गदरपुर पुलिस ने झगड़ा फसाद व मारपीट में शामिल दो अभियुक्तों को चाकू के साथ किया गिरफ्तार
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस की कार्यवाही झगड़ा फसाद कर मारपीट करने तथा लोगो में अपना भय दिखाने वाले 02 अभियुक्तों को घटना में शामिल एक अदद नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार। दिनांक 11/05/2026 को वादी गुरदेव सिंह पुत्र स्व० रतन सिंह निवासी ग्राम- इटव्वा, थाना-बाजपुर जिला उधम सिंह नगर के द्वारा थाना गदरपुर में दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0 थ्प्त् छ0. थ्प्त् छव्- 130 ध् 2026 धारा 115 (2)/126 (2)/351 (2)/352 बी0एन0एस0 बनाम जगमीत सिंह व जिम्मी निवासीगण ग्राम डलपुरा, थाना-गदरपुर ने गूलरभोज पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण में एक विडियो सोसल मिडिया पर वायरल हो रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्गत किए गए थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते आज दिनांक 12-05-2026 को पुलिस टीम द्वारा नाम 1-जगमीत सिंह पुत्र सुखवंत सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी-डलपुरा गूलरभोज कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर , 2- जिम्मी उर्फ रमन कपूर पुत्र कुलदीप कुमार उम्र 33 वर्ष निवासी- खेमपुर सेठवाला गदरपुर जिला उधमसिंह नगर को घटना में प्रयुक्त एक एदद नाजायज चाकू के साथ अन्तर्गत धारा 115(2)-126(2)-351(2)-352- 3(5)बी-एन-एस व 4-25 आयुध अधिनिय में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कराया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियोग में अन्य अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्ष कमेघा शर्मा (प्रभारी चौकी गूलरभोज), कानि. रघुवर सिंह, कानि. लक्ष्मण कुमार शामिल थे।




