सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

गदरपुर पुलिस ने मंदिर में सामान व नगदी चोरी करने वाले नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share on:

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए  मंदिर (धार्मिक स्थल ) से सामान व नगदी चोरी करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 22-07-2026 को वादी मुकदमा जगदीश गुप्ता पुत्र स्व० श्री राम भरोसे लाल निवासी वार्ड नं 7 शिव मंदिर गदरपुर तह० गदरपुर उधम सिंह नगर  की तहरीरी सूचना बाबत दिनांक 19-07-2026 को  मंदिर के अन्दर से  राहुल नाम के व्यक्ति द्वारा मंदिर का कलश, व तावे के नाग देवता तावे के पूजा के वर्तन, व मंदिर की अलमारी में लगभग 5000 रू0 चोरी कर लेने के आधार पर कोतवाली गदरपुर पर  मु0 एफआईआर नंबर 203/ 2026 धारा-305 (डी) बी0,न0,स0 बनाम राहुल कपकोटी ’ पंजीकृत  किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   जनपद उधमसिंह नगर  अतिशीघ्र उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण कर माल मुल्जिमान की बरामदगी करने हेतु कड़े निर्देश गदरपुर पुलिस को दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधी{ाक अपराध/पुलिस अधी{ाक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा एसएचओ गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम  दिनांक 22-07-2026 को  मंदिर परिसर पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद अभियुक्त  राहुल कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी सिनेमा लाईन, वार्ड नं0 03 थाना गदरपुर, जिला ऊधमसिहनगर उम्र 35 वर्ष को अभियोग में चोरी हुई, मंदिर के सामान 01 अदद गुलाबी-नारंगी रंग का कलश, 01 अदद धातु का नाग 02 भाग में, 01 अदद अगरबत्ती जलाने का स्टैंड व एक सफेद रंग के थैले में नगद धनराशि 922/रू0  साथ  धारा 305 (ए)/331 (डी)/317 (2) बी0,न0,स0 में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोगों में जेल जा चुका है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रदीप शर्मा, कानि. मोहन ंिसह बोरा, कानि. रविन्द्र सिंह मौजूद थे। 

खबरें

हरेला पखवाड़े के अंतर्गत सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्परू गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित

खटीमा, (सू०वि०)। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पखवाड़े के अंतर्गत खटीमा के ग्राम खेलड़िया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनोज शाही ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन एवं उसकी ट्रस्टी गीता धामी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से आये डॉ अजय प्रभाकर ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रहा है। हरेला पर्व पर आयोजित यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। साथ ही सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सनकेशी, इंदु देवी, पूर्व ग्राम प्रधान हिर्दयानन्द, रामायण राम श्रीकांत, महेश जोशी,शंकर दत्त जोशी, रामदरस, राजू, सतीश, दयानन्द सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जनता मौजूद थी।

गदरपुर पुलिस ने मंदिर में सामान व नगदी चोरी करने वाले नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए  मंदिर (धार्मिक स्थल ) से सामान व नगदी चोरी करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 22-07-2026 को वादी मुकदमा जगदीश गुप्ता पुत्र स्व० श्री राम भरोसे लाल निवासी वार्ड नं 7 शिव मंदिर गदरपुर तह० गदरपुर उधम सिंह नगर  की तहरीरी सूचना बाबत दिनांक 19-07-2026 को  मंदिर के अन्दर से  राहुल नाम के व्यक्ति द्वारा मंदिर का कलश, व तावे के नाग देवता तावे के पूजा के वर्तन, व मंदिर की अलमारी में लगभग 5000 रू0 चोरी कर लेने के आधार पर कोतवाली गदरपुर पर  मु0 एफआईआर नंबर 203/ 2026 धारा-305 (डी) बी0,न0,स0 बनाम राहुल कपकोटी ’ पंजीकृत  किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   जनपद उधमसिंह नगर  अतिशीघ्र उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण कर माल मुल्जिमान की बरामदगी करने हेतु कड़े निर्देश गदरपुर पुलिस को दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधी{ाक अपराध/पुलिस अधी{ाक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा एसएचओ गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम  दिनांक 22-07-2026 को  मंदिर परिसर पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद अभियुक्त  राहुल कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी सिनेमा लाईन, वार्ड नं0 03 थाना गदरपुर, जिला ऊधमसिहनगर उम्र 35 वर्ष को अभियोग में चोरी हुई, मंदिर के सामान 01 अदद गुलाबी-नारंगी रंग का कलश, 01 अदद धातु का नाग 02 भाग में, 01 अदद अगरबत्ती जलाने का स्टैंड व एक सफेद रंग के थैले में नगद धनराशि 922/रू0  साथ  धारा 305 (ए)/331 (डी)/317 (2) बी0,न0,स0 में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोगों में जेल जा चुका है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रदीप शर्मा, कानि. मोहन ंिसह बोरा, कानि. रविन्द्र सिंह मौजूद थे। 

गदरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़िता के साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है 

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
  पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़िता के साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  पुलिस के अनुसार वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 23-07-2026  कोतवाली गदरपुर में दी गयी  आवेदिका  द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना बाबत राहुल निवासी गौरीछाल हरिपुरा हरसान बाजपुर  द्वारा आवेदिका /पीड़िता को जबरदस्ती घसीटकर जंगल में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आधर पर  कोतवाली गदरपुर में मु0 एफआईआर नंबर- 206/2026 यू/एस 74/76/62/351(3) बीएनएस   बनाम-राहुल पुत्र जय सिंह निवासी गौरीछाल हरिपुरा हरसान कोतवाली बाजपुर जिला उधमसिंह नगर पंजीकृत किया गया था। उक्त घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल  आरोपी की  शीघ्र गिफ्तारी किये जाने के आदेश निर्गत किये गये थे जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गदरपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23-07-2026 की रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत राधा स्वामी सत्संग की बाउण्ड्री के पास स्थित पुलिया के पास से मुखविर की सूचना पर अभियुक्त राहुल पुत्र जय सिंह (उम्र-20 वर्ष) निवासी गौरीछाल हरिपुरा हरसान कोतवाली बाजपुर जिला उधमसिंह नगर  को उसके जुर्म मुकदमा अपराध सं0 206/2026  धारा-74/76/351(3) व धारा-64 सपठित धारा- 62 बीएनएस  के तहत हस्व कायदा  गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आज नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।   आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, हे.कानि. प्रीतम सिंह, कानि. लक्ष्मण कुमार शामिल रहे। 

स्वर्गीय श्री धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया

रुद्रपुर (सूचना विभाग)। मनोज सरकार स्टेडियम में देवभूमि शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रथम स्वर्गीय श्री धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 जुलाई तक किया जा रहा है, जिसमें भारत एवं नेपाल के लगभग 300 शतरंज खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल हम सभी को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं तथा खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल के खिलाड़ियों की सहभागिता जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मनोज सरकार स्टेडियम में इस स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने देवभूमि शतरंज एसोसिएशन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान यदि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा अथवा कठिनाई का सामना करना पड़े तो वे तत्काल अवगत कराएं, ताकि संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले राहुल सिंह बोहरा एवं कुणाल सिंह नेगी को  सम्मानित  किया गया। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शास्त्री ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में खेल सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। देवभूमि शतरंज एसोसिएशन के महासचिव संजीव चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत एवं नेपाल के लगभग 300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के विजेता को चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डी.डी. के सिंह, देवभूमि शतरंज एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष सीमा सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, शतरंज एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष टिंकू, सीनियर  आर्बिटर इंटरनेशनल आर.सी. तिवारी, मृत्युंजय सिंह, रूपेश, अभि सिंह सहित खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने चार अंडर पास बनाने का दिया सुझाव

किच्छा। डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने उप जिलाधिकारी श्री गौरव पांडेय के माध्यम से जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को किच्छा में चार अंडर पास प्रथम देवरिया से किच्छा शहर, दूसरा किच्छा शहर से दरऊ चैराहा, तीसरा सिरौली से पंन्तपुरा चैराहा एवं चैथा एन एच 74  पुलभट्टा से बरेली की तरफ जाते हुए टी कांग्रेस किसान कांग्रेस, मुनीम पांडे, जलाल दानिश, सूरजपाल ,राजू कश्यप ,प्रवेश गंगवार, विनोद जोशी, जमील अहमद, मजीद, शहनाज, खालिद इकबाल अहमद, विनोद तिवारी, इकबाल अहमद, बाबू भाई आदि दर्शनो लोग उपस्थित थे। पॉइंट अंडर पास बनाने का सुझाव दिया गया बनाने का सुझाव दिया गया। इन चार अंडर पास बनाने पर मात्र 10 करोड़ का खर्चा आएगा, अगर इसे अगर फ्लाईओवर 3 किलोमीटर अगर बनता है ,तो 45 करोड़ खर्चा आएगा। जहां सरकार कोष में रूपयो की बचत होगी वही जो व्यापारी लोग फ्लावर की वजह से अपने व्यापारियो को अपने नुकसान की बात कर रहे थे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।आम जनमानस के लिए बहुत अच्छा है। जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी श्री पांडे जी ने कहा यथाशीघ्र यह प्रपोजल में जिलाधिकारी के माध्यम से एनएच 74 में भेज कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नारायण सिंह बिष्ट , जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा ,हाजी रशीद अहमद जक्कू भाई ,हाजी महिपाल सिंह बोरा महामंत्री उत्तराखंड 

उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय) बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, उत्तराखण्ड ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

रूद्रपुर (सू0वि0)। मा० उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय) बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, उत्तराखण्ड रामपाल सिंह ने बुद्धवार को विकास भवन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया गया कि माह मई 2026 में जनपद को कुल 37 मदों में से 21 मदों में ए श्रेणी, 6 मदों में बी श्रेणी, 1 मद में सी श्रेणी तथा 9 मदों में डी श्रेणी प्राप्त हुई थी। वहीं माह जून 2026 में जनपद में कुल 40 मदों में से 26 मदों में ए श्रेणी, 5 मदों में बी श्रेणी, 3 मदों में सी श्रेणी तथा 6 मदों में डी श्रेणी प्राप्त की है। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनपद का प्रदर्शन विगत वर्षों में भी उत्कृष्ट रहा है तथा वार्षिक रैंकिंग वर्ष- 2025-26 में जनपद प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर चुका है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए मा. उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि जिन योजनाओं एवं विभागों का प्रदर्शन बी, सी अथवा डी श्रेणी में है. ये विशेष कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयावधि में सुधार कर ए श्रेणी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा को दौरान नगर आयुक्त रुद्रपुर, काशीपुर तथा संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों के आवासों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए साथ ही निर्माण कार्य की वास्तविक प्रगति के आधार पर समयबद्ध रूप से किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र गर्भवती महिलाओं को समय पर लाभान्वित करने तथा पोर्टल पर आकड़ों की समयबद्ध एवं शुद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने जल जीवन मिशन एवं हर घर जल योजना की समीक्षा के दौरान जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लबित पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा हैडओवर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। माननीय उपाध्यक्ष ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगामी माह में सभी मदों में ए श्रेणी प्राप्त करने के लिए गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हिमांशु जोशी, एपीडी रमा गोस्वामी, संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊ मण्डल राजेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० के०के० अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, लघु सिचाई सुशील कुमार, जल निगम सुनील जोशी, विद्युत राजीव चक्रवर्ती, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल आदि मौजूद थे। बैठक के उपरान्त मा० उपाध्यक्ष ने विकासखण्ड रूदपुर के ग्राम पंचायत दोपहरिया मे विभिन्न निर्माण कार्य तथा विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत बागवाला में जिला विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित कराये जा रहे आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जयकिशन द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना में आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटियों को उनके सपनों का घर सौंपने की दिशा में तीव्रता से कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान मा० उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि शासन की योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता और ग्रामीण क्षेत्रों को मिल सके।

नाबालिक पीडिता को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिक पीडिता को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 17-07-2026  कोतवाली गदरपुर में दी गयी तहरीरी सूचना बाबत सूरज पुत्र दीप सिंह निवासी कमरपुर विक्रम नगर द्वारा नाबालिक पुत्री का  पीछा कर  दिनांक 14-07-2026 को उसे बहला फुसला कर जयनगर स्थित डायमंड होटल ओयो ले जाकर उसकी पुत्री  के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने के आधार पर कोतवाली गदरपुर में दिनांक 17 - 06-2026 को मु0 एफआईआ नंबर 1982026  137(2)/64(1)/78(2) /351(3)बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट बनाम सूरज उपरोक्त ’ पंजीकृत किया गया था।  उक्त घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी किये जाने के आदेश निर्गत किये गये थे जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गदरपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21-07-2026 की रात्रि  थाना क्षेत्रान्तर्गत राधा स्वामी सत्संग की बाउण्ड्री के पास स्थित पुलिया के पास से  मुखविर की सूचना पर अभियुक्त सूरज पुत्र जीत सिंह निवासी- कुँवरपुर रफीनगर गूलरभोज कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उम्र 22 वर्ष  को उसके जुर्म मुकदमा अपराध सं0 198/2026 137(2)/64(1)/78(2)/ 351(3) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत हस्व कायदा  गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आज नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, हे.का. प्रीतम सिंह, कानि. लक्ष्मण कुमार शामिल थे।

Most Viewed