सत्यमेव जयते

उत्तराखण्डविविध

उत्तराखंड जनपद देहरादून में 07 प्रभारी निरीक्षक के हुए ट्रांसफर  निरीक्षक यशपाल सिंह को ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी की मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Share on:

(राजेश पसरीचा)
देहरादून।
उत्तराखंड जनपद देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा जनपद के 07 प्रभारी निरीक्षक के ट्रांसफर किए गए हैं जिसकी सूची जारी करते हुए ट्रांसफर हुए प्रभारी निरीक्षक को पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। ट्रांसफर किए गए निरीक्षकों में यशपाल सिंह को रिजर्व पुलिस लाईन से ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं निरीक्षक कैलाश चंद भट्ट को ऋषिकेश कोतवाली से  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक हरि राज चौहान को  कोतवाली नगर से प्रभारी चुनाव सैल पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राकेश गुसाई को रिजर्व पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला भेजा गया है निरीक्षक कमल कुमार लुण्टी कोतवाली डोईवाला से कोतवाली रायवाला प्रभारी बनाया गया है । निरीक्षक संतोष कुमार कुंवर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया। निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत को शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

खबरें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया

रुद्रपुर । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इसके बाद उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की तो अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया जायेगा। धरने के दौरान राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में एक राजनीतिक दल से जुड़े लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर वर्षों से निवास कर रहे वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फर्जी तरीके से बड़ी संख्या में आपत्तियां लगाकर प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ठुकराल ने कहा कि वार्डों, मलिन बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रें में बीएलओ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जनहित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन जानबूझकर सैकड़ों बेबुनियाद आपत्तियां लगाकर उनके कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। उनका आरोप था कि इन आपत्तियों को आज तक जांच और निस्तारण के लिए संबंधित बीएलओ के पास नहीं भेजा गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि फर्जी आपत्तियों के माध्यम से लोकतंत्र का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है। ठुकराल ने कहा कि वह स्वयं दस बार जनप्रतिनिधि रह चुके हैं, लेकिन उनकी माता दर्शना रानी के नाम पर भी आपत्ति दर्ज करा दी गई। उन्होंने बताया कि जब संबंधित आपत्तिकर्ता से बातचीत की गई तो उसने स्पष्ट रूप से कहा कि उसने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई और उसके नाम का दुरुपयोग किया गया है। उनका आरोप है कि कई आपत्तियों पर आपत्तिकर्ताओं के हस्ताक्षर तक नहीं हैं, जबकि अनेक ऐसे लोगों के नाम पर भी आपत्तियां लगा दी गई हैं जो वर्षों से अपने परिवार के साथ स्थायी रूप से उसी क्षेत्र में निवास कर रहे हैं।पूर्व विधायक ने कहा कि वास्तविक मतदाताओं के नाम काटने के लिए सुनियोजित षडड्ढंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण का पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मतदाता सूची की शुचिता बनी रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर लोगों का विश्वास कायम रहे। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच नहीं कराई और न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करते हुए सभी फर्जी आपत्तियों की जांच कराने और वास्तविक मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर वह स्वंय एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन आमरण अनशन करेंगे। एसडीएम के आश्वासन पर ठुकराल ने धरना समाप्त किया।
 

आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी और प्रशिक्षण है सबसे बड़ी ताकत-मदन कौशिक -आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस: मदन कौशिक

