सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

गूलरभोज में अधिग्रहित जमीनों पर मालिकाना हक का मुद्दा विधानसभा में गूंजा -क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय द्वारा मामले को उठाया गया

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गूलरभोज।
गैरसैंण विधानसभा सत्र में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने गूलरभोज क्षेत्र की अधिग्रहित जमीनों पर आज तक मालिकाना हक न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बौर और हरिपुरा जलाशय निर्माण के दौरान प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा। विधायक पांडेय ने सरकार से इन समस्याओं के जल्द हल करने की मांग की। विधायक पांडेय ने सदन को बताया कि बौर और हरिपुरा जलाशय के निर्माण के लिए गूलरभोज क्षेत्र की लगभग 540 और 685 एकड़ राजस्व भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इसके बदले प्रभावित ग्रामीणों को दूसरी जगह जमीन तो दी गई लेकिन उन्हें उस भूमि पर आज तक कानूनी अधिकार नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अतिरिक्त, विधायक ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल गूलरभोज के बौर डेस्टिनेशन में सड़क सुविधाओं के अभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जलाशय के पार बसे नया प्लॉट, सैमल चैड़, कोपा बसंता, लाल सिंह और कोपा मुनस्यारी जैसे गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण कराने की मांग की, जिससे पर्यटन और स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके। विधायक पांडेय ने प्रदेश निर्माण में बंगाली समाज के योगदान को याद करते हुए उनकी नमोशूद्र और माझी जैसी जातियों को अन्य प्रदेशों की भांति पिछड़ी जाति का दर्जा देने की भी मांग की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगी।

खबरें

बस अड्डा बन कर तैयार, उद्घाटन का इंतजार -गदरपुर में शहर से तीन किमी दूर बनाया गया है रोडवेज अड्डा

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
नगरवासियों द्वारा वर्षो से बस स्टैण्ड मांग की जा रही थी। जनता की मांग पर शहर से करीब 3 किमी. दूरी पर बस स्टैण्ड करीब 6 माह से बनकर तैयार हो चुका है।  छह माह बाद भी उद्घाटन नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से बनाए गए बस स्टैंड में चहारदीवारी, कार्यालय, कैंटीन, टिकट घर, व विश्राम गृह, प्लेटफार्म और शौचालय सहित सभी व्यवस्थाएं तैयार हैं। मुख्य द्वार पर गेट भी लगाया जा चुका है। उद्घाटन में देरी के चलते इसकी रंगाई-पुताई की चमक भी फींकी पड़ने लगी है। वर्तमान में रुद्रपुर-काशीपुर रूट की बसें मुख्य बाजार में सकैनिया मोड़, गूलरभोज रोड, कोतवाली के सामने, गुरुद्वारे के पास और दिनेशपुर मोड़ पर सवारियां उतारती-बैठाती हैं जिससे बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर होने के कारण विशेषकर रात्रि के समय यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। रात्रि के समय यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से भी यात्री सुरक्षित नहीं होगें। हालाकि बस स्टैंड के पास ही पुलिस चैकी भी मौजूद है। इस लिए सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों के लिए सुरक्षित भी माना जा रहा है। ़क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बस स्टैण्ड का शीघ्र शुभारम्भ किया जाये जिससे यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। इस संबंध में आरएम रुद्रपुर डिपो के श्रीराम कौशल का कहना है कि बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है। शासन से उ़द्धघाटन की अनुमति मिलने के बाद ही रोडवेज बस स्टैंड यात्रियों की सुविधा के लिए खोल दिया जायेगा। 
 

