सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

हरित सेवा संकल्प के तहत भारत विकास परिषद ने किया वृहद वृक्षारोपण

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर द्वारा हरित सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल, गदरपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, क्षेत्र को हराभरा बनाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। यह अभियान समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान शाखा के सचिव डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू), कोषाध्यक्ष सागर गाबा, मंडी समिति के अध्यक्ष अशोक हुड़िया, राजकुमार भुड्डी, राकेश भुड्डी, बंटी, अंजु भुड्डी, पंकज बजाज, प्रमोद बजाज, डॉ. विनीत अरोरा, राकेश कम्बोज, अशोक घीघ, हरीश बजाज, विनोद चुग, वेद बजाज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
 

खबरें

उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री का गदरपुर आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट का गदरपुर आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत वार्ड नंबर 6, आवास विकास में स्वर्गीय जोगेंद्र नाथ पपनेजा की स्मृति में निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुरेश भट्ट ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गम्बर, राजेश गुम्बर, सभासद रमन छाबड़ा, सभासद सचिन गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मा, सभासद प्रतिनिधि मो. मोमीन एवं इदरीस पाशा, नजीर, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, धर्मपाल गुड़िया, दीपक ग्रोवर, हरलोक नामधारी, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पाटवाल, विजेंद्र कुमार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
 

विधायक पाण्डेय ने विकास खण्ड कार्यालय में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार सेवा सप्ताह कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया

गदरपुर (सू0वि0) । माननीय विधायक अरविन्द पाण्डेय ने विकास खण्ड कार्यालय में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार ’’सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।  सम्बोधित करते हुए माननीय विधायक अरविन्द पाण्डेय ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यक्रल के निर्विवाद सफलता पूर्वक 05 साल पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सड़को का जाल बिछ रहा है। जिससे लोगों को कही भी आने-जाने में समय और पैसे की बचत हो रही है। उन्होने कहा पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारिकरण, किच्छा में एम्स निर्माण, रिंग रोड निर्माण, मेडिकल कालेज की स्थापना, गदरपुर बाईपास, गदरपुर बस अड्डा जैसे अनेक विकास कार्य किये जा रहे। उन्होने कहा कि विकास कार्य कराने में हम कही पर भी पीछे नही है। इसलिए जनता का हमारी डबल इंजन की सरकार पर पुरा विश्वास है। माननीय विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है।   शिविर में आधार कार्ड सेंटर, खाद्य विभाग, नगर निगम, विद्युत, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, श्रम, जिला उद्योग, उरेडा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, डेरी,  जल संस्थान आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। शिविर में 4 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 2 लोगों को मोटोराइज्ड व्हील चेयर, 4 लोगों को छड़ी, 6 लोगों को व्हील चेयर व 1 व्यक्ति को कान की मशीन दी गयी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट, जल संस्थान विभाग में 5 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उद्योग विभाग, सेवा योजन विभाग, रेशम विभाग व पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। आयुर्वेदिक विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरीत की गयी। पशुपालन विभाग द्वारा 20 पशुपालकों को दवाईयाँ वितरित की गई, शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को कॉपी-किताब वितरित किये गए व कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को रसायन वितरित किये गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, प्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा, जिला पंचायत सदस्य शिल्पी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी आतिया परवेज, तहसीलदार लीना चंद्रा आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड सरकार के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण साप्ताहिक खेलकूद कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में भव्य बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ा कार्यालय, उधम सिंह नगर के तत्वावधान में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जानकी कार्की के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों, खेल अकादमियों एवं प्रशिक्षण केंद्रों से लगभग 200 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 11 बजे माननीय सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद (दर्जा राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार) तथा श्री गुंजन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ प्रतियोगी भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-15 बालक/बालिका एवं ओपन पुरुष/महिला वर्ग में किया गया। सभी मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। अंडर-15 बालक वर्ग में प्रबल कार्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-10 एवं 15-9 से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि मनीष रावत उपविजेता रहे। अंडर-15 बालिका वर्ग में एंजेल भट्ट ने 15-7 एवं 15-11 से मुकाबला जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सिद्धि उपविजेता रहीं। ओपन पुरुष वर्ग में प्रतीक रावत ने कड़े मुकाबले में 15-12 एवं 15-13 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि पार्थ सिन्हा उपविजेता रहे। ओपन महिला वर्ग में मानसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 15-11 एवं 15-8 से जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा माही यादव उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता में पीयूष धनु (इम्यूनिटी पब्लिक स्कूल), शान राणा (जेएसएस पब्लिक स्कूल) तथा डी.सी. बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का समापन माननीय विधायक श्री शिव अरोड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, एथलेटिक्स कोच रघुवीर सिंह विर्क, कबड्डी कोच गौरव उपाध्याय, क्रिकेट कोच नवनीत राय, हैंडबॉल कोच रघु रावत, एथलेटिक्स कोच हरीश राम, हॉकी कोच मोहित रावत, बास्केटबॉल कोच सुधा जोशी, फेंसिंग कोच स्मिता नेगी तथा वॉलीबॉल कोच गुरमीत सिंह गुरनूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश गाने द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप में उमेश गढ़िया एवं गोविंद परिहार (बैडमिंटन कोच) ने निष्पक्ष एवं सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाई। अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जानकी कार्की ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार के ष्सेवा, सुशासन एवं समर्पणष् अभियान का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना तथा नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनपद में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का गौरव बढ़ा सकें।
 

नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मुख्यमंत्री पद पर ऐतिहासिक एवं गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने तथा उत्तराखंड के इतिहास में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा का कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में आज नगर पालिका परिषद, गदरपुर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिंटू) जी की अध्यक्षता में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रध्चेक वितरित किए गए तथा उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन की सराहना करते हुए उनके सफल 5 वर्षीय कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन राजेश गुम्बर, मंडल महामंत्री अनिल जेटली जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष तनुज गिल्होत्रा, सभासद अश्वनी कुमार, सचिन गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मा, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला, सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद मोमिन, सभासद प्रतिनिधि इदरीस पाशा सहित भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी रोहित कम्बोज, गुलशन शर्मा, निर्मल नारंग, श्र उपदेश अरोड़ा, श्रीमती स्वीटी चावला, वीरू सैनी, नगर पालिका के कर्मचारीगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उत्तराखंड की निरंतर प्रगति की कामना की।
 

हरित सेवा संकल्प के तहत भारत विकास परिषद ने किया वृहद वृक्षारोपण

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर द्वारा हरित सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल, गदरपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, क्षेत्र को हराभरा बनाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। यह अभियान समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान शाखा के सचिव डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू), कोषाध्यक्ष सागर गाबा, मंडी समिति के अध्यक्ष अशोक हुड़िया, राजकुमार भुड्डी, राकेश भुड्डी, बंटी, अंजु भुड्डी, पंकज बजाज, प्रमोद बजाज, डॉ. विनीत अरोरा, राकेश कम्बोज, अशोक घीघ, हरीश बजाज, विनोद चुग, वेद बजाज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
 

मां भगवती के जागरण में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर
। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। ठुकराल ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आयोजन की सफलता पर महिलाओं को बधाई दी।इस अवसर पर राम सेवक कोली, दिनेश कोली, गब्बर कोली, राजू गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, सुरेश, रामचंद्र, प्रेमवती, माया देवी, रमा देवी, पार्वती देवी, रामकली, पुष्पा, श्यामा देवी सहित मोहल्ले के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 

सेवानिवृत्त ऑपरेटर प्रेमवल्लभ भट्ट का सम्मान, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया अभिनंदन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
वार्ड नंबर-16 स्थित बिगवाड़ा की देवभूमि फेस-6 इको कॉलोनी में पी.एस.सी. की 46वीं वाहिनी से ऑपरेटर पद से सेवानिवृत्त हुए प्रेमवल्लभ भट्ट के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रेमवल्लभ भट्ट को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर उनके लंबे एवं अनुकरणीय सेवाकाल के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि प्रेमवल्लभ भट्ट ने अपने सरकारी सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक औपचारिक प्रक्रिया है, जबकि समाज सेवा का कार्य जीवनभर चलता रहता है। उन्होंने बताया कि प्रेमवल्लभ भट्ट दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और संस्थान के मुख्य सेवादार के रूप में आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व, सौम्य व्यवहार और सेवा भावना के कारण वे समाज में विशेष सम्मान प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और युवाओं को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी प्रेमवल्लभ भट्ट के सेवाकाल एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरा वातावरण आत्मीयता और सम्मान से सराबोर रहा। इस अवसर पर स्वामी उमाशानंद जी, सोसायटी अध्यक्ष अजय फुटेला, लक्ष्म मोहन शर्मा, कुंदन सिंह नेगी, दीपक जायसवाल, लीलाधर भट्ट, शरद गोयल, बंशीधर जोशी, ओमप्रकाश गौड़, रितु भारती, भावना पांडे, सीमा बत्रा, बीना भट्ट, रितु शर्मा, सुषमा चतुर्वेदी, भानुप्रिया फुटेला, राजेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 

Most Viewed