नगर में निकाली गयी विशाल कलश यात्रा -श्री अद्धैत स्वरुप आश्रम में सात दिवसीय 10 वाॅं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ प्रारम्भ
कलश यात्रा की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। गूलरभोज रोड़, रेड रोज कान्वेन्ट स्कूल निकट स्थित श्री अद्धैत स्वरुप अंनत आश्रम मेें सात दिवसीय 10 वाॅं श्रीम्द भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ। इससे पूर्व नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। ज्ञान महायज्ञ 22 मार्च दिन शनिवार तक चलेगा। शनिवार को श्री अद्धैत स्वरुप आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् कथा महायज्ञ से पूर्व कुरुक्षेत्र से पधारे संत श्री त्यागपुरी जी महाराज एवं संत ्रव्यासपुरी जी महाराज, सन्त ध्यानपुरी जी के मार्गदर्जन में विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा गूलरभोज रोड स्थित पुरातन श्री शिव मंदिर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया और पंडित जी द्वारा पूजा अर्चना की गयी। इसके उपरान्त 51 कलशों के साथ कलश यात्रा प्रारम्भ हुई जो ढोल नगाड़ों के साथ गूलरभोज रोड से होते हुए श्री अद्धैत आश्रम पर समाप्त हुई। यहां पर पूजा अर्चना के बाद कलशों को स्थापित किया गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अशोक बजाज ने बताया कि श्री सदगुरु देव भगवान, श्री स्वामी जी महाराज जी की असीम अनुकम्पा एवं कृपा से परम श्रद्धेय सन्त प्रकाशपुरी जी महाराज, परम श्रद्धेय सन्त बाबा अगमपुरी जी महाराज (कुरुक्षेत्र) जी के ममतामयी सानिध्य एंव आशीर्वाद से श्री अद्वैत स्वरुप अनन्त आश्रम में श्रीम्द भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 16 मार्च दिन रविवार से प्रतिदिन सायं 3 बजे से सायं 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। 22 मार्च दिन शनिवार को प्रात 10 बजे कथा का समापन होगा। इसके उपरान्त 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक परम स्नेही सन्त बाबा अगमपुरी जी महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। उसके उपरान्त विशाल भंडारा होगा। श्री बजाज ने नगर व क्षेत्र के लोगों से इस ज्ञान महायज्ञ में पहुंचकर अपने जीवन को सफल बनायें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, कमेटी महामंत्री राजेश मिगलानी, विजय शर्मा, टीकम ख्ेाड़ा, दर्शन ठुकराल, सुनील बजाज, राजकुमार मुंजाल, चन्नु कम्बोज, रमाकांत, राकेश भुड्डी, मनोज रघुवंशी, उदय ग्रोवर, सन्नी गाबा, राजू ठुकराल, रमेश इश्पुजानी, राजेश पाल, पहलवान दास घुग्घर,, अनिल ठुकराल, राकेश सुखीजा, केवल सुखीजा, ओम प्रकाश बठला, आशीष छाबड़ा, कंचन सुखीजा, सीमा सुखीजा, वीना रानी, रिया बजाज, पाॅयल चावला, ममता ठुकराल, सीमा ठुकराल, साक्षी ठुकराल, सरोज रानी भुसरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
क्लश यात्रा की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-










