सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

मेट्रोपोलिस सोसायटी में पूर्व सैनिक लीग द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) श्री रामपाल सिंह एवं उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेवानिवृत्त) का पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मेट्रोपोलिस सोसायटी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों ने दोनों सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर, अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री रामपाल सिंह एवं कैप्टन गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड सरकार द्वारा सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकारों का सम्मान हैं। वक्ताओं ने कहा कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, वहीं उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती है। ऐसे में इन दोनों दायित्वों पर अनुभवी व्यक्तित्वों की नियुक्ति प्रदेशहित में महत्वपूर्ण साबित होगी। अपने संबोधन में श्री रामपाल सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। वहीं कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेवानिवृत्त) ने पूर्व सैनिक लीग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर बी.एस. नेगी, खड़क सिंह खड़का, कैप्टन आत्मा सिंह, शंकर सिंह पटवाल, पीयूष भाटिया, गिरधर सिंह, अश्वनी पांडे, त्रिलोक सिंह नेगी, योगेश वर्मा, जीवन सिंह, धर्म सिंह बिष्ट, विजय गिरी, बलराम सिंह, मनीष पांडेय,हरीश चैधरी सहित अनेक पूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 

खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के 12 वर्ष ऊधम सिंह नगर में विकास की नई गाथा

रुद्रपुर (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद ऊधम सिंह नगर विकास, जनकल्याण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं औद्योगिक प्रगति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों का साक्षी बना है। केंद्र सरकार की योजनाओं एवं विकासात्मक पहलों का लाभ जनपद के लाखों नागरिकों तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत जनपद में 10,78,299 लाभार्थियों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10,74,443 आयुष्मान कार्ड जारी कर पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 3,450 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 7,040 आवास पूर्ण किए गए हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से 1,95,039 घरों तक नल से जल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 97,168 किसान लाभान्वित हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 92,642 लाभार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 1,03,853 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 11,285 परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत जनपद में 1,100 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर संचालित हैं।  केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं से बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। जनजातीय समुदायों के विकास के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत ऊधम सिंह नगर को देश में प्रथम स्थान प्राप्त होना जनपद के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि केंद्र सरकार की जनजातीय कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में रुद्रपुर में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का लोकार्पण किया जा चुका है। इसके साथ ही लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का निर्माण, जिसके संचालित होने पर जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सैटेलाइट सेंटर की स्थापना की दिशा में कार्य प्रगति पर है। यह परियोजना क्षेत्र के नागरिकों को उन्नत एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के विकास हेतु 524.78 एकड़ भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित की जा चुकी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी, व्यापार, निवेश एवं पर्यटन को नई गति मिलेगी। सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। 20.64 किलोमीटर लंबे रुद्रपुर रिंग रोड एवं बाईपास का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम हुई है। काशीपुर बाईपास रोड का निर्माण क्षेत्रीय संपर्कता को और मजबूती प्रदान करेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर गदरपुर बाईपास तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर खटीमा बाईपास का निर्माण यातायात दबाव कम करने तथा आवागमन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बाजपुर एवं खटीमा में एकलव्य आवासीय विद्यालयों के भवन एवं छात्रावासों का निर्माण किया गया है, जिससे जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध। औद्योगिक विकास की दिशा में खुरपिया-किच्छा क्षेत्र में लगभग 6,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी विकसित की जा रही है, जिससे भविष्य में लगभग 75 हजार से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। यह परियोजना ऊधम सिंह नगर को राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएगी। इसके अतिरिक्त सितारगंज में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की स्थापना तथा काशीपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास औद्योगिक निवेश एवं रोजगार सृजन को नई दिशा प्रदान करेगा। खटीमा में लगभग 7.15 करोड़ रुपये की लागत से सीएसडी कैंटीन भवन का निर्माण पूर्ण किया गया है, जिससे पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों के दौरान ऊधम सिंह नगर में विकास और जनकल्याण की जो नई इबारत लिखी गई है, वह केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच, प्रभावी नीति-निर्माण एवं जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। जनपद में प्राप्त ये उपलब्धियां विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं तथा आने वाले वर्षों में ऊधम सिंह नगर को विकास के नए आयाम प्रदान करेंगी।  
 

स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा की तैयारियो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक ली

