सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरक्राइम

पुलिस ने एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया

Share on:

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध शस्त्र/हथियार रखने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान के तहत दिशा निर्देश दिये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक  काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में  दिनांक 17-03-2026 की रात्रि गदरपुर पुलिस टीम  द्वारा मुखविर खास की गोपनीय सूचना पर सरदार नगर फ्लाईओवर के पास  से अभियुक्त  मनोज कुमार (37 वर्ष) पुत्र जनक प्रसाद निवासी-ग्राम आर्यनगर  कोतवाली व तहसील  गदरपुर को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस  बरामद किया गया। उक्त के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए  बरामदगी माल के ’आधार पर मुकदमा न0 .83/2025 यू/एस 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक  विजय कुमार (प्रभारी चौकी सकैनिया), हे.का.नि. चैतन्य सुयाल, कानि. राजेन्द्र बिष्ट, कानि. मोहन भट्ट, कानि. जीवन फुलेरा शामिल रहे। 

खबरें

माॅं ज्वाला जी की पावन ज्योति का नगर में जोरदार किया गया स्वागत

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
श्री जय भवानी जागरण मण्डल के सौजन्य से माँ ज्वाला जी की पावन ज्योति लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का श्री महेंद्र सिंह एशपुजानी जी के हिन्द आयल पेट्रोल पम्प पर पहुंचने पर जोर स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी के नेतृत्व में श्री माॅ की ज्योति मुख्य मार्ग से होते माॅं के भजनों के साथ श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विराजमान की। इस दौरान  पं. राजन शर्मा, अशोक पोपली, अंकुर चावला, सोमनाथ छाबड़ा, संजीव झाम, अशोक बागा, मुकेश चावला, शिव शर्मा, रीना झाम, सपना भुसरी, काव्य मुंजाल, रिया बजाज, मुस्कान सहित काफी संख्या श्रद्धालु मौजूद थे। 
 

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में आगामी 01 अपै्रल से गेंहू खरीद की तैयारियों को लेकर किसान प्रतिनिधियों, राइस मिलर्स व सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों के साथ बैठक आयोजित की

रूद्रपुर (सू0वि0)। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में जनपद में आगामी 01 अपै्रल से गेंहू खरीद की तैयारियों को लेकर किसान प्रतिनिधियों, राइस मिलर्स व सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों के साथ बैठक आयोजित हुई। उन्होने क्रय एजेन्सियों को निर्देश दिये कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर सभी मूलभूत सूविधाएं समय से पूर्ण कर ली जाये। उन्होने बताया कि सभी क्रय केन्द्रों पर व्हाटसअप नम्बर अंकित किया जायेगा। जिसमे किसान क्रय केन्द्र से सम्बन्धित परेशानियों को व्हॉटसअप नम्बर पर मैसेज या वीडियो डाल सकते है। समस्या का संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा शीघ्रता से समाधान किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 108 क्रय केन्द्र स्थापित किये जायेगें। जिसमे खाद्य विभाग के 18, सहकारिता विभाग के 51, उत्तराखण्ड उपभोक्ता सहकारी संघ के 07, एनसीसीएफ के 15 व पीसीयू के 17 तोल कांटे लगाये जायेगा। उन्होने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर तोल कांटे और बढ़ाये जायेगें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में वारदाना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि खरीद के समय वारदानों की कमी न हो। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि गेंहू क्रय के सम्बन्ध में जो भी कार्य किये जाने है उन्हे प्लानिंग के तहत समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि तोल कांटा का परीक्षण करते हुये उन्हे निर्धारित स्थानों पर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी क्रय केन्द्रों पर लगाई जायेगी उन कर्मचारियों को पूर्व में ही सम्पूर्ण जानकारी देते हुये तैनात करें। उन्होने कहा कि क्रय केन्द्रों में कोई भी अनियमितता पायी गयी तो उनके खिलाफ कडी कार्यवाही अमल मंे लाई जायेगी। उन्होने कहा कि गेहूं क्रय केन्दों पर स्वच्छ पानी, शौचालय, विद्युत आदि की व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर आरएफसी सीएस मर्तोलिया, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीके यादव सहित सभी मंडी सचिव, यूसीएफ, एनसीसीएफ, खाद्य विभाग, सहकारिता, उत्तराखण्ड उपभोक्ता सहकारी संघ व विभिन्न किसान संगठनों तथा राइस मिलर्स आदि मौजूद थे।
 

