श्री रामलीला में रावण-अंगद संवाद से लेकर राम-रावण युद्ध तक का भव्य मंचन -लक्ष्मण मूर्छा, संजीवनी प्रसंग और कुंभकर्ण व मेघनाद वध की लीला ने दर्शकों को किया भावुक और रोमांचित
श्री रामलीला मंचन के कुछ अंश की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
(अंकुर चावला)
गदरपुर। श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला मंचन के अंतर्गत सोमवार रात्रि रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध तथा भगवान श्री राम और रावण के बीच युद्ध की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के दौरान अंगद-रावण संवाद में अंगद ने रावण को प्रभु श्री राम की शक्ति से परिचित कराते हुए धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं, युद्ध के दौरान मेघनाद के प्रहार से लक्ष्मण जी के मूर्छित होने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। इसके पश्चात हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। कुंभकर्ण और मेघनाद वध के रोमांचक दृश्यों के बाद भगवान श्री राम और रावण के बीच युद्ध का सजीव मंचन किया गया।
कलाकारों के अभिनय को मिली सराहना
मंचन में रावण की भूमिका में अमन गाबा, भगवान श्री राम की भूमिका में रोहित पोपली, लक्ष्मण की भूमिका में कशिश खुराना, हनुमान जी की भूमिका में साहिल सुधा, अंगद की भूमिका में शौर्य भुड्डी, मेघनाद की भूमिका में प्रवीण गिल्होत्रा, कुंभकर्ण की भूमिका में जगदीश भुड्डी, सुग्रीव की भूमिका में मुनि भुसरी तथा विभीषण की भूमिका में दीपक छावड़ा ने प्रभावशाली अभिनय कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, क्लब डायरेक्टर सिद्धार्थ भुसरी एवं क्लब अध्यक्ष अशोक सुधा सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके अलावा सतीश छाबड़ा, इंद्रजीत डाबर, निर्मल नारंग, धीरज इश्पूजनी, ऋषि भुसरी, अंकुर चावला, अनमोल अरोड़ा, संजय डंग, आशु अनेजा, चिराग मुरादिया सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंच का संचालन सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल एवं आदित्य सुखीजा द्वारा किया गया।
श्री रामलीला मंचन के कुछ अंश की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-