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आगामी 14 जून रविवार को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा की तैयारियो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी नितिन सिंह ने जिला सभागार में बैठक लेते हुए कहा कि परीक्षाओं में कोई भी गलती क्षम्य नही होती है इसलिए परीक्षाओं को गम्भीरता से निर्वाध, निर्विघ्न परीक्षाए सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। इस हेतु परीक्षा केन्द्रों में केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, इनविजलेटर परीक्षाओं की सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करेगें व चैतन्य होकर पैनी नजर रखते हुए परीक्षाए सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों का सेक्टर मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक, पर्वेक्षक एक दिन पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करेगें तथा परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाईल, घड़ी व कोई भी इलैक्ट्रानिक गैजेट पूर्ण तरह प्रतिबन्धित होगा। उन्होने आयोग के प्रतिनिधियो को निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त क्षमता वाला जैमर अनिवार्य रूप से लगावाये जाये। उन्होने कहा कि सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षार्थियों की चैकिगं व वायोमैट्रिक परीक्षा केन्द्र के गेट पर ही अनिवार्य रूप से की जाये। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा सभी निर्देश भेज दिये गये है उनको अनिवार्य रूप से पढ़ लिया जाये तथा निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए परीक्षा करायी जाये ताकि परीक्षा शान्तिपूर्ण, निविघ्न सम्पन्न हो सकें। उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा से एक दिन पूर्व चैकिंग कर ली जाये तथा जैमर सहित सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित कर ली जाये साथ ही परीक्षा केन्द्र में सुरक्षा कर्मियों की भी तैनात किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की डयूटी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होना चाहिए, परीक्षा केंद्र में आवश्यक दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करते हुए सीसी टीवी कैमरे की जद में प्रश्नपत्र रखे व खोले जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा का आयोजन जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करवाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी जाये।  उन्होंने कहा कि किसी को भी परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन तथा ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों मंे आयोग द्वारा लगाये गये जैमर को पहले ही अवश्य चैक कर लिया जाये कि काम  कर रहा है या नही। उन्होने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र में कोई भी व्यक्ति बिना परिचय पत्र के न रहे इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा अवधी में निर्वाध्य विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगें। उन्होने कहा कि गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों में पीने का पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। समस्त परीक्षा केन्द्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहित की धारा 163 लागू रहेगी। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि परीक्षा को शान्तिपूर्ण तथा पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 55 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिनमे कुल 18302 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। जिसमे रूद्रपुरध्किच्छा में कुल 21 परीक्षा केन्द्र है जिनमें कुल 7424 परीक्षार्थी परीक्षा देगें, गदरपुर में कुल 15 परीक्षा केन्द्र है जिनमें कुल 4308 परीक्षार्थी परीक्षा देगें, बाजपुर मेें 11 परीक्षा केन्द्र है जिसमे 3516 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे व काशीपुर में 08 परीक्षा केन्द्र है जिनमें कुल 3054 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 उत्तम सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित आयोग के प्रतिनिधि, सैक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित थे।
 

मेट्रोपोलिस सोसायटी में पूर्व सैनिक लीग द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) श्री रामपाल सिंह एवं उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेवानिवृत्त) का पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मेट्रोपोलिस सोसायटी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों ने दोनों सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर, अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री रामपाल सिंह एवं कैप्टन गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड सरकार द्वारा सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकारों का सम्मान हैं। वक्ताओं ने कहा कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, वहीं उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती है। ऐसे में इन दोनों दायित्वों पर अनुभवी व्यक्तित्वों की नियुक्ति प्रदेशहित में महत्वपूर्ण साबित होगी। अपने संबोधन में श्री रामपाल सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। वहीं कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेवानिवृत्त) ने पूर्व सैनिक लीग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर बी.एस. नेगी, खड़क सिंह खड़का, कैप्टन आत्मा सिंह, शंकर सिंह पटवाल, पीयूष भाटिया, गिरधर सिंह, अश्वनी पांडे, त्रिलोक सिंह नेगी, योगेश वर्मा, जीवन सिंह, धर्म सिंह बिष्ट, विजय गिरी, बलराम सिंह, मनीष पांडेय,हरीश चैधरी सहित अनेक पूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 

