सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए: मुख्यमंत्री

Share on:

रूद्रपुर  (सू.वि.)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामलों में जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर फोर्स क्लोज की कार्रवाई न की जाए। शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना पर्याप्त कार्यवाही किए यदि कोई अधिकारी शिकायत को फोर्स क्लोज करता है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन-1905 केवल एक दूरभाष संख्या नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं और विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्तर पर प्रत्येक सप्ताह तथा विभागीय सचिव स्तर पर प्रत्येक माह में कम से कम दो बार शिकायतों की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की सफलता का वास्तविक आकलन तभी संभव है, जब शिकायतकर्ता यह अनुभव करें कि सरकार ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक प्राप्त किया जाए तथा उच्च स्तर पर शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से भी वार्ता की। बैठक में मण्डलायुक्तध्सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, सिंचाई पीके दीक्षित, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, रविन्द्र बिष्ट, महाप्रबंधक मंडी निर्मला बिष्ट सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
 
खबरें

जनपद में गेहुॅं फसल की उत्पादकता जॉंच हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की

रूद्रपुर अप्रैल 2026 (सू.वि.)। जनपद में गेहुॅं फसल की उत्पादकता जॉंच हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत एवं फसलांे की उपज का अनुमान लगाने हेतु तहसील रूदपुर के राजस्व ग्राम भूरारानी में जिलाधिकारी ने काश्तकार अशोक गांधी  के खेत में पड़ताल कर स्वयं गेहूं  फसल कटाई की। गेहूं के 43.30 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्लाट में 17.900 किलोग्राम गेहूं उपज प्राप्त हुयी। उन्होने बताया कि फसल कटाई प्रयोग पूरे  जनपद, प्रदेश, देश में  सरकार  द्वारा  कराये  जाते है, इस क्रॉप कटिंग से मिलने  वाले  आकड़ो से फसल बीमा, खाद्य नीति  निर्धारित की जाती है। क्रॉप कटिंग में तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक  भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, कानूनगो राधे सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
 
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए: मुख्यमंत्री

रूद्रपुर 17 अप्रैल, 2026 (सू.वि.)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामलों में जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर फोर्स क्लोज की कार्रवाई न की जाए। शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना पर्याप्त कार्यवाही किए यदि कोई अधिकारी शिकायत को फोर्स क्लोज करता है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन-1905 केवल एक दूरभाष संख्या नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं और विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्तर पर प्रत्येक सप्ताह तथा विभागीय सचिव स्तर पर प्रत्येक माह में कम से कम दो बार शिकायतों की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की सफलता का वास्तविक आकलन तभी संभव है, जब शिकायतकर्ता यह अनुभव करें कि सरकार ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक प्राप्त किया जाए तथा उच्च स्तर पर शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से भी वार्ता की। बैठक में मण्डलायुक्तध्सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, सिंचाई पीके दीक्षित, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, रविन्द्र बिष्ट, महाप्रबंधक मंडी निर्मला बिष्ट सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
 
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए: मुख्यमंत्री

रूद्रपुर  (सू.वि.)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामलों में जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर फोर्स क्लोज की कार्रवाई न की जाए। शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना पर्याप्त कार्यवाही किए यदि कोई अधिकारी शिकायत को फोर्स क्लोज करता है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन-1905 केवल एक दूरभाष संख्या नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं और विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्तर पर प्रत्येक सप्ताह तथा विभागीय सचिव स्तर पर प्रत्येक माह में कम से कम दो बार शिकायतों की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की सफलता का वास्तविक आकलन तभी संभव है, जब शिकायतकर्ता यह अनुभव करें कि सरकार ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक प्राप्त किया जाए तथा उच्च स्तर पर शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से भी वार्ता की। बैठक में मण्डलायुक्तध्सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, सिंचाई पीके दीक्षित, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, रविन्द्र बिष्ट, महाप्रबंधक मंडी निर्मला बिष्ट सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
 
जिला स्तरीय टीम द्वारा पंतनगर यूनिवर्सिटी के वेटरनरी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया  

