सत्यमेव जयते

उत्तराखण्डराजनीति

प्रदेश अध्यक्ष मिलने आए, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे विधायक पांडेय

Share on:

ऊधम सिंह नगर (संवाद-सूत्र)। विधायक पांडेय की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। विगत दिनों प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके आवास संतोष नगर गूलरभोज में पहुंच कर चर्चा की थी। इसके अगले दिन विधायक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। भारतीय जनता पार्टी के भीतर संगठनात्मक सक्रियता के बीच विधायक अरविंद पांडेय की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। विगत बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके घर पहुंच कर चर्चा की थी। इसके अगले ही दिन विधायक पांडेय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। यह मुलाकात वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद विधायक पांडेय ने कहा कि पार्टी संगठन पूरी तरह से एकजुट है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक उपहार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इधर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व के साथ यह संवाद केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि यह संगठनात्मक मजबूती, चुनावी प्रबंधन और स्थानीय समीकरणों को साधने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। लगातार हो रही इन बैठकों से यह संकेत मिल रहा है कि भाजपा नेतृत्व जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाकर मिशन 2027 को सफल बनाने की दिशा में अग्रसर है। यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से विधायक पांडेय विभिन्न मुद्दों पर अपनी सरकार और नौकरशाही पर खुलकर हमलावर रहे थे। ऐसे में इन शीर्ष स्तरीय मुलाकातों को विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के किसी भी संभावित नकारात्मक प्रभाव को कम करने (डैमेज कंट्रोल) की दिशा में उठाए गए कदमों के रूप में भी देखा जा रहा है।

खबरें

प्रदेश अध्यक्ष मिलने आए, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे विधायक पांडेय

ऊधम सिंह नगर (संवाद-सूत्र)। विधायक पांडेय की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। विगत दिनों प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके आवास संतोष नगर गूलरभोज में पहुंच कर चर्चा की थी। इसके अगले दिन विधायक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। भारतीय जनता पार्टी के भीतर संगठनात्मक सक्रियता के बीच विधायक अरविंद पांडेय की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। विगत बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके घर पहुंच कर चर्चा की थी। इसके अगले ही दिन विधायक पांडेय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। यह मुलाकात वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद विधायक पांडेय ने कहा कि पार्टी संगठन पूरी तरह से एकजुट है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक उपहार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इधर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व के साथ यह संवाद केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि यह संगठनात्मक मजबूती, चुनावी प्रबंधन और स्थानीय समीकरणों को साधने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। लगातार हो रही इन बैठकों से यह संकेत मिल रहा है कि भाजपा नेतृत्व जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाकर मिशन 2027 को सफल बनाने की दिशा में अग्रसर है। यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से विधायक पांडेय विभिन्न मुद्दों पर अपनी सरकार और नौकरशाही पर खुलकर हमलावर रहे थे। ऐसे में इन शीर्ष स्तरीय मुलाकातों को विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के किसी भी संभावित नकारात्मक प्रभाव को कम करने (डैमेज कंट्रोल) की दिशा में उठाए गए कदमों के रूप में भी देखा जा रहा है।

तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण रुकवाया

गदरपुर। तहसील गदरपुर अंतर्गत ग्राम रतनपुरा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर उपजिलाधिकारी ़ऋचा सिंह,, तहसीलदार लीना चन्द्रा द्वारा राजस्व टीम के साथ मौके का दौरा किया गय। निरीक्षण के दौरान चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया गया। उक्त पर राजस्व विभाग की श्रेणी 5 बंजर भूमि में खसरा  संख्या 223, 224, 225 कुल  रकबा का 0.460 हेक्टेयर भूमि पर अवैध अतिक्रमण पाया गया। उक्त में नोटिस देते हुए अतिक्रमणमुक्त किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

डिजिटल जनगणना के लिए प्रशिक्षण का समापन

रूद्रपुर (सू0वि0) । जिला सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज अंतिम दिवस पर समापन किया गया। आगामी जनगणना कार्य को सफल एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में सुपरवाइजरों एवं गणनाकारों को डिजिटल डेटा संकलन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर दिनेश बिष्ट एवं विमलेश प्रजापति द्वारा प्रतिभागियों को डिजिटल एप्लीकेशन के माध्यम से रियल-टाइम डेटा एंट्री, मोबाइल एप के उपयोग, हाउस लिस्टिंग, परिवार विवरण तथा आधारभूत सुविधाओं के सही अंकन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अंतिम दिवस पर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस बार जनगणना कार्य पूर्णतः डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिससे आंकड़ों की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उप लिलाधिकारीध्ओसी गौरव पाण्डेय ने समापन अवसर पर कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, अतः सभी कार्मिक पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए सही एवं अद्यतन जानकारी दर्ज की जाए। उन्होने कहा जनगणना-2027 भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें आंकड़ों का संकलन पूर्णतः डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से परिवारों से जानकारी संकलित की जाएगी, जिसके लिए वे अपने स्मार्ट फोन का उपयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त नागरिकों को एक निर्धारित वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होने सभी को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा प्रत्येक प्रावधान, प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं को भली-भांति समझें, ताकि जनगणना कार्य शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।कार्यशाला में तहसीलदार, नगर निकाय अधिकारी व संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

28 फरवरी हो होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित -भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पालिकाध्यक्ष ने लोगों से इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोगों से पहुंचने की अपील