रूद्रपुर (सू0वि0)। आपदा प्रबंधन एवं  पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ने पिछले वर्षों में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा आपदा प्रबंधन को और सुदृढ़ करने हेतु प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल संसाधनों की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा के समय में उनका अधिकतम उपयोग करना भी है।उन्होंने कहा आपदा के समय किस क्रम ैमुनमदबम) में क्या कार्य किया जाना है, इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षित और तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रिस्पॉन्स टाइम कम करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए सामुदायिक सशक्तिकरण जरूरी है और इस दिशा में आपदा प्रबंधन विभाग लगातार नई पहल कर रहा है तथा नवीन तकनीकी को अपना रहा है,यह बात उन्होंने गुरुवार  को आपदा प्रबंधन कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण  विषयक एक दिवसीय कार्यशाला में कही। उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रुहेला ने कहा कि कार्यशाला को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों के बातों को ध्यान से सुनें व कार्यशाला का लाभ उठाएं ताकि आपदा के समय त्वरित एवम् प्रभावी कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन को लेकर बेहद संजीदा व सचेत हैं आपदा में त्वरित निर्णय लेकर कार्य करते हैं तथा आपदा क्षेत्र में स्वयं पहुंच कर त्वरित रिस्पॉन्स करते हैं। आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ले. कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी (से.नि.)  ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा जवानों को राज्य के आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा ताकि उनके अनुभव का लाभ राज्य तथा आपदा प्रबंधन विभाग को मिल सके। अपर सचिव आपदा प्रबंधन प्रकाश चन्द्र ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अब जनपद स्तर पर जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण देगा। इस राज्यव्यापी क्षमता विकास अभियान की शुरुआत शनिवार 18 जुलाई को टिहरी गढ़वाल हुई। आगामी दिनों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नैनीताल, चमोली, देहरादून एवं पिथौरागढ़ सहित अन्य जनपदों में भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशालाओं का उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, आपदा के दौरान समन्वित कार्यवाही तथा आधुनिक आपदा प्रबंधन तंत्र के प्रति प्रशिक्षित एवं संवेदनशील बनाना है। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. पी.डी. माथुर ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के फ्रेमवर्क एवं लक्ष्यों, डॉ. वेदिका पंत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा रोहित कुमार ने जीआईएस प्रणाली, सचेत एप एवं निखिल पुनिया ने आपदा प्रबंधन क्षमता विकास से संबंधित पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के उपयोग की जानकारी दी। कार्यशाला में विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डाॅ0 उत्तम सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, डीडीएमओ उमा शंकर नेगी, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे व अनेक अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।  

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार कर रहे एसएसपी की बड़ी कार्रवाई की गयी -गदरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, प्रयोग में किया गय हथियार भी बरामद