गूलरभोज में अधिग्रहित जमीनों पर मालिकाना हक का मुद्दा विधानसभा में गूंजा -क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय द्वारा मामले को उठाया गया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गूलरभोज।
गैरसैंण विधानसभा सत्र में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने गूलरभोज क्षेत्र की अधिग्रहित जमीनों पर आज तक मालिकाना हक न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बौर और हरिपुरा जलाशय निर्माण के दौरान प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा। विधायक पांडेय ने सरकार से इन समस्याओं के जल्द हल करने की मांग की। विधायक पांडेय ने सदन को बताया कि बौर और हरिपुरा जलाशय के निर्माण के लिए गूलरभोज क्षेत्र की लगभग 540 और 685 एकड़ राजस्व भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इसके बदले प्रभावित ग्रामीणों को दूसरी जगह जमीन तो दी गई लेकिन उन्हें उस भूमि पर आज तक कानूनी अधिकार नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अतिरिक्त, विधायक ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल गूलरभोज के बौर डेस्टिनेशन में सड़क सुविधाओं के अभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जलाशय के पार बसे नया प्लॉट, सैमल चैड़, कोपा बसंता, लाल सिंह और कोपा मुनस्यारी जैसे गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण कराने की मांग की, जिससे पर्यटन और स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके। विधायक पांडेय ने प्रदेश निर्माण में बंगाली समाज के योगदान को याद करते हुए उनकी नमोशूद्र और माझी जैसी जातियों को अन्य प्रदेशों की भांति पिछड़ी जाति का दर्जा देने की भी मांग की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु एवं पूर्व मानसून तैयारीयो के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु एवं पूर्व मानसून तैयारीयो के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला आपदा प्रबंधन सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी का मौसम आ गया है इसलिए पेयजल महकमा जनसामान्य को सुचारू पेयजल मुहैया करने हेतु सक्रिय होकर अभी कार्य करना सुनिश्चित करें । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में दवाइयां, एंबुलेंस, मेडिकल टीम तैयार करने, गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्रित करने  तथा सर्पदंस एंटी वेनम किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रूप से रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होने नगर निकायो को मानसून से पूर्व ही नालियों की समय से सफाई कर जीएस मैपिंग पूर्व की भांति किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने ग्रीष्म ऋतु की स्थिति में शिक्षण एवं पठन पाठन की समय अवधि में परिवर्तन किए जाने, ग्रीष्म ऋतु से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिए। उन्होने मानसून पूर्वी जर्जर भवनों की सूची तैयार किए जाने, जल संस्थान और पेयजल विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत कर शुद्ध, सुचारु पेयजल आपूर्ति किये जाने, खराब हैंडपंप आदि की समय  मरम्मत करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार सभी विभागों को एजेंडा अनुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये। उन्होने जिला पंचायतराज अधिकारी को ब्लॉक के माध्यम से आपदा सुरक्षा टीम का गठन किए जाने व उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आपदा प्रबंधन को भी ऐड किए जाने के निर्देश दिये। उन्होने कृषि विभाग को फसल क्षेत्रफल की सूचना उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए साथी समस्त उप जिलाधिकारी को खाड़ी देशों में फंसे लोग जो वहां पर रह रहे हैं या कुछ लोग जो भारत वापस आना चाहते हैं उनकी सूचना उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा जिन रेखीय  विभाग द्वारा थर्ड पार्टी नहीं आई है वह तुरंत उपयोगिता प्रमाण पत्र आपदा प्रबंधन को उपलब्ध करा दे। सिंचाई विभाग और खनन विभाग आपस में समन्वय कर जनपद में जिन नदियों में रिवर ड्रेजिंग एवं चैनेलाइजेशन  का कार्य होना है उनका चिंहिकरण कर आपदा प्रबंधन को आगरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी जाए। जिससे कंट्रोल रूम के द्वारा विद्युत आपूर्ति संबंधी जन समस्याओं  को अवगत करा सके। बैठक में ओसी/उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई एएस नेगी,पेयजल निगम सुनील जोशी, जल संस्थान तरूण शर्मा आदि उपस्थित थे व उप जिलाधिकारी, नगर निकाय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।     

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में किच्छा तहसील क्षेत्रांतर्गत पुलिस विभाग, पूर्ति विभाग,राजस्व विभाग की टीम  द्वारा विभिन्न गैस एजेंसी के स्टॉक/गोदाम का निरीक्षण किया

किच्छा (सू0 वि0)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी किच्छा गौरव पाण्डे के नेतृत्व में किच्छा तहसील क्षेत्रांतर्गत पुलिस विभाग ,पूर्ति विभाग ,राजस्व विभाग की टीम  द्वारा विभिन्न गैस एजेंसी के स्टॉक ध्गोदाम का निरीक्षण किया। घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल में उपयोग न करने तथा किसी भी प्रकार से कालाबाजारी ना करने हेतु एजेंसी प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए। श्री पाण्डेय ने घटतोली की जांच हेतु मौके पर गैस सिलेंडर का वजन लिया गया जो कि सही पाया गया। क्षेत्र में  घरेलु गैस की किसी प्रकार की कोई किल्लत वर्तमान में नही है। जनसुविधाओं के दृष्टिगत उक्त का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रत्येक एजेंसीध्गोदाम पर सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी  के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है ।गैस सिलेंडर स्टॉक एवं कार्रवाई की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने हेतु संबंधित विभाग के पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया गया है।
 

