम श्री गणेश बंदना, आरती की गयी उसके उपरान्त महाराराजा दशरथ का दरबार, महाराज दशरथ द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन का दृश्य की प्रस्तुति की गयी। इसके उपरान्त श्रीराम जन्म, श्री लक्ष्मण जन्म, भरत एवं शत्रुघन जन्म का दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिसको देखकर दर्शक भाव विभाग हो गये तथा श्रीरामलीला मंच श्रीराम मय हो गया। दशरथ की भूमिका अशोक कुमार सुधा, कौशल्या की भूमिका गुलशन शर्मा  कैकई की भूमिका करण कालड़ा एवं सुमित्रा की भूमिका केशव फुटेला ने निभाई। इस मौके पर श्री रामलीला अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत डाबर, कृष्ण लाल सुधा, सतीश छाबड़ा, सुभाष खुराना, रविन्द्र वीर ंिसंह बड़े, राजू कुमार, सचिव में निर्मल नारंग, मुलखराज अरोरा, सक्षम ग्रोवर, गणपति विश्वास, अनिल बत्रा, उप कोषाध्यक्ष अनिल सुधा,  उप कोषाध्यक्ष अनमोल भुड्डी, पारस धवन, अंकुर चावला, अनमोल बजाज, आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा, विजय सुखीजा, संरक्षक मंडल में वेदराज बजाज, अजीत कुमार भुसरी, अशोक भुड्डी, राजकुमार भुड्डी सहित  श्रीराम नाट्य कला परिषद के कलाकार, श्रीमहाबीर दल के पदाधिकारी, सदस्य सहित काफी संख्या में दर्शन मौजूद थे। श्री रामलीला मंचन के दौरान मंच का संचालन सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल एवं आदित्य सुखीजा ने संयुक्त रुप से किया। रविवार को लाड़का बध, सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-पशुराम संवाद का मंचन किया जायेगा। 
वर्ष 1955 से निरन्तर श्रीरामलीला का मंचन
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर वर्ष 1955 से निरन्तर रामलीला का मंचन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ा रही है। कमेटी का उद्देश्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शो, भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
श्रीरामलीला मंचन की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-


 

बाजपुर और गदरपुर में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे के लिए आज से होगा सर्वे -मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध करने के दिय निर्देश

गदरपुर/बाजपुर (सू.वि.)। दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को गदरपुर तहसील और बाजपुर तहसील में अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से बड़े पैमाने पर फसलों को क्षति हुई है, जिसमें धान और गन्ने की फसल मुख्य रूप से प्रभावित हुई है। अन्य फसलें जो भी खेतों में थीं, वे भी प्रभावित हुई हैं। इसके साथ-साथ पेड़ गिरे हैं, बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, लोगों की व्यक्तिगत संपत्तियों पर भी नुकसान हुआ है। श्री पुष्कर सिंह धामी माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा दिनांक 09.10.2026 को ही बाजपुर एवं गदरपुर क्षेत्र का हवाई सर्वे किया तथा अति गंभीर आपदा की स्थिति का संज्ञान लेकर अपने हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराकर ठं्रचनत में स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रभावित परिवारों तक शीघ्रता से सर्वे टीम भेज कर क्षति का मूल्यांकन कराते हुए हर सम्भव सहायता शीघ्रता से उपलब्ध कराया जाए. माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी, संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ तत्काल निरीक्षण कर क्षति की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया. आपदा की स्थिति एवं प्रभाव से निपटने के लिए निम्न कारवाई भी की गई है-आपदा की परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यापक तौर पर सर्वे कराने, लोगों की क्षति का मूल्यांकन करने, उनकी लिस्ट बनाने और आपदा के नियमों के अंतर्गत सहायता राशि वितरण करने के लिए संबंधित उप-जिलाधिकारियों की निगरानी में सर्वे टीमों का गठन कर दिया गया है। दिनांक 10 अक्टूबर की प्रातः से राजस्व विभाग, कृषि विभाग, ग्राम विकास के अधिकारियों की संयुक्त टीमों द्वारा प्रत्येक गाँव का निरीक्षण करते हुए क्षति का मूल्यांकन किया जाएगा, ड्रोन से उसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी और एक-एक काश्तकार के रकबावार लिस्ट बनाते हुए क्षति का आकलन करते हुए मुआवजा वितरण की कार्यवाही की जानी है। क्षेत्र के सभी निवासियों से अनुरोध है कि सर्वे टीमों को सहयोग करें, अपने खेत और रकबों का निरीक्षण कराएं, अपने स्वामित्व के रकबे को नोट कराएं। तथा यह भी अनुरोध है कि अपने खेत का स्वयं भी वीडियो और फोटोग्राफ मोबाइल से तैयार करके अपने पास रख लें ताकि वो भविष्य में उनके काम आए। विभिन्न विभागीय अधिकारियों को क्षतिग्रस्त संपत्तियों का सर्वे करने, सर्विसेज को दुरुस्त करने, मार्गों को खोलने की तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में 9 तारीख की शाम तक ही विद्युत और सड़क संबंधी जो समस्याएँ उत्पन्न हुई थीं, उनका निराकरण कर लिया गया है।.
 

Most Viewed