बाल श्रम के विरुद्ध रुद्रपुर में छापेमारी, 14 साल से कम उम्र का बच्चा ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से रेस्क्यू

रुद्रपुर (सू.वि.)। आज दिनांक 11.06.2026 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी, रुद्रपुर के नेतृत्व में बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में सीडब्ल्यूसी की टीम और जिला टास्क फोर्स के साथ रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में एक बाल श्रमिक कार्यरत पाया गया। जांच में बच्चे की उम्र 14 वर्ष से कम पाई गई।  बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत बच्चे को तत्काल कार्य से हटाकर रेस्क्यू किया गया। नियोजक के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। श्रम विभाग द्वारा सभी नियोजकों से अपील की जाती है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी कार्य में न लगाएं और 14-18 वर्ष के किशोरों को खतरनाक प्रक्रियाओं में नियोजित न करें। उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

पालिकाध्यक्ष द्वारा वार्ड नं. 11 में वर्षा ऋतु से पूर्व नदियों की सफाई का कार्य प्रारंभ कराया गया

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं संभावित जलभराव की समस्या से बचाव के लिए गदरपुर पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिंटू) द्वारा आज वार्ड नं. 11 में नदियों की सफाई का कार्य प्रारंभ कराया गया। पालिकाध्यक्ष श्री गुम्बर ने कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व नदियों एवं जल निकासी मार्गों की सफाई आवश्यक है, जिससे बरसात के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो तथा क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वार्ड नं. 11 के सभासद प्रतिनिधि बृजेश चैधरी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
 

मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा: अंजू  भुड्डी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
देश के सबसे लंबे समय तक भारत का प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा श्री सनातन धर्म मंदिर में उनकी दीर्घायु और यशस्वी होने के लिए पूजा अर्चना की गई और मिष्ठान वितरण किया गया नरेंद्र भाई मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने हुए 12 वर्ष से अधिक का समय हो गया है इसको लेकर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने इसको एक पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया इसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गदरपुर मंडल द्वारा श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में संध्या आरती एवं पूजा अर्चना की गई और नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और यशस्वी होने की प्रार्थना की और उसके बाद महिला मोर्चा ने मिष्ठान वितरण किया । महिला मोर्चा को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चे की कुमाऊं संयोजक अंजू भुड्डी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर है और ऐसी अनेकों योजनाएं नरेंद्र भाई मोदी द्वारा चलाई गई जिससे इस देश के गरीबों का और अंत्योदय पर रहने वाले का कल्याण हुआ है उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में देश विकसित देशों की श्रेणी में आएगा और विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करेगा इस अवसर पर भाजपा मंडल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम ग्रोवर मंडल मंत्री रेनू बिष्ट मानसी शर्मा मंडल महामंत्री महिला मोर्चा लक्ष्मी चैहान  जिला कार्यकारिणी सदस्य सीमा चैधरी बबली शर्मा सुदेश परुथी योजना शिल्पी राधिका शर्मा सुनीता बजाज पूनम संतोष सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।
 

निष्क्रिय बैंक खाते चालू करवाने, नामिनी बनवाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ देने के लिए लगेंगे विशेष शिविर 

रूद्रपुर (सू0वि0)। निष्क्रिय बैंक खाते चालू करवाने, नामिनी बनवाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओ में नए नामांकन के लिए 15 जून से जिले में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिला लीड बैंक अधिकारी चिराग पटेल ने बताया कि जनपद की 375 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि वंचित रह गए योग्य और इच्छुक लोगो का प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में नामांकन इन शिविरो में कराया जाएगा। इसी तरह प्रधानमंत्री जनधन योजना के कई खाते निष्क्रिय है एवं इनमे री-केवायसी और सी-केवायसी करना जरूरी हैं। उन्होेने बताया कि पूर्व में एसे भी मामले सामने आए है जिनमे नामिनी नहीं बनाए जाने से खाताधारक की मृत्यु के बाद उनके परिवार या कानूनी वारिस को पैसा मिलने में परेशानी हुई हैं। ऐसे में जनपद में 15 जून से 15 जुलाई के बीच विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमे निष्क्रिय बैंक खाते चालू किए जाएंगे, नामिनी दर्ज करवाए जाएंगे, रीकेवायसी एवं सीकेवायसी कारवाई जाएगी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नामांकन किए जाएंगे।