अपर जिलाधिकारी व  पुलिस अधीक्षक क्राइम ने गैस गोदामों का किया निरीक्षण

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक क्राइम जगदीश चैधरी ने गुरुवार को   इंडेन गैस गोदाम काशीपुर बायपास, भारत गैस गोदाम भुड़ारानी और भारत गैस गोदाम रामपुर रोड का निरीक्षण किया और पाया कि बुकिंग संख्या और सिलेंडर की आपूर्ति संख्या में संतुलन बना हुआ है। उन्होंने बताया की देखने में आया जिन व्यक्तियों की बुकिंग ऑनलाइन नहीं हो पा रही है, वे लोग बिना बुकिंग गैस गोदाम पर पहुंच रहे हैं, जिससे समस्या हो रही थी। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि  इंडेन गैस सर्विस ने ऑफलाइन गैस बुकिंग की सुविधा भी प्रारंभ कर दी है। भारत गैस में ऑनलाइन बुकिंग हो रही है, फिर भी जिसकी बुकिंग नहीं हो पाई है, उनकी बुकिंग एजेंसी के लोग एजेंसी पर ही ऑनलाइन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील है कि पैनिक क्रिएट न करें, घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है।

घरेलू गैस की कालाबजारी, भण्डारण, निफलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें:डीएम

रूद्रपुर (सू0वि0) । घरेलू गैस की कालाबजारी, भण्डारण, निफलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में ईधन गैस सम्बन्धित बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होने कहा कि घरेलू गैस सामान्य स्थिति है पर ऑन लाईन गैस बुकिंग करने पर निर्धारित समय में गैस घर पर ही उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि जो भी गैस बुकिंग पहले करायेगा उन्हे पहले गैस सिलेण्डर डिलिवरी  की जायेगी। उन्होने कहा जनपद में 40 गैस डिलिवरी केन्द्र है जहां से सभी को वाहनों के माध्यम से घरो पर गैस डिलिवरी की जाती है। उन्होने जनता से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से ऑन लाइन गैस बुकिंग करें व पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर गैस डिलिवरी घर पर पाये। उन्होने कहा कि गैस डिलिवरी केन्द्र व गैस गोदामों में लाईन लगाने की कतई जरूरत नही है। जिलाधिकारी ने कहा जन समान्य को घरेलू गैस उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को गैस वितरण पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये तथा गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन, पुलिस की टीमे तैनात करने के साथ ही क्यूआरटी टीमें लगाने के निर्देश दिये।  जिलाधिकारी ने कहा कि गैस से सम्बन्धित शिकायतों एवं उनके निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर जिला आपदा कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमे जिला पूर्ति अधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 05944-250250, 250500, टोल फ्री नम्बर 18002333555 संचालित है। उन्होने कहा कि रूद्रपुर व काशीपुर शहर में गैस पाईप लाइन कनेक्शन दिये जा रहे है, जो भी व्यक्ति गैस पाइप लाईन कनेक्शन लेना चाहते है वे 7206413402, 7978216713, 9084897398 व 9997362038 से सम्पर्क कर गैस कनेक्शन ले सकते है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि सभी गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन के साथ पुलिस तैनात कर दी गयी है। उन्होने कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि कही पर भी गैस कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो थाना, चैकी अथवा कन्ट्रोल रूम में सूचना दे ताकि सम्बन्धित के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जा सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, डीएफओ हिमांशु बागरी, यूसी तिवारी, प्रकाश आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।  
    
 

गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में कई जगह पर ताबड़तोड छापे -एक दुकान पर 10 खाली गैस सिलेण्डर व गैस रिफलिंग करने की किट बरामद की

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
जिलाधिकारी के दिशा निर्देश  पर घरेलू गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी ़ऋचा सिंह के नेतृत्व में नगर के कई स्थानों पर छापामारी की गयी। छापे मारी के चलते पारस गैस सर्विस के यहां करीब 10 खाली गैस सिलेण्डर मिले उसके साथ बड़े गैस सिलेण्डर से घरेलू सिलेण्ड में गैस डालने की किट भी बरामद की गयी। 10 गैस सिलेण्डर में 8 घरेलू सिलेण्डर व दो व्यवसायिक सिलेण्डर शामिल है। इन गैस सिलेण्डर को जब्त कर गैस मैनेजर को सौंपे गये। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के सख्त दिशा निर्देश पर कालाबाजारी रोकने के लिए छापा अभियान चलाया जा रहा है जिससे आम लोगों को गैस मिल सके। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत नहीे है किसी प्रकार की अफवाहों पर न आये यदि कोई व्यक्ति गैस की कालाबाजारी करता है तो उसकी गोपनीय सूचना मेरे नंबर पर दी जाये। उन्होंने कहा गैस की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। 
 

Most Viewed