पुलिस ने एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध शस्त्र/हथियार रखने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान के तहत दिशा निर्देश दिये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक  काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में  दिनांक 17-03-2026 की रात्रि गदरपुर पुलिस टीम  द्वारा मुखविर खास की गोपनीय सूचना पर सरदार नगर फ्लाईओवर के पास  से अभियुक्त  मनोज कुमार (37 वर्ष) पुत्र जनक प्रसाद निवासी-ग्राम आर्यनगर  कोतवाली व तहसील  गदरपुर को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस  बरामद किया गया। उक्त के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए  बरामदगी माल के ’आधार पर मुकदमा न0 .83/2025 यू/एस 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक  विजय कुमार (प्रभारी चौकी सकैनिया), हे.का.नि. चैतन्य सुयाल, कानि. राजेन्द्र बिष्ट, कानि. मोहन भट्ट, कानि. जीवन फुलेरा शामिल रहे। 

नवरात्र पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाथ संरक्षा)  नेतृत्व में सघन अभियान के तहत छापेमारी की

रूद्रपुर (सू0वि0)। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौयिा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मंगलवार को आगामी नवरात्र पर्व के दृष्टिगत आग जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु व खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाथ संरक्षा) ललित मोहन पाण्डे के नेतृत्व में सघन अभियान के तहत छापेमारी की कार्यवाही करते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रूद्रपुर क्षेत्र स्थित मॉल का निरीक्षण कर 01 नमूना सेंधा नमक, 02 नमूना रागी आटा एवं 01 नमूना साबुदाना का लिया गया। श्री पाण्डे ने बताया प्रवर्तन टीम द्वारा कुल 04 नमूने लिये जिनको परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रूद्रपुर में भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तथा नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोवारकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देश दिये गये कि कुटु का आटा बिना वैध खाद्य लाईसेंस/पंजीकरण के निर्माण, पैकिंग, संग्रह व विक्रय नहीं किया जाये, कुट्टु के खुले आटे के विक्रय से परहेज किया जाये। कुट्टु का आटा सील बन्द पैकेट में किया जाये। जिस पर निर्माण/पैकिंग/एक्सपायरी तिथि, निर्माण रिपैकर का सम्पूर्ण पता एवं खाद्य लाईसेंस नम्बर आदि अनिवार्य रूप से अंकित किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि खाद्य कारोबारकर्ता को कुटु के बीज अथवा आटे के क्रय विक्रय का विवरण लिखित रूप में रखा जाना अनिवार्य होगा। श्री पाण्डे ने बाहरी प्रदेशों से केवल पंजीकृत/लाईसेंसधारी खाद्य कारोबारकर्ता से ही खाद्य पदार्थों को क्रय करने के निर्देश दिये एवं खाद्य पदार्थों के क्रय विक्रय करने का दैनिक रिकोर्ड रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होने आम जनमानस से अपील है कि खाद्य एवं पेय पदार्थों को खरीदते समय निर्माण तिथि/उपभोग की तिथि व खाद्य कारोबारकर्ता का खाद्य लाईसेंस एवं पंजीकरण अवश्य देख लें तथा निम्न गुणवत्ता, अस्वछकर एवं अस्वस्थ्यकर खाद्य सामग्री विक्रय किये जाने पर टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर शिकायत कर सकते हैं। निरीक्षण अभियान टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पाण्डे,  वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या, पंकज कुमार आदि सम्मिलित थे।

कांग्रेस नेता के भाई के गोदाम पर छापा, एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का भंडाफोड़ -यूपी-छत्तीसगढ़ तक खपाई जानी थीं किताबें, पुलिस प्रशासन को गोदाम से तीन जगह पर किताबें पहुंचाने के मिले प्रमााण, करीब पांच करोड़ कीमत की हैं किताबें

