पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजु भुडडी बनी महिला मोर्चा जिला चंपावत की प्रभारी
पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजु भुडडी बनी महिला मोर्चा जिला चंपावत की प्रभारी
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। उत्तराखंड भाजपा ने संगठन को नीचे तक धार देने के लिए विशात बिछानी शुरू कर कर दी है इसी कड़ी में महिला मोर्चे की कुमायूं संयोजक पूर्व पालिका अध्यक्ष गदरपुर और तेज तर्रार नेत्री अंजू भुडडी को रानीखेत जिला महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया पार्टी नेतृत्व का यह फैसला आगामी चुनाव चुनौती और महिला वोट बैंक के बीच पेठ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अपने राजनीतिक सफर में महिला मोर्चे की दो बार जिला अध्यक्ष एवं एक बार भाजपा उधम सिंह नगर की जिला उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुकी है। यही से उनके नेतृत्व क्षमता ने संगठन के शीर्ष पदाधिकारी का ध्यान खींचा था। महिला मोर्चा के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिला काशीपुर और जिला उधम सिंह नगर में जिला अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्व को बखूबी निभाया था और बड़ी भारी संख्या में महिलाओं को महिला मोर्चे और पार्टी के साथ जोड़ा था संघात्मक तौर पर अंजु भुडडी को अनुशासन और जमीनी पकड़ के लिए जाना जाता है। रानीखेत जैसे संवेदनशील और राजनीतिक रूप से सक्रिय जिले में महिला मोर्चा का प्रभारी बना यह दर्शाता है कि पार्टी को उनकी जनसंपर्क क्षमता पर पूरा भरोसा है और उनकी इस क्षमता से महिला मोर्चा को विशेष लाभ मिलेगा। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि अंजु भुडडी की मौजूदगी से महिला मोर्चा रानीखेत में नई ऊर्जा का संचार होगा यह न केवल सरकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचने में सेतु का काम करेगी बल्कि संगठन के भीतर संवाद हीनता को खत्म कर कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का प्रयास भी करेंगे और महिलाओं को महिला मोर्चा से जोड़कर तीसरी बार उत्तराखंड के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में भी विशेष सहयोग करेंगे उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।




