गदरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़िता के साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़िता के साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 23-07-2026 कोतवाली गदरपुर में दी गयी आवेदिका द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना बाबत राहुल निवासी गौरीछाल हरिपुरा हरसान बाजपुर द्वारा आवेदिका /पीड़िता को जबरदस्ती घसीटकर जंगल में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आधर पर कोतवाली गदरपुर में मु0 एफआईआर नंबर- 206/2026 यू/एस 74/76/62/351(3) बीएनएस बनाम-राहुल पुत्र जय सिंह निवासी गौरीछाल हरिपुरा हरसान कोतवाली बाजपुर जिला उधमसिंह नगर पंजीकृत किया गया था। उक्त घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल आरोपी की शीघ्र गिफ्तारी किये जाने के आदेश निर्गत किये गये थे जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गदरपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23-07-2026 की रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत राधा स्वामी सत्संग की बाउण्ड्री के पास स्थित पुलिया के पास से मुखविर की सूचना पर अभियुक्त राहुल पुत्र जय सिंह (उम्र-20 वर्ष) निवासी गौरीछाल हरिपुरा हरसान कोतवाली बाजपुर जिला उधमसिंह नगर को उसके जुर्म मुकदमा अपराध सं0 206/2026 धारा-74/76/351(3) व धारा-64 सपठित धारा- 62 बीएनएस के तहत हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आज नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, हे.कानि. प्रीतम सिंह, कानि. लक्ष्मण कुमार शामिल रहे।



