श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर में सीता हरण की लीला का भव्य मंचन -स्थानीय कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, विधायक अरविंद पांडेय का किया स्वागत एवं अभिनंदन
श्री रामलीला मंचन के कुछ अंश वीडियो में देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
(अंकुर चावला)
गदरपुर। श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला मंचन के अंतर्गत शुक्रवार रात्रि सीता हरण तक की लीला का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। विशेष रूप से सीता हरण के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। लीला में भगवान श्रीराम की भूमिका रोहित पोपली, माता सीता की भूमिका सागर कालड़ा, लक्ष्मण की भूमिका कशिश खुराना तथा रावण की भूमिका अमन गाबा ने निभाई। वहीं, कपटी रावण के प्रसंग में राजकुमार भुड्डी ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
विधायक अरविंद पांडेय का किया अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे का श्री रामलीला कमेटी की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष प्रमोद बजाज, कोषाध्यक्ष रवि सचदेवा, महामंत्री सागर गंडा एवं उपाध्यक्ष गौरव मदान का भी स्वागत किया गया।
कमेटी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, महामंत्री अशोक धीर, क्लब डायरेक्टर सिद्धार्थ भुसरी एवं क्लब अध्यक्ष अशोक सुधा सहित सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, प्रवीण गगनेजा, अमित भुड्डी, संजय डंग, अनमोल अरोड़ा, आशु अनेजा तथा कमेटी के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धार्मिक परंपराओं को सहेज रही रामलीला कमेटी
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा प्रतिवर्ष मर्यादा, भक्ति एवं धार्मिक परंपराओं को बनाए रखते हुए रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीलाओं का आनंद लेते हैं। रामलीला के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी दी जाती है।
श्री रामलीला मंचन के कुछ अंश वीडियो में देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें