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार कर रहे एसएसपी की बड़ी कार्रवाई की गयी। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल, तमंचा, जिंदा कारतूस, दो स्कॉर्पियो वाहन एवं अन्य सामान बरामद किया गया। फायरिंग की घटना से सम्बन्धित नामजद 06 अभियुक्तों में से 04 वाँछित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दिनांक-27/07/2026 को कोतवाली गदरपुर में वादी सहजपाल सिंह पुत्र श्री गुरपाल सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा जिला ऊधम सिंह नगर की दाखिला तहरीर बाबत   माह जुलाई 2026 में  बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत दोनों पक्षों में मारपीट होने की पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक  26-07-2026 को सायं 05.50 बजे नामजद आरोपी गण  द्वारा सरदार नगर अण्डर पास कट के पास फायरिंग कर वादी मुकदमा  व उसके दोस्तो पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर देना जिससे वादी मुकदमा के मित्र  गुरशरण उप्पल उर्फ गगन  के पैर पर गोली लग जाना  उक्त नामितो द्वारा  वादी मुकदमा व उसके मित्र सौरभ बाबा के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर देने के  आधार पर मुकदमा  पंजीकृत एफआईआर नंबर 215/2026 यू/एस 109(1)/191(3)/115(2)/351(3)/352/126(2)एनएस बनाम-सौरभ आदि  में पंजीकृत किया गया था। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिह नगर द्वारा वाँछित अभियुक्तो की त्वरित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशो के क्रम मे, श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध रूद्रपुर, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण मे निरीक्षक कोतवाली गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर तथा तकनीकी उपकरणों व भौतिक सुरागरसी पतारसी के जरिये दिनांक 03-08-2026 को हरिपुरा जलाशय के पास गूलरभोज से  अभियोग उपरोक्त में 04 वाँछित अभियुक्तगण  को घटना में प्रयुक्त  एक अदद पिस्टल .32 बोर  मय  एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व घटना  में प्रयुक्त अदद वाहन स्कोर्पियो रजि0 नं0 यूके06बीजे-5050, एक अदद वाहन स्कोर्पियो एन बिना नम्बर के साथ  गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग में धारा-3(5) बी0एन0एस0 व धारा-3/5 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण को हस्व कायदा व जाफ्ता धारा 109(1)/191(3)/115(2)/351(3)/352/ 126(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है  । समय से  माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। नाम पता गिरफ्तारशुदा वांछित अभियुक्तगण (01)- राजवीर सिंह विर्क पुत्र मांगा सिंह निवासी मुकंदपुर डेरा, थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष  (02)- आकाशदीप सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी बरेली नगर नंबर दो ग्राम सभा सरोवर नगर थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष  (03)-प्रशान्त सिंह उर्फ मनी उर्फ पिद्दी पुत्र अनिल सिंह निवासी- वार्ड नं0-2 गदरपुर कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उम्र-29 वर्ष,  (04)- सौरभ कुमार पुत्र नेक राम निवासी शिवपुरी थाना केला खेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष,बरामदगी का विवरण-(01)  घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व एक अदद अवैध तंमचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर  (02) एक अदद बाँस का डन्डा                                                                                                                                                                                                                       (03)अभियुक्तगण द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो एन बरंग काला रजि0 नं0 यूके06बीजे-5050  व स्कोर्पियो एन बरंग काला यूके06बीजे 8585,                                                                                         
                                                                                                                                                                                                                                                                                          ????????आपराधिक इतिहास का विवरण अभियुक्तगण
01- सौरभ कुमार पुत्र नेक राम निवासी शिवपुरी थाना केला खेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष, (1) एफआईआ नंबर100/2025 यू/एस 115/(2) 351(2) /352 बीएनएस, 
 (2) एफआईआर नंबर. 215/2026 191(3)/115(2)/351(3) /352/126(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम
(2) आकाशदीप सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी बरेली नगर नंबर दो ग्राम सभा सरोवर नगर थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर, 
(1)एफआईआर नंबर. 100/2025 यू/एस 115/(2) 351(2) /352 बीएनएस ठछै
(2)एफआईआर नंबर 215ध्2026 191(3)/115(2)/351(3)/ 352/126(2)/3(5) बीएसएन व 3/25 आयुध अधिनियम
(3)प्रशान्त सिंह उर्फ मनी उर्फ पिद्दी पुत्र अनिल पिद्दी निवासी- वार्ड नं0-2 गदरपुर कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर
 (1) एफआईआर नंबर 334/2025 यू/एस 318 (4) /351 (2)//352  बीएनएस  66 (डी) आईटी एक्ट, (2) एफआईआर नंबर. 215/2026 191(3)/115(2)/351(3) /352/126(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम (4) राजवीर सिंह विर्क पुत्र मांगा सिंह निवासी मुकंदपुर डेरा थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर (1) एफआईआर नंबर 215/2026 191(3)/115(2)/351(3)/ 352/126(2)/3(5) बीएसएन व 3/25 आयुध अधिनियम। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा, उप निरीक्षक संजय सिंह बोरा, कानि0 ना0पु0 मोहन भट्ट, कानि0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट .कानि0, मोहन सिंह बोरा शामिल रहे।
 

जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित एक व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के निर्देशानुसार बुधवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित एक व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग (एएचटीयू), चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधियों द्वारा छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा मानव तस्करी की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर गंभीर एवं दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शोषण की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए कहा गया.इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय स्टाफ,  विद्यालय की सभी छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाना तथा बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना रहा।
 

मॉर्निंग वॉक पर निकले इंद्रजीत सिंह भल्ला का शव काशीपुर फ्लाईओवर के पास मिला, हार्ट अटैक की आशंका

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। के आदर्श कॉलोनी निवासी इंद्रजीत सिंह भल्ला (55) सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन उनका शव काशीपुर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे मिलाय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय इंद्रजीत सिंह भल्ला का शव सोमवार सुबह काशीपुर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे मिला। वह सुबह करीब पांच बजे मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र पारस भल्ला ने बताया कि हाल ही में घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई थी और रविवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कोतवाली प्रभारी प्रकाश दानू ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक या मिर्गी के दौरे से मौत की आशंका है।
 