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
नगर पालिका कार्यालय में आगामी 28 फरवरी हो होने वाले  हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नगरपालिका कार्यालय  में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना और संघ संचालक दीपक सुधा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस भव्य सम्मेलन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए दो महान विभूतियां मुख्य वक्ता के रूप में पधार रही हैं। जिसमें पूज्य संत शिवानंद जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री दूधिया बाबा मंदिर, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। महंत विक्रमजीत सिंह लाल, भजनगढ़, आश्रम रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर श्मिंटू ने बताया कि संगठित हिन्दू, समर्थ भारत के ध्येय के साथ यह सम्मेलन दिनांक 28 फरवरी 2026, दिन शनिवार को  प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार, गदरपुर में होगा। मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना और संघ संचालक दीपक सुधा ने संयुक्त रूप से अपील की है कि सभी नगरवासी और धर्मप्रेमी बंधु भारी संख्या में श्री सनातन धर्म मंदिर पहुँचकर पूज्य गुरुजनों के प्रवचनों का लाभ उठाएं और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। बैठक में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इस आयोजन में अपनी पूर्ण सहभागिता का आश्वासन दिया। 
 

15 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया दरोगा

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
दिनेशपुर।
विजिलेंस हल्द्वानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनेशपुर थाने में तैनात एसआई अनवर अहमद को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने एसआई को निलंबित कर दिया। विजिलेंस के अनुसार, श्रीरामपुर निवासी राजेश गोलदार ने तीन दिन पहले सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उसके खिलाफ दिनेशपुर थाने में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज हुई है जिसकी विवेचना एसआई अनवर अहमद कर रहे हैं। एसआई ने एफआईआर समाप्त करने के लिए उससे 15 हजार रुपये की मांग की है। शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। मंगलवार शाम टीम ने एसआई को थाना कार्यालय से रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से थाने में लंबी पूछताछ की गई। सूचना पर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी और सीओ डीआर वर्मा थाने पहुंचे जिनकी मौजूदगी में आगे की कार्रवाई हुई। एसएसपी अजय गणपति ने आरोपी एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच शुरू की जा रही हैं।  एसआई अनवर अहमद दिनेशपुर थाने में पिछले दो साला से तैनात था। बीते वर्ष दिसम्बर में उसकी एसएसआई से एसआई के पद पर पदोन्नति हुई थी। वह थाना परिसर में सरकारी भवन रहता था। कार्यवाही के दौरान विजिलेंस टीम ने उसके कमरे और रुद्रपुर प्रीत बिहार स्थित निजी आवास की भी तलाशी ली गयी।                         
 

खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) जनपद उधम सिंह नगर के नेतृत्व मे गदरपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया


ग्दरपुर (सू.वि.)। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री सचिन कुर्वे द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में आगामी होली त्यौहर के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु व खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु ललित मोहन पाण्डे, सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) जनपद उधम सिंह नगर के नेतृत्व मे गदरपुर शहर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, ऊधम सिंह नगर की टीम द्वारा गदरपुर स्थित मिष्ठान भंडारों (काठपाल स्वीट्स एवं अशोका स्वीट्स), इंडियन बेकरी एवं न्यू ओमकार डेयरी से गुजिया का 01, रसगुल्ले का 01, वनस्पति घी का 01 एवं दूध का 01 नमूना लेकर मौके पर सील मोहर बंद किया गया। इस प्रकार प्रवर्तन टीम द्वारा कुल 04 नमूने लिये जिनको परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तथा नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। टीम में ललित मोहन पाण्डे, सहायक आयुक्त, (खाद्य संरक्षा) जनपद ऊधम सिंह नगर, श्रीमती आशा आर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रूद्रपुर एवं पंकज कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप खाद्य एवं पेय पदार्थों का निर्माण, संग्रहण, वितरण व विक्रय करने के निर्देश दिये गये निर्देशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी प्रतिष्ठानों के स्वामी/विक्रेताओं को संदिग्ध खाद्य पदार्थों को विक्रय नहीं करने के निर्देश दिये गये। निर्देशों का अनुपालन न करने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।         
 

उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 समापन

रुद्रपुर (सू०वि०)। उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 समापन दिवस पर आयोजित बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या में उत्तराखंड के एम टीवी वाइड गुरूप द्वारा आधुनिक संगीत से मेले में पहुंचे जनसमूह को गायन से मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर किया। इसके उपरांत उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़े और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले पांडवाज बैंड ने  गाने गाकर व धुनों से दर्शकों को नाचने को मजबूर किया साथ ही मंच पर धरोहर थीम पर साड़ी व पहाड़ी पिछौडा,पंजाबी परिधानो के संकलन पर बेहतरीन फैशन शो का आयोजन किया गया जो दर्शकोंध्जनता  ने बहुत सराहा। समापन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों  ने सभी  कलाकारों का स्वागत किया तथा अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया।सभी को सरस मेले की बधाई दी । उन्होंने  उत्तराखंड सरकार ,भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे पांडवाज बैंड ने अपनी धुनों व गानों से संध्या की शुरूआत की तथा दर्शकों को  झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया, उपस्थित युवा संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। सरस आजीविका मेला 2026 ने न केवल ग्रामीण उत्पादों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का मंच बना बल्कि सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का एक बेहतरीन संगम बनकर समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समापन दिवस पर सरस मेले आयोजन में भूमिका निभाने वाले अधिकारियों ध् कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर  महापौर विकास शर्मा,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, कुलपति जी बी पंत विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चैहान,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय मुख्य कोषाधिकारी डॉ पंकज शुक्ल,पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा,जोशी,उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, गौरव पांडे , डॉ अमृता शर्मा,मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत,जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ महेश जोशी, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, विधुत उमाकांत चतुर्वेदी,तहसीलदार दिनेश कुटौला, गिरीश त्रिपाठी ,जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल,सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिम्वाल, डीओपीआरडी बी एस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी,प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी  संख्या में दर्शक मौजूद थे।