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर में पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कांग्रेस नेता के भाई के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम से एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का भंडाफोड़ हुआ। टीम ने किताबों की गिनती के बाद गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही गहन जांच के लिए दिल्ली से एनसीईआरटी की टीम को बुलाया गया है। जिस गोदाम से फर्जी किताबें मिलीं है उसे मेरठ में रहने वाला संदीप चला रहा था। शनिवार की रात कोतवाल मनोज रतूड़ी को सूचना मिली कि कीरतपुर में एक गोदाम पर एक कैंटर में एनसीईआरटी की फर्जी किताबें लोड की जा रही हैं। इस पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और किताबों से भरे ट्रक को पकड़कर कब्जे में ले लिया। सूचना पर तहसीलदार दिनेश कुटौला और प्रभारी सीईओ हरेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। इससे पहले गोदाम संचालक दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। रात अधिक होने पर टीम वापस लौट आई। रविवार की सुबह टीम दोबारा गोदाम में पहुंचीं। पुलिस ने सब्बल से ताला तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया। इसके बाद तहसीलदार कुटौला व प्रभारी सीईओ मिश्रा ने जांच की। प्रथम जांच में किताबों के फर्जी पाया जाना प्रकाश में आया है। इसकी गहन जांच के लिए दिल्ली से एनसीईआरटी के विशेषज्ञों को बुलाया गया है। तहसीलदार ने बताया की देर शाम तक किताबों की गिनती करने के बाद गोदाम को सील कर दिया है। सोमवार को जांच के लिए सील खोली जाएगी। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गोदाम राजेश कुमार जैन का होना पाया गया। पूछताछ में राजेश जैन ने बताया कि गोदाम संदीप निवासी मेरठ को किराए पर दिया गया है। वहीं कैंटर चालक ने पूछताछ में बताया कि वह किताबों को लोड कर मेरठ ले जा रहा था।
 

यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान रूमुख्यमंत्री 

खटीमा (सू0वि0)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा, प्रिया चैहान काशीपुर, सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी । माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा-13 (6264 ) मीटर व माउंट चंद्रभागा - 14 (6074) मीटर के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में  नेतृत्व कर सफलता पूर्वक आरोहण करने के लिए बधाईयां दी व उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि मौजूद थे।

म. उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद उधम सिंह नगर के समस्त न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

रुद्रपुर (सू.वि.)। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद उधम सिंह नगर के समस्त न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सिकन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का कुशल संचालन श्री योगेन्द्र कुमार सागर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्यालय स्थित न्यायालयों एवं बाह्य स्थित न्यायालयों को सम्मिलित करते हुए कुल 21 लोक अदालत पीठों (ठमदबीमे) का गठन किया गया। इन पीठों में विभिन्न न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को सम्मिलित किया गया। इन लोक अदालत पीठों में मुख्य रूप से श्रीमती मीना देउपा (द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश), श्रीमती अनिता गुंजियाल (अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय), श्रीमती गुंजन सिंह (सिविल जज सीनियर डिवीजन), श्री जयेंद्र सिंह (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रपुर), श्री हेमंत सिंह (प्रथम अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन), श्री नीरज कुमार (तृतीय अपर सिविल जज), श्री रिजवान अंसारी (सिविल जज जूनियर डिवीजन), श्री शंभुनाथ (प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, रुद्रपुर), श्री मनोज गर्व्याल (प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर), श्री धर्मेन्द्र शाह (सिविल जज सीनियर डिवीजन, काशीपुर), श्रीमती पूनम तोड़ी (सिविल जज जूनियर डिवीजन, काशीपुर), सुश्री आयशा फरहीन (द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन), सुश्री सृष्टि बनियाल (तृतीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, काशीपुर), सुश्री तृचा रावत (सिविल जज सीनियर डिवीजन, खटीमा), श्री प्रकाश चंद (अपर सिविल जज, खटीमा), श्रीमती सुमन भंडारी (सिविल जज जूनियर डिवीजन, बाजपुर), सुश्री जहाँ आरा अंसारी (सिविल जज जूनियर डिवीजन, जसपुर), सुश्री रुचिका नरूला (सिविल जज जूनियर डिवीजन, सितारगंज) तथा श्री कृष्टीका गुंज्याल (सिविल जज जूनियर डिवीजन, किच्छा) सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा लोक अदालत का सफल संचालन किया गया। लोक अदालत  में प्री-लिटिगेशन स्तर के कुल 3339 मामलों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 3339 मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया गया तथा कुल 5,65,80,932 रुपये की धनराशि सेटल’ की गई। इसी प्रकार विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों में से कुल 5744 मामलों का निस्तारण लोक अदालत पीठों द्वारा किया गया, जिनमें कुल 10,39,11,559रुपये की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गईं। साथ ही सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेन्द्र कुमार सागर द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था कराई गई। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया गया तथा न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
 

Most Viewed