बहुउद्देशीय शिविर में लगभग एक हजार लोगों ने उठाया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

पंतनगर (सू.वि.)। जी बी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर में बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (ब्ीपम िळनमेज) माननीय श्री न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (ैस्ै।) रहे। विशिष्ट अतिथि (ळनमेज व िभ्वदवनत) के रूप में माननीय श्री न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, प्रशासनिक न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय तथा विशेष अतिथि (ैचमबपंस ळनमेज) के रूप में माननीय श्री न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री प्रदीप मनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों ने सहभागिता कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान केवीएस प्रीमियर फाउंडेशन द्वारा दानस्वरूप उपलब्ध कराई गई 15 साइकिलों का पात्र लाभार्थियों को वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 5 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। सार्थक फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा एस.टी.एम. स्कूल, बाजपुर को एक कम्प्यूटर एवं एक प्रिंटर भेंट किया गया। वहीं न्याय दर्पण सोशल जस्टिस एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 50 स्टडी टेबल दानस्वरूप वितरित की गईं। साथ ही श्रवण एवं वाणी बाधित 8 बच्चों का चयन कर उन्हें आवश्यक श्रवण यंत्र (हियरिंग मशीन) उपलब्ध कराए गए। शिविर में 10 श्रमिकों को लेबर किट, 11 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 4 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 2 शिशुओं का अन्नप्राशन (प्रथम आहार संस्कार) सम्पन्न कराया गया। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को डेटॉल हाइजीन किट वितरित की गई तथा नेस्ले इंडिया के सहयोग से बच्चों को पोषण किट भी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता स्टॉल पर पैरालीगल वालंटियर्स (च्स्टे) ने आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लाभान्वित व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार रहाकृ पंचायती राज विभाग (20), होम्योपैथिक विभाग (77), राजस्व विभाग (20), नारी शक्ति विभाग (12), विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर (11), उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशनध्विद्युत वितरण एवं शिक्षा विभाग (30), नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग (80), मत्स्य विभाग (6), पशुपालन विभाग (67), समाज कल्याण विभाग (65), विद्यालय शिक्षा विभाग (30), जनजाति कल्याण विभाग (7), गन्ना विकास विभाग (15), आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 27 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया तथा 115 नए आयुष्मान कार्ड पंजीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त उपकारागार हल्द्वानी, जिला नैनीताल द्वारा भी स्टॉल लगाकर बंदियों के पुनर्वास एवं विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। अन्य विभागों द्वारा भी अनेक पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, माननीय श्री न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल तथा माननीय श्री न्यायमूर्ति आलोक मेहरा द्वारा  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित जनसमुदाय से अधिकाधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। बहुउद्देशीय शिविर का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर आमजन तक पहुँचाना, पात्र लाभार्थियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना, विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं पैरालीगल वालंटियर्स के समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
 

अत्मदेव जिस प्रकार पुत्र मोह के बंधन में बंध गएमनुष्य ऐसे को किसी प्रकार के बंधन में नहीं बंधना चाहिए:आचार्य पं. शिव प्रसाद -गदरपुर श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में सावन मास की कथा का पंचम दिवस

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार गदरपुर में सावन मास के उपलक्ष में चल रही कथा के कल पंचम दिवस की कथा करते हुए कथा वाचक आचार्य पंडित शिव प्रसाद अग्निहोत्री जी ने कहा कि ब्यास जी महाराज ने बताया कि अत्मदेव जिस प्रकार पुत्र मोह के बंधन में बंध गए ऐसे मनुष्य को किसी प्रकार के बंधन में नहीं बंधना चाहिए ,जीवन में बांधने की दो रस्सियां होती हैं अहमता और ममता इसी से जीव बंधा हुआ है।इस दौरान कथा श्रवण हेतु भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रसाद की सेवा समाजसेवी श्री अशोक मौर्या जी के पुत्र एवं पुत्रवधू के परिवार द्वारा दी गई।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-