पंतनगर/रुद्रपुर (सू.वि.)। आज दिनांक 17/04/2026 को जिला स्तरीय टीम द्वारा जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के वेटरनरी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कुल 06 पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन पाई गईं, जिनमें से 02 मशीनें पुरानी एवं अनुपयोगी होने के कारण नियमानुसार सील कर दी गईं। शेष 04 अल्ट्रासाउंड मशीनें जानवरों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सुचारू रूप से उपयोग में लाई जा रही हैं। टीम द्वारा मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग तथा ऑब्स एंड गायनी विभाग का भी गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभागों में अल्ट्रासाउंड मशीन के उपयोग की प्रक्रिया एवं जानवरों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के अवसर पर डॉ. प्रकाश भट्ट, विभागाध्यक्ष, वेटरनरी हॉस्पिटल द्वारा टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। निरीक्षण टीम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह, जिला समन्वयक श्री प्रदीप महर, श्री गोपाल आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।
 
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने की भेंट

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर
। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने भेंट की और उन्हें राज्यसभा सांसद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजनीतिक चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दिनों बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में भी प्रचार करने का समय मिला। जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा क्षेत्र व दूसरे क्षेत्र में एक माह तक प्रचार किया। चुघ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर उन्होंने स्नेहाशीष देते हुए कहा कि केंद्र और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और जल्द ही उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में सभी कार्यकर्ता एकजुट विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आशीर्वाद लिया जिस पर उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
 
जनपद ऊधम सिंह नगर में 7 मई 2026 और 14 मई 2026 को आयोजित किया जायेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान

रुद्रपुर (सू.वि.)। जनपद ऊधम सिंह नगर में 7 मई 2026 और 14 मई 2026 को आयोजित किया जायेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान। इस अभियान में 1 से 19 वर्ष तक के 603960 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली’ खिलाई जायेगी। सरकारी, गैर-सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों, आंगनबाड़ियों और मदरसों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में दी जाएगी दवा। ऊधम सिंह नगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के अग्रवाल ने बताया कि जनपद में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान  का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आगामी 7 मई 2026 को मुख्य दिवस और 14 मई 2026 को मॉप-अप दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त सरकारी, गैर-सरकारी ,प्राइवेट विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों, डिग्री कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 1 से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों व किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली निशुल्क खिलाई जाएगी। इस बार जनपद ऊधम सिंह नगर में कुल 6,03960 बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो बच्चे 7 मई 2026 को दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 14 मई 2026 को मॉप-अपश् राउंड के दौरान दवा दी जाएगी। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली (पीसकर) और 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों को।एक गोली (पीसकर) एवं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली चबाकर खानी होगी। पेट में कीड़े (कृमि संक्रमण) होने से बच्चों में खून की कमी (एनीमिया), कुपोषण और थकान जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एल्बेंडाजोल की यह गोली बच्चों को इन समस्याओं से बचाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। स्वास्थ्य विभाग ने समस्त अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। यह सुनिश्चित करें कि उनका बच्चा खाली पेट दवा न खाए। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनिवार्य है।

सूबे के मुख्य सचिव ने किच्छा में 351 करोड़ की लागत से 280 बेड का निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया

किच्छा 2026 (सू.वि.) । सूबे के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को किच्छा में 351 करोड़ की लागत से 280 बेड का निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह जुलाई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश अभियन्ता सी पी डब्लू डी को दिये। उन्होने कहा चिकित्सालय भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से करें ताकि माह अगस्त से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें। अभियंता सी पी डब्लू डी उत्पल त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय का कार्य 30 जुलाई तक पूर्ण कर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवासीय भवनों का कार्य 85 प्रतिशत से अधिक हो गया है माह मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। चिकित्सालय की सड़कों को भी मई तक पूर्ण कर ली जाएगी तथा प्लांटेशन जून में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एम्स में 250 बेड, 10 ओटी, 30 आईसीयू बेड, डायग्नोसेस एंड लेब, कार्डियोलोजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलोजी, न्यूरोलॉजी,जनरल सर्जरी, आर्थो, जनरल मेडिसिन, पेडियाट्रिक, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में सराय व शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी बनाएं जा रहे हैं। निदेशक एम्स ऋषिकेश प्रो0 मीनू सिंह ने बताया कि चिकित्सालय कार्य पूर्ण कर जुलाई में हस्तगत होता है तो अगस्त से ओपीडी प्रारम्भ कर दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता सिंचाई ने बताया कि एम्स के हाईवे साइड तीन एप्रोच गेट है जहां जुलाई से पूर्व नाला निर्माण कर एप्रोच पुलिया बना दी जायेंगी। इस दौरान मुख्य सचिव व मंडलायुक्त ने परिसर में पौधा रोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी के दीक्षित, अधिशासी अभियंता सिंचाई बी एस डांगी, लो नि वि गजेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक शंकर बालू ,हरिशंकर, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल आदि मौजूद थे।